देवास। कोरोना महामारी अपनी जान की परवाह किए बिना रात दिन एक कर हमारी रक्षा कर रहे पुलिस जवानों का आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के ऊर्जावान अध्यक्ष वैभव पँवार मे नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश सयोंजक दीपक बैरागी ने जिला पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित शहर के थानों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों स्वागत व सम्मान कर अल्पाहार भेट किया। इस अवसर पर मोर्चे के मनीष पण्डया, अर्जुन गोंदिया, राहुल कश्यप, संजय जाट, विशाल सोलंकी उपस्थित थे। उक्त जानकारी शुभम पांचाल ने दी ।
Month: May 2021
-

*हमारी जीनियस दीदी प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर जी ?*
देवास = मध्य प्रदेश सरकार की पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर जितनी जीनियस है हमें नहीं लगता कि शिवराज सिंह सरकार में और कोई होगा। वे आए दिन इस तरह के बयान देती रहती है जिससे ऐसा लगता है कि उनके पास ज्ञान का अपार भंडार है कोरोना संक्रमण के चलते हुए माक्स नहीं पहनती हैं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करती हैं कोरोनावायरस की समाप्ति के लिए यज्ञ हवन करने योगा करने का सुझाव देती है ।।जब से देवास की प्रभारी मंत्री बनी हैं तब से लेकर आज तक उन्होंने एमजी हॉस्पिटल का दौरा नही किया, ना ही डॉक्टरों की कोई बैठक ली। ना ही क्राइसिस कमेटी की बैठक में लॉक डाउन में रियायत देने के संदर्भ में कोई निर्णय लिया जबकि इंदौर भोपाल में किराना और आवश्यक वस्तुओं को लेकर बारी-बारी से खोलने का निर्णय लिया गया है ।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि इस बार उन्होंने फिर एक चौंकाने वाला बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि असली रेमडेसीबीर इंजेक्शन से तो नकली रेमडेसीबीर इंजेक्शन अच्छा है जिसने कई लोगों की जान बचा दी है। बड़ी अजीब बात है एक और हजारों कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रसित मरीज नकली इंजेक्शन के चलते अपनी जान दे चुके हैं यह हम नहीं कह रहे हैं सारे समाचार पत्र लिख रहे हैं। इतने जवाबदार पद पर रहते हुए प्रदेश की मंत्री इस तरह के बयान दे रही है जो कि बहुत ही गैर जिम्मेदाराना होकर निंदनीय है ।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है की आपकी मंत्री उषा ठाकुर जी की डिग्री सार्वजनिक रूप से लोगों के सामने रखे जिससे उनके ज्ञान का स्तर लोगों को पता चल सके कि वह कितनी पढ़ी लिखी और समझदार हैं।
-

गोस्वामी का निधन
देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्व. चंपालाल गोस्वामी के पोते व भाजपा नेता कैलाश गोस्वामी के भतीजे तथा सुनील गोस्वामी के पुत्र भाविक गोस्वामी का 24 वर्ष की आयु में इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल भाविक आस्ट्रेलिया में अध्ययनरत थे और लॉकडाउन लगने से पहले ही अपने परिजनों से मिलने देवास आए थे।
-

लगातार गरीबो की सेवा में नर्मदे युवा सेना, 25 दिनों से लगातार बाट रही भोजन के पैकेट
देवास। कोरोना संकटकाल ओर बढ़ते लॉकडाउन के बीच गरीब लोगों पर भोजन की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे लोगो की मदद के लिए एक बार फिर नर्मदे युवा सेना आगे आई और देवास जिले में गरीबो और जरूतमद लोगो को निःशुल्क भोजन के पैकेट वितरण कर रही है। कोरोना की विषम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नर्मदे युवा सेना पिछले 25 दिनों से लागतार सेवा कार्य मे जुटी है और जिले के अन्य अन्य क्षेत्र में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन के पैकेट वितरित कर रही हैं। गौरतलब है कि बीते लॉक डाउन के दौरान सबसे ज्यादा समस्या गरीबो को भोजन में आई थी गरीब लोग खाने तक से मोहताज हो गए थे ऐसे लोगों की मदद के नर्मदे युवा सेना आगे आई और गरीब और जरूरतमंद लोगों का भोजन का बीड़ा उठाया। नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक उनके द्वारा सेकड़ो गरीब परिवारों की मदद की जा चुकी है। और आगे भी गरीब लोगों की मदद के लिए तत्पर खड़े रहेंगे। यह अभियान जब तक कोरोनाकल है तब तक सतत रूप से चलता रहेगा।
-

कोरोना की आफत में बड़ी राहत : अनाथ हुए बच्चों का सहारा बनेगी शिवराज सरकार बेसहारों को हर महीने देगी 5 हजार पेंशन, फ्री शिक्षा, राशन
राजधानी सहित पूरे मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में जिन बच्चों के सिर पर से माता-पिता का साया छिन गया है, ऐसे बच्चों की अभिभावक अब शिवराज सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना संक्रमण में बेसहारा हुए बच्चों के जीवन यापन की जिम्मेदारी उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि कोरोना वायरस में बेसहारा बच्चों का सहारा अब सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन मासूमों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है उनकी जिम्मेदारी अब सरकार उठाएगी। ऐसे परिवारों को जिनके कि घर में कमाने वाला कोई नहीं है, उन्हें हर महीने 5 हजार रुपए हर महीने पेंशन सरकार की ओर से दी जाएगी। जिन बच्चों के सिर से कोरोना माता पिता का का साया छीना है, उन बच्चों की मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था भी अब सरकार करेगी। लड़कियों को मिलेगा सहारा मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि ऐसे सभी परिवारों को मुफ्त राशन भी दिया जाएगा। यदि कोई परिवार सरकार की योजना में पात्रता सूची में नहीं आता है, उसके बाद भी ऐसे परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने फैसला किया है जिन लड़कियों के परिवार पर कोरोना का कहर बरपा है ऐसी लड़कियों को सक्षम बनाने के लिए सरकार अपनी गारंटी पर बिना ब्याज का ऋण मुहैया कराएगी। ताकि, वह अपना काम धंधा शुरू कर सकें। दरअसल, प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कोरोना का कहर ने हंसते खेलते परिवारों को बिखेर दिया है। कुछ मासूमों के सिर से माता पिता का साया भी कोरोना ने छीन लिया है। सोनू सूद ने की थी सरकार से मांग हम बता दें कि कोरोना संकट काल में पीडि़तों की मदद के मामले में महानायक बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिछले हफ्ते ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता और अभिभावकों को कोरोना महामारी के संक्रमण ने अपना ग्रास बना लिया है, का जिम्मा राज्य सरकार से उठाने की मांग की थी। उन्होंने राज्य सरकार को लिखे पत्र में कहा था कि राज्य सरकार को अनाथ हो चुके बच्चों के लालन-पालन के साथ शिक्षा का जिम्मा उठाना चाहिए। इनकी सहारा बनेगी सरकार केस नंबर 1- भोपाल के बरखेड़ा पठानी में विंध्य हर्बल में काम करने वाले मोहनलाल का निधन कोरोना से हो गया है। उनकी पत्नी भी कोरोनावायरस के चलते दुनिया में नहीं है और ऐसे में मोहनलाल की दो बेटी 6 साल की रूही और 7 साल की माही अब नाना नानी के साथ रह रही हैं। केस नंबर 2- इसी तरह भोपाल में नीलू वर्मा कोरोनावायरस के कारण अब दुनिया में नहीं हैं। नीलू वर्मा के पति विनोद वर्मा भी कोरोनावायरस के कारण दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन अपने पीछे विनोद और नीलू अपने बेटे यश को दुनिया में अकेला छोड़ गए हैं। विनोद और नीलू का बेटा यश अपने दादा दादी के पास हैं। । अगर आपके आसपास भी ऐसे कोई परिवार और बच्चे हो तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि या हमको अवगत कराएं।
-

अतिथि शिक्षकों की सेवा को भी संज्ञान में ले सरकार ,
वर्षों से नियमतीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षकों की करुण रूंदन को सरकार से संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए,अल्प वेतन पर अपना आजीविका चलाने वाला अतिथि आज korona महामारी में सरकार के साथ साथ नौनिहालों की अध्यापन कार्य में सेवा कर अपना अमूल्य योगदान किया है वर्तमान समय में शासकीय विद्यालयों में हजारों पद रिक्त पड़े है ऐसे में सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित करने का कदम उठाए। और नियमितीकरण का तोहफा दे korona काल को देखते हुए देवास जिला से सुमंत दुबे ,संतोष चौहान ,कमल परमार कपिल मोदी ,सुनील पटेल ,अंकिता जोशी , राकेश वर्मा आदि अतिथि शिक्षक का संगठन की ओर से अनुरोध किया है।
-

लॉकडाउन के दौरान किराना, सामान की घर पहुँच सेवा (होम डिलीवरी ) की जाए, कांग्रेस
देवास = देखने में आया है कि जब भी लॉकडाउन मैं छूट दी जाती है तो सबसे ज्यादा भीड़ किराने की दुकान पर लग जाती है। क्योंकि जीवन यापन की अधिकांश चीजें इन्हें दुकानों पर मिलती है । शहर जिला काग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर श्री शुक्ला से मांग की है कि लॉकडाउन खोलने को लेकर नई गाइडलाइन बनाई जाए उसमें यह व्यवस्था की जाय कि जिसे भी किराने की सामग्री चाहिए वह दुकानदार को फोन कर दे या व्हाट्सएप पर अपनी सूची भेज दे जिससे किराने की सामग्री हर दुकानदार, घर पहुंच सेवा (होम डिलीवरी) के माध्यम से लोगों के घर पहुंचा दे । किराना व्यापारी भी ऐसी ही व्यवस्था चाहते हैं जिससे उनका व्यापार भी चलता रहे और आर्थिक नुकसान भी नहीं हो वही अभी देखने में आया है कि दुकानें बंद होने से मनमाने दामों पर सामान बेचे जा रहे हैं कालाबाजारी और दाम वृद्धि लगातार बढ़ती चली जा रही है। साथ ही हमारा अनुरोध है की गरीब बस्तियों में ऐसी व्यवस्था की जाए कि ठेले गाड़ी पर किराने के सामान बेचने की व्यवस्था प्रशासन व्यापारियों से बात कर करे जो दुकानदार किराना सामान बेचना चाहे उन्हें अनुमति दी जाए जो निर्धारित समय पर इन बस्तियों में किराने की सामग्री का विक्रय करें । शासन द्वारा खाद्य सामग्री के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को राशन की दुकान से गेहूं दिए जा रहे हैं लेकिन आज उनके सामने सबसे बड़ी समस्या है उन्हें पीसवाने की इस संदर्भ में भी प्रशासन निर्णय ले और चक्कियों को खोलने का भी एक समय निर्धारित कर दें जिससे कि लोग अपना अनाज वहां पिसवा सके क्राइसिस कमेटी निर्णय तो लेती है लेकिन अधिकांश निर्णय ऐसे होते हैं जो आम नागरिकों के हित में नहीं होते हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि निर्णय ऐसे लिए जाना चाहिए जिससे आम नागरिकों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें आवश्यक चीजें समय पर आसानी से उपलब्ध हो सके । सुचारू रूप से व्यवस्था होगी तो लोग सड़कों पर नहीं निकलेंगे और कोरोनावायरस को रोकने में हमारी कोशिशें सफल होगी । —






