कलेक्टर श्री गुप्ता ने दो आरोपी एक निवासी देवास एक बालोदा को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

————- देवास 20 फरवरी 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी आकाश उर्फ शुभम पिता निर्मल चौरसिया उम्र 29 साल निवासी देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास एवं नितिन पिता शंकरलाल खाती उम्र 30 साल निवासी बालोदा थाना बरोठा को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

More posts