देवास। अहिंसा रन मैराथन भारत के 60 जिलों में एक साथ आयोजित हुई। जिसमें देवास की बेटी जीत हासिल की। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में एक लाख रनरों ने हिस्सा लिया। इंदौर में आयोजित अहिंसा रन मैराथन में देवास से हिन्द फौज सैनिक एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की खिलाड़ी लक्ष्मी पर्वत ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर सहित जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ी लक्ष्मी पर्व की इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा, सुरेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अरूण शर्मा, मनोज पटेल, विक्रांत जोशी, अंकुर भाटिया, कुमेर सिंह वर्मा, मनप्रीत सिंह, सुभाष चावड़ा, कुशल राजपूत, राजपाल ठाकुर, अफजल राणा, वेद प्रकाश, प्रवीण पंवार, विकास गिरी, कविता शर्मा, श्रीजा अग्रवाल, सोनाली गिरडे, मीना राव, मोना तिवारी, आरती दायमा, अंशुमन खातरकर, मेघना पुरोहित, ज्योति मेम, गरिमा राठौर, सीमा गिरी, निशी चतुर्वेदी, स्मिता चौधरी, अमृता नाइगोकर, रीना पटेल, पुनीत गिरी आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
