भगत -बाबा प्रणाम। बाबा -बेटा प्रणाम। भगत —–बाबा नए एसपी संपत उपाध्याय । बाबा — हां बेटा इनसे बहुत कुछ उम्मीद है नवागत कलेक्टर ने तो अपने कुछ माह में ही बहुत कुछ कर दिखाया है ।अब नवागत एसपी की बारी है वे चाहे तो देवास का कार्यकाल यादगार बना कर जाए वरना दो-तीन साल कब निकल जाते हैं मालूम ही नहीं पड़ता।
भगत—- हां बाबा एसपी से भी जनता को बहुत कुछ करने की उम्मीद रहती है। बाबा —–पुलिस विभाग अगर ईमानदारी से कार्य करने लग जाए तो पुलिस जो सेना की तरह ही कार्य करती है । 24 घंटे और हर समय हर जगह आम जनता की सुरक्षा के साथ सेवा के लिए उपलब्ध। डॉक्टर के बाद पुलिस को भी जनता भगवान का रूप ही मानेगी यदि पुलिसवाला इमानदार होगा तो। मात्र कुछ आर्थिक लालच में पुलिस अपनी छवि स्वयं बिगाड़ लेती है । देवास औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है तो यहां पर सभी अपराध और अपराधी फल फूल रहे हैं । फिर ऊपर से यातायात विभाग की खुली वसूली कभी आरटीओ विभाग शहर के बाहर वसूली करते दिखाई देता था लेकिन अब यातायत विभाग के कुछ जवान चाहे गर्मी हो सर्दी हो या कोरोना आपदा इनका कार्य कभी नहीं रुकता ।उच्च अधिकारी को शायद यह नहीं दिखाई देते ना ही यह सीसीटीवी कैमरे में कैद होते हैं लेकिन जनता सब देखती है। पुलिस का सबसे बड़ा माइनस पॉइंट यही है जो पूरे देश में खुले रूप से दिखाई देता है फिर देवास में तो वर्षों से पदस्थ इसी विभाग में एक्सपर्ट हो गए है। होमगार्ड में भी कुछ तो इसी पर जगह फिक्स कर रखा है । देवास की कई चौकी पर कई शिकायत बनने के बाद भी नेताजी की मेहरबानी से साहब आर्थिक आय बढ़ा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक संपत राय के पास करने को बहुत कुछ है ज्यादा नहीं तो थोड़ा ही बहुत सुधार आम जनता को बड़ी राहत देता है कोई तो ऐसा एसपी आए और यह कह दे कि हमारी इस छोटी सी चौकी या महिला परामर्श केंद्र में ही सही एक दो जगह ऐसी बना दे । जहां जनता का एक भी रुपया नहीं लगता।
भगत—- क्रिकेट का सट्टा भी शबाब पर है। बाबा —–हां बेटा जब पूरा देश तरक्की कर रहा है नई तकनीक का उपयोग कर रहा है तो सटोरिए भी लगता है एमबीए करे हुए हैं उन्होंने सट्टे की मूल जड़ पकड़ ली है युवा रतन खत्री के चक्कर में नहीं आते तो उनको क्रिकेट के जरिए सट्टे के माया जाल में फंसा लिया बड़े-बड़े समाचार पत्र और चैनल में भी ऑनलाइन भाग्य का विज्ञापन हमारे युवाओं को किस दिशा की ओर ले जा रहा है क्रिकेट का सट्टा कई परिवारों को बर्बाद कर चुका है देवास से कई परिवार पलायन कर चुके हैं अब आईपीएल बीपीएल तो लगता है इनके लिए ही बना है कई खाईवाल शहर के ब्याज खोर संभ्रांत सफेदपोश बन गए । पुलिस क्रिकेट का सट्टा नहीं पकड़ पा रही है जो बड़े पैमाने पर चल रहा है और कई सफेदपोश अभी भी वही कर रहे हैं बस उस के आगे कुछ खास लगा दिया है करोड़ों की संपत्ति बनाने के बाद खास क्षेत्र में आ जाते हैं। भगत —–प्रवेश अग्रवाल का बहिष्कार हो गया। बाबा —–प्रवेश अग्रवाल के लिए तो कई कांग्रेसियों ने रिंगटोन भी बना ली है तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे। कांग्रेस में अचानक पैराशूट नेता भेजने का रिवाज है अभी प्रवेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष के खास बताए जाते हैं आर्थिक आधार पर देवास में पैर जमाना चाहते हैं हालांकि इनके साथ माइनस पॉइंट एक बाहरी होने का ठप्पा लगा है दूसरा इनका मैनेजमेंट मनोज राजानी के टक्कर का नहीं है वैसे निर्विवाद नेता भी हो सकते हैं ।अगर पूरी कांग्रेसी हो जाए तो परंतु अभी तक प्रबंधन में फेल होने के साथ बाहरी होने का भारी विरोध हो रहा है ।वरिष्ठ जन के बजाय अभी तक इनके साथ और कुछ युवा और बाहरी लोगों तक ही सीमित है ।अगर कुछ करना है तो प्रवेश को जमीन पर कार्य करना होगा और वरिष्ठ को विश्वास में लेने के साथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा । अभी तो प्रवेश के लिए यही गीत चल रहा है तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे सबसे बड़ी बात यह है कि उनके अपनों पार्टी वालों का ही अंदरुनी विरोध उनको झेलना पड़ रहा है।
भगत —- तहसीलदार भी गए। बाबा——- देवास में वैसे तो तहसीलदार का नंबर कार्यकाल रहा है राधा महंत का तो एक दशक से ज्यादा का पूरे जिले में कार्यकाल रहा और अभी इंदौर में एक प्रकरण के चलते चर्चा में है। देवास में अच्छे तहसीलदार राजकुमार हलधर का प्रमोशन होने के बाद उनको जल्द ही जाना पड़ा। महिला तहसीलदार पूनम तोमर जो कि मीडिया में ज्यादा चर्चा में रहती थी ।उनको उज्जैन और उनकी जगह सपना शर्मा को देवास मिला है ।अभी राज्य शासन से और तहसीलदार आना बाकी है ।चुनावी मौसम में उल्टा पलटी चल रही है । कई तहसीलदार आना चाहते हैं लेकिन चुनाव के कारण और दूसरा देवास में ऋषभ गुप्ता कलेक्टर के कार्यकाल के कारण थोड़ा हिचक रहे हैं । सबसे बड़ी बात तो यही कि तहसीलदार पूनम तोमर ने चुनाव के पहले ही अपना तबादला उज्जैन करवा लिया। उनकी जगह सपना शर्मा ने ज्वाइन भी कर लिया है।
भगत—— शहर कोतवाली थाना भी खाली है। बाबा —-+कहा ना कि चुनाव है वरना देवास का सबसे नंबर वन थाना शहर कोतवाली माना जाता है जहां पर अधिकांश टीआई आना चाहते हैं चुनाव में सबसे ज्यादा यहां पर ज्ञापन से लेकर छोटे-मोटे राजनीतिक विवाद अब लगातार चलना है धरना प्रदर्शन से लेकर पुतला दहन और जुलूस वह तो जिला कलेक्टर कार्यालय भोपाल रोड पर चला गया तो कम से कम ज्ञापन से राहत मिलेगी। वैसे पुराने इसके होते तो अभी एसआई यादव ही थाना चलाते लेकिन अब नवागत एसपी आने के बाद कोतवाली में भी जल्द टी आई की पोस्टिंग होना है।
भगत — देवास विकास प्राधिकरण की नियुक्ति उलझ गई। बाबा—– एक अनार सौ बीमार रहेंगे तो यही सब होगा । देवास में एक नया नेता और कौन तैयार करें जो चल रहा है वही चलने दो यही सब चाहते हैं फिर भी कुछ लोगों को अभी भी उम्मीद है कि 6 माह के लिए ही सही हमारा तो हो ही जाएगा। अभी भी यही कहा जा रहा है कि इस माह मैं नियुक्ति हो जाएगी।
भगत– ब्रिज के लोकार्पण का भी इंतजार हो रहा है। बाबा—– जो कल तक विरोध करते थे वह ब्रिज का स्वरूप देखकर समर्थन कर रहे हैं और जल्द ब्रिज शुरू होने के लिए लोकार्पण के दिन का इंतजार कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने इसे राजनीति मुद्दा भी बना दिया है ब्रिज का डिजाइन के साथ नीचे सबसे ज्यादा पार्किंग की जगह आसपास के दुकानदारों को मिल रही है बस आशंका यही है कि इसके नीचे गुमटी ठेले वालों का कब ना हो जाए। अगर ब्रिज के नीचे एक बार अतिक्रमण ने पैर पसार लिया तो फिर कोई नहीं रोक सकता आसपास के व्यापारी और जनप्रतिनिधि ने इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिसके नीचे अब अतिक्रमण नहीं हो पार्किंग के लिए जगह तो ठीक है देवास में वैसे भी पार्किंग की समस्या है। भगत —- पार्किंग की समस्या शहर में अतिक्रमण के कारण भी है। बाबा बेटा अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए तो आप प्रदेश शासन में भी एक आदेश निकाला है क्या देवास नगर निगम ईमानदारी से अतिक्रमण हटा पाएगा। सबसे ज्यादा दोषी तो वह इंजीनियर और अधिकारी हैं जिनके सामने अवैध बिल्डिंग निर्माण होता है और वह कुंभकरण की नींद सोए रहते हैं या सोने का बहाना करते हैं पहले जिला प्रशासन द्वारा ऐसे इंजीनियरों पर भी कार्रवाई करना चाहिए जिनके संरक्षण में या उनकी लापरवाही के कारण पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में चले गया। आज अतिक्रमण नासूर बन गया है हर तरफ अवैध बिल्डिंग के साथ अतिक्रमण पैर पसार रहा है आम छोटे आदमी के यहां से नगर निगम अतिक्रमण दस्ता चाहे जब पहुंच जाता है अगर वाकई में अतिक्रमण रोकना है तो रसूखदार ऊपर बड़ी कार्रवाई करो वरना 2 से 4 मकान तोड़कर अभी तक तो अभियान समाप्त होता नजर आया है।
भगत ——मैं के दीवानों के लिए नया संकट खड़ा हो गया है। बाबा— बेटा आम जनता को राहत दे जगह जगह अहाते मैं के दीवानों की भीड़ बढ़ाते थे अब उनके लिए थोड़ी सी मुसीबत जरूर है लेकिन महिलाओं के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए अच्छा हो गया । प्रारंभ में थोड़ा सा पियक्कड़ को आफत आएगी धीरे-धीरे सब सीख ही जाएंगे । बस पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से खुलेआम चलाने वाले ढाबा और होटलों पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। मामा का यह निर्णय बहुत अच्छा है लेकिन हर जगह शराब की दुकान खुल गई है जिस मार्ग पर जाओ उस मार्ग पर शराब की दुकान अवश्य मिल जाएगी।
भगत —जीतू गौड का कद बढ़ गया। बाबा—-गौड परिवार के पास वैसे भी श्रमिक वर्ग किसान और युवाओं का साथ रहा है। अभी जीतू गौड़ ने युवा टीम और अच्छी पकड़ रखी है। देवास में युवा कांग्रेस ने दमखम से आंदोलन किए हैं और इस आंदोलन में श्रेय तो बहुत सारे लेना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने जीतू गौड को गिरफ्तार कर आंदोलन का श्रेय जीतू के साथ पंकज वर्मा को दिला दिया।
भगत — बाबा नगर निगम खाली हो गई है।
बाबा– बेटा आदि नगर निगम लाडली बहन की सेवा में लग गई है जिला प्रशासन के अधिकारी से लेकर सभी अधिकारी का ध्यान अभी इधर हि हे।
भगत — कई लोगों को रोजगार मिल गया है आधार कार्ड बनवाने से लेकर सभी कागजात बनवाने के लिए जगह-जगह कंप्यूटर सेंटर पर लाइन लग रही है तो जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी में केवल इसी कार्य पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जैसे भी हो सभी को इमानदारी से उसका लाभ मिले।
बाबा —- हां बेटा लाडली बहना के साथ लाडले भाई उनको भी लाभ मिल रहा है अभी तो कई लोगों की दुकानदारी चल निकली है।
