*छात्राओं को अपने अधिकारों को जानना व उनके प्रति जागरूक रहना आवश्यक है ।* महारानी चिमनाबाई हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ छात्राओं का विदाई समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह । विद्यार्थी जीवन चुनोतिपूर्ण होता है, जीवन का हल पल एक परीक्षा है । विद्यार्थी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति रखना चाहिए । यह बात पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने की । 1939 से संचालित इस ऐतिहासिक महत्व वाले महारानी चिमनाबाई स्कूल में जिले की सर्वाधिक छात्राएं अध्ययन करती है । आज पूरी तरह भरे हुए सभागृह में दो बड़े कार्यक्रम हुए । सर्वप्रथम सुबह 12वी की छात्राओं का रंगारंग विदाई समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें 12वी के प्रत्येक सेक्शन की छात्राएं कलर कोड के अनुसार साड़ियां पहनकर आई थी । 11वी की छात्राओ ने उनका स्वागत कर उन्हें उपहार दिए । रंगारंग कार्यक्रम में गीत, संस्मरण, डांस प्रस्तुत किये गए । अंत मे भावपूर्ण विदाई के रूप में कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन अमृता चौधरी व संजय जोशी ने किया । विद्यालय की और से छात्राओं को भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका संयोजन मनोज बजाज व आदिल पठान ने किया । *पुरस्कार वितरण समारोह* दोपहर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार मिश्रा , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष अतिथि श्रीमती निहारिका सिह, सचिव एवं न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , श्रीमती चंद्रावती जाधव, पूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, शिक्षाविद श्री प्रकाश कांत व साहित्यकार, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता की वर्ल्ड रिकार्डर श्री राजकुमार चंदन ने । अतिथियों का स्वागत राजेश तिवारी, वंदना गोयल, दीपाली मिरजकर ने किया । छात्राओं ने सरस्वती वंदना नृत्य व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने छात्राओं को कानून में मिलने वाले विभिन्न अधिकारों के प्रति जागरूक किया । राजकुमार चंदन ने पुरस्कार प्राप्त छात्राओ को उनकी किताब “लाडो बहक न जाना ” भेंट की । विद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ते हुए प्राचार्य दिव्या निगम ने बताया कि वे इसी विद्यालय में छात्रा रही है । इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है यहां से अनेक नामचीन हस्तियां पढ़कर देश विदेश में देवास का नाम रोशन कर रही है आपको भी ये परम्परा कायम रखना है । *इन विधाओं में दिए गए पुरस्कार* टेबल टेनिस, कैरम, स्लो साइकिल, रोप स्किपिंग, चेयर रेस, एकल व समूह गान व नृत्य, वर वधु प्रतियोगिता, सलाद, केश, पुष्पसज्जा प्रतियोगिता, मेहंदी, कवि दरबार, शैक्षणिक उपलब्धि, सर्वाधिक उपस्थिति, हस्तलिखित पत्रिका आदि के 200 से अधिक पुरस्कार प्रदान किये गए । *स्टूडेंट ऑफ ईयर* यह सर्वोच्च पुरस्कार कक्षा 11वी की छात्रा पायल-श्रवण जायसवाल को दिया गया । *चार शिक्षकों का भी हुआ सम्मान* श्रीमति रुचि व्यास, प्रसून पंड्या, नीलम पटेरिया व संजय जोशी का वर्षभर किये श्रेष्ठ कार्यो के लिए अतिथियों ने विशेष सम्मान किया । प्राचार्य ने इस परम्परा की शुरुआत करते हुए बताया कि इस तरह का सम्मान हर वर्ष किया जाएगा । इस अवसर पर प्रवीण जाधव, वेदना चौधरी, बंशीधर केश्वरे, राजेश व्यास, रंजना सोनकुसरे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय जोशी ने किया।
*हर कार्य को श्रेष्ठता से करने की आदत डालें । अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाये : प्रधान न्यायाधीश
