Month: October 2024
-

साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर सहायक प्रबंधक माखनलाल, सेल्समेन राजेश एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण पर एफआईआर दर्ज
————- देवास बैंक शाखा विजयागंजमण्डी से संबद्ध साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में कार्यरत तत्कालीन सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल, सेल्समेन राजेश पिता सिद्धनाथ एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण पिता हीरालाल द्वारा 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर थाना विजयागंज मण्डी देवास में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि इन कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन तथा आर्थिक अनियमितता कर संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाई है। सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल द्वारा 77 लाख 07 हजार 641 रुपये, माखनलाल एवं राजेश द्वारा संयुक्त रूप से 03 लाख 02 हजार 118 रुपये, माखनलाल एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 04 लाख 11 हजार 873 रुपये तथा माखनलाल , राजेश एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 01 लाख 50 हजार रुपये। इस प्रकार कुल राशि 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनयमितता की गई है।
-

योग गुरु ने की 24 घंटे बिना अन्न जल के साधना
देवास। देवास से अयोध्या तक दौड़कर भगवान श्री राम प्रभु के दर्शन करने वाले योग गुरु राजेश बैरागी जी द्वारा अभी पौधारोपण कावड़ यात्रा और इसके पहले और ऐसे ही अनोखे आयोजन कर आमजन में जागरूकता का और धर्म के प्रति समर्पण का संदेश देने के साथ आपके द्वारा प्रतिदिन तीन स्थानों पर निशुल्क योग और योग के माध्यम से असाध्य रोग का उपचार भी किया जाता है। योग गुरु द्वारा देवास शहर की जनता और अपने स्नेही के जीवन के सुख शांति के लिए खुशहाल जीवन के लिए योग साधना की जा रही है। योग गुरु राजेश बैरागी ने अपनी परंपरा अनुसार मां चामुण्डा टेकरी पर मां चामुण्डा मंदिर में बैठकर 24 घंटे तक बगैर अन्न जल के कठिन साधना की। योग गुरु बैरागी ने 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे माताजी की पूजा-अर्चना के बाद ध्यान में बैठे। इस दौरान बैरागी न तो अन्न, जल ग्रहण करेंगे और ना ही नित्य कर्म के लिए अपनी साधना को भंग करेंगे। योग गुरु की यह साधना 3 अक्टूबर की सुबह 8 बजे समाप्त होगी।
-

नो दिन में नो कार, साइकिल यात्रा, नेताजी और फ्लेक्स प्रतिस्पर्धा, कलेक्टर ने उद्योग पति को लगा दिया समाज सेवा में, जिला पंचायत अध्यक्ष और पति, कांग्रेस परिवार और शहर कांग्रेस, एल्डरमैन की सूची का इंतजार, नवरात्रि महोत्सव देखना हो तो देवास आए…. प्रेस क्लब के चुनाव…
भगत…. बाबा प्रणाम। बाबा… बेटा प्रणाम आज अच्छा लगा साइकिल से घूम रहा है।
भगत… देवास में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन ने 9 दिन नो कार का अभियान चला रहे हैं अच्छा है मैं अभी से ही प्रेक्टिस कर लूं । बाबा…… बेटा विधायक राजे , महापौर और सभापति के साथ कलेक्टर और पूरा जिला प्रशासन इस बार नवरात्रि में बिना कार के चलने का आम जनता से अनुरोध कर रहे हैं अच्छी बात है पर्यावरण के साथ दुर्घटना मैं कमी आने के साथ यातायात भी सुगम होगा फिर सब एक समान भी दिखेंगे नहीं तो अभी तो नेताजी की गाड़ी 25 से 50 लाख के बीच में ही हमेशा प्रतिस्पर्धा लगी रहती है। अब जनता तो निश्चित हर बात मान लेती है। अब विधायक और कलेक्टर, एसपी , महापौर सभापति को भी साइकिल से नहीं सही मोटरसाइकिल से या काइनेटिक से शहर में भ्रमण करना चाहिए । और यह नवरात्रि में ही नहीं पूरे वर्ष में कम से कम एक सप्ताह कोई एक दिन कर सकते हैं ।
भगत…. जनता का दर्द भी समझ में आएगा। बाबा….. सही बात है पर्यावरण में सुधार के साथ शहर की व्यवस्था में भी सुधार आवश्यक है अभी सबसे बड़ी समस्या शहर में आवारा कुत्तों की है जो की पैदल या साइकिल मोटरसाइकिल पर सवारी करने वाले को ही शिकार बनाते हैं। आप जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन तो कार से निकलते हैं उनको जब मोटरसाइकिल काइनेटिक पर निकलेंगे तो आवारा कुत्ते, और बिना मतलब के ब्रेकर, जगह-जगह गड्ढे और छोड़ थोड़ी सी बारिश में शहर में सिंगापुर सा माहौल और उसमें से अपनी मोटरसाइकिल काइनेटिक सुरक्षित निकालने की तरकीब भी सीख जाएंगे। चलो अभी तो इतनी सी बात है। कि जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि का यह अभियान बहुत अच्छा है । हम तो साथ हैं बस इतनी सी बात है कि से पूरे वर्ष भर एक सप्ताह किसी भी दिन एक माह में जरूर चलाएं। और जनप्रतिनिधि तो कम से कम एक बार सप्ताह में मोटरसाइकिल काइनेटिक से शहर में भ्रमण करें ।तो यह अभियान और सार्थक होगा।
भगत…. नवरात्रि में फ्लेक्स युद्ध चल रहा है फ्लेक्स की बाढ़ आ गई है। बाबा….. शहर के ए बी रोड का नाम नवरात्रि महोत्सव में बदलकर फ्लेक्स मार्ग रख देना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस दोनों में तो फ्लेक्स लगाने वाले ने चार दिन पहले से पहले आए पहले पाए को चरितार्थ करते हुए नंबर मार दिया है। अभी तो आम जनता युवाओं उभरते नेता के साथ धार्मिक संस्था, सामाजिक संस्था और कहीं फ्लेक्स लगना बाकी है। फिर जगह बचेगी तो जिला प्रशासन जन संदेश के लिए अपने फ्लेक्स लगा पाएंगे वरना अभी तो नेताओं का बोलबाला है। अभी दो- दिन पहले कांग्रेसी नेताओं ने इंदौरी होल्डिंग वेंडर को देवास में फ्लेक्स निकालना आने पर चमका कर भगा दिया भाजपा के नेता भी साथ हो गए यहां पर कांग्रेस के एक नेता चर्चित हो गए। अब दूसरी चर्चा अन्य फ्लेक्स की है जिसमें कांग्रेस के एक गुट ने एक नेता का फोटो नहीं लगाया तो वह भी चर्चा में आ गया। तो फ्लेक्स भारी पड़ गया है ना सब पर छोटी सी भी किसी नेता की फोटो गायब तो चर्चा का विषय। शहर का एक मार्ग पूरा फ्लेक्स से पट गया है। चलो अच्छा है अब रोकने से तो रहे इतना संतोष कर लो की इससे फ्लेक्स वाले को और लगाने से लेकर निकलने वाले को रोजगार मिलेगा इनका भी सीजन है। कहीं तो रोजगार मिल रहा है। फिर इसके बाद कहीं गरीब परिवार को फ्लेक्स सिर ढकने को और जमीन पर बिछाने की भी काम आएंगे।
भगत ….अभी तो पूर्व मंत्री दीपक जोशी वाला कांग्रेस परिवार फ्लेक्स ज्यादा चर्चा मे चला है।
बाबा….. दीपक जलेगा तो कहीं रोशनी होगी तो कोई तो जलेगा ही। भारतीय जनता पार्टी में पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने दो दशक से अधिक समय देवास के सर्वशक्तिमान नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय पवार के सामने अपना गुट दमदारी से चलाया और कई बार शह और मात का खेल भी खेला अब कांग्रेस में आने के बाद बहुत समय से कांग्रेस में अभी तक एक ही गुट पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा को कोई तो चुनौती दमदारी से देने आया है और उसका नया नाम दिया है कांग्रेस परिवार। जिसकी शुरुआत छोटे फ्लेक्स से की जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्माऔर उनके समर्थकों का फोटो नहीं देकर अपने इरादे स्पष्टीकरण दिए और भी कई जगह गुटबाजी देखने में आई है। फिर अभी तक पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के सामने पिछले 6से 7 वर्षों से कोई गुट स्थापित नहीं हो सका और एक तरफा सज्जन गुट की चल रही थी। अब सोनकच्छ से करारी हार के बाद सज्जन भैया देवास में कम दिखाई दिए परंतु मनोज राजानी अपने दम पर चल रहे थे अब सामने भले ही दीपक जोशी हो लेकिन पीछे बहुत बड़ा कांग्रेस का जमीन पर कार्य करने वाला नंबर वन पायदान से तीन नंबर तक का कार्यकर्ता है। इस तरह भाजपा से दीपक जोशी का तबादला कांग्रेस में होने के बाद जोशी गुट का उदय भी कांग्रेस में हो गया है और वह भी भारी भरकम नेताजी के सामने।
भगत…. बाबा श्री राम मंदिर जमीन का मुद्दा भी उठाया था । बाबा…. दिग्गी राजा की प्रेस वार्ता ने सारा ठंडा कर दिया फिर उसकी चर्चा बाद में।
भगत … भैया के एक विरोधी और भाजपा में ज्यादा सक्रिय है। बाबा……. हां बेटा तू बात जिला पंचायत अध्यक्ष लीला देवी और उनके पति भैरू बाबा की कर रहा है ना । जिस तरह से सरपंच से सीधे जिला पंचायत तक का सफर पूरा किया तो जोड़ी ने विधानसभा में भैया का पूरा हिसाब किताब कर दिया। अब दुगने उत्साह के साथ वे केवल सोनकर क्षेत्र ही नहीं और राजनीति ही नहीं धार्मिक और सामाजिक आयोजन में भी सक्रिय नजर आते हैं तो प्रशासनिक हर बैठक में भाग लेकर जनप्रतिनिधि का दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। दोनों लीला देवी और भैरू बाबा की जोड़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी की कार्यशैली पर चल रही है नारायण सिंह चौधरी ने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में ही पूरे जिले में अपनी अलग पेठ बना ली थी और उसका लाभ उनको कन्नौद खातेगांव चुनाव मैं टिकट के रूप में मिला और चुनाव भी जोरदार लड़ा। और आज उनके पुत्र लगातार हैट्रिक बनाकर युवा विधायक है। भगत…. एक और महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय है। बाबा… महापौर गीता देवी अग्रवाल और उनके पति विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल की जोड़ी भी धार्मिक सामाजिक क्षेत्र के साथ निगम प्रशासन के हर आयोजन में सक्रियता के साथ भाग ले रहे हैं। और निश्चित इसका लाभ आने वाले समय में कभी ना कभी तो मिलना ही है।
भगत… कलेक्टर ने उद्योगपति को समाज सेवा में लगा दिया। बाबा…. मध्य प्रदेश में देवास जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने पहले तो अपनी पहचान दबंग कलेक्टर के रूप में व्यवस्था में सुधार करने और भ्रष्टाचारियों के गबन को उजागर कर उनको जेल भेजने मैं अलग बनाई तो एक अलग इनकी पहचान सामाजिक क्षेत्र में भी बन गई है जहां इन्होंने देवास के उद्योगपतियों को सी एस आर फंड का उपयोग देवास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र खासकर चिकित्सा, शिक्षा और जरूरतमंद की मदद के लिए लगा दिया। अब दबंग कलेक्टर यदि किसी से कुछ कहे तो पहले तो उद्योगपति बिना इच्छा के यह सब कर रहे थे लेकिन अब वे स्वयं आगे बढ़कर बहुत कुछ कर रहे हैं। देवास के सरकारी स्कूल में स्मार्ट टीवी के साथ फर्नीचर और कई आवश्यक सामग्री के साथ देवास के चिकित्सालय, ब्लाइंड स्कूल, वृद्ध आश्रम और यहां तक की पर्यावरण को बचाने के लिए रिकॉर्ड पौधारोपण भी उद्योगपति से करवा लिया अब उद्योगपति भी इंदौर और अन्य जगह अपना फंड खर्च करने की जगह अपनी देवास में ही यह खर्च उत्साह के साथ कर रहे हैं। तो देवास जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी इसी से शैली के है जो अपने विभाग से पूरे जिले में बराबर योगदान दे रहे हैं इस तरह मुख्यमंत्री जी देवास जिला कलेक्टर के फार्मूले को पूरे प्रदेश में अपनाया जा सकता है।
भगत…. एल्डरमैन की सूची अटक गई। बाबा…. पूरे 2 वर्ष हो गए भाजपा की एक बार जबरन और दूसरी बार जनता द्वारा चुनी गई सरकार भी बन गई परंतु अपने लाभ के अलावा उच्च स्तर के नेता को नीचे कार्यकर्ताओं की सोच नहीं है। एल्डरमैन जैसे पद खाली है, तो दूसरा कारण गुटबाजी भी है। सब नेता अपने समर्थक को एल्डरमैन देखना चाहते हैं।
भगत… बाबा यह तो विधायक राजे का विधानसभा क्षेत्र है। बाबा…… यही तो सबसे ज्यादा आफत है। पहले विधायक के सभी नाम चुने जाते थे और स्वयं विधायक एक दो नाम दूसरे विरोधी पक्षी के नेता के भी दे देते थे अब तो सांसद, जिला अध्यक्ष और पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष और महापौर समर्थन के नाम भी गए हैं ।ऐसे में जिनकी विधानसभा है उनके समर्थक क्या करेंगे। विरोधी ने यहां पर भी पेंच फंसा दिए हैं।
भगत…. प्राधिकरण भी खाली है मंडी में चुनाव होना है और सहकारिता में भी यही हाल है। बाबा….. जब पूरे प्रदेश में कई मंडल 9 माह से खाली पड़े हैं तो देवास विकास प्राधिकरण में अधिकारियों का विकास होगा ही जनप्रतिनिधि नेताजी को सत्ता से दूर हे तो संगठन और सत्ता के बीच तालमेल नहीं होना और सरकार का लचीलापन फिर आपस में गुटबाजी भी तब तक कई विभागों में अधिकारी राज है। वर्षों से मेहनत करने वाले कार्यकर्ता नियुक्ति के इंतजार में है।
भगत…. बारिश ने सोयाबीन का बहुत नुकसान कर दिया है। बाबा ….. हां बेटा अपने देश में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले किसान के साथ हमेशा ऐसा ही होता है कभी कम बारिश तो कभी ज्यादा बारिश में फसल बर्बाद फिरओले , शीत लहर, कीट पतंगे और कई बीमारी से बचाने के बाद किसान की फसल जब मंडी में आती है तो उस समय अचानक भाव भी कम हो जाता है। मुआवजा भी मिलता है तो तो ऊंट के मुंह में जीरा।
भगत…. दूध के भाव भी तो बढ़ गए। बाबा…. भला किसान खेती के साथ थोड़े बहुत गाय भैंस पालकर दूध बेचकर अपनी रोजी-रोटी चला लेते हैं। अब भैंस का भाव सुन लेंगे तो दूध सस्ता लगेगा। फिर खली, और अन्य खर्च उसके बाद सुबह से लेकर शाम तक कड़ी मेहनत कर शहर में दूध लाते हैं। पहले साइकिल से आते थे अब मोटरसाइकिल से पेट्रोल खर्च अलग । भगत….. पुलिस विभाग में फेरबदल होना है। बाबा…… एक टी आई तो तबादला होते ही तुरंत चले गए और कहीं आईटीआई मनपसंद पोस्टिंग के इंतजार में है। कुछ ठीक है जो जाने के लिए अपना मन बना चुके थे अब देवास में ही मन लगा बैठे हैं। विधानसभा चुनाव में 3 वर्ष होने के कारण जाना पड़ा और कहीं बाहर से आना पड़ा। अब देवास जिले में पुलिस विभाग में इतने बदलाव की आवश्यकता नहीं है कई जगह पर लोकल स्टाफ जरूर अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं और उनके कारण ही सट्टा जुआ शराब और कहीं अवैध कारोबार ज्यादा चलाते हैं उनको जरूर बदलने की आवश्यकता है। वैसे 2024 में पुलिस की शैली में भारी बदलाव आया है। बाकी सब समझदार है समझ सकते हैं बदलाव क्यों आया है। खैर अभी पुलिस प्रशासन के लिए 11 दिन और महत्वपूर्ण है दिन-रात जागरण के बाद मेहनत और उसके बाद भी लोग तो यही कहेंगे कि पुलिस हाथ पैर हाथ डरे बैठी है क्या कर रही है। भगत….. समझ गया नवरात्रि महोत्सव। बाबा….. देवास जिले में पुलिस प्रशासन के लिए मां चामुंडा की टेकरी और नर्मदा नदी दोनों पर सुरक्षा व्यवस्था आवश्यक है अभी तक कलेक्टर एसपी इन जगहों पर ही निपटे हैं। वर्तमान कलेक्टर एसपी को पूर्व का अच्छा अनुभव है मां चामुंडा की टेकरी पर पूर्व में अच्छी व्यवस्था के साथ नवरात्रि महोत्सव संपन्न हुआ था।
भगत…. बाहर से आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाबा…. यहां मां का जादू है जो सर चढ़कर बोलता है। 9 दिन ऐसे हैं जब उलटी गंगा बहती है वरना पूरे वर्ष भर देवास का व्यापार और युवा इंदौर की ओर जाता है । परंतु 9 दिन इंदौर की जनता देवास में मां चामुंडा टेकरी पर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन करने करने आती है। और देवास की जनता उनका इस तरह स्वागत करती है कि देखा जा सकता है की जगह-जगह इंदौर से देवास तक इतने भंडारे और स्वागत के नजारे भक्तों का उत्साह बढ़ाते हैं। अब 9 दिन कैसे निकल जाएंगे पता ही नहीं चलेगा। मां चामुंडा टेकरी पर भक्तों का सैलाब तो गांव गांव शहर में गली मोहल्ले और कॉलोनी में माता रानी की घट स्थापना गरबे,भंडारे चुनरी यात्रा, भजन संध्या हमें पता ही नहीं चलता कब 9 दिन हो गए। फिर दशहरा दहन और हमारे देवास में 11वे दिन भी प्रतिमा विसर्जन चल समारोह देखने लायक होता है।
भगत… प्रेस क्लब के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। बाबा….. जहां देश में छोटे से छोटे चुनाव में भी भारी धन-बल और कशमकश के साथ चुनाव होते हैं वही इस बार बुद्धिजीवी टपके ने बड़ी ही सरलता के साथ मेहनत कर सभी सदस्यों को एक जाजम पर बिठाकर निष्पक्ष चुनाव करा कर एक अलग संदेश दिया है वरिष्ठ पत्रकार साथी की मेहनत सफल रही है। इस बार युवा और चेहरे भी पदाधिकारी बने हैं। बहुत लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे हैं सहज सरल पत्रकार ललित शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष इस बार दो बनाए हैं वरिष्ठ शकील खान और बॉडीबिल्डर पहलवान खुमान सिंह बेस, पूर्व उपाध्यक्ष शेखर कौशल इस बार महत्वपूर्ण सचिव का दायित्व निभाएंगे । कोषाध्यक्ष पूर्व में बड़ी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चलाने वाले सिद्धार्थ मोदी को तीसरी बार दायित्व दिया है। ऐसे ही सहज सरल अशोक पटेल को सहसचिव का दायित्व मिला है बाकी दो कार्यकारिणी सदस्य और पांच आमंत्रित सदस्य के साथ पूरा प्रेस क्लब इस बार एक साथ खड़ा हुआ है। निश्चित आगे प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र के साथ धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे सभी पदाधिकारी को कलयुग टाइम्स की ओर से बधाई। साथ ही सभी पाठकों को नवरात्रि महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई फिर मिलेंगे अभी बहुत सारे सब्जेक्ट बाकी रह गए हैं बाबा और भगत के साथ जय हिंद जय भारत।
-

कलेक्टर की निगाह से नहीं बच सका फर्जी गार्ड, सुरक्षा गार्ड की फर्जी आईडी बनवाकर शस्त्र लायसेंस बनावाने के लिए आये ग्राम पटाड़ी के अभिषेक चौहान को कलेक्टर ने पुलिस अभिरक्षा में भेजा,
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि ने किया टेकरी पहुंच मार्गो का निरीक्षण, 3 से 11 अक्टूबर तक बंद रहेगी चिकन मटन, मछली की दुकानें, ’सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करें————– देवास / सुरक्षा गार्ड की फर्जी आईडी बनवाकर शस्त्र लायसेंस बनावाने के लिए आये ग्राम पटाड़ी के अभिषेक चौहान को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता द्वारा पुलिस अभिरक्षा में भिजवाया गया। अभिषेक चौहान शस्त्र लायसेंस बनवाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में आया था। अभिषेक चौहान द्वारा गलत जानकारी दी गई कि वह वर्तमान में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत है। उसे शस्त्र लायसेंस प्रदाय किया जायें, जिससे उसके वेतन में वृद्धि होगी। किन्तु सुरक्षा गार्ड के संबंध में प्रस्तुत दस्तावेज की जांच करने पर पाया गया कि अभिषेक चौहान द्वारा गलत जानकारी प्रदान कर लायसेंस की मांग की गई। जिस पर उसे पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि ने किया टेकरी पहुंच मार्गो का निरीक्षण देवास।
नवरात्रि महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने माता टेकरी प्रमुख पहुंच मार्ग स्टेशन रोड़ एवं गजरा गियर्स चौराहा से एरिना मार्ग चौड़ी करण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। श्री अग्रवाल ने गजरा गियर्स चौराहा स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।एरिना रोड पर दर्शनार्थियों को आवागमन में असुविधा न हो इस लिए मार्ग का समतलीकरण करने हेतु कहा। श्री अग्रवाल ने एरिना रोड मार्ग पर सेंट्रल लाइटिंग का कार्य प्रगति पर है उसका भी निरीक्षण कर नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सेंट्रल लाइटिंग का काम 24 घंटे में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री अग्रवाल के साथ वार्ड पार्षद एवं शहरी गरीबी उपशन प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीतल गेहलोत, सौरभ त्रिपाठी, दिलीप मालवीय, राजेश कौशल, अनिता ठाकुर, जीवन रावत, विजया पंद्रे आदि उपस्थित रहे।
3 से 11 अक्टूबर तक बंद रहेगी चिकन मटन, मछली की दुकानें देवास।
नवरात्रि महापर्व के अंतर्गत देवास शहर में माता टेकरी पर हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। माता टेकरी एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है और लोगों की आस्था का केन्द्र है। जन सामान्य की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए 3 से 11 अक्टूबर तक नगर निगम सीमा क्षेेत्र के समस्त चिकन, मांस, मटन एवं मछली विक्रय की दुकाने बंद रहेंगी। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने इस संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त वर्णित त्यौहार पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1965 की धारा 254,255 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम देवास सीमा क्षेत्र में व्यवसायरत समस्त चिकन, मटन, मछली, अंडे एवं मांस विक्रय की दुकानें एवं होटलों को प्रतिबंधित किया जाता है। शहर के प्रमुख मार्ग पर लगेंगे झण्डे होगी लाईटिंग साज सज्जा- महापौर ’ ’सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करें ’ देवास/महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नवरात्रि महोत्सव में निगम द्वारा की जाने विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित ड्यूटीरत अधिकारियों को अपने सौंपे गये दायित्वों को लेकर कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिये निगम द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं पर फोकस रखें तथा माताजी दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थियों के लिये कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा भंडारे लगाये जाते हैं उन भंडारों के मार्ग पर भी सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहे। साथ ही ए.बी.रोड प्रमुख मार्ग पर झण्डे एवं लाईटिंग साज सज्जा कार्य आज से ही आरम्भ करने हेतु कहा। महापौर ने सभी सामाजिक संस्थाएं जो दशनार्थियों के लिये भंडारे का आयोजन करते हैं उन सभी संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने भंडारे स्थल पर बड़ी बड़ी डस्टबिन अवश्य रखें ताकि भंडारे में उपयोग होने के बाद अनुपयोगी सामग्री डस्टबिन में डालें। स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं करें।
-

52,500अतिथि शिक्षकों हो रहे है बेरोजगार – कांग्रेस
देवास / प्रदेश में 15 वर्षों से लगातार शासकीय स्कूलों में बहुत कम वेतन परअपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षको को प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार कर रही है बेरोजगार । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में शिक्षकों की महापंचायत बुलाकर उनसे वादा किया था कि मैं आप सबको नियमित कर दूंगा चुनाव निकालने के बाद अतिथि शिक्षकों के परिवार के वोट लेने के बाद अब सरकार न्यायालय के आदेश को तोड़ मरोड़ कर अतिथि शिक्षकों पर लागू कर रही है हाई कोर्ट ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि नियमा अनुसार कार्रवाई की जाए इस संदर्भ में आयुक्त लोक शिक्षण ने अपने नियमो का हवाला देकर कहा है कि आगामी समय में शिक्षकों की जो भर्ती होगी उसमें अतिथि शिक्षकों को भी विभागीय परीक्षा देना होगी नई भर्ती में हम अतिथि शिक्षकों के 25% स्थान आरक्षित रखेंगे वर्तमान में प्रदेश के स्कूलों में अभी 71 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। वहीं अतिथि शिक्षक के रूप में प्रदेश में 70 हजार के करीब शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिसमें कई शिक्षकों ने तो डी एड और बी एड तक भी कर लिया है। अगर यह नियम लागू रहा तो 25% आरक्षित स्थान रखा तो वर्तमान में काम कर रहे अतिथि शिक्षकों में से मात्र 17 हजार 500 के लगभग नौकरी पा सकेंगे बाकी 52 हजार 500 सो अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे। एक तरफ भाजपा सरकार रोजगार देने की बात कर रही है दूसरी ओर 15 वर्षों से शासन के द्वारा निर्धारित वेतन पर अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं उन्हें बेरोजगार कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जितने भी अतिथि शिक्षक विभाग की परीक्षा में असफल होंगे उन्हें अन्य कहीं नौकरी नहीं मिलेगी क्योंकि वह नौकरी के लिए निर्धारित आयु से बाहर हो चुके होंगे। ऐसे में बेरोजगार अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार के पास फिर क्या काम होगा जो इन्हें देगी। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि एक और वह प्रदेश में रोजगार बड़े इसके लिए इन्वेस्टर सबमिट आयोजित कर रहे हैं ,दूसरी ओर नौकरी कर रहे अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार कर रही हैं। कांग्रेस की मांग है कि मुख्यमंत्री अतिथि शिक्षकों के संदर्भ में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा भोपाल में आयोजित महापंचायत में अतिथि शिक्षकों से नियमिती कारण का जो वादा किया था उसे पूरा करें।




