कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर परिषद करनावद में ट्रेचिंग ग्राउण्‍ड की जमीन पर पट्टे आवांटित किये जाने की जांच के दिये आदेश

— ———— देवास / समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, सहायक कलेक्‍टर श्री टी प्र‍तीक राव, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगर परिषद करनावद में ट्रेचिंग ग्राउण्‍ड की जमीन पर पट्टे आवांटित किये जाने की जांच के आदेश पीओ डुडा को दिये। आदिम जाति विभाग को जिले में सभी छात्रावासों में गीजर लगाने का प्रस्‍ताव बनाने के निर्देश दिये। भू‍-अधीक्षक को निर्देश दिये कि नवीनतम स्‍वीकृत 806 नक्‍शे संबंधित तहसील में भेंजे। सोनकच्‍छ में ऑक्‍सीजन प्‍लॉट शीघ्र स्‍थापित करने के निर्देश दिये तथा जिले में संजीवनी क्लिनिक के लिए जमीन आवांटित करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि क्षिप्रा पुल पर दोनो तरफ जाली लगाये। प्रदूषण बोर्ड, नगर निगम एवं जिला उद्योग केन्‍द्र को उद्योगों का गंदा पानी क्षिप्रा में रोकने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्‍याय विभाग, राजस्‍व विभाग तथा नगरीय निकाय एवं आवास विभाग को सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण कर रैंक सुधारने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सेम (कुपोषित) बच्‍चों का अभियान चलाकर सर्वे कर पोषण आहार केन्‍द्र में ईलाज करें। जिले में विभागों द्वारा संचालित छात्रावासों में नियमित रूप से डॉक्‍टर छात्र/छात्राओं का परीक्षण कर ईलाज करें। चाईल्‍ड केयर के पोस्‍टर ग्राम पंचायत स्‍तर तक लगाये जाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में 10 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि वाले मंदिरों में समिति का गठन कर दान पेटी रखें। मंदिर जमीन खेती के लिए नीलामी करें। शासकीय मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति करें। नल जल योजना में सभी मंदिरों में पानी दिया जाए। मंदिरों से अतिक्रमण हटाए जाएं। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि अमृत सरोवर, पुष्‍कर तालाब, खेत तालाब और बलराम तालाब की सूची बनाये। स्‍थानीय मछुआरों के समूह की सूची तैयार करें। अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति एवं स्‍व सहायता समूह जो मछली पालन में रुची रखते है, उनकी भी सूची बनाये। मछली पालन का प्रशिक्षण दें। मछली पालन के लिए तालाबों का चयन करें और मछली के बीज को उपलब्‍ध कराये। एक हैक्‍टयेर का तालाब जिसमें दिसम्‍बर माह तक पानी उपलब्‍ध रहता है, उन तालाबों को मछली पालन के लिए उपयोग करें। जिले में जिन ग्रामों में नल जल योजना पूर्ण हो गई है। उन्‍हें ग्राम पंचायत को सौपे। जिले की सभी स्कूलों एवं शासकीय भवनो की एंट्री खसरा में कराएं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में 25 फरवरी तक निकाली जा रही विकास यात्राओं में जनप्रतिनिधियों के माध्‍यम से अपील कर जिले की शासकीय स्‍कूलों के लिए स्‍मार्ट टीवी जनसहयोग से प्राप्‍त करें और स्‍कूलों में स्‍मार्ट क्‍लॉस के लिए उपलब्‍ध करायें। जिससे स्‍कूलों में बच्‍चों को स्‍मार्ट क्‍लास के माध्‍यम से पढ़ाया जा सके। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक गुरुवार को अभियान चलाया जाये। अभियान के माध्‍यम से ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाये जाए। जिले में संबल योजना में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करें। खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि राशन दुकानों के लिए जमीन शीघ्र आवांटित करें। एक से अधिक दुकान आवांटिन होने पर दुकाने स्‍व सहायता समूह और उपभोक्‍त भण्‍डार को आवांटित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें। बैठक में दिल्‍ली की टीम ने वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्‍यम से बताया कि नये और 10 वर्ष पुराने आधार कार्डो के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर अभियान चलाये।

More posts