आरटीओ पहुंची ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान में , वाहन चालकों में हड़कंप

————- आज देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा दल के साथ जिले के कन्नौद, खातेगॉव एवं कमलापुर मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया। जिसमें ओव्हरलोड वाहनों पर कार्यवाही की गई। साथ ही चैकिंग के दौरान बिना पंजीयन, ओवर हाईट, बिना फिटनेस एवं बिना वैध दस्तावेजों के रेती परिवहन करते हुए पाए गए ट्रेक्टर वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान 12 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 32 हजार रूपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। कार्यवाही में 4 ट्रेक्टर ट्रालियों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया। चैकिंग अभियान समस्त वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने वाहनों के वैध दस्तावेज वाहन के साथ रखकर तथा निर्धारित क्षमता से नियमानुसार माल का परिवहन करके ही अपनी वाहनों का संचालन करें, अन्यथा उनके विरूद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी। अचानक आरटीओ के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया कई वाहन चालक आसपास की सड़कों से गुजरते देखे गए और कई ने अपने वाहन बंद कर दिए।

More posts