Month: December 2022

  • बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया कार्य मे बाधा डालने वाले लोगो को बलपूर्वक हटाया गया, बालगढ़ स्कूल के पास शराब की शिकायत पर ढाबा संचालक स्वयं अपना डाबा हटाने को हुए राजी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

    बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया कार्य मे बाधा डालने वाले लोगो को बलपूर्वक हटाया गया, बालगढ़ स्कूल के पास शराब की शिकायत पर ढाबा संचालक स्वयं अपना डाबा हटाने को हुए राजी, जिला प्रशासन की कार्रवाई

    देवास/ देवास बायपास स्थित ट्रांस्पोर्ट नगर की अधिग्रहित जमीन पर कार्य प्रारंभ किया गया। विगत कई दिनो से भू—स्वामियो, कृषको द्वारा कार्य मे बाधा डाली जा रही थी। माननीय न्यायालय का आदेश प्राप्त होने पर बाधा डाल रहे लोगो को तत्काल बलपूर्वक हटाया गया ओर लगभग 20 से 25 जेसीबी एवं अन्य संसाधनो से कार्य प्रारंभ कर ट्रांस्पोर्ट नगर की सडको की खुदाई आरंभ की गई। ज्ञात हो कि कार्य प्रारंभ के पहले बाधा उत्पन्न करने वाले लोगो को समझाईश दी गई, नही मानने पर एवं कार्य मे बाधा डालने पर उतारू लोगो का पकडकर जैल भेजा गया। बडे पैमाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा उपस्थित विकास प्राधिकरण मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान,एसडीएम प्रदीप सोनी, डीएसपी किरण शर्मा, सीएसपी विवेक चौहान तेहसीलदार पूनम तोमर एवं तीनो थाना प्रभारी व उनकी टीम के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा तत्काल बाधा उत्पन्न करने वाले लोगो हटाया जाकर कार्य प्रारंभ करवाया गया। पहले जमीन का पुन: ले—आउट नप्ती डालकर चूने से लाईन डाली गई तथा अधिग्रहित जमीन पर निर्मित होने वाला ट्रांस्पोर्ट नगर मे उपयोग होने वाली सडको की खुदाई प्रारंभ कर दी गई साथ ही मैन रोड पर बाधित पक्की दुकानो एवं ढाबे को भी तोडा गया। इस प्रकार शुक्रवार को प्रशासन के अमले के द्वारा शहर मे शासकीय स्कुल बालगढ के पास स्थित ढाबे पर पुलिस प्रशासन को शराब की बिक्री की शिकायत पाई जाने पर पुलिस एवं निगम प्रशासन का अमला ढाबा तोडने पहुॅचा,ढाबे वालो के द्वारा निगम एवं पुलिस प्रशासन से अनूरोध कर स्वंय ही अपना ढाबा हटाये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशालसिह चौहान ने बताया कि कई दिनो से ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण कार्य लंबित था। जिसे जिला एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से बाधित लोगो को हटाकर ट्रांस्पोर्ट नगर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। जो कि निरंतर रूप से जारी रहेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौहान ने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री प्रदीप पाठक, एच.एस.पाटीदार को निरंतर जारी कार्य की मानिटरिंग के साथ सहायक यंत्री मुनव्वर बेग, रंजन गर्ग, उपयंत्री संतोष को निरंतर कार्य चलता रहे के निर्देश दिये।

  • देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के  बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 ,  21 एवं 23 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा

    देवास जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 , 21 एवं 23 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा

    —– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों के बैंक खाते एवं आधार कार्ड लिंक करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। बैंक खातों से आधार कार्ड लिंक के लिए जिले की समस्त बैंक शाखाओं में 19 दिसम्बर, 21 दिसम्बर एवं 23 दिसंबर को अभियान के तौर पर जिले की समस्त शाखा में अतिरिक्त काउंटर / हेल्पडेस्क पर फ्लेक्स बैकड्राप बनाकर कार्य का संपादन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्य संपादन के लिए अपर कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह कवचे को नियंत्रक तथा अनुभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ।

  • कलेक्टर गुप्ता फिर पहुंचे ग्रामीण अंचल में बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण  ———-  निरीक्षण के दौरान संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

    कलेक्टर गुप्ता फिर पहुंचे ग्रामीण अंचल में बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण ———- निरीक्षण के दौरान संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

    ———– देवास कलेक्टर गुप्ता का ग्रामीण औचक निरीक्षण लगातार जारी है जिसके परिणाम भी अच्छे आ रहे हैं अधिकारी कर्मचारी में कम से कम है डर है कलेक्टर महोदय किसी समय भी आ सकते हैं अबे सीधी जनता की बात सुन रहे हैं ऐसे ही आज कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आज बागली विकासखंड के हाटपीपल्या, ग्राम लिंबोदा, कमलापुर, नयापुरा सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम पंचायत लिंबोदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर सचिव अरविंद व्यास, सहायक सचिव ईश्वर पाटीदार को नोटिस जारी करने तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। हाटपीपल्या में हाटपीपल्या से देवगढ़ मार्ग पर काम बंद होने पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या में भूमि उपलब्ध है, नवीन हॉस्पिटल भवन और आवासीय भवन के लिए जमीन आवांटित करने के लिए शासन को पत्र लिखे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम कमलापुर के शासकीय माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में अच्छा कार्य करने पर प्रिंसिपल शासकीय माध्यमिक शाला कमलापुर को प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शाला विकास निधि से उक्त शाला में कम्प्यूटर टीचर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। माध्यमिक कमलापुर हाईस्कूल शिक्षिका नसरीन खान लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर हैं, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत नयापुरा व अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉप डेम, नल जल योजना अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने धनतालाब नल जल योजना में ट्रांसफॉर्मर हेतु जांच के लिए डी ई एमपीईबी को पत्र लिखने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी पूरी जानकारी बनाकर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि नल जल योजना के लिए विद्युत कनेक्शन दूरस्त करें। उपसंचालक पशुपालन को गौशाला ग्राम चारिया की गौ संवर्धन बोर्ड की राशि न मिलने के संबंध में तथा दाने का पैसा कटने के बावजूद दाना न मिलने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।। कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत पलासी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पलासी के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि है की जलकर की वसूली नियमित नहीं हो रही एवं जलकर की वसूली के बाद जल निगम को भी उसका एक भाग अंतरित किया जाना है। इसके लिए सचिव दीपक मनसोरे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।

  • *लोहारदा की नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्घटना में घायल

    *लोहारदा की नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्घटना में घायल

    लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या पति सुनील मालू की कार बधावा हीरापुर के बीच में खाई में उतर गई जिससे लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या मालू को सिर में चोट आई है । कार को उनके पति सुनील मालू चला रहे थे,घटना गुरुवार दोपहर 3:00 बजे के लगभग इंदौर से आते वक्त बधावा हीरापुर के बीच की बताई जा रही है, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। अध्यक्ष श्रीमती मालू को उपचार हेतु इंदौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार का नंबर एमपी 09 सीक्यू 3410 है

  • नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतोनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करेंकलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक

    नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतोनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करेंकलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक

    देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, खातेगांव/कन्‍नौद एसडीएम श्री अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अनुसार दावा आपत्ति का निराकरण करने के निर्देश दिये। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में दावा आपत्ति का निराकरण 26 दिसम्‍बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सामूहिक कृषि पट्टे जिन सहका‍री समितियों को दिये गये थे। उन समितियों को भंग कर के पुन: नई समिति बनाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले के सभी पटवारी 20 दिसंबर (मंगलवार) एवं 22 दिसंबर (गुरुवार) को “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्राम में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्‍त करें। उक्त दिनांक को ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी ग्राम में उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए किसानों का आधार सीडिंग के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बैंको में विशेष शिविर लगाये जाये। बैंको में आयोजित शिविरो में किसानों को लाने के लिए तहसीलदार और पटवारी सहयोग करेंगे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने वन ग्रामों को राजस्‍व ग्राम बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले में निजी कॉलोनियों में किये गये विकसित प्‍लॉटो का डायवर्जन शुल्‍क कॉलोनियों में शिविर लगाकर वसूल करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अपर कलेक्‍टर श्री कवचे को निर्देश दिये कि सप्‍ताह में एक बार एसडीएम न्यायालयों का निरीक्षण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छ: माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी डूंगा ऊर्फ डुंगर सिंह पिता मदन सिंह निवासी ग्राम लसुड़िया ब्राह्मण थाना पीपलरावां जिला देवास को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

  • देवास में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों की सूची जिनके वाहन चोरी गए हैं वह नंबर चेक कर पुलिस से संपर्क करें

    देवास में पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहनों की सूची जिनके वाहन चोरी गए हैं वह नंबर चेक कर पुलिस से संपर्क करें

    चोरी के पकड़े गए वाहनों की सूची

    लिस्ट में नाम देखे

    1 से 111 तक

    नंबर चेक कर पुलिस से संपर्क करें