देवास। विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था में लाखों रुपए की हेराफेरी और गबन के मामले में कुर्की जब्ती और संस्था को क्षति पहुंचाने के आदेश जारी होने के बाद भी सहकारिता उपायुक्त ने संस्था के पूर्व प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर को उपस्थिति दे दी। जबकि पूर्व प्रबंधक ठाकुर के खिलाफ सिविल लाइन थाना देवास में 420 में प्रकरण दर्ज है। यही नहीं पूर्व प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर और प्रशासक बीके मिश्रा ने संस्था के कई सदस्यों के नाम पर लाखों रुपए निकाल लिए जबकि वे सदस्य कभी संस्था में आए ही नहीं है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपूत ने बताया कि संचालक मंडल ने जब रिकार्ड देखा तो उसमें सदस्यों के नाम पर लोन खातों में चढ़ा मिला। संचालक मंडल ने वसूली के लिए विभाग को लिखा। जब वसूली चालू हुई तो पूरे मामले का पटाक्षेप हुआ। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि पूर्व प्रबंधक महेन्द्रसिंह ठाकुर एवं प्रशासक बीके मिश्रा ने मिलकर संस्था के मृत सदस्यों के नाम से भी पैसे निकाल लिए और मृतक के परिजनों को भनक तक नहीं लगी। जब संचालक मंडल ने वसूली शुरू की तो सारा राज खुल गया। मामला उजागर हुए लगभग 3 वर्ष हो चुके हैं इस दौरान देवास, उज्जैन और भोपाल के अधिकारियों को शिकायत दर्ज की जा चुकी है । बावजूद इसके नियमों को ताक में रखकर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
-आरोप सिद्ध फिर भी कार्रवाई नहीं
संस्था के सदस्यों को दिए जाने वाले लोन के चेकों पर पूर्व प्रशासक मिश्रा और ठाकुर के हस्ताक्षर भी है। पूर्व के दोनों प्रबंधक एवं प्रशासक ने फर्जी तरीके से संस्था के सदस्यों के नाम पर अन्य लोगों को चेक थमा दिए। जब उनके अकाउंट से पैसा कटने लगा तब मामला उजागर हुआ। जांच अधिकारी द्वारा की गई जांच में दोनों पूर्व प्रबंधक और प्रशासक पर आरोप सिद्ध हुए। बावजूद वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं।
-इस तरह रचा गया षड्यंत्र
पूर्व प्रबंधक ठाकुर को उपस्थिति दिलाने के लिए पहले पेढ़ी भंग करने का दबाव बनाया गया। उसके बाद षडयंत्र पूर्वक साख सहकारी संस्था को भंग कर धर्मेन्द मालवीय को प्रशासक के रूप में पद पर बैठया गया। इसके तुरंत बाद सहकारी साख संस्था में लाखों रुपए की हेराफेरी और गबन के दोषी पूर्व प्रबंधक महेन्द्र सिंह ठाकुर को सहकारिता उपायुक्त ने उपस्थिति दे दी। जबकि ठाकुर पर कुर्की जब्ती और गबन के आदेश हो चुके हैं। ठाकुर को उपस्थिति देना कहीं ना कहीं वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत को दर्शाता है।
-शिकायत ठंडे बस्ते में
संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपूत, संस्था सदस्य घनश्याम, प्रेमसिंह और अंतरसिंह ने आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश भोपाल को एक शिकायती आवेदन संबोधित किया था, जिसमें वरि. सह. निरीक्षक देवास बीके मिश्रा पर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था। साथ ही मिश्रा के स्थानांतरण की भी बात कही गई थी, लेकिन शिकायत पर ध्यान ना देते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
शिकायतकर्ता-1, धनश्याम पिता जगन्नाथ के शिकायती आवेदन पत्र से मालूम हुआ कि उनके वेतन पत्रक से अधिक कटौत्रा हो रहा है। विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास से पता चला कि संस्था में उनके ऋण खाते में बकाया बताया है। संस्था अध्यक्ष ने ऋण आवेदन फॉर्म बताया, जिससे मालूम हुआ कि ऋण आवेदन फॉर्म पर अन्य व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर कर लोन निकाला है जबकि वह व्यक्ति ऋण के लिए संस्था में गया ही नहीं।
अवलोकन के दौरान आवेदन पत्र आधा अधूरा भरा होना पाया गया। धनश्याम पिता जगन्नाथ राशि 30 हजार लिखकर घनश्याम के हस्ताक्षर होना पाए गए। 6 अगस्त 2016 में 30 हजार रुपए का लोन स्वीकृत किया गया है। जिसके चेक पर तत्कालीन संस्था प्रशासक मिश्रा एवं तत्कालीन संस्था प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर के हस्ताक्षर होना पाए गए हैं। उक्त चेक पर धनश्याम के हस्ताक्षर भी हैं। उक्त चेक से जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित देवास की शाखा भवानी सागर से धनश्याम के नाम से नकद आहरित हुए हैं। नियमानुसार अकाउंट पेय चेक जारी करना चाहिए था। श्री धनश्याम ने बताया कि ऋण आवेदन पत्र पर किए गए हस्ताक्षर मेरे नहीं। जांच में प्रथम दृष्टया चेक के पृष्ठ भाग पर पाए गए हस्तक्षेप जाली प्रतीत होते हैं।
अत: महेंद्र सिंह ठाकुर तत्कालीन संस्था प्रबंधक से जांच अधिकारी ने 30,000 रुपए वसूली बताई है।
शिकायतकर्ता-2, अंतर सिंह गंगाराम उरेजवाल ने शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा संस्था में आवेदन प्रस्तुत करने पर संस्था प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके खाते में जमा राशि अनिवार्य संचय रुपए 97480 एवं शेयर राशि 30 हजार रुपए कुल राशि 1,00,480,00 जमा है। इसमें से उन्हें चेक क्रमांक 177656 द्वारा रुपए 59700 का भुगतान किया गया। परंतु संस्था प्रबंधक ने ऋण खाते में 19980 रुपए ही जमा किए। शेष 20800 रुपए ऋण खाते में जमा न करते हुए 5 सितंबर 2017 को उन्हें भुगतान करना दर्शाया गया है, जबकि 5 सितंबर 2017 को वह देवास आया ही नहीं ना हीं किसी प्राप्ति पर हस्ताक्षर किए।
रोकड़ बही खाता अवलोकन के बाद पता चला कि अंतर सिंह गंगाराम उरेजवाल के नाम से 20800 रुपए नामे दर्शाया गया है। जबकि रोकड़ बही दिनांक 5 सितंबर 2017 को यूको बैंक का 20 हजार रुपए का चेक चेतन पांचाल के नाम से जारी होना पाया गया है। जांच अधिकारी ने यह राशि तत्कालीन संस्था प्रबंधक ठाकुर से वसूली योग्य बताई है।
शिकायतकर्ता-3, प्रेमसिंह पिता बजेसिंह ने अपने शिकायती आवेदन में बताया कि 4 अप्रैल 2017 को मेरे नाम पर 35 हजार रुपए ऋण नामे बताया गया। जबकि मैंने ऋण लिया ही नहीं है। संस्था में उस समय प्रशासक मिश्रा और प्रबंधक ठाकुर पदस्थ थे। इनके द्वारा उनके नाम से राशि निकाली गई है।
शिकायतकर्ता-4, संस्था के सदस्य अशोक छोटे सिंह को दिनांक 3 मार्च 2017 को कर्ज देना बताया गया, लेकिन उस कर्ज में जो कर्ज फार्म बताया गया है वह दिनांक 9 अगस्त 2010 का है जो कि पूर्व में कर्ज लिया गया था, उसका फॉर्म निकालकर लगाया गया है। जिसकी स्वीकृति पर मिश्रा के हस्ताक्षर भी हैं।
-समस्त लेनदेन के व्यवहारों के लिए पूर्व प्रशासक मिश्रा और ठाकुर जिम्मेदार हैं। यह जांच में पाया गया है।
पूर्व प्रबंधक द्वारा आज तक संस्था के संचालक मंडल को कार्यालय के दस्तावेजों का अवलोकन नहीं कराया गया, ना ही दस्तावेज कार्यालय के कर्मचारी को सुपुर्द किए। कई बार पत्राचार करने के एक साल बाद पंचनामा बनाकर अलमारी के ताले तुड़वाए गए। जिसकी पंजी संधारित की गई। प्राप्त रिकॉर्ड की सूची में वर्ष 2014 15 एवं वर्ष 2015-16 की रोकड़ बही प्राप्त नहीं हुई। उन 2 वर्षों में 1.25 करोड़ का लेनदेन हुआ है जो बैंक स्टेटमेंट निकालने पर ज्ञात हुआ है। इसमें किए गए समस्त लेनदेन के व्यवहारों के लिए तत्कालीन संस्था प्रबंधक ठाकुर को जांच अधिकारी द्वारा जिम्मेदार बताया है।
-वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत
यह सही है कि पूर्व प्रबंधक महेंद्र सिंह ठाकुर पर संस्था में गबन करने की वजह से दिनांक 12 फरवरी 2020 को एफआईआर दर्ज की गई, यह भी सही है कि न्यायालय उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला देवास द्वारा वसूली के लिए निर्णय पारित किया गया। वर्तमान में ठाकुर पर प्रकरण विचाराधीन है। फिर भी संचालक मंडल पर दबाव बनाने से बात नहीं बनी तो षडयंत्र पूर्वक सहकारी साख संस्था को भंग कर दिया गया। इसके तुरंत बाद उपायुक्त ने ठाकुर को उपस्थिति दे दी। प्रकरण विचाराधीन होने के बाद भी पूर्व प्रबंधक ठाकुर को उपस्थिति देना कहीं ना कहीं वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि नीचे से ऊपर तक सभी अधिकारी मिले हुए हैं।
संस्था के स्व. सदस्य अली मोहम्मद वली मोहम्मद के नाम से 30 हजार रुपए 15 मई 2017 को संस्था से निकाले गए, जबकि सदस्य की मृत्यु 10 फरवरी 2010 हो चुकी है। इस प्रकार मृतक होने के उपरांत स्व. अली मोहम्मद वली मोहम्मद को स्वीकृत राशि का भुगतान किसी अन्य व्यक्ति को अली मोहम्मद वली मोहम्मद के नाम से कर दिया है। इस संबंध में विनोद सरयाम सहकारी निरीक्षक ने प्रकरण कार्यालय में प्रस्तुत किया। जिसमें निष्कासित समिति प्रबंधक ठाकुर को दोषी माना गया। अत: संस्था को 30 हजार रुपए की क्षति पहुंचाने के लिए ठाकुर उत्तरदायी माना गया है।
संस्था के बाहरी व्यक्ति संजय राखे को 11 जुलाई 2017 को 40 हजार रुपए दिए गए। जिसकी प्रविष्टि रोकड़ बही में नहीं की गई है, जबकि बाहरी व्यक्ति को रुपए देने का कोई नियम नहीं है। इस संबंध में श्री सरयाम सहाकारी निरीक्षक ने प्रकरण कार्यालय में प्रस्तुत किया है। प्रकरण में निष्कासित समिति प्रबंधक ठाकुर को उत्तरदायी मानते हुए 11 जुलाई 2017 से राशि मय ब्याज से वसूली के लिए आदेश दिया गया है।
अत: संस्था जिस अवधि में भंग थी, उस अवधि में 2015 से 2017 तक के लेनदेन के चेकों पर श्री मिश्रा एवं प्रबंधक ठाकुर के हस्ताक्षर हैं। आरोप सिद्ध होने के बाद भी पूर्व प्रशासक एवं पूर्व प्रबंधक पर विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है। वरिष्ठ विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।
Category: विशेष
-
पूर्व प्रबंधक पर कुर्की जब्ती, राशि गबन के आरोप सिद्ध सहकारिता उपायुक्त ने लाखों के गबन के दोषी को दिलाई उपस्थिति दो वर्ष पूर्व हुई थी एफआयआर, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
-
जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे समाजजन
देवास। जिन शासन की सेवा में समर्पित श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ मालवा,मेवाड़,वागड़ और हाड़ौती क्षेत्र के समस्त श्री संघो को एक सूत्र में बांधने के साथ सामाजिक संगठन को मजबूती एवं एकजुटता प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य करता आ रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन 15 एवं 16 जनवरी को श्री नागेश्वर महातीर्थ में आयोजित किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए देवास जिले के जैन समाजजनों का सम्मेलन एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया एवं राष्ट्रीय महासचिव अभय चौपड़ा उपस्थित थे। विशेष अतिथि नवरत्न परिवार उपाध्यक्ष सुनील पटवा एवं नवरत्न सलाहकार समिति के संजय धारीवाल एवं देवास के समस्त जैन मंदिरों के अध्यक्ष विलास चौधरी, महेन्द्र बागरेचा, नरेन्द्र जैन, अरूण वोहरा, भरत चौधरी, एच.एल. मेहता एवं राजेश बागरेचा, अभय जैन थे। अतिथियों का सम्मान महासंघ के प्रांतीय संगठन मंत्री मनीष जैन कायथावाला एवं जिला पदाधिकारी दीपक जैन, प्रमोद जैन, मनीष तरवेचा ने किया। स्वागत उद्बोधन मनीष जैन कायथावाला ने दिया । सम्मेलन को उद्बोधित करते हुए अतिथियों ने समाज को गच्छ एवं पंथ से उपर उठकर एकजुुट बनते हुए सशक्त संगठन कायम करने का आव्हान किया। साथ ही समाज में आई हुई विकृतियां एवं कुरीतियों को समाप्त करने की ओर कदम उठाने को कहा। इस अवसर पर अशोक जैन मामा, सुरेन्द्र तेजावत, प्रकाशचंद गोखरू, शैलेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय जैन ने किया तथा आभार मनीष तरवेचा ने माना।
-
इस प्रकार के खेल आयोजनों से खिलाडियों को ऊर्जा मिलती है- श्रीमंत गायत्री राजे पवार
देवास। शरीर के स्वस्थ होने की औषधि खेल ही है। यह मन और शरीर को शीघ्र ही तनाव मुक्त करता है। खेल के बिना जीवन अधूरा है। इस प्रकार के खेल आयोजन से खिलाडियों को ऊर्जा मिलती है। उक्त कथन श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। नगर निगम देवास द्वारा प्रायोजित खेल महोसव प्रथम ओलंपिक खेल 2021 का उद्घाटन समारोह श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोट्र्स पार्क औद्योगिक क्षेत्र एबी रोड पर संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष विशालसिंह चौहान आयुक्त नगर पालिक निगम ने बताया कि 24 से 28 दिसम्बर तक आयोजित खेल महोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमंत गायत्री राजे पवार अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ एवं विधायक थीं। राजीव खंडेलवाल जिलाध्यक्ष भाजपा देवास ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि चंद्रमौली शुक्ला कलेक्टर, सुभाष शर्मा तत्कालीन महापौर, डॉ. शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक एवं अशोक खंडेलिया अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज थे। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा स्व. श्रीमंत तुकोजीराव पवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन किया। अतिथियों का स्वागत विशालसिंह चौहान, हेमंत सुवीर ने पौधे भेंट कर किया। शब्दों से स्वागत आयोजन समिति अध्यक्ष विशालसिंह चौहान ने किया। प्रथम जिलला ओलंपिक खेल संबंधी जानकारी जिला ओलंपिक संघ सचिव अनवर खान ने दी। कार्यक्रम अध्यक्ष खंडेलवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रीमंत तुकोजीराव पवार ने देवास को खेेलों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी है। अपने खेल मंत्रित्व काल में उन्होंने इंडोर, वालीवाल फीडर सेंटर के रूप में भोपाल रोड पर स्टेडियम की सौगात दी। विशेष अतिथियों ने भी जिले भर के विभिन्न खेेलों के खिलाडियों को सम्बोधित किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को सम्मान पूर्वक स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये एवं स्पर्धा में भाग लेने वाले समस्त भागीदारी करने वाले खिलाडियों को खेल आयोजन की टी-शर्ट भी दी गई। इस अवसर पर रबर की गुडिया कश्मला ने योग एवं जम्प रोप तथा ट्रेडिशनल लाठी का खिलाडियों द्वारा प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया तथा आभार जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने माना।
प्रतियोगिता के परिणाम – रग्बी बालक वर्ग – महांकाल एकेडमी ने खातेगांव को 1-0,सनातन क्लब ने एस्कोर्ट जूनियर कालेज को 3-0,सेंडी एकेडमी ने ओराइन एकेडमी को2-0 ,अनामय स्कूल ने इम्पीरियल एकेडमी को 2-0 से हराया।
ट्रेडिशनल लाठी-बालिका 14 वर्ष – समीक्षा लबासे प्रथम, लक्ष्मी चावड़ा द्वितीय, हर्षिता केलकर तृतीय। बालिका 17 वर्ष, पायल सावले प्रथम, दिशा नरवले द्वितीय, सोबना सोलंकी तृतीय, 19 वर्ष बालिका तनु चौहान प्रथम, तनिषा प्रजापत द्वितीय, अर्चना राठौर तृतीय, बालक 19 वर्ष आदर्श चौहान प्रथम, पीयूष पटेल द्वितीय, विवेक देवड़ा तृतीय।
बैडमिंटन बालिका वर्ग रचेल चौधरी ने प्रियांशी थापलिया को 21-10, 21-11, अश्लेषा तिवारी ने अनन्या चौधरी 21-12, 21-09, भूमिका वर्मा ने अक्षिता पांचाल 21-08,10, लक्ष्मी सातालकर ने तुलसी श्रीनिवास को 21-13,21-10 अंको से परास्त किया।
बालक वर्ग- पृथ्वी पाटिल ने अक्षत श्रीवास्तव को 21-08,21-05 एवं हर्षवर्धन शाह ने राजवीर ठाकुर को 21-15,21-17 अंको से हराया। -

पहले महंगाई डायन हुआ करती थी, अब डार्लिग हो गई है ।कांग्रेस ने निकाली पांचवें चरण की जन जागरण यात्रा।
देवास = पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की नजर में महंगाई डायन हुआ करती थी लेकिन अब जब से वे सत्ता में आए हैं महंगाई उनके लिए डार्लिंग हो चुकी है लगातार बढ़ती चली जा रही है और दोनों नेता महंगाई रोकने में पूरी तरह से असफल हुए हैं। रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाली वस्तुओं से लेकर हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं । उक्त विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जन जागरण यात्रा के चौथे चरण में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जन जागरण यात्रा के प्रभारी शौकत हुसैन के नेतृत्व में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल गोस्वामी के मार्गदर्शन में निकली वार्ड क्रमांक 30, 31 ,32 में हुई नुक्कड़ सभा में संबोधित करते हुए कहे इसी के साथ कहा कि हम आपको जगाने आए हैं आप लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा ठगाए जा रहे हैं अभी समय है आप जाग जाएं सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार महेश गढ़वाल ने माना। यात्रा के प्रारंभ में गजरा गियर चौराहा स्थित शहीद भगत सिंह सुखदेव राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री नजर शेख विक्रम पटेल एजाज शेख़ मुकेश शर्मा इम्तियाज सिद्दकी संतोष मोदी जाकिर उल्ला ब्लॉक अध्यक्ष रोहित शर्मा मंसूर शेख दिग्विजय सिंह झाला नईम अहमद प्रदीप बनाफर रश्मि शुक्ला शेषन कल्याणे रूपेश कल्याणे राजेश राठौर अकरम शेख तृप्ति प्रहलाद मिस्त्री राजेश जयसवाल नीलेश वर्मा उमेश गवली शेर खान मिर्जा कदीर बैग सुजीत सांगते नन्द किशोर पोरवाल राजेश एरवाल राहुल पवार सुनील सोलंकी सुनील शुक्ला जितेंद्र मालवीय प्रमोद सुमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
—
-
बंद मिल के श्रमिकों व लिक्विलेटर के बीच हुई बैठक में नही निकला कुछ निष्कर्ष – श्रमिकों ने कहा कि लिक्विलेटर हमें और प्रशासन को कर रहा गुमराह
देवास। विगत दो माह से संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चामुण्डा स्टैंडर्ड मिल के श्रमिक अपना बकाया वेतन एवं ग्रेच्युटी भुगतान हेतु आंदोलनरत है। ज्ञापन, प्रदर्शन, हड़ताल एवं चक्का जाम के बाद जिला कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप किया और 23 दिसंबर, गुरूवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशासन, श्रमिक नेता और हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त लिक्विलेटर ओपी अग्रवाल के मध्य संयुक्त बैठक कराई। बैठक में प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, एएसपी मंजीत सिंह, सीएसपी विवेक सिंह चौहान एवं श्रमिक पक्ष से प्रदीप चौधरी, इंदर सिंह ठाकुर, विक्रम पटेल, गोरधन देसाई, बाबूलाल मंडलोई, रामप्रसाद पटेल, केसर सिंह पहलवान, तेजराम मुकाती, मनोहर पहलवान, संतोष बैरवा, ओमप्रकाश सगरवंशी, रमेश पटेल सहित अन्य पीडि़त श्रमिक उपस्थित थे। श्रमिक पक्ष ने अपनी बात रखते हुए कहा कि श्रमिकों को बकाया वेतन एवं गे्रज्यूटी जो प्रति श्रमिक 5 लाख रूपए बनती है, उसका एक मुश्त में भुगतान किया जाए। तब तक श्रमिक अपना आंदोलन जारी रखेंगे एवं निलाम हुई जमीन पर से कब्जा नही छोड़ेंगे और किसी प्रकार की तोडफ़ोड़ व निर्माण भी नही होने देंगे। प्रदीप चौधरी ने श्रमिकों का पक्ष रखते हुए कहा कि कम्पनी के 453 श्रमिकों के कुल 66 करोड़ रूपए का क्लेम बकाया है, जिसके हिसाब से प्रत्येक श्रमिक को 5 लाख रूपए मिलना चाहिए। जिसमें से कम्पनी द्वारा 3.50 करोड़ रूपए ही प्राप्त हुए, इस हिसाब प्रत्येक श्रमिक को 70 हजार रूपए ही मिले है। बैठक में उपस्थित लिक्विलेटर ओपी अग्रवाल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 453 श्रमिकों का कुल 11 करोड़ रूपए का ही क्लेम बकाया है, जिससे समस्त श्रमिक नाराज हो गए। श्रमिकों ने कहा कि कम्पनी मालिक ओपी अग्रवाल हमारे साथ छलावा कर रहा है। अग्रवाल ने बैठक में आगे कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय अनुसार बिक्रीत संपत्ति से प्राप्त राशि का 3 प्रतिशत श्रमिक और बैंकों को जमा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि स्टैण्डर्ड मील पर बैंकों का 10 हजार करोड़ का ऋण है। अग्रवाल ने बैठक में यह भी कहा कि जिसको हमने कम्पनी की जमीन बेची है उसने भी पूरा पैसा हमे दे दिया है। उसके बावजूद भी श्रमिकों का बकाया पैसा कम्पनी मालिक द्वारा क्यों नही दिया जा रहा। गुरूवार को हुई बैठक में कुल मिलाकर कुछ भी निष्कर्ष नही निकला। श्रमिकों ने कहा कि हम अपनी मांग पर अटल है। जब तक हमारा पूरा वेतन, ग्रेज्यूटी का भुगतान नही होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त टे्रड यूनियन ने श्रमिकों को अब तक अंधेरे में रखा और 24 माह का कुल वेतन कितना बनता है यह भी नही बताया। इस प्रकार बिना किसी निर्णय के बैठक स्थगित कर दी गई।
-

धर्म संकट में विधायक और जिलाध्यक्ष, कांग्रेसमें दूसरी पंक्ति लगातार सक्रिय,अतिक्रमण विरोधी अभियान ,एडवेंचर पहाड़ी पर, मोर्चे में देवास विधानसभा का वर्चस्व
भगत -बाबा प्रणाम ।
बाबा -बेटा प्रणाम ।
भगत – पंचायत में विधायक और जिला अध्यक्ष की अलग पंचायत हो रही है।
बाबा – बड़े दिन बाद तो गांव मैं फिर बहार आई है वार त्यौहार के बाद फिर सबसे बड़ा त्यौहार तो ग्रामीणों के लिए यही है जब जिला पंचायत जनपद और पंच सरपंच के उम्मीदवार उनके द्वार पर धोक देने आते हैं । भैया जी दादा जी सब रिश्ते जीवित हो जाते हैं और मंदी के माहौल में भी गांव में व्यापार चरम पर रहता है काला धन इसी समय तो बाहर निकलता है नेताजी का
भगत – विधायक किसको समर्थन दें
बाबा – हां बेटा विधायक के सामने निगम के चुनाव हो या पंचायत के हमेशा ही धर्मसंकट खड़ा रहता है एक अनार सौ बीमार की तरह दावेदारों की कमी नहीं और हर गांव में से एक दो से मुफ्त की बूरामदी का समय भी यही है, फिर भी किसी को तो समर्थन देना होगा। यही हाल संगठन में भाजपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हैं कई बार विधायक इन पर ढोल देते हैं, और बच जाते हैं संगठन का फैसला अब क्या करें परंतु इस बार संगठन के जिलाध्यक्ष भी चतुर है वह भी अपने पर नहीं लेंगे। अधिकृत प्रत्याशी के लिए इस बार विधायक और जिलाध्यक्ष के बीच अपने समर्थकों की लड़ाई तो रहेगी ही साथ में यह भी प्रयास रहेगा कि बुराई का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ दे । सबसे बड़ी चुनौती अपने समर्थकों को अधिकृत करने के साथ जिताने की भी रहेगी।भगत -बाबा जिलाध्यक्ष फार्म पर चल रहे हैं।
बाबा- जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पहले जिला अध्यक्ष रहे जो किसी के स्टांप मोहर नहीं रहे वरना अभी तक तो किसी न किसी विधायक मंत्री के समर्थक या उनके अनुसार ही जिलाध्यक्ष चले हैं जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा कार्यालय अत्याधुनिक सुविधा के साथ बहुत कुछ बदला है और मोर्चे मैं भी अपनी बात पूरी तरह रखी है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से ऊपर नहीं आ पाए हैं उनके कार्यकाल में एक विधानसभा और एक लोक सभा उपचुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा है तो भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में जीत का।
भगत परंतु बाबा भविष्य हमेशा उल्टा रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष पद वाले खो गए और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को आगे बड़े लाभ मिले हैं।
बाबा हां बेटा यह जरूर अभी तक देखने में आया भाजपा जिलाध्यक्ष जो भी बना वह इस पद से हटने के बाद राजनीति में कोई बड़ा पद नहीं ला पाया है भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदनलाल भास्कर के बाद अजय सिंह बघेल जैसे दमदार नेता मंत्री के खास महेश दुबे गोपी कृष्ण व्यास बहादुर मुकाती नंदकिशोर पाटीदार किसी को भी संगठन में या सत्ता में कोई लाभ का पद नहीं मिला जबकि कांग्रेस में जो भी जिलाध्यक्ष बने उसे विधायक का टिकट जरूर मिला स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बघेल स्वर्गीय श्याम होलानी और कैलाश कुंडल।
भगत – कांग्रेसमें दूसरी पंक्ति के नेता फिर मैदान में आ गए हैं।
बाबा -हां बेटा कांग्रेस में दूसरी पंक्ति अपने पैर पर खुद खड़ी होकर आ रही है कभी वरिष्ठ नेताओं को आगे नहीं लाएंगे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केवल शहर में मनोज राजानी के अलावा किसी को प्रदेश नहीं दिखाया अभी विपक्ष में भी उनकी ही एकतरफा चल रही है ऐसे में दूसरा गुट तैयार होना ही है । दिग्गी झाला रितेश त्रिपाठी और हिम्मत सिंह चावड़ा हिम्मत दिखा रहे हैं दिग्गी झाला का बिजली बिल आंदोलन भी जोरदार रहा तो तीसरा जीतू गौड़ का आंदोलन भी ।
भगत कुछ परिवार को तो हर चुनाव लड़ने का डॉक्टर ने कहा है।
बाबा -अब आम जनता सब समझ गई है इन परिवार को सारे पद भी चाहिए और हारने के बाद भी हर चुनाव में टिकट यह तो लड़ेंगे ही परंतु इस बार जनता कार्यकर्ता दोनों ही समझदार है परिणाम भी वही होगा जो सब समझ रहे हैं।
भगत – एडवेंचर फिर आ गया है।
बाबा- कलेक्टर कमिश्नर ने देवास शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर देवास वासियों को कोरोना आपदा के दर्द के बाद कुछ स्वस्थ मनोरंजन राहत के रूप में दिया है यह पहाड़ी खदान संचालकों के हाथ से पूरी तरह निकल चुकी है बारिश में पौधारोपण के बाद सर्द माहौल में गर्म एडवेंचर का मजा लीजिए। इस बार कलेक्टर कमिश्नर इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वहां पर सब कुछ है परंतु सुरक्षा की व्यवस्था नहीं के बराबर है एडवेंचर अच्छा है बस सब की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें।
भगत – अतिक्रमण विरोधी अभियान ।
बाबा – अतिक्रमण विरोधी अभियान वैसे तो पूरे वर्ष भर चलना चाहिए जिससे कोई नया अतिक्रमण नहीं हो परंतु यह जिला प्रशासन की मर्जी हो तभी शुरू होता है इस बार वर्षों से कॉलोनाइजर द्वारा अतिक्रमण की सड़क मुक्त कराई है बस अभी तो जिला प्रशासन ने यही एक बड़ा अतिक्रमण हटाया है वरना यहा की नगरी कहां बसी की तरह कभी इस कॉलोनी में तो कभी उस कॉलोनी में अतिक्रमण दस्ता पहुंच जाता है कोई प्लानिंग नहीं कभी हां तो कभी वहां वैसे इस बारी अच्छा हो रहा है कि पहले व्यापारियों को मकान मालिकों को सूचना दी जा रही है कम से कम वह अपना सामान समेट लें और भारी राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान ना हो।
भगत – सुप्रिया मेडम ओर केलकर भी बाजार में समझा दे रहे हैं।
बाबा – पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह भी कई बार यातायात सुधार के लिए सड़क पर आ चुके हैं तो सीएसपी विवेक सिंह अब मैडम सुप्रिया चौधरी ने शहर केअमीरजादे की बुलेट को वाइब्रेट किया तो अब मैडम शहर के बीच यातायात में बाधक बने अतिक्रमण हटाने के लिए बाबा आदम के जमाने के निगम के अधिकारी केलकर को साथ लेकर निकल पड़ी है वैसे अब शहर के चौराहों पर यातायात विभाग के जवान मुस्तैदी से नजर आ रहे हैं । चलो मैडम कुछ शहर में भी सुधार हो।
भगत – बार एसोसिएशन मैं अच्छा तालमेल बैठ गया है।
बाबा – बार एसोसिएशन में इस बार भले ही अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी बने हो परंतु उनमें तालमेल अच्छा है रामप्रसाद सूर्यवंशी चंद्रपाल सिंह छोटू निलेश वर्मा वाजपेई और जयसवाल इस बार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं इन पदाधिकारी द्वारा कोर्ट मुंशी वाला मामला भी दमदारी से उठाया है वरना पानी में रहकर मगरमच्छ से कौन बेर ले परंतु आम जनता और अपने साथियों के लिए इनका यह साहसिक कदम सराहनीय है।
भगत -प्रेस क्लब ।
बाबा – प्रेस क्लब द्वारा अपने वरिष्ठ साथियों के अनुभव का लाभ लेकर चलने का परिणाम सार्थक नजर आ रहा है अभी तक बहुत कम समय में प्रेस क्लब में सफल आयोजन कर सब साथियों को साथ लेकर चलने और जोड़ने का सफल प्रयास किया है।
भगत – भाजपा जिला मोर्चे में देवास विधानसभा का ज्यादा बोलबाला रहा।
बाबा -देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार सत्ता में अब कुशल राजनेता की भूमिका के साथ संगठन में भी मजबूत पकड़ बना रही है जिला मोर्चा में किसान मोर्चा अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल उनकी अपनी विधानसभा उत्तरी भाग से है तो दूसरे महिला मोर्चा में राखी झालानी तीसरा अल्पसंख्यक मोर्चा में परवेज शेख और अनुसूचित जाति मोर्चा में संजय दायमा पिछड़ा वर्ग में जुगनू गोस्वामी उनकी विधानसभा के हैं भले ही एक दो भाजपा जिलाध्यक्ष के खेमे में अभी चल रहे हो परंतु आगे पीछे उनके ही विधानसभा में उनके साथ रहने वाले को ही मौका मिला है एक महत्वपूर्ण युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी को उप चुनाव खंडवा मैं काम करने का लाभ मिला तो बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे के खाते में तो अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा अध्यक्ष खुशीलाल राठौड भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल और कन्नौद खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के कोटे में जाना ही था हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी के हाथ कुछ नहीं आया वैसे मनोज चौधरी भी अब आम जनता के हाथ नहीं आ रहे हैं आम जनता से दूरी के साथ संगठन में भी उनको अब अपने समर्थकों को पद दिलाने के लिए, मशक्कत करना पड़ेगी और अगले टिकट के लिए भी, यही हाल सोनकच्छ विधानसभा का भी है वहां के नेता जी को एक भी मोर्चे में जिला अध्यक्ष का पद नहीं मिला सबसे भारी पड़ी देवास विधानसभा।
भगत – बाबा ओर बहुत कुछ है कल मिलता हु ।
बाबा – ठीक है सर्द मौसम में अपना ध्यान रखना इस बार तो निगम ने अलाव भी नही जलाए है कल मिलेंगे। -
धर्म संकट में विधायक और जिलाध्यक्ष, कांग्रेस में दूसरी पंक्ति लगातार सक्रिय,अतिक्रमण विरोधी अभियान ,एडवेंचर पहाड़ी पर,बार एसोसिएशन
भगत -बाबा प्रणाम ।
बाबा -बेटा प्रणाम ।
भगत – पंचायत में विधायक और जिला अध्यक्ष की अलग पंचायत हो रही है।
बाबा – बड़े दिन बाद तो गांव मैं फिर बहार आई है वार त्यौहार के बाद फिर सबसे बड़ा त्यौहार तो ग्रामीणों के लिए यही है जब जिला पंचायत जनपद और पंच सरपंच के उम्मीदवार उनके द्वार पर धोक देने आते हैं । भैया जी दादा जी सब रिश्ते जीवित हो जाते हैं और मंदी के माहौल में भी गांव में व्यापार चरम पर रहता है काला धन इसी समय तो बाहर निकलता है नेताजी का
भगत – विधायक किसको समर्थन दें
बाबा – हां बेटा विधायक के सामने निगम के चुनाव हो या पंचायत के हमेशा ही धर्मसंकट खड़ा रहता है एक अनार सौ बीमार की तरह दावेदारों की कमी नहीं और हर गांव में से एक दो से मुफ्त की बूरामदी का समय भी यही है, फिर भी किसी को तो समर्थन देना होगा। यही हाल संगठन में भाजपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के हैं कई बार विधायक इन पर ढोल देते हैं, और बच जाते हैं संगठन का फैसला अब क्या करें परंतु इस बार संगठन के जिलाध्यक्ष भी चतुर है वह भी अपने पर नहीं लेंगे। अधिकृत प्रत्याशी के लिए इस बार विधायक और जिलाध्यक्ष के बीच अपने समर्थकों की लड़ाई तो रहेगी ही साथ में यह भी प्रयास रहेगा कि बुराई का ठीकरा एक-दूसरे पर फोड़ दे । सबसे बड़ी चुनौती अपने समर्थकों को अधिकृत करने के साथ जिताने की भी रहेगी।भगत -बाबा जिलाध्यक्ष फार्म पर चल रहे हैं।
बाबा- जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल पहले जिला अध्यक्ष रहे जो किसी के स्टांप मोहर नहीं रहे वरना अभी तक तो किसी न किसी विधायक मंत्री के समर्थक या उनके अनुसार ही जिलाध्यक्ष चले हैं जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा कार्यालय अत्याधुनिक सुविधा के साथ बहुत कुछ बदला है और मोर्चे मैं भी अपनी बात पूरी तरह रखी है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक कप्तान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी से ऊपर नहीं आ पाए हैं उनके कार्यकाल में एक विधानसभा और एक लोक सभा उपचुनाव में हार का स्वाद चखना पड़ा है तो भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यकाल में जीत का।
भगत परंतु बाबा भविष्य हमेशा उल्टा रहा है भाजपा जिला अध्यक्ष पद वाले खो गए और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को आगे बड़े लाभ मिले हैं।
बाबा हां बेटा यह जरूर अभी तक देखने में आया भाजपा जिलाध्यक्ष जो भी बना वह इस पद से हटने के बाद राजनीति में कोई बड़ा पद नहीं ला पाया है भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मदनलाल भास्कर के बाद अजय सिंह बघेल जैसे दमदार नेता मंत्री के खास महेश दुबे गोपी कृष्ण व्यास बहादुर मुकाती नंदकिशोर पाटीदार किसी को भी संगठन में या सत्ता में कोई लाभ का पद नहीं मिला जबकि कांग्रेस में जो भी जिलाध्यक्ष बने उसे विधायक का टिकट जरूर मिला स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बघेल स्वर्गीय श्याम होलानी और कैलाश कुंडल।
भगत – कांग्रेसमें दूसरी पंक्ति के नेता फिर मैदान में आ गए हैं।
बाबा -हां बेटा कांग्रेस में दूसरी पंक्ति अपने पैर पर खुद खड़ी होकर आ रही है कभी वरिष्ठ नेताओं को आगे नहीं लाएंगे पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने केवल शहर में मनोज राजानी के अलावा किसी को प्रदेश नहीं दिखाया अभी विपक्ष में भी उनकी ही एकतरफा चल रही है ऐसे में दूसरा गुट तैयार होना ही है । दिग्गी झाला रितेश त्रिपाठी और हिम्मत सिंह चावड़ा हिम्मत दिखा रहे हैं दिग्गी झाला का बिजली बिल आंदोलन भी जोरदार रहा तो तीसरा जीतू गौड़ का आंदोलन भी ।
भगत कुछ परिवार को तो हर चुनाव लड़ने का डॉक्टर ने कहा है।
बाबा -अब आम जनता सब समझ गई है इन परिवार को सारे पद भी चाहिए और हारने के बाद भी हर चुनाव में टिकट यह तो लड़ेंगे ही परंतु इस बार जनता कार्यकर्ता दोनों ही समझदार है परिणाम भी वही होगा जो सब समझ रहे हैं।
भगत – एडवेंचर फिर आ गया है।
बाबा- कलेक्टर कमिश्नर ने देवास शंकरगढ़ पहाड़ी पर एडवेंचर देवास वासियों को कोरोना आपदा के दर्द के बाद कुछ स्वस्थ मनोरंजन राहत के रूप में दिया है यह पहाड़ी खदान संचालकों के हाथ से पूरी तरह निकल चुकी है बारिश में पौधारोपण के बाद सर्द माहौल में गर्म एडवेंचर का मजा लीजिए। इस बार कलेक्टर कमिश्नर इस बात का जरूर ध्यान रखें कि वहां पर सब कुछ है परंतु सुरक्षा की व्यवस्था नहीं के बराबर है एडवेंचर अच्छा है बस सब की सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें।
भगत – अतिक्रमण विरोधी अभियान ।
बाबा – अतिक्रमण विरोधी अभियान वैसे तो पूरे वर्ष भर चलना चाहिए जिससे कोई नया अतिक्रमण नहीं हो परंतु यह जिला प्रशासन की मर्जी हो तभी शुरू होता है इस बार वर्षों से कॉलोनाइजर द्वारा अतिक्रमण की सड़क मुक्त कराई है बस अभी तो जिला प्रशासन ने यही एक बड़ा अतिक्रमण हटाया है वरना यहा की नगरी कहां बसी की तरह कभी इस कॉलोनी में तो कभी उस कॉलोनी में अतिक्रमण दस्ता पहुंच जाता है कोई प्लानिंग नहीं कभी हां तो कभी वहां वैसे इस बारी अच्छा हो रहा है कि पहले व्यापारियों को मकान मालिकों को सूचना दी जा रही है कम से कम वह अपना सामान समेट लें और भारी राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान ना हो।
भगत – सुप्रिया मेडम ओर केलकर भी बाजार में समझा दे रहे हैं।
बाबा – पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह भी कई बार यातायात सुधार के लिए सड़क पर आ चुके हैं तो सीएसपी विवेक सिंह भी ।अब मैडम सुप्रिया चौधरी ने शहर के अमीरजादो की बुलेट को वाइब्रेट किया तो अब मैडम शहर के बीच यातायात में बाधक बने अतिक्रमण हटाने के लिए बाबा आदम के जमाने के निगम के अधिकारी केलकर को साथ लेकर निकल पड़ी है वैसे अब शहर के चौराहों पर यातायात विभाग के जवान मुस्तैदी से नजर आ रहे हैं । चलो मैडम कुछ शहर में भी सुधार हो।
भगत – बार एसोसिएशन मैं अच्छा तालमेल बैठ गया है।
बाबा – बार एसोसिएशन में इस बार भले ही अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी बने हो परंतु उनमें तालमेल अच्छा है रामप्रसाद सूर्यवंशी चंद्रपाल सिंह छोटू निलेश वर्मा वाजपेई और जयसवाल इस बार लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं इन पदाधिकारी द्वारा कोर्ट मुंशी वाला मामला भी दमदारी से उठाया है वरना पानी में रहकर मगरमच्छ से कौन बेर ले परंतु आम जनता और अपने साथियों के लिए इनका यह साहसिक कदम सराहनीय है।
भगत -प्रेस क्लब ।
बाबा – प्रेस क्लब द्वारा अपने वरिष्ठ साथियों के अनुभव का लाभ लेकर चलने का परिणाम सार्थक नजर आ रहा है अभी तक बहुत कम समय में प्रेस क्लब में सफल आयोजन कर सब साथियों को साथ लेकर चलने और जोड़ने का सफल प्रयास किया है।
भगत – बाबा ओर बहुत कुछ है कल मिलता हु ।
बाबा – ठीक है सर्द मौसम में अपना ध्यान रखना इस बार तो निगम ने अलाव भी नही जलाए है कल मिलेंगे। -
अभिभाषकों की हड़ताल समाप्त, आज से लौटेंगे न्यायालयीन कार्य पर
देवास। जिला अभिभाषक संघ का प्रतिनिधि मण्डल सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय से मिला। जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि अभिभाषकों की समस्याओं एवं तीनो न्यायाधीशों की कार्यशैली में सुधार को लेकर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा। हड़ताल को लेकर संघ द्वारा जिला प्रधान न्यायाधीश महोदय से चर्चा के उपरांत एक साधारण सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रधान न्यायाधीश से हुई चर्चा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात चर्चा से संतुष्ट होने के बाद सर्वसम्मति से दिनांक 21 दिसंबर से सभी अभिभाषकों ने न्यायालयीन कार्य प्रारंभ करने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, सहसचिव नीलेश वर्मा, पुस्तकालय सचिव लोकेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक उपस्थित थे।
-

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म होने पर सरासर झूठ बोल रही है शिवराज सिंह सरकार। कांग्रेस
देवास = प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त कर चुनाव कराने का निर्देश दिया है शिवराज सिंह सरकार ने एक बार फिर अदालत में अपना ओबीसी विरोधी चेहरा पेश किया है अगर प्रदेश सरकार जोरदार तरीके से न्यायालय में ओबीसी वर्ग का पक्ष रखती तो आरक्षण समाप्त होने की नौबत नहीं आती।। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के मामले का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव मैं ओबीसी आरक्षण समाप्त किया है । शिवराज सिंह चौहान सरकार उच्च न्यायालय में इस बात को सही तरीके से नहीं रख सकी आरक्षण निरस्त होने के फैसले से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को नुकसान हुआ है । इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी की सोच हमेशा से आरक्षण को समाप्त करने की रही है। अपने षड्यंत्र ,गलतियों और अन्य पिछड़ा वर्ग विरोधी चरित्र को छुपाने के लिए बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर झूठे इल्जाम लगा रही है। प्रदेश के पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट में या उच्च न्यायालय में नहीं गई थी इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने 6 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्पष्ट शब्दों में सार्वजनिक कर दिया था। संबंधित पक्षकार निजी हैसियत से न्यायालय में गए थे । कांग्रेस पार्टी ने ग्राम पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के असंवैधानिक पक्षों का विरोध किया था ,उसे सार्वजनिक किया था ,लेकिन कांग्रेस ने चुनाव का विरोध नहीं किया सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य निर्वाचनआयोग से यही बात कही है कि चुनाव में संवेधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाए उच्च न्यायालय में पक्षकारों ने रोटेशन प्रणाली पर सवाल उठाया था जो कि ओबीसी आरक्षण से भिन्न विषय है। इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सरासर झूठ बोल रहे हैं । जब सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी आरक्षण खत्म करने का फैसला सुनाया तो यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह आरक्षण के समर्थन में उचित तर्क न्यायालय में पेश करती लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के वकीलों ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है जिसकी कांग्रेस निंदा करती हे । शिवराज सरकार का ओबीसी रवैया पहली बार सामने नहीं आया है इससे पहले नौकरी में आरक्षण के मामले में हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई में भी सरकार की ओर से वकील पेश नहीं हुए और मामले की सुनवाई अनिश्चितकाल के लिए टल गई । 2003 में जब कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण दिया तब भाजपा की सरकार ने अदालत में ढंग से पैरवी न करके आरक्षण को समाप्त हो जाने दिया था 2019 में जब प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार ने एक बार फिर से ओबीसी को 27% आरक्षण दिया तो उसे भी समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार जानबूझकर उच्च न्यायालय में सही तरीके से पैरवी नहीं कर रही है । ठीक यही यही तरीका पंचायत चुनाव मैं ओबीसी आरक्षण निरस्त कराने के लिए भी शिवराज सरकार ने अपनाया है । भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में ऐसी असवैधानिक गलतियां छोड़ दी थी जिससे ओबीसी के हित प्रभावित हो भाजपा सरकार को इस मामले में सभी कानूनी पहलुओ पर विचार करके तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ओबीसी वर्ग के लोगों को पंचायत में उनका हक मिल सके । कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को उनका हक दिलाने के लिए कमलनाथ जी के नेतृत्व में कृत संकल्पित है और इसके लिए कांग्रेस को सड़को पर आकर संघर्ष करेगी और सामाजिक न्याय की लड़ाई को जारी रखेगी। ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने का भाजपा का षड्यंत्र कभी पूरा नहीं होगा ।
-
ग्राम पंचायत पांदा जागीर, गुराडिया गुर्जर से युवा महिला बबीता चौहान ने दर्ज कराया नामांकन
देवास। जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पंचायत पांदा जागीर गुराडिया गुर्जर, बबीता चौहान पिता बाबूलाल चौहान ने सरपंच उम्मीदवार प्रत्याशी हेतु नामांकन दर्ज किया। पंच उम्मीदवार जमनालाल बाडोले ने बताया कि बचपन से ही समाजसेवा का जज्बा रखने वाली बबीता चौहान कुशल नेतृत्व करना जानती है। युवा सोंच हैं पंचायत की दशा और दिशा दोनों बदलने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इनकी योग्यता उन्होंने केपी कॉलेज से ग्रेजुएशन, इंदौर डीएवीवी कॉलेज से साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री की, कंप्यूटर डिग्री, एनसीसी सी सर्टिफिकेट, कहीं जिला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रही हैं। बॉक्सिंग में नेशनल मेडल प्राप्त किया है। साथ ही लगातार गरीब बच्चों को गांव-गांव जाकर शिक्षा महत्व और महिलाओं के लिए उनके हक अधिकार के लिए हमेशा शासन प्रशासन में अपनी आवाज बुलंद करती रही है। शुरू से ही महिलाओं की शिक्षा पर जोर देती रही है। ग्राम पंचायत की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्होंने सरपंच पद हेतु अपनी दावेदारी की है। उक्त जानकारी विक्की मालवीय ने दी।