Month: September 2024

  • 4 रुपए प्रति लीटर बड़ा दूध का दाम
– देवास में उपभोक्ताओं को आज से मिलेगा 60 रुपए प्रति लीटर दूध

    4 रुपए प्रति लीटर बड़ा दूध का दाम – देवास में उपभोक्ताओं को आज से मिलेगा 60 रुपए प्रति लीटर दूध

    देवास। देवास दुग्ध संघ की मीटिंग सोमवार को उज्जैन रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। मीटिंग में मुख्य रूप से श्री कमल चावला, चंद्रभान नंदवानी, राजेश गोस्वामी अध्यक्ष, संतोष तेजवानी श्री कपूर मामा, भगवान सिंह राठौड़, सोनू कुमावत,  महेश पवार, शब्बीर अहमद, माखन गोस्वामी, त्रिपाल सिंह, गुणपाल सिंह, व अजब सिंह  उपस्थित में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान समय में दूध उत्पादन में आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते भाव भाव वृद्धि के लिए चर्चा की गई। वर्तमान समय में दुधारू पशुओं के भाव काफी बड़े है। कपासिया खाली के भाव बड़े व सांची दुग्ध संघ ने 60 पैसे प्रति फेट की वृद्धि की। जिससे दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन में समस्याएं आ रही है। उत्पादक का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। देवास दुग्ध संघ ने 60 रूपए प्रति लीटर भाव 1 अक्टूबर 2024 से विक्रय करने का निर्णय लिया है। दूध की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए समस्त दुग्ध संघ सदस्यों ने शपथ ली है कि दूध का फेट 5.7 से 6  के बीच विक्रय किया जावेगा। और ग्राहकों से यह आग्रह किया है कि यदि कोई डेरी वाला या घर पर दूध लाकर देने वाला आपको कम भाव में दूध देता है तो आप उसकी गुणवत्ता की आवश्यक रूप से जांच करें। भवदीय दुग्ध संघ सदस्य, देवास

  • कच्चे तेल की कीमते कम होने के बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल डीजल के भाव कम नहीं कर रही

    कच्चे तेल की कीमते कम होने के बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल डीजल के भाव कम नहीं कर रही

    देवास पिछले 6 माह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार काम होते चले जा रहे हैं वर्तमान में 12% दाम कम हुए हैं बावजूद ऑयल कंपनियां पेट्रोल डीजल पर अत्यधिक मुनाफा कमाते हुए उनके दाम कम नहीं कर रही है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि कच्चे तेल के दाम 12 % प्रतिशत तक काम हूवे है जिस कारण ऑयल मार्केटिंग और रिफायनिंग कंपनियों का मार्जिन बड़ा है जिसके चलते कंपनियों की कमाई पेट्रोल पर 15 रुपए और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर बड़ी है। चुकी अब कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं ऐसे में पेट्रोल डीजल पर 2 से 3 रुपए लीटर कम किए जा सकते हैं। चुकी केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर मूल्य निर्धारित करने की जिम्मेदारी ऑयल मार्केट कंपनियों को दे दी है जिससे इन कंपनियों पर केंद्र सरकार का नियंत्रण नहीं रहा है ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही है। कच्चे तेल की कीमतो मैं गिरावट के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम काम नहीं किया जा रहे हैं । कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरकार इस संदर्भ में दखल दे एवं कंपनियों को निर्देशित करें कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 12% तक काम हुए हैं तो देश में पेट्रोल डीजल के दाम भी काम किया जाए।

  • 60वीं मप्र जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में पूनम सविता ने देवास का नाम किया रोशन जीता ब्रोन्ज मैडल

    60वीं मप्र जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में पूनम सविता ने देवास का नाम किया रोशन जीता ब्रोन्ज मैडल

    देवास। मप्र राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में हिन्द फौज सैनिक पूनम सविता ने ब्रोन्ज मैडल अर्जित किया है। कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इन्दौर में 60वीं मध्यप्रदेश जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी, इंदौर में अयोजित हुई। जिसमें हिन्द फौज सैनिक पुनम सविता ने 20वर्ष से कम बालिका वर्ग में 400मीटर मैं ब्रोन्ज मैडल जीत कर देवास का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज के सभी पदाधिकारियों ने पुनम सविता और उनके पिता रामप्रकाश सविता   का सम्मान कर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिन्द फौज संचालक सुरेश शर्मा, कुमेर सिंग वर्मा, दीपिका बोरीवाल, एथलेटिक्स संचालक मीना राव, श्रृजनिका लोखंडे, योगा संचालक चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, रक्त दान संचालन सीमा गिरी, विकास गिरी, शिक्षा संचालक श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, कार्यकरणी संचालक अश्विन पागनिश, खुशबू पागनिश, प्रशिक्षक संचालन आरती दयमा, अजय दायमा, ताषिन शेख, अरुण शर्मा आदि पदाधिकारियों ने स्वागत कर बधाई दी। संचालन पुनित गिरी ने किया।

  • घर में अवैध शराब रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा।

    घर में अवैध शराब रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा।

    प्रभारी उप संचालक/जिला जिला अभियोजन अधिकारी जिला देवास श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, द्वारा इस प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि  31 जुलाई.2018 को आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा को मुख्बिर से सूचना प्राप्त हुई कि संत विनोबा नगर देवास में जगदीश लूनिया के घर में अवैध शराब रखी हुई है ।

    तो उक्त सूचना पर आबकारी विभाग की फोर्स एवं पंच साक्षी के साथ मुखबिर द्वारा बताये हुये घर पर पहुॅचने के पश्चात आवाज देने पर एक व्यक्ति बाहर आया उसने अपना नाम जगदीश लूनिया होना बताया तथा उक्त मकान उसके स्वयं के अधिपत्य का रिहायशी मकान होना बताया। उक्त मकान की तलाशी लेने पर उसमें 30-30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा पायी गई। उक्त मदिरा को रखने के संबंध मे लाईसेंस का पूछने पर उसने कोई लाईसेंस नहीं होना बताया था मौके पर ही अभियुक्त के कब्जे से उक्त मदिरा को जप्त किया और अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विववेचना में लिया गया।

    उक्त प्रकरण में अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र अंर्तगत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी जगदीश पिता रतनालाल लूनिया उम्र 55 साल नि. संत विनोबा नगर राधागंज देवास को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अपराध में दोषी पाते हुये 1 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 25000/-रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री महेन्द्र सितोले, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई।