Category: विशेष

  • गुजराती मित्र मंडल संगठन युवा अपनी जान की परवाह ना कर आपदा में दे रहे सेवा

    गुजराती मित्र मंडल संगठन युवा अपनी जान की परवाह ना कर आपदा में दे रहे सेवा

    गुजराती मित्र मंडल संघ संगठन सेवा का पर्याय बन गया है ।संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ऐसी आपदा के समय आमजन की हर स्तर पर मदद की जा रही है और सबसे बड़ी बात जब पूरे शहर में ऑक्सीजन की किल्लत चल रही थी तब गरीब वर्ग को ऑक्सीजन बड़ी मुश्किल से मिल रही थी तब गुजराती मित्र मंडल संघ द्वारा गरीब वर्ग को ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध कराने के साथ उनके साथ भी खड़ा रहा। संगठन  के अध्यक्ष हरिओम गुजराती ने बताया कि सेवा ही उनका उद्देश है ,और खासकर गरीब वर्ग में जिनको ज्यादा ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हम उस वर्ग में जाकर सेवा कर रहे हैं और हमें सभी का अच्छा सहयोग मिल रहा है हमारा संगठन किसी भी आपदा में ऐसे ही साथ खड़ा रहेगा। अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन दूसरो के लिए जीना भी एक अलग सुकून देता है। शाम गांव भानोली में  गुजराती मीत्रमण्डल संघ संगठन देवास के ( प्रमुख ) हरी ओम गुजराती सम्मान भी किया गया । गुजराती मित्र मंडल संगठन अभी लगातार सेवा में समर्पित है। जिस किसी को भी ऑक्सीजन नहीं मिल रही हो वह गुजराती मित्र मंडल के अध्यक्ष   मोबाइल नंबर 6268408478पर फोन कर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर सकते हैं। कलयुग टाइम ऐसे युवाओं का सम्मान करने के साथ एक सलूट भी करता है जो आपदा के समय अपनी जान की परवाह न कर सेवा दे रहे हैं।

  • जन सुविधा के लिए कोविड की जॉच के लिये  पांच नये कोविड सेन्टर खोले गये ,गठित दलो को दवाई वितरण के लिये दी गई

    जन सुविधा के लिए कोविड की जॉच के लिये पांच नये कोविड सेन्टर खोले गये ,गठित दलो को दवाई वितरण के लिये दी गई

    कोविड की जॉच के लिये नये कोविड सेन्टर खोले गये गठित दलो को दवाई वितरण के लिये दी गई देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु चलाया गया किल कोरोना अभियान मे गठित दलो से किये गये कार्यो की जानकारी ली। जिसमे दल प्रभारियो द्वारा वार्डो मे मे घर-घर सम्पर्क कर सर्दी, खॉसी, बुखार होने पर व्यक्तिो से जानकारी लेकर प्रथम तौर पर संक्रमण रोकथाम हेतु दवाई वितरण की जा रही है। दवाई वितरण के साथ ही मास्क एवं सेनेटाईजर का कार्य भी दल द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि जन सुविधा के लिये किल कोरोना अभियान हेतु 5 नये कोविड सहायता केन्द्र भी खोले जा रहे है। जो कि 1 संजीवनी क्लीनिक मेंढकी, नागदा, बालगढ, नम्बर 2 यु.पी.एच.सी. बावडिया, ईटावा एवं नगर निगम कार्यालय के सामने कोविड सहायता केन्द्र शीघ्र खोले जाने की व्यवस्था की गई है। जिसमे सर्दी, खॉसी, बुखार जैसे सिमटेम्स होने पर इन कोविड सेन्टरो पर जाकर अपना उपचार कराने के साथ ही ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेबल आदि की जॉच करा सकते है। प्रशासक व आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे थोडा सा भी सिमटेम्स जैसे बुखार, सर्दी, खॉसी जैसी समस्या होने पर इन स्थानो पर जाकर अपनी कोविड जॉच अवश्य करावें तथा बिना कार्य के अपने घरो से न निकले एवं आवश्यक कार्य होने पर मास्क पहनकर ही अपने घरो से निकले व सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य कर संक्रमण से बचे।

  • जज्बे को सलाम, 18 वर्ष के अनुज ने अपने प्रयासों से बचाई कई जिंदगी

    जज्बे को सलाम, 18 वर्ष के अनुज ने अपने प्रयासों से बचाई कई जिंदगी

    देवास। एक ओर कई लोग इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए कालाबाजारी कर रहे है वहीं दूसरी ओर मात्र 18 वर्ष के अनुज प्रजापति निस्वार्थ भाव से लोगो की हरसंभव मदद कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब देवास में ऑक्सिजन की भारी कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे कई मौते भी हुई ऐसे में उन परिवारों की उम्मीद बनकर सामने आए प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया पर आश्वस्त करते हुए लिखा की संकट की इस घड़ी में आप घबराए नहीं अपितु हमसे संपर्क करें। इसके बाद अपने संपर्कों के माध्यम से इंदौर में ऑक्सिजन की व्यवस्था करने में जुट गए। जिससे देवास से आने वाले मरीजों के परिवारजनों को काफी राहत मिली। जिससे कई जिंदगियां बच पाई। प्रभारी मंत्री से भी की मुलाकात जब सिलेंडर एवं ऑक्सिजन की कमी दिखी तो अनुज देवास की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर से उनके निवास पर जाकर निवेदन किया एवं जल्द समस्या का निराकरण करने की बात कही। ब्लड प्लाज़्मा ओर भोजक की भी व्यवस्था अपनी संस्था स्वामी विवेकानंद के माध्यम से शहर में ब्लड की व्यवस्था के साथ ही प्लाज़्मा भी कोरोना मरीजों को दिलवा रहे है साथ ही गरीब बस्तियों में जाकर भोजन पैकेट भी लगातार वितरित कर रहे है। कई जिलों में भी दे रहे सेवाएं सामाजिक कार्य करते हुए कई संस्थानों का भी साथ मिला जिससे देवास सहित इंदौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर में भी सोशल मीडिया के माध्यम से हरसंभव मदद कर रहे है। अनुज बताते है कि जब देश संकट में हो तो प्रत्येक नागरिक को सिपाही की भूमिका निभानी चाहिए। आज जब हमे यह मौका मिला है तो हम पूरी निष्ठा के साथ निस्वार्थ भाव से मा भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित कर समाज को इस संकट से निकालेंगे। अनुज कहते है की मा ने बचपन से सिखाया है कि जब देश संकट में हो तब अपने प्राणों की चिंता नहीं करते अपितु उस संकट से निपटने के लिए कार्य करते है इसी प्रण को लेकर अनुज दिन रात समाज हित में लगे रहते है। जब तक ऐसे कोरोना योद्धा हमारे बीच है तब तक डरने की बात नहीं है,देश को भारी संकट से निकालने के लिए हम भी बेहवजह बाहर न निकलें एवं मास्क का उपयोग करे देश को इस संकट से निकालने हेतु अपना छोटा सा योगदान अवश्य दे।

  • श्मशान घाट में बारिश के पहले ही जिला प्रशासन हो सतर्क नहीं तो बिगड़ सकती है व्यवस्था

    श्मशान घाट में बारिश के पहले ही जिला प्रशासन हो सतर्क नहीं तो बिगड़ सकती है व्यवस्था

    सरकार और प्रशासन की आदत हो गई है कि आग लगने पर ही कुआं खोद रहे हैं ऑक्सीजन सिलेंडर किसका उदाहरण है। अभी देवास में सबसे ज्यादा जीते जी ऑक्सीजन इंजेक्शन की समस्या आ रही है तो मौत के बाद दाह संस्कार की। श्मशान घाट में भी लाइन लगाना पड़ रही है नंबर लगाना पढ़ने के दाह संस्कार के लिए और ऐसे में कई बार बिन मौसम बारिश हो जाती है तो और हालत बद से बदतर हो जाते हैं ।अब बारिश का मौसम आने वाला है, समय रहते मुक्ति धाम में नए सिरे से शेड व लकड़ियों की व्यवस्था होना भी अतिआवश्यक हैं। कहीं ऐसा न हो कि अतिवर्षा में शोकव्यक्त करने के हॉल की कुर्सियां उखाड़ फेंक कर वहाँ अंतिम संस्कार करना पड़ जाय। मुक्ति धाम की स्थिति भयावह हैं, अभी तक तो नगर निगम के कर्मठ सेवा कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला है, आखिर सीमित संसाधनों में कार्य करते उनकी भी हिम्मत प्रशंसा करने योग्य हैं। इसके साथ समाज सेवी संस्था भी सामने आई है जो असहाय और गरीब परिवार को दाह संस्कार में मदद कर रही है। लकड़ी कंडे की समस्या बढ़ गई है। वह तो भला हो ग्रामीण क्षेत्र के लोग गांव से लकड़ी ला ला कर दे रहे हैं। अब जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि को चाहिए कि एक बार देवास श्मशान घाट मुक्तिधाम आने वाली समस्या पर भी ध्यान दें अभी तो फिलहाल जो श्रद्धांजलि सभा के शेड बने हैं वहां से कुर्सियां हटाकर व्यवस्था की जा सकती है क्योंकि यह शेड अच्छे बड़े बने हैं अभी जब जमीन पर रखकर लाशों का दाह संस्कार किया जा रहा है तब बारिश में यह श्रद्धांजलि सभा स्थल काम आ सकते हैं नहीं तो गुस्से में जनता कुर्सियां हटा सकती है इसके पहले ही जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि यहां की व्यवस्था भी देखें। मंत्रीजी जैसे हॉस्पिटल निरीक्षण पर जाती हैं वैसे ही उन्हें मुक्ति धाम भी जाना चाहिए, कर्मचारियों की समस्या समझना चाहिये।

  • सहकारी कर्मियों का एलान,6 मई से जाएंगे हड़ताल पर

    सहकारी कर्मियों का एलान,6 मई से जाएंगे हड़ताल पर

    देवास। सहकारी समिति के कर्मचारियों ने 6 मई से हड़ताल का एलान कर दिया है । कर्मचारियों ने कहा है कि वह अपनी लंबित मांगों का निराकरण कराने लंबे समय से गुहार लगा रहे है । लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । सहकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कुँवर हरेंद्र  सिंह सेंधव ने बताया कि प्रदेश के सभी सहकारी कर्मचारी 6 मई से हड़ताल पर जा रहे है । संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीएस चौहान के आह्वान पर कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है । इस कोरोना महामारी में जिले और प्रदेश में कार्य के  दौरान सैकड़ों कर्मचारी की हो चुकी है मृत्यु हो चुकी है। सहकारिता मंत्री ने 45 दिवस की समय अवधि देने के बावजूद कर्मचारियों की मांग पूरी नही की।         गौरतलब है कि संक्रमणकाल और साथ ही जिले में चल रहे गेहूं उपार्जन कार्य के दौरान सहकारी कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कार्यों में व्यवधान के पूरे आसार बनते दिख रहे है । यदि कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होगी तो जिले भर में राशन वितरण की व्यवस्था भी प्रभावित हो जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि संघ अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दे चुका है।

  • भारती श्री नारायणी सेना संगठन के मुख्य संरक्षक बने

    भारती श्री नारायणी सेना संगठन के मुख्य संरक्षक बने

    देवास। श्री नारायणी सेना संगठन मध्यप्रदेश की टीम का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गहलोत व प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र सेन की सहमति एव स्व. केलाश भाटिया के आशिर्वाद से प्रदेशाध्यक्ष सुनील वर्मा एडवोकेट ने संगठन में वरिष्ठ पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्वामी योगेन्द्र भारती को मुख्य संरक्षक का दायित्व सौंपा है। श्री भारती के मनोनयन से समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। इनकी नियुंक्ति पर गुरूदेव नागेन्द्र गीरी कानूबा सनावद, गोविन्द सेन गुना, मोहन लाल चांगल राउ, मनोज पलसुद, श्रीराम वर्मा देवास, राजेश राम, नरेन्द्र दादा शाजापुर, शिव कुमार चित्रकुट, जिलाध्यक्ष दिलीप जी इन्दोर, जिलाध्यक्ष अजय सेन उज्जैन, प्रदेश प्रचारमंत्री रुपराम सागर, प्रदेश महासचिव संतोष वर्मा देवास, प्रदेश प्रवक्ता राकेश कवि विजयगंज मंडी देवास, प्रदेश मंत्री राजेश वर्मा उज्जैन, प्रदेश सहसचिव ओमप्रकाश जी, प्रदेश संरक्षक प्रेमनारायण वर्मा, पुनंमचद्र नागर उज्जैन अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव ईश्वर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नागुलाल वर्मा, सचिन नागर अध्यक्ष, संजय जी, जिलाध्यक्ष दीपक सेन, अजय जी, प्रदेश संरक्षक मनोज झोकर ने बधाई दी।

  • देवास जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर में सामान्य वृद्धि कर सकेगा ज्यादा राशि लेने पर होगी कार्रवाई ,कोविड के संकट काल में देवास जिले के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ में सेवाएं निरंतर दें, आनाकानी करने पर होगी कार्रवाई-कलेक्टर श्री शुक्ला

    देवास जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर में सामान्य वृद्धि कर सकेगा ज्यादा राशि लेने पर होगी कार्रवाई ,कोविड के संकट काल में देवास जिले के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ में सेवाएं निरंतर दें, आनाकानी करने पर होगी कार्रवाई-कलेक्टर श्री शुक्ला

    देवास जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर में सामान्य वृद्धि कर सकेगा ज्यादा राशि लेने पर होगी कार्रवाई सीधे करें एडीएम को शिकायत ग्रामीण में एसडीएम को ————– प्री-कोविड समय ( फरवरी-मार्च 2020 ) में बेस रेट में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा ———- ———– कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश ——– देवास, 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला ने आदेश किए हैं कि जिले में कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर उसके प्री-कोविड समय (फरवरी-मार्च 2020) में बेस रेट Base Rate में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा, 40 प्रतिशत वृद्धि में सभी अन्य प्रकार के खर्चे (पी.पी.ई किट सहित) सम्मिलित रहेंगे। इससे अधिक की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी । जारी आदेशानुसार जिले में पिछले कुछ दिनों से इस आशय की सूचना प्राप्त हो रही है कि विभिन्न निजी अस्पताल में उपचाररत कोविड मरीजो के ईलाज उपरांत जो बिल तैयार किये जा रहे है, वह उस अस्पताल में प्रदत्त सुविधाओं, उपकरणों, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा अन्य सुविधाओं की तुलना में अधिक है एवं बिल की दरों में भिन्नता व असमानता की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही है। इस संबंध में कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने म.प्र. दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144. National Disaster Management Act-2005 The Epidemic Disease Act, 1897 मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, भोपाल, म.प्र . लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशानुसार जिले में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार कोई भी प्राईवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लिनिक में स्थित प्राईवेट अथवा जनरल वार्ड में स्थित बेड की दर उसके प्री-कोविड समय (फरवरी-मार्च 2020) में बेस रेट Base Rate में अधिकतम 40 प्रतिशत तक की वृद्धि कर सकेगा, 40 प्रतिशत वृद्धि में सभी अन्य प्रकार के खर्चे (पी.पी.ई किट सहित) सम्मिलित रहेंगे एवं इससे अधिक की वृद्धि नहीं की जा सकेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध विभिन्न प्रावधानों, अधिनियम, शासन के नोटीफिकेशन के उल्लंघन के फलस्वरूप उचित कार्यवाही की जायेगी। अगर कोई निजी अस्पताल इस आदेश के विरूद्ध कोई बिल तैयार करता है तो उसकी शिकायत नगरीय क्षेत्र में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, देवास एवं ग्रामीण क्षेत्र मे संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को करेंगे। उपरोक्त अधिकारीगण इस हेतु अनुपुरक आदेश जारी कर तत्काल जांच दल गठित करें । उक्त अधिकारी देवास शहर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ चिकित्सक/अधिकारी के साथ एवं ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित बीएमओ एवं उनके अधीनस्थ चिकित्सकों अधिकारी से प्राप्त शिकायतों की जांच अति शीघ्र पूर्ण करेंगे तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ए.डी.एम. के माध्यम से जिला दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिसके तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ————– कोविड मरीजों की सेवा एवं ईलाज पहली प्राथकिता में हैं ————- कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा के लिए बाध्य है सभी, चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते ——— कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश ———– देवास 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जिले समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्यकर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडिकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने वालों आदेश दिए हैं कि कोरोना के इस संकट काल में निरंतर सेवाएं दें। सेवा कार्य में आनाकानी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में उल्लेखित है किजिले में पिछले कुछ दिनों से इस आशय की सूचना प्राप्त हो रही है कि कुछ अस्पतालों में चिकित्सक, नसिंग स्टॉफ, पैरामेडीकल स्टॉफ, चतुर्थ श्रेणी स्टॉफ एवं अन्य स्टॉफ कोविड ईलाज की डयूटी करने में आनाकानी कर रहे है एवं किसी न किसी बहाने से इयूटी पर न आना, अस्पताल से नौकरी छोड़ कोविड ईलाज से मुक्ति पाना अथवा जानबूझ कर कार्य ठीक से नहीं करना आदि कृत्य कर रहे हैं। जिससे अस्पताल प्रबंधन को कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा करने में असुविधा हो रही है। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा मध्य प्रदेश अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विछिन्नता निवारण अधिनियम 1979 की धारा -4 की उपधारा (1) के तहत समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सकीय संस्थानों में/ के लिए समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी पैरामेडीकल स्टॉफ, स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत स्वच्छता कार्यकर्ता, मेडीकल, एंबुलेंस सेवाएं आदि को अति आवश्यक सेवाओं में कार्य करने से इनकार किए जाने का प्रतिषेध किया गया। इस आदेश के माध्यम से समस्त अस्पताल प्रबंधकों को यह निर्देश दिए हैं कि उनके यहां कार्यरत समस्त पैरामेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकीय कार्य में लगे अन्य व्यक्तियों को यह स्पष्ट किया जाए कि यह जिला वर्तमान में National Disaster Management Act – 2005 तथा The Epidemic Disease Act 1897 के तहत् नोटिफाईड है तथा चिकित्सा सुविधा अत्यावश्यक सेवाओं के अधीन आती है, लापरवाही कर रहे ऐसे चिकित्सा सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को यह भी स्पष्ट किया है कि वे कोविड मरीजों के ईलाज एवं सेवा हेतु बाध्य है तथा चिकित्सकीय कार्य में लापरवाही नहीं कर सकते, बिना अस्पताल प्रबंधन की सहमति के अस्पताल में कार्यरत कोई भी स्टॉफ मेडिकल अवकाश पर जाने का प्रयास करता है तो उसका मेडिकल परीक्षण सिविल सर्जन के अधीन मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाना बाध्यकारी होगा तथा अगर आवश्यकता लगी तो पुलिस की सहायता भी ली जाएगी। अगर शासकीय मेडिकल बोर्ड के परीक्षण में यह पाया गया कि बिना किसी कारण संबंधित मेडीकल स्टॉफ दवारा मेडिकल अवकाश लिया गया है तो अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर संबंधित अधिनियम एवं आई.पी.सी. की धाराओं के तहत ऐसे लापरवाह उपरोक्त उल्लेखित चिकित्सकीय, मेडिकल स्टॉफ के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रकरण पुलिस को सौंपा जावेगा। सभी चिकित्सालयों को यह आदेशित किया जाता है कि ऐसे कर्मचारियों की सूची जिला दंडाधिकारी कार्यायल को तत्काल प्रस्तुत करें । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

  • देवास जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर 15 मई 2021 तक प्रतिबंध लगाया ——– कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने जारी किए आदेश

    ———— देवास, 05 मई 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेशानुसार जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल के आदेश के अनुक्रम पूर्व में दिनांक 28.04.2021 को जारी प्रतिबन्धात्मक आदेश के गतिविधियाँ जिन्हें कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंध से छूट रहेगी के अनुक्रमांक 5 में संशोधन करते हुए जिले में होने वाली शादी एवं वैवाहिक कार्यक्रम पर दिनांक 15.05.2021 तक प्रतिबंध लगाया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेंगे।