शहर की होनहार बालिका खुशबू शर्मा ने महाविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट में दर्ज कराया नाम, राज्यपाल के हाथों होगी सम्मानित

– जबलपुर विश्वविद्यालय एग्रीकल्चर विषय में उच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम किया गौरवान्वित देवास। कृषि महाविद्यालय बारा सिवनी (बालाघाट) जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से बीएससी कृषि विषय में कमलाकुंज कॉलोनी निवासी कृभको में बीज इकाई कार्यालय में पदस्थ सुनील शर्मा की बालिका खुशबू शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय की गोल्ड मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले सहित अपने परिवार का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया। शहर की होनहार बालिका खुशबू शर्मा का विश्वविद्यालय कुलपति एवं राज्यपाल द्वारा 16 फरवरी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के पं. श्रीकांत मिश्रा ने 5 हजार रूपए, जेएनकेवीवी के पेंशनर्स परिषद जबलपुर ने 15 हजार रूपए भेंट कर पुरस्कृत किया। बालिका के पिता ने बताया कि जिले के ग्राम जामगोद जागीर से निकलकर देवास में पढ़ाई करते हुए खुशबू ने कक्षा 10वीं सीबीएसई में  91.2 प्रतिशत, 12वीं में 90.6 प्रतिशत प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था। वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा आईएएस/आईपीएस/आईएफएस की तैयारी कर देश सेवा करना चाहती है। खुशबू की सफलता पर भोपाल कृभको के उप महाप्रबंधक जेपी सिंह, इंदौर, देवास के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जीपी शर्मा, जयप्रकाश पाटीदार, राहुल पाटीदार, सेवानिवृत्त सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद अब्बास, कृषि उप संचालक आरपी कनेरिया, सरपंच बाबूसिंह, ग्राम जामगोद सरपंच पप्पू डॉन, दिगपाल सिंह जामगोद, प्रगतिशील कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, मुकेश नावदा, त्रियोगी नारायण शर्मा, अनिल शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, संदीप शर्मा, गंगाराम पाटीदार, सिया सरपंच श्री चौहान, जगन्नाथ पाटीदार, देवकरण पाटीदार, गोपाल पाटीदार, महेश पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह तालोद, गुलशर खां सहित स्नेहीजनों एवं परिवारजनों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

More posts