Month: October 2024
-

माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप ने दिनेश एम भूतडा का नवीन दायित्व मिलने पर किया स्वागत
देवास। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) नई दिल्ली का दिनेश एम भूतडा को देवास जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री भूतडा के मनोनयन होने पर माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप के सदस्यों ने श्री भूतडा का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रुप के कैलाश डागा, अशोक गोस्वामी, संजय शुक्ला, अरविंद महाजन, दिनेश बी भूतडा, अमित तिवारी, प्रकाश भूतडा, अमित तिवारी, प्रकाश भुतडा, भीमसिंह अनन्त पोरवाल, शिवाजी माहेश्वरी, संजय हेतावल, बाबूलाल मालवीय, कमलेश पाठक आदि ने बधाई देते हुए स्वागत किया। उक्त जानकारी अमित तिवारी ने दी।
-

सत्ता पक्ष नेता का यह फ्लेक्स सरकार में भ्रष्टाचार की खोल रहा पोल
देवास नगर निगम में अचानक सत्ता पक्ष नेता द्वारा लगा यह फ्लेक्स शहर में चर्चा का विषय बना हुआ तो राजनीति में भी। देवास नगर निगम अभी वर्तमान में एक दिव्यांग पद पर नियुक्ति की जाना है। जिसके लिए देवास के दिव्यांग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो नगर निगम में कुछ लोग इसमें भी शुभ लाभ देख रहे हैं। और यह बात जब सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन को पता लगी तो उन्होंने खुला यह फ्लेक्स लगा दिया और यह साबित कर दिया कि चाहे वह सत्ता पक्ष के नेता हो अपनी ही सरकार में यदि भ्रष्टाचार और रिश्वत का मामला आता है तो खुला विरोध करेंगे। नगर निगम सत्ता पक्ष का यह फ्लेक्स नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है क्योंकि यू भी देवास नगर निगम पीसी के मामले में पूरे प्रदेश में फेमस है यहां पर सबसे ज्यादा अधिक पीसी देने के बाद भी ठेकेदार को ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाने के बाद नेता नेता के चक्कर लग लगाना पड़ता है। देवास नगर निगम में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठने के साथ इस बार तो परिषद में निगम कमिश्नर बिल्कुल असहाय और सुस्त नजर आ रहे हैं नगर निगम में पिछले दो वर्ष से पार्षद और अधिकारियों के बीच के मामले पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे हैं तो अब छोटा सा फ्लेक्स भी नगर निगम की कहानी स्वयं कह रहा है। धुआं उठा है तो कहीं तो आग लगी होगी। ऐसे ही नगर निगम के सत्ता पक्ष नेता ने फ्लेक्स इतनी दमदारी से नही लगा दिया । नगर निगम में महापौर सभापति पूरी परिषद भाजपा की है और देवास में विधायक भी भाजपा के और सांसद भी फिर प्रदेश में और केंद्र में सरकार भी भाजपा की है। इसके बाद भी देवास नगर निगम की स्थिति दयनीय है चाहे कितने विकास हो जाए अगर छोटा सा भी भ्रष्टाचार है तो वह सारी मेहनत पर पानी फेर देता है फिर यह तो दिव्यांग का मामला है उनको तो बुलाकर सम्मान के साथ अगर एक पोस्ट खाली है तो उस पर नौकरी देना चाहिए अभी तो हम इतना ही कहेंगे शाबाश सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन इतना साहस तो किया।
-

देवास में एक और विपक्ष आंदोलनकारी नेता लीलाधर चौधरी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त
देवास। देवास में विपक्ष की भूमिका में जो समाजवादी पार्टी द्वारा 5 वर्ष पहले आंदोलन किए जाते थे। वह प्रभावशाली मुद्दे होने के साथ अपना प्रभाव भी डालते थे। और विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभाते थे। कुछ समय के लिए विपक्ष केवल कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी रह गई थी ।लेकिन आप फिर समाजवादी में एक महत्वपूर्ण नेता है तो मिलने के बाद देवास में विपक्ष चाहे कम हो लेकिन लगेगा कि देवास में भी विपक्ष है ऐसे ही समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने देवास जिला समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर लीलाधर चौधरी को नियुक्त किया है। श्री चौधरी शीघ्र पार्टी का विस्तार कर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। सपा के नेता इंद्रसेनराव निमोणकर, सुनील काले, राधेश्याम वर्मा, हाजी हातम भाई, सुनील जोशी, अनिल सिंह, इंदर सिंह पटलावदा, कैलाश यादव खातेगांव, जागेश्वर गुर्जर बागली, शिवा ठाकुर हाटपीपल्या, शोभाराम भिलाला पुंजापुरा, कैलाश मीणा मरमट लोहारदा, एड. श्याम शर्मा कन्नौद, उदयराव सोनोने, दिलीप सिंह बब्लू मालवीय सहित जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। समाजवादी पार्टी अतिशीघ्र महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करेगी।






