Category: विशेष

  • घर घर जाकर सेवाभारती द्वारा औषधि वितरण*

    घर घर जाकर सेवाभारती द्वारा औषधि वितरण*

    सेवाभारती देवास इस संकट काल में नये – नये सेवाकार्यों में दिनरात जूटी हुई है। देवास में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी वाली बस्तियों की पहचान कर, इन बस्तियों में सेवाभारती के कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य परिक्षण कर रहे है और अस्वस्थ जनों को तुरंत अस्पताल में जाकर ईलाज करवाने की सलाह दे रहे है। इसी के साथ लोगों की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि के लिये आयुर्वेदिक औषधियों की कीट भी वितरित कर रहे है एवं इसके साथ जनजागरण पत्रक में दे रहे है, जिसमें इन औषधियों के वितरण की विधि समझाइ गयी है।
    सेवाभारती द्वारा इसी प्रकार का गृह सम्पर्क और औषधि वितरण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में भी शुरू किया जावेगा।

  • महिला मोर्चा की बहनें संवाद स्थापित कर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतीया खत्म कर सकारात्मक माहौल बनायें- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    महिला मोर्चा की बहनें संवाद स्थापित कर समाज में फैलाई जा रही भ्रांतीया खत्म कर सकारात्मक माहौल बनायें- महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

    देवास। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला देवास द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति माया नारोलिया जी के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शारदा बोथरा जी के सहयोग से सम्पन्न हुई उक्त बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जी ने मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी में आमजन के सहायतार्थ चलाई जा रही योजनाओं को सेवा ही संगठन के माध्यम से बूथ स्तर तक ले जाकर पीड़ित एवं शोषित जन को लाभ दिलवाने की अपील की एवं ’महिला मोर्चा हमारा मोहल्ला’ ’हमारी सरकार’ अभियान चला कर प्रत्येक आंगनवाडी कार्यकर्ता के माध्यम से घर घर सरकार की योजना पहुँचायेंगीं। जिसके पश्चात देवास की लोकप्रिय विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार जी ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि म.प्र. सरकार द्वारा जिन परिवारो ने अपने परिजन को खोया है उनकी सहायता हेतु 1 लाख रूपये की अनुग्रह राशी की सहायता दी जायेगी एवं गरीब शोषित परिवारो के भरण पोषण के लिये पात्रता पर्ची के माध्यम से 3 महिने का राशन की सुविधा दी जायेगी इस हेतु सभी बहनो से मेरा विनम्र अनुरोध है कि आप सभी अपने गली मोहल्लो में संपर्क कर इन योजनाओं का लाभ दिलवाने में अपने सेवा ही संगठन के माध्यम से मदद करें एवं उन्होने सभी बहनो से आग्रह किया की अपने एवं अपने परिवारजन के शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिये पोष्टिक आहार पर ध्यान देवें। जिसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल जी ने संबोधित करते हुऐ महिला मोर्चा की बहनो से चर्चा करते हुऐ कहा कि आप सभी बहने अपने एवं अपने परिवारजन के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुऐ अपने गली मोहल्लो, अपने संपर्कित परिजनो से फोन पर संवाद कर इस कोरोना महामारी में फैले हुऐ भय को समाप्त कर सकारात्मक माहौल बनाने हेतु उन्हे प्रेरित करें एवं म.प्र. शासन द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदो के लिये चलाई जा रही शासन की योजनाओ का लाभ दिलवाये एवं इस आपदा की घड़ी में हम सभी बहने इस पार्टी के बैनर के माध्यम से जनसेवा कर आमजन को मध्य्प्रदेश शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करे। बैठक का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति शारदा बोथरा ने किया।

    उक्त बैठक में प्रदेश मंत्री मायापटेल ,महामंत्री श्रीमति राखी झालानी, मनोरमा मालवींय, उपाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी ,गायत्री पंचोली ,अनुराधा जोशी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नीतू जाधव , जिला मंत्री मधु शर्मा, पुष्पलता सोनगरा, अंजु चोहान, मीना भावलकर, आयुशी गुप्ता मंडल अध्यक्ष विनीता व्यास ,बबिता गुप्ता, हेमलता खंडेलवाल ,संगीता यादव, दीप्ति जैन, अनिता राजपूत, वीणा महाजन ,सुधारानी शर्मा,शोभा गोस्वामी, शशी ठाकुर, रेशु गुप्ता ,लता जायसवाल,ममता जैन ,प्रतिभा शर्मा,तुलसी लता जायसवाल आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुई।

    उक्त जानकारी भाजपा आई टी सेल से तनय चैधरी ने दी ।

  • जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

    जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान शहीद कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

    देवास। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी दो मुख्य मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों द्वारा आंदोलन के पांचवे दिन 21 मई को पूरे प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी जो कोरोना महामारी में शहीद हुए साथियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके अंतर्गत कन्नौद, बागली, कांटाफोड़, सतवास, देवास, सोनकच्छ, बरोठा, हाटपीपल्या, खातेगांव, नेमावर, उदयनगर, टोंकखुर्द सहित अन्य जगहों पर अस्पतालों में संविदा स्वास्थ्य एवं नियमित कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत कोरोना के कारण शहीद हुई डाॅक्टर खदीजा शेख के चित्र पर माल्यार्पण कर, कैण्डल जलाकर व दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कोरोना योद्धा घोषित किए जाने की मांग प्रषासन से की। श्री गुर्जर ने बताया कि हमारी मांग है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए। निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं, उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए। 22 मई को संविदाकर्मी जनता के बीच जाकर अपने सुरक्षित भविष्य के लिए भीख मांगकर जनता से गुहार लगाएंगे। जो राशि एकत्रित होगी, उसे शहीदों के परिजन को दी जायेगी और साथ ही काले गुब्बारे छोड़े जायेंगे। उसके बाद भी मांगे पूरी नही होती है तो 24 मई से प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे।

  • कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट बांटे

    कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट बांटे

    देवास। मप्र जन अभियान परिषद के कोरोना वालंटियर इस समय प्रशासन का सहयोग अहम भूमिका निभा रहे है। जन सेवाभावी कार्य करते हुए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा और देवास विकासखण्ड के ब्लाॅक अधिकारी नीलम चौहान के मार्गदर्शन में गांव एवं शहरों में रोको टोको अभियान के तहत कोरोना वालंटियर के रूप में सेवा दे रहे है। मप्र शासन से सम्मानित कृषक एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम छोटी चुरलाय ने कोरोना योद्धा के रूप सेवा दे रहे डॉक्टर, नर्स, बैंक कर्मी, पुलिस विभाग आदि का सम्मान कर बिस्किट के पैकेट वितरित किए और इस भयावह स्थिति में सेवा देने के लिए आभार माना।

  • देश कभी राजीव जी के बलिदान को भूल नहीं पाएगा, शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि।                                             पूरी तरह से किया करोना नियमों का पालन

    देश कभी राजीव जी के बलिदान को भूल नहीं पाएगा, शहर कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि। पूरी तरह से किया करोना नियमों का पालन

    देवास = पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए उनके प्रयासों के कारण उन्हें अपनी शहादत देना पड़ी राजीव गांधी एक ऐसे नेता रहेहैं जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वह काम कर दिखाएं जिसे देश कभी भुला नहीं पाएगा ना ही उनके बलिदान को ,जहा तक कार्यो की बात है तो कंप्यूटर क्रांति की हो या दूरसंचार क्रांति की वही उन्होंने हर समाज हर वर्ग को जोड़कर रखने का और लोगों को उस पर चलने का मार्ग दिखाया। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने सुपर मार्केट स्थित स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर संबोधित करते हुए कांग्रेस जनों को कहे। इसी के साथ कहा कि आज के दिन हम यह संकल्प ले कि राजीव जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में अपनी महती जिम्मेदारी निभाएंगे वही हम सब कोरोना के संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें माक्स लगाए सैनिटाइजिंग का उपयोग करेंगे और अपने मोहल्ले वार्ड में जो भी बीमार व्यक्ति होगा उसकी सहायता करें यही हमारी राजीव जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसी के साथ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के द्वारा सोनकच्छ विधानसभा के लिए दो एंबुलेंस की राशि स्वीकृत करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया वहीं उनके कदम की सराहना भी की गई। इस अवसर पर सीमित संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई गई । सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री व नजर शेख़ ने राजीव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष जाकिर उल्ला शेख़ ने माना, इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन प्रदीप चौधरी अजीत भल्ला दिलीप परमार संतोष मोदी कैलाश पटेल इम्तियाज शेख़ भल्लू भेरूलाल शर्मा नईम अहमद शेख पीसी हरोड़े पंकज जोशी राजेश राठौर ओम राठौर कुद्दुस शेख़ प्रमोद सुमन आदित्य दुबे शोएब शेख मयंक जैन स्पर्श तिवारी केएल पटेल दीपेश हारोडे अंकित जैन मुकेश शर्मा शाहबाज शेख़ प्रतीक शर्मा यूनुस अली उपस्थित थे।

  • देवास जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने वेक्सिनेशन के लिए दिया ज्ञापन

    देवास जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने वेक्सिनेशन के लिए दिया ज्ञापन

    देवास। देवास जिला केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आल इंडिया आर्गनाइजेशन आॅफ केमिस्ट एसोसिएषन के देशव्यापी आव्हान पर जिलाधीश को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट जो कि भारत के सभी 9.40 लाख केमिस्टों का देश व्यापारी संगठन है ने अपने सदस्यों के हितों के संरक्षण हेतु देश के समस्त व्यापारियों के साथ साथ लॉक डाउन में शामिल होने का विचार विमर्श किया है। देश के समस्त 9.40 लाख सदस्यों की संस्था के अध्यक्ष जे.एस.शिंदे ओर महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि देश का प्रत्येक केमिस्ट तमाम खतरों के बावजूद भी देश की पीडित मानवता की सेवा दवा की निरंतरता उपलब्ध करवा रहे हैं और देश के समस्त दवा विक्रेताओं का महत्व डॉक्टर, नर्स, हास्पिटल, स्टाफ और सफाई कर्मचारियों से कोई कम नहीं आंका जा सकता क्योंकि वे तमाम लाक डाउन और अनेक प्रतिबंधों के बावजूद भी सभी प्रकार के खतरों से रूबरू होते हुए मैदान में डटे हुए हैं किंतु आज तक सरकार ने अनेकानेक ज्ञापनों के बावजूद भी न तो आज तक दवा विक्रेताओं, फार्मासिस्टों को कोविड वारियर घोषित किया है न ही उन्हेें वेक्सिनेशन में प्राथमिकता प्रदान की गयी है जबकि गत वर्ष से आज तक देश में लगभग 650 से अधिक दवा विक्रे ता पीडित मानवता की सेवा करते करते कोविड का शिकार बनकर शहीद भी हो गए हैं आज सरकार ने दवा विक्रेताओं के प्रति नकारात्मक रवैये से देश के समस्त 9.40 लाख दवा व्यापारियों में भारी रोष है । दवा विक्रेताध् फार्मासिस्ट और उनका स्टाफ सदैव ही मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा देते समय संपर्क में है उस खतरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। संस्था ने बताया कि दवा विक्रेेता होने के बावजूद भी हमारे पवरिजनों को रेमडिसिविर ओर टोसीजुमेब की जरूरत हुई तो शासन के नियमों के अधीन हमें इंजेक्शन नहीं मिले इसमें भी कई केमिस्ट भगवान को प्यारे हो गए अब यही हाल अम्फेटरोसिन का हो रहा है जहां हम सरकार केे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद अपने परिजनों को यह उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। अध्यक्ष जे.एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने बताया कि चूंकि हम जन स्वास्थ्य रक्षक दवा विक्रेता है और इस कोरोना काल में दवा की उपलब्धता बनाये रखना चाहते हैंँ। अतः हम अभी तक किसी भी बंद या लाकडाउन में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन अगर अब सरकार से आग्रह है कि उपरोक्त खतरों के बाद भी 18 वर्ष से उपर केे सभी दवा विक्रेता, फार्मासिस्ट , स्टाफ के सदस्यों को कोविड वारियर घोषित कर उनका वेक्सीनेशन तुरंत प्रारंभ किया जाए अन्यथा देश के समस्त 8.40 लाख दवा विक्रेता लॉक डाउन में अन्य व्यापारियों के साथ शामिल होने को मजबूर होंगे।
    देवास जिला एसोसिएषन के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने बताया कि ज्ञापन के पष्चात जिलाधीष चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि आप हमें मेडिकल प्रोप्रायटर एवं स्टाफ के नामों की सूची दे देवें जो कि 18 वर्ष से उपर है हम जल्द ही उनका टीकाकरण करवा देंगे। तथा जो 45 वर्ष से उपर हैं उनका टीकाकरण तो हम आज भी करवा सकते हैं। इस अवसर पर गिरधर गुप्ता, दिपेश गुप्ता,संदीप माधवानी, मनीष मुंदडा, दीपक आहूजा,मनीष गुप्ता आदि देवास जिला एसोसिएषन के साथी उपस्थित थे।
    भवदीय

  • सराहनीय पहल         ऑक्सीजन की कमी से हुआ दादी का निधन, 13वें पर 1000 पौधे रोपने का लिया संकल्प

    सराहनीय पहल ऑक्सीजन की कमी से हुआ दादी का निधन, 13वें पर 1000 पौधे रोपने का लिया संकल्प

    देवास। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई लोगों में ऑक्सीजन की कमी आई है। धरती पर ऑक्सीजन देने का काम पेड़ों के अलावा और कोई नही कर सकता। पौधे लगाकर ही पर्यावरण बचाया जा सकता है। पेड़-पौधों की कमी के कारण ही पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, जिससे ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है। श्रीजी बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि समिति की मीडिया प्रभारी दुर्गा कुमावत की दादी का ऑक्सीजन की कमी के कारण आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया था। गुरूवार को दादी का 13वां था। तेहरवें पर कुमावत परिवार ने ग्राम बिंजाना स्थित निवास पर पौधारोपण कर शहरभर में 1000 पौधे रौंपने का संकल्प लिया। समिति द्वारा आगामी दिनों में इस संकल्प को पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुरली कुमावत, राम कुमावत, मयूर कुमावत, उर्वशी कुमावत, दीपिका कुमावत, विनोद कुमावत, धीरज कौशल, सतीश बागवान, दिनेश कुमावत, अजय कुमावत आदि उपस्थित थे।

  • होम डिलेवरी के माध्यम से होगा किराना सामाग्री का वितरण थोक एवं खेरची किराना व्यापारी को लेना होगी ऑन लाईन परमिशन

    होम डिलेवरी के माध्यम से होगा किराना सामाग्री का वितरण थोक एवं खेरची किराना व्यापारी को लेना होगी ऑन लाईन परमिशन

    देवास/ देवास की आम जनता को दैनिक खाद्य पदार्थ घर बैठे होम डिलेवरी के माध्यम से प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था किये जाने हेतु कलेक्टर एवं प्रशासक चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, एस.डी.एम. प्रदीप सोनी, सी.एस.पी. किरण शर्मा, सी.एस.पी. विवेक चौहान एवं अन्य पदाधिकारी एवं किराना व्यापारी संगठन के साथ आहूत बैठक मे व्यापारीयो की मांग पर चर्चा की गई। चर्चा अनुसार किराना थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी कर किराना सामग्री प्रदाय की जाने पर सहमति होकर परमिशन कलेक्टर गाईड लाईन के अनुसार दी जा रही है। जिसमे एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने बताया कि थोक एवं खेरची दुकानदारो को होम डिलेवरी की परमिशन ऑन लाईन ही प्राप्त होगी। इस हेतु माय देवास एप डाउन लोड कर एप के माध्यम से ऑन लाईन आवेदन कर होम डिलेवरी हेतु परमिशन प्राप्त करें। एस.डी.एम. ने बताया कि दी गई परमिशन अनुसार किराना व्यापारी निर्धारित वाहन व नियुक्त डिलेवरीबॉय के माध्यम से केवल देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र मे ही किराना सामग्री होम डिलेवरी कर सकता है। सी.एस.पी. श्री चौहान ने कहा कि निगम सीमा क्षेत्र के बाहर किराना सामग्री सप्लाय करते पाये जाने पर वाहन जप्त किया जावेगा।