कहा है डायल 100 वाहन ?, किराए के वाहनों से चल रहा है काम कांग्रेस

                                  देवास  =100 लगाओ पुलिस बुलाओ वाले डायलॉग से सुर्खियों में आया मध्य प्रदेश का डायल 100 प्रोजेक्ट आज पूरी तरह से धराशाई हो चुका है। शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश के लोगों को तत्काल सहायता दिए जाने को लेकर 2015 मैं 541 करोड रुपए से डायल 100 वाहन की शुरुआत की थी लेकिन समय के साथ जिले के करीब करीब सभी वाहन मेंटेनेंस के अ भाव में पुराने होकर आज भंगार की स्थिति में पहुंच चुके हैं।  शिवराज सिंह  सरकार ने ऐलान किया था कि शीघ्र ही शहरों में इनोवा वाहन एवं ग्रामीण क्षेत्र में बोलोरो वाहन लगाकर लोगों को तत्काल पुलिस सहायता सुविधा देने हेतु डायल 100 नए रूप में शुरू की जाएगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि एक वर्ष होने को आया लेकिन शिवराज सिंह सरकार आज तक प्रदेश के किसी भी जिले में नई डायल100 पहुंचाने में नाकामयाब हुई है ।  होली रंग पंचमी जैसे अनेक संवेदनशील त्योहारों के अवसर पर डायल 100 वाहन की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसकी उपस्थिति से लोगों में विश्वास का और अपराधियों में भय रहता है । विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान की सरकार जिस कंपनी को प्रदेश में डायल 100 का काम देना चाहती है उससे टेंडर को लेकर अभी तक सरकार का सेटलमेंट नहीं हुआ है। इस कारण से अति महत्वपूर्ण सेवा से आज तक प्रदेश  का नागरिक वंचित है। वही देवास शहर सहित जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा डायल 100 के नाम पर किराए से लेकर बोलोरो या टवेरा वाहन चलाए जा रहे हैं।                                          कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनः पूरे प्रदेश में अपनी घोषणा के अनुसार शीघ्र ही डायल 100  वाहन चलाए जिससे लोगों को तत्काल अपराधिक गतिविधियों चलते सहायता मिल सके।

More posts