Month: April 2021

  • कक्षा 9वीं से 12वीं तक परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    कक्षा 9वीं से 12वीं तक परीक्षाओं के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    ——————- देवास 09 अप्रैल 2021/ स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा एवं 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत वार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व में जारी समय-सारणी अनुसार कार्यवाही का बंधन समाप्त कर दिया गया है। शाला प्रमुख 12 अप्रैल अथवा जिले में लॉक डाउन की स्थिति में जिस दिन लॉकडाउन खुलेगा, उस दिन स्थानीय परिस्थिति अनुसार विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र और कोरी उत्तर-पुस्तिकाएँ प्रदान कर सकेंगे। विद्यालयों में प्रश्न पत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 तक रखा गया है। आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य अपने स्तर से पृथक-पृथक कक्षाओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर सकेंगे। विद्यार्थियों से पुनः उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए भी शाला प्रमुख अपने स्तर से तिथि निर्धारित कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ही किया जाएगा, यदि शिक्षक चाहे तो घर ले जाकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर सकेंगे। छात्रावासों में दर्ज विद्यार्थी निकट शाला से प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकेंगे तथा उसी विद्यालय में उत्तर पुस्तिका जमा करेंगे। सभी विद्यालयों के प्राचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि गत वर्ष की तरह 30 अप्रैल तक इस वर्ष भी विमर्श पोर्टल पर परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो। सभी शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के लिए 9 और 10 अप्रैल को अध्ययन अवकाश रहेगा। सभी शासकीय शालाएँ आगामी आदेश तक प्रतिदिन प्रातः 9 से 12 तक खुलेंगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त शासकीय विद्यालयों से कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं एवं कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित किए जाएँगे। विद्यार्थी घर पर प्रश्नों को हल कर विद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अपने विद्यालय में जमा कर सकेंगे।

  • मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

    मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश के आव्हान पर अपनी 19 सूत्रीय मांग के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम दिया। ज्ञापन राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा के नेतृत्व में दिया ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष अश्विन सूर्यवंशी ने किया। ज्ञापन में मुख्य रूप से शासकीय कर्मचारी रोकी गई वेतन वृद्धि का शीघ्र भुगतान, केंद्र समान शिक्षक की योग्यता अनुसार पदनाम वेतन, रुकी हुई अनुकंपा नियुक्ति आवेदनों का शीघ्र निराकरण ,शासकीय कर्मचारियों के पदोन्नति ,लिपिक वर्ग वेतनमान विसंगतियां माननीय रमेश चंद शर्मा की रिपोर्ट अनुसार तत्काल की जाए ,ग्रामीण सचिव और उद्यान अधिकारी को सर्वेयर समान वेतन सहित 19 मांग  के लिए ज्ञापन सौंपा गया। जहां मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संजय शर्मा ,आशुतोष धारीवाल जिला सचिव ,राजेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष ,बापू जोगलेकर, दीपक राय ,महेश राठौड़ ,अशोक उईके, धर्मेंद्र कानूनगो ,संतोष बरोलिया, विनय गोखे, हरि वाघ, ओम प्रकाश जाधव ,दिनेश जिनवाल  महेश मकवाना सहित शासकीय कर्मचारी मौजूद थे कर्मचारियों ने पूर्ण रूप  से नियमों का पालन किया ।

  • देवास आबकारी  की एक और  बड़ी कार्यवाही*

सी.एम. हेल्प लाइन की शिकायत पर  सोनकच्छ मे आज ग्राम बेरखेड़ी ,खेरिया जागीर,कुमारिया राव ,जेल रोड के पास,एवं ग्राम बाबई मे प्रभावी कार्यवाही की गई* किराने के सामान के साथ बिक रही थी शराब
 
*कुल 06  प्रकरण पंजीबद्ध*

*कुल 53 पाव प्लेन देशी मदिरा,28 बोतल बियर, 01 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई*

*जप्त सामग्री  की कीमत 8625 रु*

    देवास आबकारी की एक और बड़ी कार्यवाही* सी.एम. हेल्प लाइन की शिकायत पर सोनकच्छ मे आज ग्राम बेरखेड़ी ,खेरिया जागीर,कुमारिया राव ,जेल रोड के पास,एवं ग्राम बाबई मे प्रभावी कार्यवाही की गई* किराने के सामान के साथ बिक रही थी शराब *कुल 06 प्रकरण पंजीबद्ध* *कुल 53 पाव प्लेन देशी मदिरा,28 बोतल बियर, 01 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई* *जप्त सामग्री की कीमत 8625 रु*

    सीएम हेल्पलाइन अब हर जगह सफल होती नजर आ रही है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 08.04.2021 को कलेक्टर महोदय श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री आर पी दुबे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व मे एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओ के आधार पर वृत्त सोनकच्छ मे आज ग्राम बेरखेड़ी ,खेरिया जागीर,कुमारिया राव ,जेल रोड के पास,एवं ग्राम बाबई मे प्रभावी कार्यवाही की गई।कार्यवाही मे कुल 53 पाव प्लेन देशी मदिरा,28 बोतल बियर, 01 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गईI जप्त समस्त सामग्री की कीमत 8625 रु है । कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। कहीं जगह किराने की दुकान जैसे सामान के साथ अवैध रूप से शराब भी बेची जा रही थी। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री राजकुमारी मण्डलोई, आबकारी आरक्षक विकास गौतम,एवं नगर सैनिक स्टाफ आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

  • *विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर की बैठक सरदार गुलाब सिंह पार्क में सम्पन्न*

*विकलांग बल श्योपुर जिला चिकित्सालय में 11 अप्रेल को करेगा रक्तदान

    *विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर की बैठक सरदार गुलाब सिंह पार्क में सम्पन्न* *विकलांग बल श्योपुर जिला चिकित्सालय में 11 अप्रेल को करेगा रक्तदान

    श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर की बैठक सरदार गुलाब सिंह पार्क में संपन्न हुई जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर चर्चा कर सहमति हुई जिसमें विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा की श्योपुर जिले के प्रत्येक विकलांग भाई बहन का यूनिक कार्ड बनना चाहिए जिन विकलांग भाई बहनों के यूनिक कार्ड नही बने है वो श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल एवं बड़ोदा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश प्रजापति एवं सोईं क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष धासीराम प्रजापति से संपर्क कर अपना यूनिक कार्ड बनवा ले जिससे बसों में 50% की किराये में झूट हर विकलांग को मिल सके! चम्बल संभागीय सचिव अफसार अहमद ने कहा की श्योपुर जिले के प्रत्येक वार्ड में विकलांग सर्वे किया जाये और विकलांग बल संगठन में विकलांगों की सदस्यता बढ़ाने हेतू सर्वे किया जाएगा जिससे सम्पूर्ण जिले के विकलांगों की सदस्य संख्या को बताया जाये! विकलांग बल श्योपुर के जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल द्वारा विकलांगों द्वारा रक्तदान करने हेतू अपने विचार सभी के समक्ष रखे उपरोक्त प्रस्ताव पर विकलांग बल संगठन के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा आगामी दिनांक – 11-04-2021 रविवार को विकलांग बल श्योपुर द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित करने पर सहमति प्रदान की गई! उक्त बैठक में विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चम्बल संभागीय सचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष धारासिंह मीणा, श्रीमती अनीता राठौर, मुकेश मीणा, विक्की दीक्षित, राजेंद्र बैरवा, सचिव भरत शर्मा, सहसचिव नुरुल हशन हाशमी, कोषाध्यक्ष संजय वर्मा, कार्यालय मंत्री तोशिफ अंसारी, सोईं ब्लॉक अध्यक्ष घासीराम प्रजापति, विष्णु प्रजापति, रामराज सुमन बड़ोदा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश प्रजापति, भोला बंजारा, चंद्रप्रकाश जारोलिया आदि विकलांग कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे!

  • भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने  महाविद्यालय के गेट पर लगाया ताला

    भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने महाविद्यालय के गेट पर लगाया ताला

    देवास:- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्णा जीराव पंवार शा. स्नो.महाविद्यालय देवास के मेन गेट पर जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में ताला लगा कर तृतीय वर्ष और स्नोकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ओपनेबुक प्रणाली के माध्यम से कराने की मांग की । केपी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन विनोदराठौर पोलाय ने किया। प्राचार्य महोदय ने आश्वासन दिया है किउच्च शिक्षा विभाग से बात कर तीन चार दिन में जवाब दिया जायेगा। अगर फैसला छात्र हित में नही आता है तो छात्रों द्वारा जाम तक लगाया जाएगा। हाल ही में आपके द्वारा कोविड 19 के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए प्रथम वर्ष द्वितीय वर्ष एवं स्नोकोत्तर प्रथम सेमेस्टर द्वितीय सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ओपनबुक प्रणाली के माध्यम से कराने के आदेश जारी किए गए। अगर सभी की परीक्षा ओपन बुक के माध्यम से कराई जा रही है तो तृतीय वर्ष एवं स्नोकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा भी ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से कराई जानी चाहिए इन विद्यार्थियों के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है । आप के द्वारा कोरोना का संक्रमण ना बड़े और ना ही फैले इसके लिए सभी विद्यार्थियों की परीक्षा ओपन बुक के माध्यम से करा रहे हो तो क्या तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को क्या अलग से कोई जड़ी बूटी खिलाई गई है या कोई ऐसे अलग से कोहि वैक्सीन लगाई गई है कि उन लोगों को संक्रमण नहीं होगा या उन शिक्षकों को कोई अलग से जड़ी-बूटी दी गई है या कोई ऐसा टिका लगाया गया है जिससे विद्यार्थियों की परीक्षा लेने वाले शिक्षकों को कोरोना संक्रमण नहीं होगा ऐसा नहीं है तो आप इन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के परिजनों एवं परिवारों के साथ उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हो । अगर ऑफलाइन परीक्षा होती है तो पूरे मध्यप्रदेश पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लग सकता है मध्यप्रदेश के साथ-साथ पूरे देश पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लग सकता है । महोदय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई है तो फिर आप तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर वाले विद्यार्थियों की परीक्षा लेने पर क्यों अड़े हुए हो । आपने 10वी 12 वी कक्षाओं की परीक्षा तक निरस्त कर दी।शासन के द्वारा ही व्यापम की परीक्षाएं मध्य प्रदेश पुलिस एमपीपीएससी यूपीपीएससी एवं अन्य परीक्षाओ को निरस्त किया गया हैं तो फिर आप ऑफलाइन परीक्षा करवाने पर क्यों अड़े हुए हो । आप 8 अप्रैल की रात से छिंदवाड़ा क्षेत्र में लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हो शाहजहांपुर क्षेत्र में भी लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हो एवं अन्य क्षेत्रों मैं लॉकडाउन लगाने की बात कर रहे हो ।यह क्षेत्र भी मध्यप्रदेश के क्षेत्र हैं इन सभी क्षेत्र में परीक्षाएं होगी और यहां के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे अगर यहां विद्यार्थी परीक्षा देते हैं तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। महोदय आपके द्वारा परंपरागत होने वाले छोटे बड़े महोत्सव रंगमंच एवं मेलो के आयोजन तक नहीं होने दिए गए हैं तो फिर आप परीक्षा जैसे महाकुंभ करने की बात क्यों कर रहे हो। अगर तृतीय वर्ष एवं स्नोकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा ओपनबुक प्रणाली के माध्यम से नहीं कराई जाती है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश शासन-प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ , वीरेंदर पटेल नीरज नागर, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह, श्रीकांत चौहान, सागर परिहार , रघुवीर सिंह सिरोंज भूपेन्द्र पटेल, भूपेश चौधरी, सोहन मंडलोई, अभिषेक चौहान, राहुल ठाकुर , शिवम् रायकवार , छोटेलाल कान्हा प्रिंस अमन बघेल विनोद आदी उपस्थित रहे

  • देवास जिले के शहरी क्षेत्र में  9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन- कलेक्टर श्री शुक्ला

——–

किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी

———

जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें रहेंगी खुली

—–

जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी

————-

जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे-पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह

————-

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक समप

    देवास जिले के शहरी क्षेत्र में 9 अप्रैल सायं 6 बजे से सोमवार 12 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन- कलेक्टर श्री शुक्ला ——– किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी ——— जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे, केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें रहेंगी खुली —– जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी ————- जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे-पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ————- कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक समप

    ——– देवास 08 अप्रैल 2021/ देवास जिले के शहरी क्षेत्र में दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया जाता है। इस दौरान सभी प्रकार के परिवहन प्रतिबंधित रहेंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं तथा जिलेवासियों से लॉक डाउन में सहयोग की अपील की है। उक्त जानकारी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम श्री महेंद्रसिंह कवचे, एएसपी श्री मनजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, डीएसपी ट्रेफिक श्री किरण शर्मा, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगर परिषदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सहभागिता की। बैठक कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं आमजन के स्वास्थ्य, सुरक्षा और आंशकित संकट से बचाव करने तथा क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण देवास जिले की राजस्व सीमाओं के तहत् निषेधाज्ञा जारी है, जिसके अनुसार संपूर्ण देवास जिले के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार दिनांक 09 अप्रैल 2021 को सायं 6.00 बजे से सोमवार 12 अप्रैल 2021 को प्रात: 6 बजे तक का “लॉक डाउन” घोषित किया गया है। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए इस दौरान किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। देवास जिले की समस्त भौगौलिक सीमाएं, आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगी। जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बन्द रहेंगे। इन प्रतिष्ठानों में अस्पताल, मेडिकल स्टोर, दूध, सब्जियों व अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें चालू रहेंगी। औद्योगिक इकाईयां चालू रहेंगी, लेबर चालू रहेंगी, लेकिन उन्हें आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। प्रति शनिवार एवं रविवार को जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय कार्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे तथा अन्य कार्य दिवस में कार्यालय प्रात: 10 बजे से सायं 6 बजे तक ही खुले रहेंगे। कोरोना संकमण से प्रभावित व्यक्तियों को स्थानीय/शासकीय चिकित्सक एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित चिकित्सीय व्यवस्था एवं समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। उन्हें इलाज की अवधि में शासन द्वारा निर्धारित आइसोलेशन या क्वारेनटाइन में रहकर चिकित्सीय परामर्श का अनुपालन करना होगा। कोविड-19, अर्थात कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्ति या ऐसा व्यक्ति, जिसमें संक्रमण के लक्षण हैं, वह या उसका परिवार अपना पता एवं वांछित जानकारी संबंधित चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध करायेगा, ताकि उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जा सके। संक्रमित मरीज पास के थाने में भी सूचना दे सकते हैं। संक्रमित मरीजों के घर के सामने क्वारेंटाइन के दौरान एक सफेद लाइन खींचेंगे, जिससे सभी लोगों को इसकी जानकारी मिल सकेगी। संक्रमित मरीज से सभी दूरी बनाकर रख सके। जो भी व्यक्ति लॉक डाउन एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो दंडात्मक कार्रवाई करेंगे बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हैं। सभी जिलेवासी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से विवाद की स्थिति निर्मित न करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति कोविड-19 एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले का पुलिस बल लगातार मॉनिटरिंग कर सक्रिय भूमिका से कार्य करें तथा उसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर एवं अन्य स्थलों पर आयोजित होने वाला मेला पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि जिले में भूतड़ी अमावस्या पर नेमावर एवं अन्य स्थलों पर आयोजित होने वाला मेले पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के समस्त स्थानीय पार्क एवं पर्यटन स्थल आदि बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल दर्शनार्थियों के लिए पूर्णतः बंद रहेंगे उन्हें खोलने, बंद करने, प्रार्थना, उपासना आदि हेतु सम्बन्धित पुजारी/इमाम/ पादरी/ज्ञानी/ आदि को आवागमन की अनुमति होगी। समस्त माल एवं माल में संचालित समस्त दुकानें, आउटलेट, शोरूम आदि बंद रहेंगे। जारी आदेश में आवश्यक लोगों को छूट भी प्रदान की गई है बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि शांति व कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य में उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिस, प्रशासनिक, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन सेवा, दूरसंचार आदि से जुड़े कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर यह निर्देश लागू नहीं होंगे। शासकीय व अर्द्धशासकीय कार्यालय के ऐसे कर्मचारी/अधिकारी, जिनकी आपातकालीन कार्य में आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने निवास पर रहकर शासकीय कार्य करने की अनुमति उनके नियंत्रणकर्ता अधिकारी द्वारा प्रदान की जा सकेगी। वे मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और आवश्यक होने पर सक्षम प्राधिकारी उनसे कार्यालय में कार्य करवा सकेंगे। कानून-व्यवस्था से संबंधित अधिकारी, निजी चिकित्सा संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी, अग्निशमन सेवा, किराना दुकान/ स्टोर्स, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के विधिमान्य पत्रकार, सब्जी एवं फल व्यापार में संलग्न व्यापारी तथा थोक सब्जी मार्केट, पेट्रोल- डीजल-सी.एन.जी-एल.पी.जी पम्प, गैस एजेन्सियां, टिफिन पार्सल सेवाएं, दूध विक्रय केन्द्र एवं दूध की दुकानें आदि के संचालन एवं डीजल-पेट्रोल-केरोसीन-तेल और गैस परिवहन में संलग्न वाहन आदि को संक्रमण से सुरक्षा की शर्त पर आवश्यक छूट प्राप्त होगी। शासकीय कार्य हेतु बैंकिंग संस्थान संचालित हो सकेंगे, किन्तु आम संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। ए.टी.एम का संचालन पूर्ववत् होता रहेगा। दवाईयों व चिकित्सा उपकरण की दुकानों, हॉस्पिटल तथा चिकित्सीय उपकरण एवं औषधियों के उत्पादन एवं निर्माण में संलग्न इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। खाद्य पदार्थ निर्माण एवं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों को आवश्यक छूट प्राप्त होगी। अन्य जिले की ओर आने-जाने वाले किसी भी प्रकार के वाहन बिना रुके जिले के सड़क मार्गों से गुजर सकेंगे। अगर किसी व्यक्ति को किन्ही विशिष्ट कारणों से जिले से बाहर निकलना आवश्यक है या जिले के बाहर से इस जिले में प्रवेश करना आवश्यक है, तो संबंधित थाना क्षेत्र से वह निर्धारित प्रारूप में अनुमति प्राप्त कर सकेगा। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण, अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)/ नगर पुलिस अधीक्षक एवं ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से परामर्श कर आवश्यक छूट देने के संबंध में निर्णय ले सकेंगे। इस कार्यालय द्वारा पूर्व में कुछ प्रतिबन्धात्मक आदेश लागू किये हैं, जो आवश्यकतानुसार इस आदेश के साथ – साथ प्रभावशील रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। कोरोना की गाइड लाइन का व्यापक प्रचार प्रसार करे बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने नगर निगम, जिले की सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण के बचाव संबंधी जानकारी आमजन आसानी मिल सके, इसके लिए कोविड-19 की गाइड लाइन वाले होर्डिंग्स लगाए। उन्होंने निर्देश दिए कचरा वाहन में भी कोविड-19 की गाइड लाइन एवं मास्क संबंधी जानकारी दें। पुलिस विभाग बड़े चौंगे एवं माइक के माध्यम से आमजन को लॉकडाउन एवं कोरोना महामारी के संबंध में आमजन को जागरूक करे। नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम सुरक्षा समिति को सक्रिय कर उन्हें अन्य कार्यों को सौंपे। सेवा कार्य के लिए दो हजार वालेटिंयर तैयार होंगे बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में कोविड-19 के तहत मास्क वितरण, कोविड वैक्सीनेशन व अन्य सेवा कार्यों में शासन-प्रशासन को जो भी युवा अपने सेवा देना चाहते हैं। इसके लिए जिले के दो हजार युवा 181 पर करके पंजीयन कराएं तथा वेबसाइट www.mpgov.in पर भी पंजीयन करा सकते हैं। इस कार्य में मदद के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं की भी मदद ले सकते हैं। जो संस्था नि:शुल्क मास्क का‍ वितरण करना चाहती हैं, उनसे संपर्क करे।

  • जिला अस्पताल बन रहा है सर्वसुविधा युक्त

———–

जिला अस्पताल में स्थापित सेंटर लैब के माध्यम मरीज अब अत्याधुनिक मशीनों से 101 प्रकार की जांच करा सकेंगे- कलेक्टर श्री शुक्ला

———-

कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

———-

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

———

    जिला अस्पताल बन रहा है सर्वसुविधा युक्त ———– जिला अस्पताल में स्थापित सेंटर लैब के माध्यम मरीज अब अत्याधुनिक मशीनों से 101 प्रकार की जांच करा सकेंगे- कलेक्टर श्री शुक्ला ———- कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण ———- निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश ———

    देवास 07 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में स्थापित सेंटर लैब का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल अब सर्वसुविधा युक्त बन रहा है। जिला अस्पताल में सेंटर लैब स्थापित की गई, जिसमें मरीज अत्याधुनिक मशीनों से 101 प्रकार की जांचे करवा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अतुल कुमार बिड़वई, लैब इंजार्च डॉ. अजय पटेल, लैब सुपरवाइजर नितिश साहू सहित अन्‍य संबंधित उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि अस्पताल की पूरी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों। मरीजों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होंने निर्देश दिए अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई हों तथा कहीं भी गंदगी न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सीएमएचओ को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया जिला अस्पताल में पूर्व पुरानी लैब संचालित हो रही थी, जिसमें 40 से अधिक जांचे हो रही थी। शासन द्वारा जिला अस्पताल को उन्नयन करते हुए सेंटर लैब बनाई गई है, जिसमें अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित किया गया है। इन मशीनों के माध्यम से 101 प्रकार की जांचे नि:शुल्क की जाएगी। इन मशीनों में 5 मशीनें आधुनिक तकनीकी पद्धति की हैं। जिनमें में सीबीसी जांचे हेतु सिस्मेक्स एक्स 550 मशीन जिसमें ब्लड संबंधी हीमोग्लोबिन, प्लेट्लेट्स, आरबीसी, ड्ब्ल्यूबीसी काउंट की जांचें होंगी। इसी प्रकार दूसरी मशीन बीए 400 मशीन द्वारा ब्लड की बायो केमेस्ट्री की जांच होगी जैसे एलएफ-टी, आरएफ-टी, लिपिड प्रोफाइल, शुगर, यूरिक एसिड, इलेक्ट्रोलाइट आदि है। इसी प्रकार 03 मशीन के माध्यम से यूरिन संबंधी संपूर्ण जांच हेतु यूरी स्केन होगी। चौथी मशीन बी-टीगो- (कॉगोलोमीटर) ये पीटी, एपीटीटी, डी-डायमर, ब्लड सीरम संबंधी जांचे होगी। पांचवीं में सीमैनस, एडीविया सेंटर सीपी, थायराइड संबंधी टी-3, टी-4, टी-एसएच, पी-एसए टोटल जांचे जांच होगी। छटी वीं मशीन एचपीसीएल इसमें एच-6 एसी, थैलीसिमिया होगी। सीएमएचओ डॉ शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोविड-19 की जांचे सीटी स्केन की सुविधा उपलब्ध है, जिसका संचालन सिद्धार्थ सिटी स्केन एमआरआई सेंटर प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले बीपीएल कार्डधारी एवं दीनदयाल कार्ड धारी की नि:शुल्क सीटी स्केन की जाती है। साथ ही सामान्य परिवारों के व्यक्तियों के लिए 933 रुपए का शुल्क निर्धारित है। जिला अस्पताल में एक्स-रे की डिजिटल एवं मैन्यूअल मशीन के माध्यम से जांचे की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के आम नागरिक चिकित्सीय परामर्श एवं चिकित्सक के द्वारा उपरोक्त जांचे नि:शुल्क की जाएगी। जिसमें कोरोना से संबंधी पैथोलॉजी जांचे निशुल्‍क होगी।