देवास । भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अधिकारियों पर इतना ज्यादा दबाव है कि अगर भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता कानून से परे जाकर भी अगर कोई काम करते हैं तो उनके उस काम को पुलिस अधिकारी नजर अंदाज कर देते हैं। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सयाजी द्वार पर बिना अनुमति के टीआई उमराव सिंह की उपस्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पुतला जला दिया गया। जिसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई, बावजूद पुलिस के आला अधिकारी सत्ता के इतने दबाव में है कि उन्होंने सब कुछ देखने के बाद भी उन पर कोई कार्यवाही नहीं की । जबकि आज कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार 1 जून तक तो लॉकडाउन लागू किया गया है और उसके अनुसार कोई भी राजनीतिक दल इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकता है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि यह सीधा-सीधा कानून का उल्लंघन है और इस काम में जिला प्रशासन और पुलिस दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की खुलकर मदद कर रहे हैं जो कि अनुचित है। कांग्रेस ने एसपी शिवदयाल सिंह गुर्जर से मांग की है कि वे तत्काल ही कार्यवाही करते हुए पुतला जलाने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफ आई आर दर्ज करें। इस तरह से अगर कानूनों का उल्लंघन होने लगेगा तो सत्ताधारी दल को देखकर अन्य दल के लोग भी इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शन करने लगेंगे जो कि कोरोना गाइडलाइन के बनाएं नियमों के विपरीत होगा।
Month: May 2021
-

पूर्व मंत्री जोशी के पुत्र ने अपनी माता की स्मृति में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वितरण हेतु ली 5 लाख की सामग्री, आगामी दिनों में करेंगे वितरण
देवास। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पुत्र व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संभाग संयोजक जयवर्धन जोशी द्वारा अपनी पूजनीय माताजी स्वर्गीय श्रीमती विजया जोशी जी की स्मृति में फ्रंटलाइन वर्कर्स को वितरण हेतु सामग्री ली गई। जयवर्धन की माताजी का निधन कोरोना से गत 4 मई को हो गया था। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ चार धाम यात्रा पर जाने हेतु उन्होंने जो राशि इकट्ठा करी थी उससे यह सामग्री ली गई हैं। इसमें 3000 एन 95 मास्क, 3000 डेटॉल सेनेटाइजर, 2000 गिलोय वटी, 30 ऑक्सिमीटर, 30 नेबुलाइजर, 250 भाप मशीन, 250 पी पी ई किट व 1500 ग्लबज़ हैं जिनकी लागत 5 लाख हैं। आवश्यकता अनुसार इनका वितरण हाटपीपलिया व बागली विधानसभा में फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओ जैसे कि सफाई कर्मचारी, अस्पताल कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, मुक्तिधाम कर्मचारियों को दिया जाएगा। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने हेतु यह आवश्यक हैं कि हमारे कोरोना योद्धा स्वस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे। साथ ही इस कठिन समय मे अपनी सेवाएं दे रहे इन सभी योद्धाओ का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी हैं। कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने हेतु सरकार के साथ जनजागरण भी आवश्यक हैं। हम सब साथ मिलकर ही कोरोना को हराएंगे।
-

विकलांगजनों की अनदेखी सहन नही करेंगे* *विकलांग बल मध्यप्रदेश के सभी जिला इकाईयों द्वारा आज 25 मई क़ो काला दिवस के रुप में मनाया गया* *प्रदेश के सभी विकलांगों द्वारा ट्वीट के माध्यम से भारत के और प्रदेश के सभी मंत्रियों क़ो अपनी बात पहुंचाई
श्योपुर – विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर सहित मध्यप्रदेश के 15 लाख से अधिक विकलांग व्यक्तियों के लिए लॉकडाउन और कोरोना काल में सहायता करने के संबंध में आज श्योपुर जिले सहित प्रदेश के 52 जिलों में प्रदेश के विकलांगों द्वारा काला दिवस मनाया गया
प्रदेश के सभी विकलांगों द्वारा ट्वीट के माध्यम से आज भारत के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री क़ो यह अवगत कराया गया कि मध्यप्रदेश में 2011 की जनगणना के अनुसार 15 लाख से अधिक विकलांग जन निवास करते हैं। एक तो वैसे ही इनकी स्थिति दयनीय थी और कोरोना और लॉकडाउन के कारण इनकी स्थिति और भी ज्यादा दयनीय हो गई है। इस हेतु समस्त विकलांग साथियों की आप से निम्नलिखित मांग है। आशा है कि आप इन्हें पूरी अवश्य करेंगे।
1- मध्यप्रदेश के विकलांग जनों की पेंशन 3 वर्षों से कोई वृद्धि नहीं हुई है जबकि महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है । अतः पेंशन में वृद्धि की जाएं और राशन की
दुकानों से विकलांग प्रमाण पत्र के आधार पर ही उन्हें राशन दिलवाया जाएं ताकि यह अपने भोजन, पानी, दवाइयां, किराया आदि की व्यवस्था कर सकें।
2- वर्ष 2020 के लॉकडाउन के बाद से कई विकलांग व्यक्तियों को प्राइवेट जॉब से बाहर कर दिया गया जिन विकलांग जनों की दुकानें थी वह 1 साल बाद भी नहीं चल पाई। प्रधानमंत्री जी के द्वारा आत्म निर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के लोन (ऋण) की घोषणा की गई थी । उसमें से एक पैसा किसी विकलांग जन को नहीं मिल पाया है। अतः निवेदन है कि लाखों विकलांग व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु उनके रोजगार हेतु बिना ब्याज का लोन (ऋण) देने की कृपा करें। ताकि वह भी प्रदेश और देश के विकास में आत्मनिर्भर होकर महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
3- कोरोना काल एवं लॉकडाउन में हमने कई आमानवीय दृश्य देखे हैं उनमें से एक यह भी है कि कई विकलांग व्यक्तियों ने अपने संगठन के माध्यम से कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को एवं विधायक, सांसद व समस्त जनप्रतिनिधियों को विकलांगों की समस्या के लिए मांग पत्र आवेदन ज्ञापन दिया और कई बार दिए हैं लेकिन इनमें से किसी ने भी विकलांगों की समस्या को हल करना तो दूर आश्वासन तक नहीं दिए। अतः विकलांग व्यक्तियों को भी विकलांग विभागों के अधिकारी बनाइए और 15 लाख की आबादी के हिसाब से विकलांग व्यक्तियों को भी चुनाव में आरक्षण देकर उनका जनप्रतिनिधि बनाने की कृपा करें ताकि इनकी अनदेखी कोई ना कर सकें।
4- कोरोना की बीमारी से बचाने के लिए विकलांग व्यक्ति को घर पर ही प्राथमिकता के साथ सबसे पहले टीका लगवाया जाएं ताकि उन्हें आने-जाने के परेशानी एवं
बीमारी के संक्रमण से भी बचाया जा सकें। उपरोक्त समस्त वाजिब मांगों के लिए हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि इन वाजिब मांगों को आप अवश्य पूरा करेंगे और ऐसा नहीं होने पर प्रदेश के समस्त विकलांग संगठन मुख्यमंत्री आवास एवं नि:शक्तजन कार्यालय के आगे की सड़क जाम करके धरना व आंदोलन कर अपनी मांगे मनवाएंगे। उस अवस्था को नहीं बनने दें। ऐसी स्थिति में प्रशासन ही इसका जिम्मेदार होगा!👉 निवेदक 👈
मध्यप्रदेश के 15 लाख विकलांग जन एवं विकलांग बल मध्यप्रदेश -

जिला अस्पताल के बाहर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली और थाली बजाकर किया अनोखा प्रदर्शन
देवास। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से कोरोना संक्रमण में संकट खड़ा हो गया है। पहले से ही हेल्थ वर्कर्स की समस्या से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। प्रदेश में 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिलाध्यक्ष राजेष गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के बाहर ताली और थाली बजाकर अनोखा प्रदर्षन किया। इसी प्रकार जिलेभर के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी कर्मचारियों ने प्रदर्षन किया। गुर्जर ने बताया कि संविदा कर्मचारी 17 मई से आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। कोरोना काल में हम हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी ने हमें सोमवार से काम बंद हड़ताल पर जाने पर मजबूर कर दिया। इससे सेवाओं पर पड़नेे वाले प्रभाव एवं मरीजों को होने वाली असुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। संविदा कर्मचारियों की मांग है कि सरकार 5 जून 2018 की नीति के अनुसार नियमित कर्मचारी के वेतन मान का न्यूनतम 90 प्रतिशत वेतनमान की फाइल वित्त विभाग से स्वीकृत कराकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से तत्काल आदेश जारी कराएं। सभी निष्कासित एवं सपोर्ट कर्मचारी जिन्हें आउट सोर्स एजेंसी में कर दिया गया है। उनकी तत्काल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में वापसी की जाए। इस दौरान डाॅ. मनोज वर्मा, डाॅ. सचिन नागर, रतन जामले, बलराम चैधरी, जगदीश चौहान, यतींद्र बैरागी, इब्राहिम शेख, पवन सोनेर, अभिषेक तिवारी, डॉ राजेश नागर, सुषमा राठौर, दिनेश शर्मा, धन सिंह जामले, डॉ जसवंत पवार आदि उपस्थित थे।
भवदीय
राजेष गुर्जर
़9329884604 -

शहर एवं जिला सेवादल ने दिया बिजली बिल माफी को लेकर कलेक्टर श्री शुक्ला को ज्ञापन
देवास = लॉकडाउन के दौरान पिछले तीन माह सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद पड़े हैं रोज कमाने खाने वालों के पास काम नहीं है आर्थिक परेशानी एवं कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी का सामना कर रहे जनमानस के पास जीवन यापन के लिए पैसा नहीं है ऐसी स्थिति में विद्युत मंडल के द्वारा लगातार लोगों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं । मार्च-अप्रैल मई तीन माह के बिजली के बिलों को माफ करने को लेकर आज सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार एवं शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला से भेंट की एवं उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की के प्रदेश सरकार के द्वारा कोरना की दूसरी लहर के दौरान अनेक ऐसी घोषणाएं की जा रही है जिससे लोगों को लाभ मिले इस ज्ञापन के माध्यम से हमारा अनुरोध है कि पिछले तीन माह के बिजली के बिलों को माफ किया जाए एवं लोगों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर सेवादल के गुलाब सिंह ,अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सेवा दल के चार साथियों ने ही कलेक्टर श्री शुक्ला से भेंट की एवं उन से भी अनुरोध किया कि आप भी अपने स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को जन भावना से अवगत करवा दें एवं बिजली बिलों को माफ करने के संदर्भ में हमारी बात उन तक पहुंचा दें।
—
-

भाजपा नगर मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया
देवास। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित कर देश में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से वर्चुअल मिटिंग में भड़काउ बयान देने के मामले में प्रकरण दर्ज कर कानुनी कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार एवं जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नगर सिनियर, जुनियर ओर महाराजा मंडल द्वारा नगर में स्थित सभी थानो पर थाना प्रभारी को आवेदन सोपा।
वर्तमान समय में हमारे देश सहित संपूर्ण विश्व एकजुट होकर चीन द्वारा फैलाऐ गऐ कोरोना महामारी से लड़ रहा है हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक जिसमें डाॅक्टर, नर्से, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित है इस बिमारी से आमजन को बचाने का संघर्षशील है ऐसे समय में कांग्रेस की दुषित मानसिकता का परिचय देते हुऐ पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने एक वर्चुअल बैठक में स्पष्ट रूप से चायनिज कोरोना को इंडियन कोरोना कहा है जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बिगाडने वाला बयान है उनका यह भी कहना है कि सरकार लाखो लोगो की मौत का आकडा छुपा रही है जो कि बेहद आपत्तिजनक एवं भय फैलाने वाला है साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसानो के हित में भाजपा के भाव कम करने का संदेश भी किसानो तक ना पहुचे इस हेतु पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधायको को निर्देशित किया ओर असंतोष की आग भडकाने की बात कि पूर्व मुख्यमंत्री का उक्त कृत्य स्पष्ट रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आकर भारतीय दंड सहिता की धारा 124ए, 505(1), 153ए एवं 188 के तहत दंडनीय है। तत्काल प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर नगर सिनियर मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, जुनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महाराजा मंडल अध्यक्ष अजय पंडित, महामंत्री गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर,नयन कानुनगो,राहुल दायमा ने आवेदन दिया है।
उक्त जानकारी भाजपा महामंत्री नयन कानुनगो ने दी ।
-

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, कर्मचारियों ने जिलेभर में दिया ज्ञापन
देवास। मप्र स्वास्थ्य विभाग संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 19,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार से अनिष्चितकाली हड़ताल पर चले गए है, जिससे प्रदेष सहित जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं सचिव रतन सिंह जामले ने बताया कि भामसं के प्रदेष संयोजक एलएन मारू, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुषील कुमार पाण्डेय, जिलामंत्री रामभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर, जिला मीडिया कमल सिंह चैहान के मार्गदर्षन में जिले के समस्त कर्मचारी अपनी 2 मुख्य मांग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए एवम् निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए आदि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला स्तर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, बागली में विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित जिले की समस्त तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कोरोना के नियमों का पालन किया। इस दौरान डाॅ. मनोज वर्मा, डॉ. सचिन नागर, रतन जामले, बलराम चौधरी, जगदीश चौहान, जयसिंह बैरागी, इब्राहिम शेख, पुष्पेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।
-

मुस्लिम बस्तियों में वैक्सीनेशन लगवाने हेतु किया प्रेरित
देवास। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की वर्चुअल बैठक विगत दिनों मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी, विधायक गायत्रीराजे पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई थी। बैठक में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने मोर्चा पदाधिकारियों से मुस्लिम जनों के बीच पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की बात कहीं थी। इसी के अंतर्गत मोर्चा जिलाध्यक्ष जुबेर लाला के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 42 में मल्हार कालोनी, सिल्वर कालोनी, खेत कालोनी में जाकर मुस्लिम लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। कोरोना महामारी को लेकर वैक्सीनेशन लगवाने एवं सेवा ही संगठन के माध्यम से लोगों की मदद करने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज में जनजागरण अभियान चलाते हुए उन्हें प्रेरित किया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच उपस्थित होकर उन्हें शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। समाज में कुछ फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचने हेतु सकारात्मक माहौल पैदा कर अधिक से अधिक समाजजन को वैक्सीनेशन लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान वार्ड के पार्षद अर्जुन चौधरी, आमिन पठान, साजिद पठान, अशरफ गुलमोहर, शराफत अली, हासिम शेख, बब्लू भाई, इरफान शेख, रिजवान शेख आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी परवेज विनर ने दी।
भवदीय
जुबेर लाला
9644084748 -

अमलतास हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस की महत्वपूर्ण जानकारी
अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि नेत्र रोग विभाग के डॉ. दीपशिखा सोलंकी व डॉ.अंजू सिंह द्वारा ब्लैक फंगस की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में चिंता का माहोल बना दिया हैI अभी डॉक्टर कोरोना से लड़ ही रहे थे की कोविड से ठीक होने वाले मरीजो को ब्लैक फंगस यानि काली फफूंद नामक बीमारी का संक्रमण होने लगा जिसे मेडिकल भाषा में म्यूकोमिकोसिस (mecumycosis) कहा जाता हैI
यूएस सेंटर फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(सी.डी.सी.) के अनुसार ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो की एक गंभीर संक्रमण हैI यह मोल्ड पुरे वातावरण में रहते है तथा हवा के द्वारा इसका बीजाणु नाक व मुँह के रास्ते से साइनस , आँख व मस्तिष्क में पहुचता हैI यह फेफड़ो में भी संक्रमण करता हैI अगर ठीक समय पर इसका इलाज न किया जाये तो यह जानलेवा हो सकता है I
कोरोना से ठीक हो रहे मरीजो को कुछ दिन बाद काली फफूंद के लक्षण दिखाई देते हैI इस फंगस से सबसे ज्यादा खतरा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजो को होता है Iजिनमे से अनियंत्रित शुगर लेवल (मधुमेह) औ रऐसे लोग जिन्हें अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए है और जो ऐसी दवाए लेते है जिनसे रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैI जैसे किडनी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ हो या कैंसर की बीमारी से पीड़ित मरीज I
इसके मुख्य लक्षण जैसे आँख में दर्द , सर दर्द , नाक का बंद होना या भारीपन लगना, नाक या आँख में कोई काला पदार्थ आना , दांतों का ढीलापन , आँखों में सुजन ,लाली आना , रौशनी का कम हो जाना, आँख की पलक गिर जाना, आँख का न घुमना इत्यादि ऐसी किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए ताकि ताकि सही समय पर रोग का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके I
डॉक्टर इसका पता लगाने के लिए CT SCAN या MRI की सलाह देते है साथ ही नाक से सैंपल लिया जाता है ताकि फंगस की पुष्टि की जा सके और सही समय पर इलाज हो सके I
ब्लैक फंगस में घर की सावधानियां –
• घर में किसी भी जगह पर काला फंगस दिखाई दे तो उसे साफ करे I
• फ्रिज ,कूलर आदि को साफ रखे I
• कटे फल फ्रिज में न रखे I
• प्याज तजा काट कर खाए I
• फ्रिज में रखी ब्रेड कतई इस्तेमाल न करे I
• ए.सी. का प्रयोग कम से कम करे I
• खेतो में काम करने वाले लोग अच्छे से अपने हाथ धोए I


