Category: विशेष

  • शहर एवं जिला सेवादल ने दिया बिजली बिल माफी को लेकर कलेक्टर श्री शुक्ला को ज्ञापन

    शहर एवं जिला सेवादल ने दिया बिजली बिल माफी को लेकर कलेक्टर श्री शुक्ला को ज्ञापन

    देवास = लॉकडाउन के दौरान पिछले तीन माह सारे व्यापार-व्यवसाय पूरी तरह से बंद पड़े हैं रोज कमाने खाने वालों के पास काम नहीं है आर्थिक परेशानी एवं कोरोनावायरस जैसी घातक बीमारी का सामना कर रहे जनमानस के पास जीवन यापन के लिए पैसा नहीं है ऐसी स्थिति में विद्युत मंडल के द्वारा लगातार लोगों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं । मार्च-अप्रैल मई तीन माह के बिजली के बिलों को माफ करने को लेकर आज सेवादल के जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह दरबार एवं शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला से भेंट की एवं उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की के प्रदेश सरकार के द्वारा कोरना की दूसरी लहर के दौरान अनेक ऐसी घोषणाएं की जा रही है जिससे लोगों को लाभ मिले इस ज्ञापन के माध्यम से हमारा अनुरोध है कि पिछले तीन माह के बिजली के बिलों को माफ किया जाए एवं लोगों को राहत प्रदान की जाए। इस अवसर सेवादल के गुलाब सिंह ,अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सेवा दल के चार साथियों ने ही कलेक्टर श्री शुक्ला से भेंट की एवं उन से भी अनुरोध किया कि आप भी अपने स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को जन भावना से अवगत करवा दें एवं बिजली बिलों को माफ करने के संदर्भ में हमारी बात उन तक पहुंचा दें।

  • भाजपा नगर मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया

    भाजपा नगर मंडल द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया

    देवास। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित कर देश में अराजकता फैलाने के उद्देश्य से वर्चुअल मिटिंग में भड़काउ बयान देने के मामले में प्रकरण दर्ज कर कानुनी कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पंवार एवं जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी नगर सिनियर, जुनियर ओर महाराजा मंडल द्वारा नगर में स्थित सभी थानो पर थाना प्रभारी को आवेदन सोपा।

    वर्तमान समय में हमारे देश सहित संपूर्ण विश्व एकजुट होकर चीन द्वारा फैलाऐ गऐ कोरोना महामारी से लड़ रहा है हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक नागरिक जिसमें डाॅक्टर, नर्से, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सामाजिक संगठन, राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता सम्मिलित है इस बिमारी से आमजन को बचाने का संघर्षशील है ऐसे समय में कांग्रेस की दुषित मानसिकता का परिचय देते हुऐ पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने एक वर्चुअल बैठक में स्पष्ट रूप से चायनिज कोरोना को इंडियन कोरोना कहा है जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि बिगाडने वाला बयान है उनका यह भी कहना है कि सरकार लाखो लोगो की मौत का आकडा छुपा रही है जो कि बेहद आपत्तिजनक एवं भय फैलाने वाला है साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसानो के हित में भाजपा के भाव कम करने का संदेश भी किसानो तक ना पहुचे इस हेतु पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने विधायको को निर्देशित किया ओर असंतोष की आग भडकाने की बात कि पूर्व मुख्यमंत्री का उक्त कृत्य स्पष्ट रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आकर भारतीय दंड सहिता की धारा 124ए, 505(1), 153ए एवं 188 के तहत दंडनीय है। तत्काल प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर नगर सिनियर मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, जुनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, महाराजा मंडल अध्यक्ष अजय पंडित, महामंत्री गणेश पटेल, राजेन्द्र ठाकुर,नयन कानुनगो,राहुल दायमा ने आवेदन दिया है।

    उक्त जानकारी भाजपा महामंत्री नयन कानुनगो ने दी ।

  • संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, कर्मचारियों ने जिलेभर में दिया ज्ञापन

    संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर, कर्मचारियों ने जिलेभर में दिया ज्ञापन

    देवास। मप्र स्वास्थ्य विभाग संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 19,000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सोमवार से अनिष्चितकाली हड़ताल पर चले गए है, जिससे प्रदेष सहित जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर एवं सचिव रतन सिंह जामले ने बताया कि भामसं के प्रदेष संयोजक एलएन मारू, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष सुषील कुमार पाण्डेय, जिलामंत्री रामभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह ठाकुर, जिला मीडिया कमल सिंह चैहान के मार्गदर्षन में जिले के समस्त कर्मचारी अपनी 2 मुख्य मांग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 जून 2018 को पारित की गई नीति के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतन दिया जाए एवम् निष्कासित साथियों एवम् सपोर्ट स्टाफ साथी जो आउटसोर्स एजेंसी में कर दिए गए हैं उन्हें तत्काल एनएचएम में वापस लिया जाए आदि को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला स्तर पर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, बागली में विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे सहित जिले की समस्त तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने कोरोना के नियमों का पालन किया। इस दौरान डाॅ. मनोज वर्मा, डॉ. सचिन नागर, रतन जामले, बलराम चौधरी, जगदीश चौहान, जयसिंह बैरागी, इब्राहिम शेख, पुष्पेंद्र पटेल आदि उपस्थित थे।

  • मुस्लिम बस्तियों में वैक्सीनेशन लगवाने हेतु किया प्रेरित

    मुस्लिम बस्तियों में वैक्सीनेशन लगवाने हेतु किया प्रेरित

    देवास। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की वर्चुअल बैठक विगत दिनों मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत वारसी, विधायक गायत्रीराजे पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई थी। बैठक में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने मोर्चा पदाधिकारियों से मुस्लिम जनों के बीच पहुंचकर वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने की बात कहीं थी। इसी के अंतर्गत मोर्चा जिलाध्यक्ष जुबेर लाला के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 42 में मल्हार कालोनी, सिल्वर कालोनी, खेत कालोनी में जाकर मुस्लिम लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। कोरोना महामारी को लेकर वैक्सीनेशन लगवाने एवं सेवा ही संगठन के माध्यम से लोगों की मदद करने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज में जनजागरण अभियान चलाते हुए उन्हें प्रेरित किया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच उपस्थित होकर उन्हें शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। समाज में कुछ फैलाई जा रही भ्रांतियों से बचने हेतु सकारात्मक माहौल पैदा कर अधिक से अधिक समाजजन को वैक्सीनेशन लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान वार्ड के पार्षद अर्जुन चौधरी, आमिन पठान, साजिद पठान, अशरफ गुलमोहर, शराफत अली, हासिम शेख, बब्लू भाई, इरफान शेख, रिजवान शेख आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी परवेज विनर ने दी।

    भवदीय
    जुबेर लाला
    9644084748

  • अमलतास हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस की महत्वपूर्ण जानकारी

    अमलतास हॉस्पिटल के नेत्र रोग विभाग चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस की महत्वपूर्ण जानकारी

    अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट द्वारा बताया गया कि नेत्र रोग विभाग के डॉ. दीपशिखा सोलंकी व डॉ.अंजू सिंह द्वारा ब्लैक फंगस की जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में चिंता का माहोल बना दिया हैI अभी डॉक्टर कोरोना से लड़ ही रहे थे की कोविड से ठीक होने वाले मरीजो को ब्लैक फंगस यानि काली फफूंद नामक बीमारी का संक्रमण होने लगा जिसे मेडिकल भाषा में म्यूकोमिकोसिस (mecumycosis) कहा जाता हैI
    यूएस सेंटर फार डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(सी.डी.सी.) के अनुसार ब्लैक फंगस एक दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो की एक गंभीर संक्रमण हैI यह मोल्ड पुरे वातावरण में रहते है तथा हवा के द्वारा इसका बीजाणु नाक व मुँह के रास्ते से साइनस , आँख व मस्तिष्क में पहुचता हैI यह फेफड़ो में भी संक्रमण करता हैI अगर ठीक समय पर इसका इलाज न किया जाये तो यह जानलेवा हो सकता है I
    कोरोना से ठीक हो रहे मरीजो को कुछ दिन बाद काली फफूंद के लक्षण दिखाई देते हैI इस फंगस से सबसे ज्यादा खतरा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजो को होता है Iजिनमे से अनियंत्रित शुगर लेवल (मधुमेह) औ रऐसे लोग जिन्हें अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याए है और जो ऐसी दवाए लेते है जिनसे रोग से लड़ने की क्षमता कम हो जाती हैI जैसे किडनी किडनी ट्रांसप्लांट हुआ हो या कैंसर की बीमारी से पीड़ित मरीज I
    इसके मुख्य लक्षण जैसे आँख में दर्द , सर दर्द , नाक का बंद होना या भारीपन लगना, नाक या आँख में कोई काला पदार्थ आना , दांतों का ढीलापन , आँखों में सुजन ,लाली आना , रौशनी का कम हो जाना, आँख की पलक गिर जाना, आँख का न घुमना इत्यादि ऐसी किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए ताकि ताकि सही समय पर रोग का पता लगाकर उसका इलाज किया जा सके I
    डॉक्टर इसका पता लगाने के लिए CT SCAN या MRI की सलाह देते है साथ ही नाक से सैंपल लिया जाता है ताकि फंगस की पुष्टि की जा सके और सही समय पर इलाज हो सके I
    ब्लैक फंगस में घर की सावधानियां –
    • घर में किसी भी जगह पर काला फंगस दिखाई दे तो उसे साफ करे I
    • फ्रिज ,कूलर आदि को साफ रखे I
    • कटे फल फ्रिज में न रखे I
    • प्याज तजा काट कर खाए I
    • फ्रिज में रखी ब्रेड कतई इस्तेमाल न करे I
    • ए.सी. का प्रयोग कम से कम करे I
    • खेतो में काम करने वाले लोग अच्छे से अपने हाथ धोए I

  • महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर किया विरोध प्रदर्शन।

    महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर किया विरोध प्रदर्शन।

    देवास- युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में भोपाल चौराहा शिवाजी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी पर शिवराज सिंह चौहान द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा हाथ पर काली पट्टी बांधकर शांति पूर्ण रुप से मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया गया। गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष माननीय कमलनाथ जी की चिट्ठी का वाचन विनोदराठौर पोलाय ने किया । जितेन्द्र सिंह गौड़ ने कमलनाथ जी की चिट्ठी पढ़ कर सुनाई ” मैंने क्या गलत कहा , क्या गलत किया , इसका निर्णय आप करें ”
    -आज प्रदेशवासी सरकार के भरोसे नहीं , भगवान भरोसे है।
    – किस तरह हमारा भारत आज भाजपा सरकार के कारण विश्व भर में बदनाम हो रहा है। पहले चीन का कोरोना कहा जाता था ,आज पूरे विश्व में सारी मीडिया रिपोर्ट ने इसका नाम ” भारतीय वैरीअंट कोरोना ” लिख दिया है। कई देशों के प्रमुख इसे भारतीय वैरीअंट के नाम से पुकार रहे हैं । हमारे देश के कई छात्र व जो नौकरी कर रहे है वो वापस नहीं जा पा रहे है। कुछ भारतीय जो विदेशों में टैक्सी चलाते हैं ,उनकी टैक्सी में लोग बैठने को तैयार नहीं है ? यह जो भारत महान बनाने की बात बाद करते थे , उनकी असलियत सामने आ रही है ?
    -आज सरकार कोरोना से नहीं लड़ रही है , आलोचना से लड़ रही हैं , मीडिया के लोगों को भी दबाया जा रहा है ,उन पर भी प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।
    -यह आज इमेज मैनेजमेंट में लगे हैं।
    -मोदी जी खुद को विश्वगुरु बताते थे ,कहते थे कोरोना की लड़ाई हम जीत गयें ?
    6.60 लाख वैक्सीन का निर्यात कर दिया ? आज देशवासी वैक्सीन के लिये भटक रहे है ?
    -हमारा छोटा-मध्यमवर्गीय व्यापारी ,किसान युवा ,बेरोजगार नौजवान परेशान है ,अर्थव्यवस्था चौपट है। कई लोगों ने अपनो को खोया है और आगे आने वाला आर्थिक प्रभाव प्रदेश और देश को कहां ले जाएगा , हमें उसकी भी चिंता है ?
    -मैंने कल ही प्रश्न पूछा था कि कोरोना के मौत के आंकड़े क्यों दबाए-छुपाए जा रहे हैं ? मैंने कल ही कहा था कि कितने शव मुक्तिधाम-कब्रिस्तान में आये है ,इसका रिकॉर्ड दे दीजिए ,जनता खुद फैसला कर लेगी?
    -आज जनता के पास इलाज के पैसे नहीं ,लोग बर्बाद हो गए , शव के अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं , अब वह क्या मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए दर-दर भटकेगी ?
    -मेने प्रदेश के सभी 52 जिलों से जानकारी बुलायी है , जिसमें एक लाख 27 हज़ार शव मार्च और अप्रैल में मुक्तिधाम और कब्रिस्तान में पहुंचे है।मेरे हिसाब से उसमें से 80% की मृत्यु कोविड से हुई।
    -शिवराज जी ने कहा कि जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई , उन्हें एक लाख की अनुग्रह राशि देंगे।मैंने कहा एक लाख नहीं 5 लाख दीजिए और किस सर्टिफिकेट पर आप देंगे , किस आधार पर देंगे , यह भी बताइये ?
    आप जो भी शपथ पत्र दे कि मेरे परिवार के सदस्य की मृत्यु कोरोना से हुई है , उसे 5 लाख दीजिये।यह सिर्फ घोषणा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं ,इस सच्चाई को प्रदेश की जनता को समझना है।
    -आज किसान के साथ कितना अन्याय हो रहा है ,गेहूं खरीदी में उसके साथ क्या हो रहा है ,छोटे व्यापारियों का क्या हो रहा है ,इन सब की मुझे चिंता है ,मैंने महाकाल मंदिर में दर्शन कर सभी की ख़ुशहाली की प्रार्थना की है।
    -आज हमारे सामने दो चुनौती है ,पहली टेस्टिंग के अभाव में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है ,रिपोर्ट 5 -6 दिन में आ रही है , दूसरी वैक्सीन की कमी की ? 18 से 44 वर्ष की घोषणा जब हुई ,जब पश्चिम बंगाल मैं आखिरी चरण का चुनाव था ,युवा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए झूठ बोला गया , तब तक तो वैक्सीन का आर्डर तक नहीं दिया था और आज मोदी जी के फोटो लगे प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं और जनता से पैसे वसूले जा रहे हैं ?
    -नरोत्तम मिश्रा मुझसे प्रमाण मांग रहे है ,आपके पास तो रिकॉर्ड है , आप शमशान ,मुक्तिधाम ,कब्रस्तान के रिकॉर्ड और रजिस्टर को सार्वजनिक करिए ,मुझे गलत साबित करिये ,मैं माफी मांग लूंगा।
    -मैं प्रदेश की जनता के साथ खड़ा हूं मुझे किसी FIR व मुकदमे से डर नहीं लगता है।
    -आज हमारी सरकार होती तो हम इंजेक्शन का बफ़र स्टॉक बनाते ,केयर सेंटर बनाते ,ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था करते ,आइसोलेशन सेंटर बनाते ,इलाज-बेड की पर्याप्त व्यवस्था करते ,हम तमाम चेतावनियो को नजरअंदाज नहीं करते ,लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का पर्याप्त इंतजाम करते।
    -मध्य प्रदेश की 70% अर्थव्यवस्था कृषि क्षेत्र पर आधारित है ।ये किसान सम्मान निधि के नाम पर एक तरफ़ दो हज़ार रुपये की राशि दे रहे है और दूसरी तरफ डीजल-बीज और खाद का दाम बढ़ा रहे है ? यह किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
    -ये प्रदेश में कोरोना के आँकड़े छुपाने और दबाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट ज्यादा कर रहे हैं।
    – ये रेमदेसीविर का एक्सपोर्ट कर रहे थे ,ऑक्सीजन का निर्यात कर रहे थे।
    -प्रदेश में एक नया माफिया सामने आया है वो है कोविड माफिया।मेने माफ़ियाओ
    के ख़िलाफ़ ,मिलावट के खिलाफ युद्ध चलाया।
    -आज भाजपा से जुड़े हुए लोग जीवन रक्षक दवाइयो-बेड-इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं।
    -आज ब्लैक फंगस का इंजेक्शन प्रदेश से गायब है।
    -आज जो इनकी आलोचना करें वो देश द्रोही – राज द्रोही।
    अब जनता जनार्दन ही यह तय करे की असली देश द्रोही कौन है …
    इस सरकार से हमें न्याय की कोई उम्मीद नही , अब आप ही हमारे और प्रदेश की जनता के साथ न्याय करें । जिसमें बताया कि इस अवसर पर प्रदेश सचिव नईम अहमद ,विधानसभा महासचिव मलखान सिंह देवड़ा अनुपम टोपो, हर्षप्रताप सिंह गौड़ आदि उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एफ़ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने एस पी गुर्जर के नाम शहर कोतवाली में दिया आवेदन

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एफ़ आई आर दर्ज कराने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने एस पी गुर्जर के नाम शहर कोतवाली में दिया आवेदन

      देवास = कोरोना महामारी के दौरान हुई मोतो को छुपाने एवं लोगों को दिग्भर्मित करने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में एवं कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा की विशेष उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह गुर्जर के नाम एक पत्र सिटी कोतवाली टीआई श्री उमराव सिंह को सौंपते हुए पत्र में कहा कि  पिछले वर्ष कोरोना की प्रथम लहर के दौरान हजारों लोगों ने अपनी जान दी कई परिवार उजड़ गए कई बच्चे अनाथ हो गए बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई सबक नहीं लिया ।                                                            सारे समाचार पत्रों के साथ मीडिया के साथी भी कह रहे थे कि कोरोना की दूसरी लहर आने वाली है  परन्तु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरी लहर के मद्देनजर कोई तैयारी नहीं की और आज प्रदेश में मौतों का इतना भयानक मंजर है जो किसी से छुपा नहीं है ,सारे समाचार पत्र टीवी मीडिया भरे पड़े हुए हैं। लोगों को समय पर इलाज नहीं मिला , दवाइयां नहीं मिली , अस्पतालों में बेड नहीं मिले  जो कि उनका मौलिक अधिकार है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोई भी व्यवस्था नहीं कर पाए सबसे बड़ी मानवी विडंबना यह रही कि सरकार कोरोना से मरने वाले हजारों लोगों की मौत का आंकड़ा छुपा रही है कह रहे कि जिले में सिर्फ 44 मोत हुई है जबकि इससे अधिक मौत तो दो गांव में ही हुई है ।          इससे बड़ी शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है । इस पत्र के माध्यम से हम आपसे अनुरोध करते हैं कि ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री के खिलाफ हजारों लोगों की गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए इतने बड़े जवाबदार पद पर रहने के बाद जिस पद पर इन्हें जनता ने पहुंचाया उसी के प्रति इनकी लापरवाही सार्वजनिक रूप से उजागर हुई है हमारा इस  पत्र के माध्यम से अनुरोध है कि उन पर शीध्र ही  गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए । इस अवसर पर कांग्रेस नेता जाकिर उल्ला शेख़ संतोष मोदी प्रमोद सुमन उपस्थित थे ।

  • चिट्ठी ना कोई संदेश जाने कौन सा देश जहां तुम चले गए

    चिट्ठी ना कोई संदेश जाने कौन सा देश जहां तुम चले गए

    ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना देवास में एक नाम भावेश पुराणिक जो की किसी क्षेत्र में कहीं भी चले जाओ पहचान की मोहताज नहीं था ।क्योंकि वह शुरू से ही सेवा क्षेत्र के साथ मिलनसार और मस्तमौला व्यक्तित्व जो था ।अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेता था सबको ऐसा लगता था कि अपना घर का ही परिवार का ही पिंटू एक सदस्य है सबसे पहले पिंटू से दोस्ती जब हम कभी सभी देवास आते थे तो मम्मी के काका के सरकारी निवास सिविल लाइन में 10 वर्ष की उम्र में मिला जब मामा कम दोस्त पवन जोशी के साथ में उनके घर पर ही रुक जाता था उसके बाद फिर इंदौर और इसे संयोग ही कहेंगे की एक 2 वर्ष बाद फिर उसी निवास के सामने नाना जी को सरकारी क्वार्टर मिला और वहां पर फिर पिंटू से और पूरे परिवार से एक ऐसा रिश्ता बन गया कि परिवार बन गया कभी इंदौर कभी गांव में और कभी मामा के यहां खासकर सिविल लाइन उस समय सिविल लाइन अलग थी घर के सामने पेड़ पीछे जाम और आम का बगीचा चारों तरफ हरियाली उसके बीच बने एक लाइन में सरकारी आवास मैं हमारा इतना बड़ा ग्रुप कम से कम 30 लड़के जब चाहे जब एक साथ एक समय मिल जाते हैं एक कैंपस मैं मैं सात घर परिवार की तरह है तो आसपास के बाल विहार स्कूल से लेकर अधिकारी निवास तक सभी एक दूसरे से परिचित और परिवार से एक दूसरे की खेल खबर रखने वाले अभी कैंपस में छोटा सा मैदान जिसमें कैची साइकिल चलाने से लेकर कंचे भंवरी गुल्ली डंडे गुलाम डंडी से लेकर क्रिकेट तक वहीं पर चलते थे। फिर बड़े होने पर आसपास की कॉलोनी कटने वाली जगह पर पीच बनाकर क्रिकेट खेलना होली भी यही दशेरा दहन पर पहले रावण बनाना 8 दिन पहले से तैयारी फिर चंदा करने जाना और हर घर के लोग से रूबरू होना जान पहचान हो ना और फिर रावण दहन होलिका दहन और दिवाली सार्वजनिक मनाना यहां तक गर्मी में बाहर सभी एक साथ सोना देर रात तक ताश पत्ते सार्वजनिक परिवार के साथ किस्से कहानी और रात को कमलेश का पलंग उठाकर सड़क पर रखा आना। लड़ना झगड़ना पर फिर एक हो जाना पता ही नहीं चला छोटे थे जब भी क्रिकेट टीम के बाद बढ़ते बढ़ते सिविल लाइन में सबसे बड़े गणेश जी की स्थापना कर सभी उत्सव खासकर होली पर हुड़दंग के रिकॉर्ड आसपास के कॉलोनी के सभी लोग जानते थे की यह युवा टीम कुछ अलग है सेवा क्षेत्र में सबसे आगे नाना जी के बाद मामा कृष्णकांत जोशी जी को वही क्वार्टर मिल गया तो और पिंटू का साथ मिला इसके बात पिंटू और हम कुछ साल के लिए दूर हो गए पिंटू अचानक 5 वर्ष बाद फिर मिला मैं पत्रकारिता क्षेत्र में आ गया था पिंटू को भी साथ में सबसे पहले एस आर चैनल और फिर प्रिंट मीडिया में साथ में ही रखा हम साथ में प्रॉपर्टी ब्रोकर का कार्य भी करते थे कई बार मतभेद हो गए परंतु फिर दोस्ती बीच में पिंटू ने पत्रकारिता छोड़ दी केवल प्रॉपर्टी का व्यवसाय करने लगा परंतु उसके बाद भी वह रोज चामुंडा कांप्लेक्स पर मिल ही जाता था और कभी सभी प्रॉपर्टी के कुछ सोदे भी हो जाते थे परंतु उससे ज्यादा हमारी दोस्ती पुरानी बातें बचपन की यादें और हंसी मजाक में कब वक्त गुजर जाता है पता ही नहीं चलता चामुंडा कंपलेक्स पर रोज 4:00 बजे का समय तो ऐसा था जब पुराने दोस्त उमेश जोशी मनोज भावसार शिवेंद्र सिंह पवार बंटी डॉ मुकेश चौहान पंकज वर्मा भरत सुनील सोनी देवेंद्र गुर्जर कमलेश चंदेल और भी दोस्त जिनको मिलना था वह आ ही जाते थे उमेश जोशी ने सबसे अच्छा नियम बनाया था कि रोज 4:00 बजे चामुंडा कांप्लेक्स पर मिलना ही है भले ही दो दोस्त रहे इसके कारण आपस में सब की तबीयत भी पता चल जाती हो और रोज दिल भी हल्का हो जाता है कि सब आपस में पुरानी बातें और हंसी मजाक कर घर लौटते है । अब बातें समाज सेवा की तो किसी की भी मदद की बात आती तो पिंटू कहता कि मेरा नाम जरूर लिख लेना जो भी सहयोग और करूंगा पिंटू के साथ हमारे साथी सुभाष कहार जी का भी सहयोग हमेशा रहता है खासकर 31 दिसंबर की शाम गरीबों के नाम भंडारे में तो वह 2 दिन पहले ही पूछ लेता कि इस बार क्या करना है जबकि बहुत कम लोग इसकी चिंता करते कई बार तो 1 दिन पहले ही सब तैयारी करना पड़ती है परंतु पिंटू हमेशा पूछता था और पूरे भंडारे में समापन तक साथ रहता था पिंटू और हमारे पत्रकार साथी बाबा साहब हिमांशु राठौर जिनका भी स्वर्गवास हो गया है वह 31 दिसंबर के आयोजन में चाहे कहीं भी हो पूरा सहयोग करते और पूरे समय साथ रहते थे इस बार तो बाबा साहब नहीं थे लेकिन पिंटू और हमारे साथियों ने गरीब बस्तियों में जाकर भोजन और मिठाई वितरित की जन्मदिन किसी का भी हो पत्रकार साथी का यह हमारे किसी दोस्त का पिंटू हमेशा मेरे साथ मौजूद रहता था पिंटू के अचानक चले जाने पर मुझे इंदौर से भी परिवार के पवन जोशी मनोज तिवारी के फोन आए और बहुत दुखी मन से बात की क्योंकि पिंटू पूरे परिवार से जुड़ा था घर में भी सभी दुखी थे हम भी पिंटू के परिवार में उनके मम्मी पापा भाई रितु ल पुराणिक बबलू बहन पिंकी और बुलबुल से ही नहीं उनके काका परिवार यहां तक कि भोरासा के पास बुधासा तक जुड़े थे। चामुंडा कंपलेक्स पर ही आइसक्रीम दुकान के पास दिलीप सिंह चौहान दरबार सुमेर सिंह दरबार सुभाष कहार राजा पडियार मनीष जैन पवन श्रीवास्तव मनोज पवार और साथियों का ग्रुप साथ में पिंटू खड़ा रहता है और कई बार तो वहीं से राम-राम हो जाती थी । प्रॉपर्टी में भी बहुत कम अच्छे साथी मिलते हैं पिंटू को एक ईमानदार मेहनती और व्यवहारिक सुभाष कहार जैसा साथी मिलने के बाद प्रापर्टी में भी अच्छा नाम हो गया था और बहुत कुछ आगे निकल गए थे इधर पत्रकारों में प्रदीप ठाकुर राम मीणा कमल अहिरवार राजपाल सिंह के साथ कभी सभी पार्टी हो ही जाती थी और यहां नहीं मिले तो तो प्रॉपर्टी ब्रोकर संजय शर्मा के यहां मिल ही जाते थे ।और भी नहीं तो छोटा भाई अभिषेक जोशी के पास मिल जाता था यानी कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब पिंटू कहीं ना कहीं गई मिल मिल ना जाता हो । अब बस यादें ही रह गई है ऐसी यादें एक दोस्त की बचपन से 55 तक के पहले ही बीच मझधार में चला गया ।प्यारे दोस्त को एक श्रद्धांजलि।
    और इतना ही की ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना तुम्हारा प्यारा दोस्त ।