Month: June 2022
-

“नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने वाले सौतेले पिता को न्यायालय ने दिया जीवन पर्यन्त आजीवन कारावास“
अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि आरोपी जो कि पीडिता का सौतेला पिता है उसके द्वारा पीडिता जोकि 16 वर्ष से कम उम्र की है के साथ बलात्कार किया। जिसके परिणाम स्वरूप पीडिता गर्भवती हो गई एवं उसके द्वारा एक बच्ची को जन्म दिया गया एवं पीडिता द्वारा घटना की देहाती नालसी रिपोर्ट एम.जी.एच देवास में भर्ती रहते समय लेख करायी गई जिसमें उसके द्वारा स्पष्ट रूप से बताया गया की उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जोर जबरदस्ती कर गलत काम किया और उससे बोला की किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। इसलिए पीडिता ने डर के मारे किसी को कुछ नही बताया एवं दिनांक 18.12.2020 को जब पीडिता के पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब डॉक्टर ने उसकी डिलेवरी की, जहां मरी हुयी बच्ची पैदा हुई। पीडिता ने जब इस बारे में बताया की उसके पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी/प्रभारी उप संचालक अभियोजन अधिकारी श्रीमती आशा शाक्यवार द्वारा बताया गया कि उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में चिन्हित होकर न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय के समक्ष साक्षीगण ने घटना का समर्थन किया तथा प्रकरण में डीएनए रिपोर्ट भी पॉजिटीव थी। माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), जिला देवास द्वारा आरोपी सौतेले पिता को आज दिनांक 04-06-2022 को निर्णय पारित कर धारा 376(3) भादवि में शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास एवं ३०००/- अर्थदण्ड एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6, 5(एन)/6 एवं 5(जे)(॥) आरोपी को सभी धाराओं में अलग-अलग शेष प्राकृतक जीवन तक आजीवन कारावास एवं सभी धाराओं में एक-एक हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी, श्रीमती आशा शाक्यवार, अति0 जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं श्री ऊदल सिंह मौर्य सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला देवास द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्षवर्धन चौहान एवं श्री धमेन्द्र शर्मा सहायक ग्रेड-3 का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी जिला मीडिया सेल प्रभारी, जिला देवास श्री ऊदल सिंह मौर्य द्वारा दी गई।
-

बालगढ़ राधा कृष्ण मंदिर में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ
देवास। बालगढ़ स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिवार में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ राधाकृष्ण महिला एवं पुरूष भजन मण्डल द्वारा शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। चेतन गुर्जर ने बताया कि यात्रा ढोल-ढमाकों के साथ दापेहर 1 बजे कथा स्थल से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा का विभन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात व्यासपीठ पूजा व आरती भागवताचार्य पं. बलराम जी महाराज ने करते हुए कथा प्रारंभ की। कथा के प्रथम दिवस महाराज श्री ने कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परीक्षा तो लेते हैं पर भक्त का विश्वास बने रहने पर चमत्कार भी करते हैं। भगवान कहते हैं कि अगर तुमने एक बार मुझमे पूर्ण समर्पण कर दिया तो तुम्हारी सारी समस्याओं को में दूर कर दूंगा। हमें जीवन में कथा का एक बार अवश्य श्रवण करना चाहिए। कथा भव सागर से पार लगाती है। इस अवसर पर समिति संवरक्षक इंदरसिंह ठाकुर, प्रदीप चौधरी, अध्यक्ष डोंगर सिंह परमार, सचिव भारत सोनगरा, सहसचिव जितेन्द्र पटेल, अर्जुुन चौधरी, दीपक अकोदिया, विजेन्द्र राणा, अर्जुन चौधरी, अशोक पटेल, अमित सोनगरा, दुर्गेश चिल्लोरिया, संतोष कुमावत, दिलीप गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, कुलदीप गुर्जर, कुंदन गुर्जर, सुरेश गुर्जर, जगदीश गोयल, नगजीराम गुर्जर, सिद्धनाथ गुर्जर, विनोद गुर्जर, उमेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, मोहन गुर्जर, सुरेश गुर्जर, सूरज गुर्जर सहित समाजजनो व महिलाओं ने की। कथा 30 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। पूर्णाहूति के दिन शोभायात्रा के साथ महाप्रसादी का वितरण होगा।
-
*मिशन अंकुर प्रशिक्षण का OIC ने किया निरीक्षण
*निपुण भारत अंतर्गत मिशन अंकुर के तहत पहली व दूसरी कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को हिंदी व गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।* *राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से नियुक्त OIC श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा जिले में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।* *निरीक्षण के दौरान बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफ एल एन )अंतर्गत गतिविधि के माध्यम से पढ़ना और पढ़कर समझना एवं समझ कर लिखना के माध्यम से प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए मिशन अंकुर की सफलता के लिए ऊर्जा का संचार किया।* *विकासखंड देवास में प्रशिक्षण के दौरान TLM अन्तर्गत गोल्डन वाँल के निर्माण की सराहना की गई ।* *निरीक्षण के दौरान कैलाश सिंह ठाकुर APC जिला शिक्षा केंद्र देवास द्वारा बताया गया कि निपुण भारत अंतर्गत FLN प्रशिक्षण के सिद्धांत आई डू ,वी डू ,और यू डू के अन्तर्गत बच्चों को अधिक अवसर प्रदान कर अभिव्यक्ति के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व के निर्माण के महत्व को बताया ।* *निरीक्षण के दौरान पुरुषोत्तम सिंह सिसोदिया बीआरसी देवास,ने गोल्डन वाल, सिल्वर वाल TLM के बारे में OIC मैडम को विस्तार से समझाया,प्रशिक्षण प्रभारी सुरेश आचार्य, गिरीश चौरे एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे डीआरजी गिरधर त्रिवेदी विजय सोलंकी मुकेश श्रीवास्तव जीवन लाल शर्मा आदि उपस्थित थे।*
-

आनंद नगर आनंदमार्गियो की बृजभूमि है – विश्वदेवानंद अवधूत
देवास। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ देवास के दीपसिंह तंवर एवं हेमेन्द्र निगम ने बताया कि आनंदपूर्णिमा के उपलक्ष पर आयोजित आनंदनगर में आनंद मार्ग का त्रिदिवसीय धर्म महासम्मेलन 3,4 एवं 5 जून 2022 को सम्पन्न होगा। प्रथम दिन का कार्यक्रम प्रात: (05 बजे )पांचजन्य से शुभारंभ हुआ देश व विदेश के दूरदराज से आनंदमार्गी साधक बड़ी संख्या में आ चुके हैं वह आने का सिलसिला जारी है। आचार्य ह्रदयेश ब्रह्मचारी ने बताया कि आज दिन के 11बजे श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने अपने प्रथम आध्यात्मिक उद्बोधन में सर्वोच्च धाम वक्तव्य रखते हुए कहा कि अनेक धामों यथा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ धाम है उसी प्रकार एक धाम है बैकुंठ धाम जहां किसी भी प्रकार की कोई संकोचन ना हो कुंठा ना हो अर्थात जहां किसी भी प्रकार की कोई संकुचित चिंता ना हो उन्होंने कहा कि यह कुंठाएं मानसिक होती है, कुछ विशेष प्रकार की कुंठाएं हैं हीनमान्यता और महा मान्यता जो परम पुरुष से मनुष्य को अलग रखता है। बैकुंठ मन की वह अवस्था है जहां ना तो हीनमान्यता है और ना ही महामान्यता है यह कहां है? जब परम पुरुष की गोद में पहुंचकर मनुष्य इन कुंठाओं से मुक्त होकर परम आत्मीय ईश्वर प्रेम की अनुभूति लाभ करता है बैकुंठ कहलाता है। संस्कृत शब्द ब्रजति की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि ब्रजति मने आनंद लेते हुए चलना। आनंदनगर आनंदमार्गियो के लिए ब्रजभूमि है यहां आकर साधक आनंद की अनुभूति करते हुए कीर्तन करते हैं साधना करते हैं तब मन आनंद तरंगों में तरंगायीत रहता है क्योंकि बाबा हरि उनके मन में बस जाते हैं। हरि रूप में भक्तों के मन में व्याप्त कुंठित विचारों को हरण कर लेते हैं और परम आनंद की अनुभूति कराते हैं। उन्होंने कहा कि एक बार बाबा ने आनंदनगर में कहा था कि यहां मेरे बेटियां संकोच रहित रहती है उन्होंने कहा कि साधकों को चाहिए कुंठा रहित होकर कीर्तन करें बाबा भाव में रहे दिन रात कीर्तन करें यह हम सबो का ब्रजभूमि आनंदनगर है।
-

देवास जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 6 जून तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्र ———- नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी
——— देवास 03 जून 2022/ त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 7 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 10 जून है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। देवास जिले में दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान बागली, कन्नौद तथा खातेगांव विकासखण्ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को मतदान कराया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंचायत निर्वाचन-2022 मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी। जिले की ग्राम पंचायतों में कुल 8 लाख 03 हजार 817 मतदाता है। जिनमें 4 लाख 14 हजार 16 हजार 38 पुरुष, 3 लाख 87 हजार 766 महिला तथा 13 अन्य मतदाता है।
देवास जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया जायेगा जागरूकता अभियान ————
देवास 03 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मतदाता जागरूकता अभियान में विकासखण्ड एवं पंचायत स्तर पर मतदान प्रक्रिया को समझाया जाएगा। सेंस गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाली जगह, हाट-बाजारों में मतदान प्रक्रिया बताने के लिए दल बनाये गये है। विगत चुनावों में कम वोटिंग प्रतिशत वाले केन्द्रों का आकलन कर वहाँ के मतदाताओं को अधिक से अधिक प्रेरित किया जाएगा। नई बसाहट, दिव्यांगजनों, महिलाओं और नए जुड़े युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जायेगा।
जल्द करें मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का चयन
———— देवास 03 जून 2022/ सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंचायतों तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिये तत्काल पृथक-पृथक मतगणना स्थल एवं अस्थाई स्ट्रांग रूम का चयन करें। उन्होंने कहा है कि चयनित स्थल में आवश्यक व्यवस्थाएँ कर आयोग को अवगत करायें। उल्लेखनीय है कि पंचायतों के निर्वाचन मतपेटी में मत डालकर तथा नगरीय निकायों के निर्वाचन ईव्हीएम के द्वारा कराये जायेंगे।
-

एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी का देवास के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन
देवास:- मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी नीतीश गौर का स्थानीय भोपाल चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई जिलाउपाध्यक्ष यशवंत कुशवाहा द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश में समस्त जिलों में एनएसयूआई की मेंबरशिप की जा रही है । मेंबर शिप किस आधार पर की जा रही है या किसी को जानकारी नहीं है। न ही प्रदेश प्रभारी द्वारा समस्त जिलों में कोई प्रभारी बनाया गया और ना ही पूर्व जिलाध्यक्षों को जानकारी दी गई न ही कोई प्रेसवार्ता की गई प्रदेश प्रभारी द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से अपने अपने लोगों को फोन लगाकर कहा गया कि आप मेंबर शिप करो आपको मैं जिलाध्यक्ष बना दूंगा । प्रभारी ने अपने अपने लोगों के फार्म डलवाए हैं उसके अलावा जितने भी फॉर्म डाले हैं वह सब रिजेक्ट कर दिए गए हैं और उन फार्मो की कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई कार्यकर्ता प्रभारी को फोन लगाता है तो वहां बहुत ही बदतमीजी से बात करता है ऐसे प्रभारी जो भेदभाव तरीके से चुनाव करवा रहे हैं और लगता है पैसे का लेनदेन कर रहे हैं क्योंकि पूर्व में भी व्हाट्सएप चैटिंग पर एनएसयूआई में जिलाध्यक्ष बनाने पर पैसों की डिमांड की गई थी लगता है प्रभारी भी पैसो के ही कुछ ऐसे ही चक्रव्यूह रच रहे हैं जिससे कि वह हर जिलाध्यक्षों से पैसे ले सके जो उनके हैं मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए अगर मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा किसी भी मुद्दे को उठाया होगा तो देवास की एनएसयूआई की टीम ने ही उठाया है। उसके बावजूद पूर्व एनएसयूआई टीम जोकि सक्रिय है। हर कॉलेज में अपने दम पर चुनाव जीता कर लाते हैं उनके किसी के भी नाम लिस्ट में नहीं आए हैं। अगर ऐसे सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिस्ट में नाम नहीं आते हैं तो किस चीज के चुनाव आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एनएसयूआई से निवेदन करते हैं कि ऐसे लोग जो कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं और जो पैसे का लेनदेन ले कर कर कर प्रदेश में एनएसयूआई चला रहे ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर किया जाए –
-

निगम चुनाव 2022— देवास में महापौर के लिए विधायक राजे के नाम की चर्चा
देवास में सामान्य महिला महापौर पद आरक्षित होने के बाद चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि कौन बनेगा महापौर किसको मिलेगा महापौर का टिकट । कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कई नाम उभरकर सामने आए हैं जिसकी चर्चा कल करेंगे। आज सबसे बड़ी आमजन के बीच बस यही बात चल रही है तो वह है विधायक गायत्री राजे पवार को टिकट मिलने की चर्चा आम है। जहां प्रदेश में कई जगह विपक्ष कांग्रेस विधायक को प्रत्याशी बनाने जा रही है तो भारतीय जनता पार्टी में देवास में विधायक राजे के बनने के पीछे यह कारण भी सामने आ रहा है कि सामने विधानसभा चुनाव है और संगठन सबसे सशक्त उम्मीदवार के रूप में राजे को टिकट देकर गुटबाजी का अंत कर दे भारतीय जनता पार्टी सत्ता में होने के कारण दावेदार दर्जन से ज्यादा है और एक को टिकट मिलता है तो कई नाराज होना स्वाभाविक है और यदि राजे को टिकट मिलता है तो थोड़े समय के लिए नाराज कुछ लोग हो सकते हैं परंतु वह यह सोचकर भी संगठन के लिए काम करेंगे कि उनके कट्टर विरोधी को नहीं ।मिला यह राजनीति मैं अक्सर देखने में आता है। दूसरा बिंदु यह भी हो सकता है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है केंद्र राज्य सांसद और विधायक निधि के साथ प्रशासनिक क्षेत्र को साथ लेकर चलने की क्षमता विधायक राजे मे है तो उसका लाभ भी शहरवासी को और संगठन को मिलना स्वाभाविक है। तीसरा कारण विधायक राजे महापौर का चुनाव लड़ने के बाद अपनी पुत्र महाराज विक्रम सिंह पवार को विधायक की तैयारी करवाएं क्योंकि 1 वर्ष बाद ही विधानसभा है और यह नगर निगम का चुनाव सेमीफाइनल है इस सेमी फाइनल मैं जीत हार का परिणाम महत्वपूर्ण होगा। राजे का चुनाव लड़ने की चर्चा इसलिए भी बाजार में ज्यादा गर्म है की वे लगातार वार्ड वार्ड में सक्रिय है और अभी तो दिन रात एक कर दिया है यह कारण सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जबकि विधायक समर्थकों का कहना है कि राजे लोकसभा के चुनाव में भी भीषण गर्मी में भी गांव गांव में प्रचार करके पूरी मेहनत से सांसद को जिताने में मदद की है देवास विधानसभा सोनकच्छ और हाटपिपलिया के गांव-गांव तक पहुंची है तो अभी उपचुनाव हाटपिपलिया में भी मनोज चौधरी के लिए इतनी ही मेहनत की है तो वह नगर निगम और जिला पंचायत में अपने समर्थकों को जिताने के लिए इतनी मेहनत कर रही है । यह आमजन की चर्चा है वैसे राज परिवार के लिए विधायक पद ही महत्वपूर्ण रहा है उन्होंने जिला पंचायत जनपद और देवास नगर निगम में तो अपने समर्थकों को ही जितवा कर अपने हिसाब से कार्य करवाया है और अगर समर्थक नहीं जीता तो अपनी पसंद के अधिकारी की पोस्टिंग करा कर अपना वर्चस्व कायम रखा है नगर निगम में महापौर में जरूर राज परिवार के पास केवल एक ही बार अवसर आया है वरना विरोधी के पास ही महापौर का पद गया है जबकि सभापति में और पार्षद की संख्या मैं राज परिवार का वर्चस्व रहा है अब आमजन में देवास विधायक राजे के चुनाव लड़ने की चर्चा आम है हकीकत क्या है क्या होगा इधर तो आने वाला समय ही बताएगा आज के लिए बस इतना ही ।
-

शासकीय विद्यालय में बच्चों को बांटे मौसमी फल व बिस्किट वितरित
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी मैं बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रतियोगिताओं के साथ-सथ बच्चों को फलों का भी वितरण किया जाता है। इसके अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मौसमी फल वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि बच्चों को विद्यालय में विगत कई वर्षों से मौसम के अनुसार प्रति सप्ताह फल वितरित किए जाते हैं। अर्चना वर्मा एवं नाजमा खान ने बताया कि बच्चों में पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए फल वितरण स्कूल स्टाफ एवं जन सहयोग से किया जाता है। गुरुवार को सभी बच्चों को आम ,केले खरबूजा एवं बिस्किट का वितरण किया गया। यह जानकारी प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने दी।

