Category: विशेष

  • जरूरतमंदो की हर संभव कर रहे मदद

    जरूरतमंदो की हर संभव कर रहे मदद

    देवास। कोरोना महामारी के बीच जहां प्रशासन अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रहा है कि आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो ओर कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन होता रहे। इसमें कई सामाजिक संस्थाये, संगठन अपने-अपने स्तर पर सहयोग कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ता है वो है इंदौर निवासी अभिषेक रोकड़े का। रोकड़े गत बर्ष की भांति इस बर्ष भी जरूरतमंदो को हर प्रकार से मदद कर रहे है। अभी इन्होंने देवास प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ भोजन के पैकेट्स वितरित करके एक मिसाल पैदा की। भोजन के पैकेट्स वितरण में मित्राय सोसल ग्रुप ने अपना सहयोग प्रदान किया। आगे भी मित्राय ग्रुप सहयोग करता रहेगा। यह आष्वाशन भी दिया। उक्त जानकारी डॉ. उर्वशी नामदेव ने दी।

  • *विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पाठक ने सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौपा ज्ञापन

    *विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पाठक ने सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सौपा ज्ञापन

    श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर के विकलांगों के हित के लिए विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने बताया की कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में विकलांग जनों को आर्थिक मदद के साथ साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतू मुरैना श्योपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन सौपा है प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक ने माननीय सांसद जी से निवेदन किया है कि covid 19 के कोरोना काल की वजह से दिनांक 15/04/2021 से लॉकडाउन जारी है इसमें सारी दुकानें और सारे व्यापार बंद है जहां विकलांग जनों द्वारा छोटा मोटा काम करके अपना जीवन गुजर – बसर कर रहे थे आज उनके पास राशन पानी से लेकर अन्य चीजों की दिक्कतें आना शुरू हो गई है पैसे ना होने के कारण कोई भी चीज खरीद नहीं पा रहे हैं और ना ही राशन पानी है ना गैस टंकी ना ही मिट्टी का तेल ना लकड़ी का इंतजाम है इस विपरीत परिस्थिति में श्रीमानजी सांसद महोदय से निवेदन है कि इन विकलांगों की मदद करें और इनकी आवश्यकता अनुसार, इनका सहयोग करें ताकि इनका घर परिवार भी इस बीमारी में सुरक्षित रहे और घर के अंदर सुरक्षित रहे निवेदन है कि आर्थिक मदद के साथ साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराए ताकि कोई भी विकलांगजन किसी कारण बस घर से बाहर न निकल सके और घर में रहे सुरक्षित रहे!

  • सेवानिवृत्त शिक्षिका ने सेवा भारती जन सहयोग हेतु 21,000 रुपए की राशि भेंट की

    सेवानिवृत्त शिक्षिका ने सेवा भारती जन सहयोग हेतु 21,000 रुपए की राशि भेंट की

    देवास। नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को लेकर सेवा भारती कोरोनाकाल में शहरवासियों की सेवा में लगी हुई है। सेवा भारती के सदस्य हर जरूरतमंदों तक पहुंचकर भोजन व भोजन सामग्री उपलब्ध करा रहे है। सेवा भारती की मानव सेवा को देखते हुए शासकीय माध्यमिक विद्यालय की सेवानिवृत्त शिक्षिका त्रिलोक नगर, इटावा निवासी श्रीमती प्रफुल्लता चित्रे ने उनके स्वर्गीय पति अजीत चित्रे की स्मृति में सेवा भारती के नगर कार्यवाहक धनेन्द्र सिंह को 21,000 रूपए की सहयोग राशि चेक स्वरूप प्रदान की। श्रीमती चित्रे ने बताया कि उनके द्वारा दी गई राशि से सेवा भारती के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन मिल सकेगा। उक्त जानकारी कपिल मोदी ने दी।

  • लसूड़िया छत्रधार गांव की अनूठी पहल, नुकता (मृत्यु भोज) पर अंकुश कर छोटे रूप में करने का प्रयास

    लसूड़िया छत्रधार गांव की अनूठी पहल, नुकता (मृत्यु भोज) पर अंकुश कर छोटे रूप में करने का प्रयास

    देवास। पूर्व सरपंच रुबाबुसिंह पंवार एवं हेमसिंह पंवार व अन्य भाई दिलीप सिंह, भारतसिंह, मनोहर सिंह, शेरसिंह, लाखन सिंह, जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह ने अपने समाज, ग्राम के साथ-साथ अन्य बंधुओं के लिए एक नई पहल कर ग्राम व समाज में बदलाव का नया संदेश दिया। गौरतलब है कि लसूड़िया छत्रधार निवासी पंवार परिवार में इन भाईयों की माताजी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवास जिला बौद्धिक प्रमुख कपिलसिंह पंवार की दादीजी श्रीमती दीपाबाई सूरतसिंह एवं गेंदाबाई जुवानसिंह का स्वर्गवास एक के बाद एक 2 व 3 मई को हो गया था। उसके पश्चात 12वें के दिन मृत्यु भोज का आयोजन होना शेष था। लेकिन सभी भाइयों ने पगड़ी रस्म को सूक्ष्म स्वरूप में करने का निर्णय लेकर ग्राम व समाज के सामने नई चुनौती स्वीकार कर ग्राम को नई दिशा देने का प्रयत्न किया। पवार परिवार के द्वारा पूज्य माताजी की स्मृति में सेवा भारती को 5,100 रुपये की राशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवास के जिला संघचालक मनोहर विश्वकर्मा, ग्रामीण खण्ड कार्यवाह सुरेंद्रसिंह पटेल को सोंपी गई। साथ ही मृत्यु भोज में खर्च होने वाली राशि को गांव के श्रीराम मंदिर लसूड़िया छत्रधार हेतु राशि 4,50,000/- चार लाख पचास रुपए एवं श्री गणेश मंदिर में 50,000/- पचास हजार रुपये, मंदिर पुजारी को चैक के माध्यम से भेंट कर क्षेत्र में मृत्यु भोज को सूक्ष्म रूप में करने का सकारात्मक सन्देश दिया। इस पहल की सर्वत्र लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। नुक्ता जैसी प्रथा में दिवगंत आत्मा हेतु शांति पाठ कर अत्यंत छोटे स्वरूप में कार्यक्रम करने का संकल्प लेते हुए ग्राम के अन्य लोगों से भी भविष्य में ऐसे आयोजनों पर इस प्रकार का योगदान देने की बात कही गई।

  • कोरोना वालंटियर को किट वितरण किए

    कोरोना वालंटियर को किट वितरण किए

    देवास। जन अभियान परिषद के सदस्यों ने कोरोना वालंटियर को सुरक्षा के लिए एडीएम महेन्द्र कवचे ने किट का वितरण किया। यह सभी किट कोरोना केयर सेंटर में, जागरूकता अभियान एवं डोर टू डोर सेवा दे रहे स्वयं सेवकों को काम आयेंगे। किट में एक वालंटियर को एक टोपी, टी-शर्ट, एक गमछा, मास्क और एक सैनिटाइजर भेंट की गई। किट में मास्क और सेनिटाइजर दशमेश सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी की ओर से भेंट किए गए। जन अभियान परिषद के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र में मास्क का वितरण कर मास्क लगाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहे है। वह वैक्सिनेषन में सहयोग कर स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। संक्रमण की चेन को तोड़ना है। इसलिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है और काफी हद तक इसे रोका है। उपस्थित वालिंटियर को अपने ग्राम, नगर, मोहल्ले की रक्षा हेतु शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद देवास जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी, सन्मीत सिंह खनूजा सहित मप्र जन अभियान परिषद के वॉलिंटियर, नवांकुर, प्रस्फुटन संस्था के सदस्य उपस्थित थे। भवदीय सन्मीत खनूजा 9926719119

  • जनता कर्फ्यू में घर से ना निकले ,अब निगम देगा आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा घर बेठे

    जनता कर्फ्यू में घर से ना निकले ,अब निगम देगा आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा घर बेठे

    देवास/ आयुष्मान निरामय योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है। जिससे संक्रमित मरीजो का उपचार सरलता से हो रहा है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा निर्धारित अस्पतालो मे आयुष्मान कार्ड तैयार किये जाने हेतु निगम कर्मचारियो की ड्युटी लगाई गई है। इसके साथ ही नागरिकगणो के लिये निगम ओर भी सुविधा दे रहा है, लॉक डाउन (जनता कर्फ्यू ) मे लोगो को इस कार्य हेतु घरो से नही निकलना पडे। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर आयुष्मान सेक्शन पर जाकर लाग ऑन कर आवेदन करें, निगम को एप के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही निगम कर्मचारी आवेदनकर्ताओ के घरो पर आयुष्मान कार्ड की जानकारी प्राप्त कर पात्र व्यक्ति को कार्ड घरो पर ही उपलब्ध करवायेगें। ऐसी व्यवस्था निगम द्वारा की जा रही है। आयुक्त ने बताया कि आम नागरिको की सुविधाओ हेतु किल कोरोना अभियान मे लगे वार्ड प्रभारी दलो के द्वारा जॉच की जा रही है। आम नागरिक घरो पर आने वाले जॉच दल को सही जानकारी देवें एवं आयुष्मान कार्ड नही है तो आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी भी ले सकते है। साथ ही टोल फ्री नम्बर 14420 पर भी कार्ड संबंधी जानकारी ले सकते है। आयुक्त ने कहा कि कलेक्टर एवं निगम प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे शासकीय राशन की दुकानो एवं खोले गये फीवर क्लीनिको पर भी आयुष्मान कार्ड आसानी से बने इस हेतु कर्मचारियो की ड्युटी भी लगाई गई है ताकि पात्र हितग्राहीयो का आयुष्मान कार्ड सरलता से बन सके तथा अधिकतम पात्र हितग्राहीयो को योजना का लाभ मिल सके। इस तरह से आम नागरिको को घर बैठे आयुष्मान कार्ड तैयार होकर मिलेगें। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो पर रहें नियमो का पालन करें साथ ही आयुष्मान कार्ड हेतु माय देवास एप पर आवेदन करें, आवेदनकर्ताओ के घरो पर कार्ड हेतु कर्मचारी सम्पर्क कर कार्ड बनायेगें, घर आने वाले जॉच दलो को अपनी सही जानकारी देकर सहयोग देवें ताकि संक्रमित व्यक्ति का ईलाज समय पर हो व दवाई भी वितरित की जा सके।

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगो को लेकर कलेक्टर एवं सीएमएचओं को दिया ज्ञापन

    संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगो को लेकर कलेक्टर एवं सीएमएचओं को दिया ज्ञापन

    देवास। प्रदेष सहित जिलेभर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सोमवार से अपनी दो मुख्य मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपनी मुख्य 2 मांगों को लेकर विभिन्न प्रकार से आंदोलन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। प्रषासन की गाईड लाईन के नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए। निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं, उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए। विगत दिनों जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत डाॅक्टर खदीजा शेख का कोरोना के कारण निधन हो गया, जिन्हें कोरोना योद्धा घोषित कर आर्थिक मदद दी जाए। यदि समय रहते मांगे पूरी नही होती है तो 24 मई से प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। कर्मचारियों द्वारा 18, 19, 20 मई को प्रदेश के समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज करायेंगे। 21 मई को पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी इस कोरोना महामारी में शहीद हुए साथियों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 22 मई को प्रदेश के संविदा कर्मी जनता के बीच जाकर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भीख मांगकर जनता से गुहार लगाएंगे। जो राशि एकत्रित होगी, उसे शहीदों के परिजन को दी जायेगी और साथ ही काले गुब्बारे छोड़े जायेंगे। ज्ञापन के दौरान राजेष जोषी, करण सिंह, मालवीय जी, राकेष भारद्वाज, दिनेष, रतन सिंह जामले, पवन सोनेल, संदीप मेहता, डाॅ. राजेष नागर, डाॅ. सचिन नागर आदि उपस्थित थे।