
Category: विशेष
-

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए धारा 144 के तहत जारी किए नवीन आदेश ——– रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव, मिलन समारोह, मेलों का आयोजन रहेंगे प्रतिबंधित ———— किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे-कलेक्टर —————– किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे
————— देवास, 23 मार्च 2021/ कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने धारा-144 के तहत नवीन आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से प्राप्त सुझाव अनुसार जिले में कोविड-19 वायरस बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश अनुसार क्षेत्र में किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, गैर फाग उत्सव/ जलूस, मिलन समारोह किसी भी प्रकार के प्रदर्शन मेलों का आयोजन धरना आदि का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। खुले मैदान स्थान में आयोजित होने वाले समस्त सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक, खेल मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेना जरूरी होगी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेशित किया है कि सभी दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उनके संचालकों द्वारा मास्क, सेनेटाईजर का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करायेंगे। शासन के निर्देशों का पालन करना एवं करवाना संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक का उत्तरदायित्व होगा। सभी संस्थानों के संचालकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए अपने प्रतिष्ठान/ दुकान के आगे (बाहर) दो-दो गज की दूरी पर आवश्यक संख्या में गोले बनवाएंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिए हैं कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवायजरी के अनुसरण में देश एवं प्रदेश के बाहर से आने वाले नागरिकों को जिला चिकित्सालय द्वारा संचालित कोरोना आईसोलेशन सेंटर में जांच उपरांत ही जिले में प्रवेश की अनुमति प्रदान की जावेगी। आमजन को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से चेहरे पर मॉस्क धारण करना अनिवार्य होगा। सभी प्रकार के धार्मिक स्थलों पर संबंधित धार्मिक संस्थान के संचालक, पदाधिकारी या पुजारी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले निर्मित किये जाएंगे। कलेक्टर ने आदेश दिए हैं कि किसी भी विवाह, सामाजिक, धार्मिक, चल समारोह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 100 व्यक्ति ही उपस्थित रह सकेंगे जिसके लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होगी। किसी भी शव यात्रा में 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। उक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन अनिवार्य होगा, किन्तु आवश्यक होने पर विशेष एवं विषम परिस्थिति में संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपनी अधिकारिता अंतर्गत संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी से आवश्यक परामर्श कर आवश्यक छूट अनुमति जारी करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे। जिसकी पूर्व सूचना जिला दण्डाधिकारी को प्रदान करना आवश्यक होगी । दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है। कोई भी हितबद्ध पक्ष दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (5) के अंतर्गत इस आदेश के विरुद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी / राजस्व अधिकारी / नगरीय व ग्रामीण निकाय के सक्षम अधिकारी भी सामान्य जन एवं संबंधितों को आदेश की सूचना जारी करेंगे । इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा। यह आदेश जारी होने की दिनांक से 02 माह तक प्रभावशील रहेगा ।
-
एनएसयूआई ने मनाया शहीद दिवस
देवास:-एनएसयूआई पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में स्व तुकोजीराव पंवार विज्ञान महाविद्यालय में शहीद दिवस मनाया। जितेंद्र सिंह गौड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद दिवस है और देश अपने वीर जवानों को नमन कर रहा है. आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत ने साल 1931 में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी के फंदे पर चढ़ा दिया था. शहीद दिवस के अवसर पर कॉलेज स्टाफ एवं हर्षप्रताप सिंह गौड़,वीरेन्द्र पटेल, विनोद राठौर, सचिन लोवंसी, हर्षराज राठौर, भूपेंद्र पटेल,सूर्या मालवीय आनंद राव, नरेन्द्र चौधरी,योगेंद्र सोलंकी,जितेन्द्र , चेतन वर्मा, विशाल रावत, बालकृष्ण धाकड़, आदि विद्यार्थियों ने ‘आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन. कर पुष्प अर्पित किए । मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा, जय हिंद।
-
होली त्यौहर को “मेरा घर, मेरी होली” के तहत घर पर ही मनाए ————- कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए नवीन दिशा निर्देश जारी ———- जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न
———– देवास, 22 मार्च 2021/ कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाब के संबंध में राज्य शासन द्वारा नवीन दिशा निर्देशों की गाइड लाइन के जिले में पालन हेतु कलेक्टजर श्री चंदमौली शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को देवास कलेक्टर कार्यालय में स्थित एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक सम्पकन्ने हुई। बैठक में खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, एडीएम श्री महेंद्रसिंह कवचे, आयुक्त नगर निगम श्री विशाल सिंह चौहान, सभी समाज के धर्मगुरू, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे। विधायक श्री शर्मा ने सभी से की अपील, कहा सभी पहने मास्क बैठक में विधायक श्री आशीष शर्मा ने देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं सभी जिलेवासियों से अपील की है कि कोरोना का संक्रमण फिर से दस्तक दे रहा है। हम सभी को एकजूट होकर इससे लड़ाई लड़ना है। इसके लिए जब भी घर से निकले तो मास्क पहनकर ही निकले। बिना मास्क के घर से ना निकले। उन्होंने कहा कि कोरोना के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरा पालन करें। उन्होंने कहा कि इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर सहित अन्य जिलों में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। हमें एकजूट होकर लड़ना है तथा मास्क पहनने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना है। कोरोना के संबंध में जारी गाइड लाइन का पालन करे-विधायक श्री चौधरी विधायक श्री मनोज चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी बड़ा रूप न ले इसके लिए हम सभी “मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” का ध्येय लेकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मास्क लगाने से हम अपने को सुरक्षित रखेंगे ही साथ ही अपने परिवार एवं आसपास को लोगों को सुरक्षित रख सकेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि सभी लोग कोरोना के संबंध में जारी गाइड लाइन का पालन करें। पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा ने आमजन से अपील की है कि कोरोना महामारी से मिलकर लड़ना है। इसके लिए हमेशा मास्क का उपयोग करना है तथा शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना है। बैठक में सभी धर्मगुरूओं ने भी मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की। “मेरी सुरक्षा- मेरा मास्क” का अनुसरण कर पालन करे-कलेक्टर श्री शुक्ला बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी मास्क पहनना है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा “मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क” का नारा दिया है। सभी उसका अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी मास्क पहनकर ही घरों से निकलें तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। उन्होंने कहा कि मास्क पहने हुए (सेल्फी) फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करें। उन्होंने यह भी कहा कि घर से निकले तो मास्क पहनकर ही निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों लगेगा स्पॉट फाइन-पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी मास्क पहनना है। कोई व्यक्ति जब भी घर से निकले तो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनकर ही निकले। मास्क नहीं पहनने वालों को स्पॉट फाइन किया जाएगा तथा अस्थाई जेल भी भेजने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिले वासी शासन द्वारा जारी कोविड की गाइड लाइन का पालन करे। हाथों को सेनेटाइज करे तथा बार-बार हाथों को धोएं। बैठक में कलेक्टकर ने कहा कि राज्यथ शासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की संख्याह में विगत दिनों से बढोतरी को दृष्टिगत रखते हुए नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए है। नवीन दिशा निर्देशों के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिले में दुकानों एवं व्येवसायिक प्रतिष्ठा नों में रस्सीी के माध्येम से अथवा चूने के गोले बनाकर सोशल डिस्टे सिंग सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही दुकानों/प्रतिष्ठानों में आने वालों के लिए मास्कट का इस्तेिमाल प्रतिष्ठाथनों द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा। पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठायनों पर जिला प्रशासन द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्री निंग कराई जाएगी। साथ ही पहचान कर इन्हेंो सात दिवस क्वावरेंटाईन रहने के सलाह दी जाएगी। “मेरा घर, मेरी होली” के तहत घर पर ही मनाए होली बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी होली त्यौहार “मेरा घर-मेरी होली” के ध्येय वाक्य के साथ मनाए। होली पर्व पर भीड़ एकत्रित न करे तथा होली खेले तो गुलाल का ही उपयोग करे। पक्के रंग का उपयोग नहीं करे। होली पर्व के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में मास्कल का उपयोग अनिवार्य किए जाने तथा मास्कक नहीम लगाए जाने वालों पर सौ रूपए जुर्माना किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्योंे की सहमति से निर्णय लिया गया कि जिले में मेले तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में शादी-ब्याह, सामाजिक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की अनुविभागीय अधिकारी से अनुमति लेना जरूरी होंगी। बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि शादी-ब्याह एवं अन्य कार्यक्रमों में एक साथ 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति नहीं होगी। कार्यक्रमों में शासन की नई गाइड लाइन सोसल डिस्टेससिंग का समूचित पालन कराया जाएं। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने स्व सहायता समूहों द्वारा न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराए जा रहे, मास्क को खरीदने का आग्रह किया। प्रतिदिन 11 बजे एवं 7 बजे बजेगा कोरोना सायरन बैठक में बताया गया कि कोरोना से सतर्कता, सजगता एवं सावधानी बरतने की याद दिलाने के लिए 23 मार्च से कुछ दिनों के लिए प्रतिदिन प्रातः 11 बजे एवं सायं 7 बजे कोरोना सायरन बजेगा। मंगलवार 23 मार्च को सुबह 11 बजे जब कोरोना सायरन बजेगा उस समय सभी लोग अपने-अपने स्थानों पर रुक जाएंगे तथा मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी रखने का संकल्प लेंगे। इसके बाद जन-प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनसीसी व एनएसएस के कैडेट्स आदि लोगों को मास्क लगवाएंगे तथा सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करेंगे। वे दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनवाएंगे।
-
*कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला- रजनीश अग्रवाल* *- प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियो को लेकर भाजपा की पत्रकारवार्ता
देवास। भाजपा की शिवराज सरकार सेवा का संस्कार और विकास की रफ्तार के कारण अभिनंदनीय है। वास्तव में कोरोना कॉल इसके पहले कांग्रेस का कमलनाथ कार्यकाल कहर बरपाने का काल रहा है। भगवान महाकाल की कृपा से 1 साल पहले भाजपा राज आया और 1 साल कल्याणकारी सिद्ध हुआ है। कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में कुशासन,अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। महाराष्ट्र में जिस प्रकार एक चिट्टी से उजागर हुआ है कि कांग्रेस समर्थित सरकार में बैठे लोगों द्वारा अवैध करोड़ों रुपए की उगाही चल रही है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के 15 माह के कार्यकाल में अवैध उगाही की गई। भारी भ्रष्टाचार हुआ। कमलनाथ सरकार के दौरान आयकर के छापों में सीबीडीटी ने उजागर भी किया है, जिनकी जांच जारी है। निश्चित ही जांच एजेंसी इन सारे संगठित भ्रष्टाचार का खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगी। संगठित गिरोह बनाकर भ्रष्टाचार कांग्रेस की शासन संस्कृति रही है। यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर पत्रकारवार्ता के माध्यम से चर्चा करते हुऐ भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने कही। *कांग्रेस सरकार ने खाली खजाने का बहाना बनाकर किये विकास कार्य ठप* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलो में भाजपानीत शिवराज सरकार की एक साल की उपलब्धियो को जन जन तक पहुंचाने के लिये भाजपा द्वारा सभी जिलो में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में देवास जिले में भी पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में श्री अग्रवाल के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार, श्री बहादुर मुकाती, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य श्री मनीष सौलंकी,जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल भी उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने पत्रकारो से चर्चा करते हुऐ कहा कि कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया, ठगा। भाजपा सरकार ने संवेदना पूर्वक पात्र किसानों के खातों में 1 साल में 88493 करोड रुपए सीधे पहुंचाए। कांग्रेस के कर्ज माफी वाली सर्टिफिकेट तो कबाड़ी के यहां मिल रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने खाली खजाना का बहाना बना कर विकास कार्य ठप कर दिए थे। हमारी सरकार आई और सड़कें पुल पुलिया एक्सप्रेस हाईवे पर तेज गति से कार्य आरंभ किए। बजट का 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अधोसंरचना के लिए तय किया। साथ ही केंद्र के मोदी सरकार के साथ तालमेल कर 50 हजार करोड़ से ज्यादा राशि के सड़क कार्यों को गति दी जा रही है। कांग्रेस सरकार में गरीबों के सपनों को कुचलकर प्रधानमंत्री आवास योजना की 2 लाख 33 हजार घरों की राशि पर रोक लगा दी। जबकि शिवराज सरकार ने ना केवल प्रधानमंत्री आवास योजना को गति दी बल्कि देश में दूसरा स्थान भी इस योजना के क्रियान्वयन में प्राप्त किया है। *कांग्रेस सरकार में माफीया पर कार्यवाही के नाम पर होती थी अवैध वसुली* कांग्रेस के कार्यकाल में माफिया पर कार्रवाई के नाम पर वसूली अभियान और व्यापारियों को परेशान करने का कारण था। यह बात तत्कालीन शासकीय पत्र और न्यायालय के निर्णय में सिद्ध भी हुई है। भाजपा की सरकार के कार्यकाल में 1 साल में भूमाफिया से 3000 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई जिसकी कीमत लगभग 10000 करोड़ की है। रेत खनिज के अवैध परिवहन पर 461 एफ आई आर दर्ज हुई। मिलावटखोरों पर 816 एफ आई आर 34 रासुका 678 की गिरफ्तारी हुई। कानून में संशोधन कर मिलावटखोरों को आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान किया। कांग्रेस के कार्यकाल में 2019 की तुलना में हमारे कार्यकाल 2020 में महिलाओं के प्रति अपराधों में तेजी से कमी आई है मध्य प्रदेश की 10,418 बेटियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर उनके वापस घर भेजने का भी कार्य हुआ है। *कांग्रेस सरकार ने की, तुष्टिकरण की राजनीति* कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करते रही। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन करने वालों पर अत्याचार और संसद के बनाए कानून के विरोध करने वालों, पुलिस के वाहन जलाने वालों, पथराव और दंगा अराजकता फैलाने वालों को संरक्षण देते रहे। उज्जैन में नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करने वाले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री योगेश सांगते को एनएसए कानुन के तहत जेल भेज दिया गया। योगेश ने महाकाल मंदिर के मार्ग पर सीएए के विरोध में धरना देने का विरोध किया था। वे लव जिहाद के पक्ष में तर्क देकर खड़े हो गए। दंगा फसाद कराकर वोट बैंक की राजनीति करते रहे। हमने धर्म स्वतंत्र विधेयक लाकर धोखाधड़ी कर हमारी बेटी बहनों के साथ में खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानून बनाकर 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया। वे मध्यप्रदेश के मंदिर की जमीन पर सरकारी कब्जा कर अपने राजनीतिक और आर्थिक स्वार्थ के कारण बेचने का प्रस्ताव बनाया तो वहीं इमाम का वेतन 2200 से 5000 कर दिया मोइज्जइन का वेतन उन्नीस सौ से बढ़ाकर 4500 कर डाला। *कोरोना में सरकार का प्रबंधन सेवाभावी और संवेदनशील* कोरोना महामारी के दौरान सरकार का प्रबंधन सेवाभावी और संवेदनशील रहा है। कोरोना की संक्रमण दर को नियंत्रित करने,मृत्यु दर सबसे कम और रिकवरी रेट सबसे कम रहा है। अब एक बार फिर महाराष्ट्र में तेजी से फेले संक्रमण के कारण मध्यप्रदेश में कोरोना की चुनौती आई है जिसका सामना सरकार के साथ मिलजुल कर हम करेंगे सरकार ने इस ओर तेजी से सतर्कता सावधानी और सख्ती बरतने का कार्य किया है 23 तारीख को सुबह 11ः00 बजे और शाम 7ः00 बजे सायरन बजाकर लोगों को सतर्क करना और सेवा की भावना से संकल्प लेने का कार्य सरकार समाज और संगठन करेंगे। हम फिर मिलकर कोरोना पराजित करेंगे। *भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर चलेंगे कई अभियान* प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कई अभियान चलाये जायेगे जिसमें 23 मार्च को जो विकास के कार्य पूर्ण, जारी और स्वीकृत हुए हैं, वहां विकास का नारियल फोड़ेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के खातों में 2000 करोड़ और स्ट्रीट वेंडर्स के खातों में राशि डाली जाएगी जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी जनसमूह के साथ स्थान स्थान पर कार्यक्रमों शामिल होंगे। विधायकों एवं पराजित प्रत्याशी द्वारा विकास वार्ता जारी हैं जो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का लेखा जोखा रख सुझाव भी लेंगे। 24 मार्च को हितग्राहियों का चैपालों में श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। 25 मार्च को कोविड की वैक्सीन पात्र नागरिकों को लगवाने का प्रभावी अभियान चलाएंगे। आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में सादर प्रकाशनार्थ दिनांक-22/03/2021 शंभु अग्रवाल भाजपा जिला प्रवक्ता
-
*विकलांग बल श्योपुर ने जयस्तम्भ एवं न्यू बस स्टेण्ड पर बांटे निःशुल्क मास्क विकलांगों ने कोरोना से बचाव की दी जानकारी*
श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर ने कोरोना जागरूकता अभियान चलाया शहर के ह्रदय जयस्तम्भ पर एवं न्यू बस स्टेण्ड पर आने जाने वाले राहगीरों को मास्क वितरित कर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया तथा अपनी बारी आने पर बेझिझक कोरोना वेक्सीन टीका लगवाने को कहा विकलांग बल श्योपुर द्वारा यह अभियान जयस्तम्भ न्यू बस स्टेण्ड पर चलाया गया विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा की कोरोना संक्रमण से सावधानी ही बचाव है मास्क नियमित रूप से पहने और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहे एक दिन चले इस अभियान में विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चंबल संभागीय सचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश मीणा, विक्की दीक्षित, राजेंद्र बैरवा, श्रीमती अनीता राठौर, सचिव संजय वर्मा, कन्हैया राठौर, सोईं ब्लॉक अध्यक्ष घासीराम प्रजापति, रामहरि रावत, संजीव जाटव, शुभम मीणा, रामराज सुमन, विष्णु प्रजापति, रघुवीर गुर्जर, हरिराम गुर्जर, आदि विकलांग कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!
-
चुनौती को अवसर में बदल आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश गढ़ रहे हैं शिवराज सिंह चौहान एक वर्ष में रोडमैप तैयार कर उस पर अमल भी प्रारंभ • पंकज मित्तल
सदी की सबसे भयंकर प्राकृतिक आपदा – कोरोना महामारी, जिसने समूचे विश्व को हिला कर रख दिया, से जूझना तथा उससे प्रदेश को सफलतापूर्वक न्यूनतम हानि के साथ बाहर निकाल ले जाना किसी भागीरथ प्रयास से कम नहीं था। कोरोना महामारी ने जन-स्वास्थ्य को तो प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया ही, प्रदेश की अर्थ-व्यवस्था की कमर तोड़ कर रख दी। एक ओर हर नागरिक को कोरोना से बचाव व उपचार के लिए नि:शुल्क एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा देना तथा दूसरी ओर लॉकडाउन से ध्वस्त व्यापार, व्यवसाय एवं सेवा क्षेत्र को नवजीवन देने का कार्य वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके जीवन का एकमात्र उद्देश्य जनता जनार्दन की सेवा करना हो। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत एक वर्ष की अल्प अवधि में यह कार्य कर दिखाया है। उन्होंने गंभीर चुनौती को अवसर में बदला तथा न केवल प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को प्रभावी ढंग से रोका, कोरोना पीड़ितों को सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया, टीकाकरण अभियान का सफल संचालन किया अपितु मृतप्राय अर्थ-व्यवस्था में नवजीवन का संचार भी किया। 23 मार्च 2020 – यही वह दिन था, जिस दिन श्री शिवराज सिंह चौहान को चौथी बार मध्यप्रदेश की बागडोर मिली। कोरोना महामारी ने प्रदेश में पाँव पसार लिए थे और उसकी रोकथाम एवं उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी। श्री शिवराज सिंह चौहान को इस संकट का भली-भांति अंदेशा था। इसीलिए वे शपथ ग्रहण करने के पश्चात सीधे मंत्रालय गए और कोरोना की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक ली। फिर युद्ध स्तर पर कोरोना के संक्रमण को रोकने तथा हर कोरोना पीड़ित को सर्वश्रेष्ठ इलाज देकर स्वस्थ करने का कार्य प्रारंभ हुआ। प्रदेश में आईआईटीटी अर्थात इन्वेस्टिगेट, आईडेंटिफाई, टेस्ट एंड ट्रीट की रणनीति पर प्रभावी ढंग से कार्य किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रत्येक जिले के साथ कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते थे और एक-एक गंभीर मरीज के इलाज की स्वयं मॉनिटरिंग करते थे। उनके लिए हर जान कीमती थी, जिसे वे गँवाना नहीं चाहते थे। परिणाम था कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण, कोरोना रिकवरी रेट का निरंतर बढ़ना और मृत्यु दर का न्यूनतम होना। लाकॅ डाउन होते ही एक बड़ी समस्या थी, मध्यप्रदेश के मजदूरों का देश के कई राज्यों में फँसा होना और अन्य राज्यों के मजदूरों का मध्यप्रदेश में होना। इन सब के खाने, आवास, दवाइयों आदि की व्यवस्था कोई सरल कार्य नहीं था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने संकल्प लिया कि हर मजदूर को चाहे वह मध्यप्रदेश का हो अथवा बाहर का, सभी आवश्यक सुविधाएँ दी जाएंगी। रोटी, पानी, आवास से लेकर उनके लिए जूते-चप्पलों तक की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई। मजदूर जहाँ फँसे थे, वहीं उनके खातों में सहायता राशि डाली गई। इसके बाद समय मिलते ही विशेष ट्रेन एवं बसों द्वारा सभी मजदूरों को मध्यप्रदेश वापस लाया गया। साथ ही दूसरे प्रांतों के मजदूरों को मध्यप्रदेश की सीमा पर छोड़ने के लिए भी हजारों की संख्या में बस लगाई गईं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प था कि “मध्यप्रदेश की धरती पर कोई भूखा नहीं सोएगा तथा कोई भी मजदूर पैदल चलकर अपने घर नहीं जाएगा”। उन्होंने अपने दोनों संकल्पों को शत-प्रतिशत पूरा किया। तीसरी बड़ी चुनौती थी, किसानों की पक चुकी फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा था, ऐसे में यह कार्य आसमान से तारे तोड़ने जैसा ही प्रतीत होता था। श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेषता है कि वे कभी हार नहीं मानते। चुनौती जितनी बड़ी होती है उनका हौसला उतना बढ़ता जाता है। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिये कोरोना संबंधी सभी सावधानियों का पालन करते हुए पूरी व्यवस्था की गई। असंभव दिखने वाला कार्य ऐसा हुआ कि पूरे देश ने उसका लोहा माना। पंजाब राज्य को पीछे छोड़ते हुए मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर सर्वाधिक एक करोड़ 29 लाख मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की गई। कोरोना संकटकाल में यह उपलब्धि छोटी नहीं थी। ध्वस्त अर्थ-व्यवस्था में किसानों और मजदूरों को राहत पहुँचाने के बाद अब सरकार का ध्यान उन छोटे-छोटे पथ व्यवसायियों पर गया, जो शहरों एवं गाँव में खोमचे, ठेले लगा कर और फुटपाथ पर बैठकर अपनी आजीविका चलाते थे। इनका काम-धंधा पूरी तरह बंद हो गया था। इनके सामने आजीविका का गहरा संकट था। केंद्रीय प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत शहरी पात्र व्यवसायियों को 10-10 हजार रुपए की ऋण व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश में न केवल शहरी पथ व्यवसायियों बल्कि ग्रामीण पथ व्यवसायियों के लिए भी बिना ब्याज एवं बैंकों को बिना गारंटी दिए 10-10 हजार रूपये की कार्यशील पूँजी की व्यवस्था की। साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त एवं आत्म-निर्भर बनाने के लिए बैंक लिंकेज के माध्यम से उन्हें अत्यंत कम ब्याज दर पर ऋण दिलवाया गया। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अग्रिम राशि का भुगतान, रसोइयों को मानदेय, विशेष रूप से पिछड़ी हुई जनजातियों को आर्थिक सहायता, विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान, लघु वनोपज के समर्थन मूल्य में वृद्धि, निर्माण श्रमिकों को सहायता राशि, संबल योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सहायता, बच्चों के लिए पोषण आहार की राशि का प्रदाय आदि ऐसे कदम थे, जिन्होंने मृत प्राय अर्थ-व्यवस्था के लिए संजीवनी का कार्य किया। किसानों को केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली सम्मान निधि की राशि 6 हजार रूपये वार्षिक के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने भी 4 हजार अपनी ओर से दिये जाना प्रांरभ किया। इससे किसान सम्मान निधि की राशि बढ़कर 10 हजार रूपये वार्षिक हुई और छोटे किसानों के लिए बड़ी राहत बनी। कोरोना के संकट में सभी वर्गों को तात्कालिक सहायता एवं राहत पहुँचाने के बाद अब नंबर था, प्रदेश के विकास एवं प्रगति तथा जनता के कल्याण के स्थाई कार्य करने का। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत की अवधारणा को मूर्तरूप देने के लिए सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोड मैप बनाया गया। इसके चार प्रमुख घटक रखे गए- शिक्षा एवं स्वास्थ्य, सुशासन, अधोसंरचना विकास तथा अर्थ-व्यवस्था एवं रोजगार। देश भर के विषय-विशेषज्ञों तथा नीति आयोग के सदस्यों से कई दौर की चर्चा के बाद न केवल आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का रोड मेप तैयार किया गया अपितु उस पर तेज गति से कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अधोसंरचना विकास, वैलनेस सेंटर्स की स्थापना, उत्कृष्ट जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल, आयुष्मान भारत योजना में प्रत्येक गरीब को 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज, नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को तत्परता से लागू करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सीएम राइस स्कूल की स्थापना, खेल मैदानों का विकास आदि कार्य किए जा रहे हैं। पिछले एक साल में सुशासन के लिए जहाँ लोक सेवा गारंटी योजना का विस्तार कर नागरिकों को लोक सेवाओं का प्रदाय आसान किया गया। खसरा-खतौनी की नकल, जाति, आय प्रमाण-पत्र आदि मोबाइल पर ही उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की गई। वहीं प्रदेश में शांति व्यवस्था के लिए आपराधिक तत्वों पर कड़ा अंकुश लगाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संकल्प लिया कर प्रदेश को मुक्त कर दिया जाएगा। रेत माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया, ड्रग माफिया, माफिया चिटफंड कंपनियाँ आदि के विरुद्ध प्रदेश में कड़ी कार्रवाई की गई। हजारों एकड़ भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई, वहीं चिटफंड कंपनियों की संपत्तियाँ राजसात कर जनता को उनका पैसा वापस दिलवाया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बेटियों को ढूंढ-ढूंढ कर उनके घर पहुँचाया गया। बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए पुख्ता कार्य किए गए। धर्म स्वातंत्र्य विधेयक जैसे नए कानून बनाकर बेटियों का सम्मान सुरक्षित किया गया। अधोसंरचना विकास के लिए केंद्र के तत्संबंधी फंड का अधिक से अधिक उपयोग किया गया। चंबल एक्सप्रेस-वे को अटल प्रोग्रेस-वे बनाया गया। नर्मदा एक्सप्रेस-वे की भी योजना है। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के चौथे घटक अर्थ-व्यवस्था एवं रोजगार के अंतर्गत प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन का प्रयास किया जा रहा है। उद्योगों के लिए ” स्टार्ट योर बिजनिस इन थर्टी डे” “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” सुनिश्चित किया गया है और उन्हें विभिन्न प्रकार की सहूलियतें प्रदान की गई हैं। श्रम कानूनों में आवश्यक संशोधन कर उन्हें श्रमिकों कल्याण के साथ ही उद्योगों के विकास के अनुरूप बनाया गया है। कुटीर के साथ छोटे एवं मझोले उद्योगों को भी पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्थानीय उत्पादों को उत्साहित करने के लिए ‘लोकल फॉर वोकल” योजना पर कार्य किया जा रहा है। “एक जिला-एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत हर क्षेत्र के उत्पादों को देश विदेश में पहचान एवं बाजार दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के लिए जन-कल्याण सर्वोपरि है। जनता की सेवा ही उनकी पूजा है। उन्होंने मध्यप्रदेश में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को चरितार्थ किया है। मध्यप्रदेश में सबके लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, लिखाई, दवाई और रोजगार के साथ ही जनता को मन, बुद्धि और आत्मा का आनंद भी मिल रहा है। इसके लिए पूरा शासन तंत्र दिन रात कार्य कर रहा है। रोटी के लिए एक दिन की मजदूरी में एक महीने का राशन दिलाया जा रहा है। शिवराज सरकार ने 37 लाख ऐसे गरीब परिवार जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, उन्हें यह उपलब्ध कराया। दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत पका हुआ भोजन भी अत्यंत रियायती दर पर दिया जा रहा है। इस संबंध में दूसरा महत्वपूर्ण कार्य जो शिवराज सरकार कर रही है वह है आगामी 3 वर्षों में हर व्यक्ति को पक्का मकान दिलवाना। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि कोई भी व्यक्ति कच्चे मकान में नहीं रहेगा। इसके साथ ही लोगों को अपनी जमीन, मकान पर भू-स्वामित्व हक भी दिलवाया जा रहा है। जनजाति भाइयों को वन अधिकार पट्टे दिलवाए जा रहे हैं। शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए पठन सामग्री के साथ ही नि:शुल्क गणवेश, साइकिलें आदि सभी आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय किए जाते हैं। उच्च शिक्षा के लिए निजी महाविद्यालय तथा विदेशों में अध्ययन तक के लिए सरकार मदद का रही है। शिवराज सिंह चौहान ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में हर व्यक्ति को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले। इसका सबसे अच्छा उदाहरण कोरोना काल में इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण एवं श्रेष्ठ उपचार था। कोरोना की नि:शुल्क जाँच एवं उपचार की प्रदेश में उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। गरीबों को चिन्हित निजी अस्पताल में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रदेश में दो करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश में खाली पड़े शासकीय पदों पर भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हर जिले, हर ब्लाक में प्रतिमाह रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ श्रम सिद्धि अभियान में मनरेगा आदि योजनाओं के अंतर्गत अकुशल श्रमिकों को रोजगार दिलाया गया, वहीं रोजगार सेतु पोर्टल के माध्यम से सभी को उनकी योग्यता के अनुरूप नियोजन मिल रहा है। जनता को सभी मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जनता के मन बुद्धि और आत्मा के आनंद की भी चिंता है। मन के सुख के लिए लोक कलाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा खेलकूद आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है। हर पंचायत में एक खेल का मैदान बनाए जाने की योजना है। बुद्धि के विकास के लिए प्रदेश की प्रतिभाओं के प्रकटीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं, बच्चों के बौद्धिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। वहीं आत्मा के सुख के लिए प्रदेश में अध्यात्म विभाग द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। श्री चौहान का मानना है कि कोरोना काल में मध्यप्रदेश की सरकार एवं जनता ने अपने प्रवासी मजदूरों की चिंता करने के साथ-साथ दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों की सेवा का जो कार्य किया है वही सबसे बड़ा आत्मिक सुख है। लेख : 36 बी
-

देवास पुलिस को मिली बड़ी सफलता अवैध रूप से वध हेतु ले जाते हुए गोवंश को नाहर दरवाजे पुलिस ने पकड़ा, महाराष्ट्र ले जाते थे बेजुबान गाय को तस्कर एक ही सप्ताह में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई
देवास पुलिस ने अब गौ हत्यारों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है पिछले सप्ताह सड़क पर बेजुबान गौ माता को चोरी कर वक्त गौ हत्या के लिए ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद अब यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की है पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल द्वारा गोवंश वध एवं गोवंश के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में आज थाना प्रभारी नहार दरवाजा श्री मुकेश इजारदार ने अपनी टीम को मुखबिर की सूचना की पुष्टि करने हेतु बायपास रोड पर रवाना किया , जहां पहुंचकर थाना नाहर दरवाजा की टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए निशानी वाले वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर उसे गुजरात ढाबे के सामने बाईपास पर रोका । वाहन नंबर यूपी 80 बीजे 9968 में 10 गाय, 06 बछड़े भरे थे, जो कि गोवंश वध हेतु महाराष्ट्र की ओर ले जाए जा रहे थे , ले जाने वाले के नाम फकीरा पिता सिराजुद्दीन उम्र 31 साल निवासी गोपालपुरा शमशाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश , रईस पिता मोहम्मद उस्मान उम्र 50 साल निवासी रुनकता जिला आगरा, अशरफ पिता उस्मान उम्र 26 साल निवासी गोपालपुरा शमशाबाद जिला आगरा । वाहन को शंकरगढ़ गोशाला ले जाकर गो वंश को मुक्त कराया बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश वध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया थाना नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गोवंश वध एवं अवैध परिवहन पर नजर रखी जा कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। तरीका वारदात: आरोपीगण शमशाबाद जिला आगरा की तरफ से अवैध रूप से गोवंश को बुरी तरह ठूंस ठूंस कर भरकर वध करने की नियत से एबी रोड होते हुए महाराष्ट्र तरफ ले जा रहे थे जप्त माल; आरोपी गण के पास से 02 मोबाइल एवं ₹4050 , 10 चक्का ट्रक जिसका क्रमांक यूपी 80 बीजे 9968 कीमती लगभग ₹1000000 जिसमें 10 गाय व 06 केड़े जिनकी कुल कीमत ₹111000 है। सराहनीय कार्य; उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक श्री मुकेश इजारद।र, उप निरीक्षक पीएस दलोदिया, आरक्षक 676 नवदीप, आरक्षक 694 राजेंद्र , आरक्षक उदय प्रताप , आरक्षक चालक संजय का सराहनीय योगदान रहा उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा। पुलिस द्वारा लगातार गौ हत्या करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है ।




