Category: विशेष

  • सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन भारी पड़ा युवक को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार ,प्रकरण दर्ज

    विगत दिनो से सोशल मिडिया पर एक व्यक्ति का हाथ मे हथियार लेकर प्रदर्शन करने का फोटो तेजी से वायरल हो रहा था जिसके संबध मे श्र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिह चावला नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिह चौहान के द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास को सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास द्वारा सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे फोटो मे हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति की पतारसी हेतु विशेष पुलिस टीम को उक्त कार्य हेतु लगाया गया। आज विशेष पुलिस टीम सउनि पी.सी राजोरिया को उक्त व्यक्ति की पतारसी करते हुए हथियार प्रदर्शन कर रहे व्यक्ति के संबध मे जानकारी प्राप्त हुई की जिसे तलाश करते ग्राम पावर हाउस सिंगावदा उज्जैन रोड देवास पर उक्त व्यक्ति को हमराही फोर्स की मदद से पकडा जिसके हाथ मे काली हाकी नुंमा हथियार था जिसे खोल कर चेक करने पर उसमे एक लोहे की तेजधारदार गुप्ती निकली यह वही हथियार था जो सोशल मिडिया वायरल हो रहे फोटो मे उसके द्वारा हथियार प्रर्दशन किया जा रहा था। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछते उसने अपना नाम उमेश पिता मांगीलाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पावर हाउस सिगांवदा देवास का बताया जिससे हाकी नुमा काले लकडी के कवर मे बिना लाईंसेस हथियार गुप्ती रखने का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से मौके पर आऱोपी उमेश पिता मांगीलाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम पावर हाउस सिगांवदा देवास के कब्जे से अवैध हथियार हाकीनुमा गुप्ती जप्त कर हथियार के संबध मे पुछताछ हेतु अभिरक्षा मे लिया गया। आरोपी से जप्त किये गये अवैध हथियार के संबध मे पुछताछ की जा रही है उक्त कार्यावाही मे थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. संजय सिंह, सउनि पी सी राजोरिया प्र.आर.288 विनोद जायसवाल, आर.927 राहुल चौहान, आर 461 राहुल राणा की विशेष सराहनीय भूमिका रही हैं। उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय देवास द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

  • सौगात बन गई समस्या, देवास-उज्जैन फोरलेन बनाने वाली कंपनी की लापरवाही के कारण आए दिन हो रही दुर्घटना, कई लोग उतर चुके मौत के घाट- शिवसेना – हरियाणा की गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही के कारण आवागमन करने वाले नागरिकों में बना हुआ है डर का माहौल

    – 3 दिन में उज्जैन देवास के बीच में कहीं लोग गवा बैठे अपनी जान फोर लेन  का निर्माण करने वाली गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर होनी चाहिए  (एफआईआर) रिपोर्ट दर्ज देवास। देवास-उज्जैन फोरलेन बनाने वाली गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी हरियाणा की लापरवाही के कारण कई लोग मौत के घाट उतर चुके है। आए दिन हो रही मौतों के कारण लोगों में आवागमन करने में भय का माहौल बना हुआ है। उक्त आरोप शिवसेना ने लगाते हुए कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिवसेना प्रवक्ता सुनील वर्मा ने बताया कि देवास से उज्जैन के बीच में केंद्र सरकार द्वारा फोरलेन रोड़ का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण कई हरे-भरे वृक्षों की कटाई भी अंधाधूंध हो रही है। वहीं दूसरी तरफ निर्माण कंपनी द्वारा लापरवाही करते हुए पुलिया खड़ी कर दी गई। जहां पर पुलिया में आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। रात्रि समय अंधेरा हो जाने के कारण रोड़ पर आवागमन करना और ज्यादा खतरनाक हो गया है। देवास बाईपास पर स्थित नागूखेड़ी पर बड़े स्तर पर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। कंपनी के लापरवाही के कारण वहां पर रोशनी के लिए विद्युत व्यवस्था नहीं होने और अंधा मोड़ बना देने के कारण 18 फरवरी को रात्रि 10 बजे फोर व्हीलर वाहन खतरनाक  भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि उसमें सवार व्यक्ति ने अपनी जान गवा दी। वही 3 दिन तक वहां से गाड़ी को प्रशासन ने नहीं हटाया। वही 1 से 2 दिन पहले सिंगावदा निवासी छोटू कलोता समाज के एक युवक का एक्सीडेंट पावर हाउस पर ओवरटेक कर रही गाड़ी ने कर दिया। जिसमें उसकी जान चली गई। 19 फरवरी को रात्रि 9 बजे सिंगावदा अचलूखेड़ी चौराहे पर फोर व्हीलर गाड़ी पुलिया में अंधेरा होने के कारण टकरा गई, जिसमें आगे से पूरी तरह से गाड़ी बिखर गई। पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके कारण गाड़ी में सवार दो व्यक्ति ने भी अपनी जान गवा दी। शिवसेना जिला अध्यक्ष रोहित शर्मा ने गावर कंट्रक्शन कंपनी के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी ने एक तो कार्य काफी समय बाद प्रारंभ किया। वही दोनों तरफ से रोड़ की खुदाई कर दी। वही जो मेन रोड़ था उसको भी मूरम के डंपर चलाकर मेन रोड को गड्ढों में तब्दील कर दिया। दूसरी ओर कंपनी ने जो पुलिया ब्रिज निर्माण चलना रहा है वहां पर पुख्ता सुरक्षा व लाइटिंग का कोई प्रबंध नहीं है। जिसके कारण कहीं लोग अपनी जान गवा बैठे हैं।  कंपनी की लापरवाही के कारण इन लोगों की मौत हुई है। संबंधित कंपनी संचालक पर शिवसेना एफआईआर दर्ज कराएगी। क्योंकि कंपनी को टेंडर दिया गया था तब कंपनी द्वारा नागरिकों की सुविधा व आवागमन को बाधत किए बिना रोड़ निर्माण का कार्य किया जाएगा, लेकिन कंपनी नियमों को ताक पर रखकर नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यह शिवसेना बर्दाश्त नहीं करेगी। रात्रि में कंपनी के द्वारा कार्य चलाया जा रहा है, जिन्हें भारी-भरकम डमफर पूरे सडक़ पर चलाए जा रहे हैं और पूर्व की निर्माणाधीन सडक़ को भी गड्ढों में तब्दील कर दिया । वही देवास जिला प्रशासन मुकदर्शक बनकर भीषण हादसों पर मोन बैठा है। अधिकारियों को आगे आकर कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जानकारी जिला प्रचार प्रमुख रत्नेश गुप्ता ने दी।

  • देवास जिला पैथोलॉजी एसोसिएशन का गठन, पंडित अध्यक्ष ,नवगोत्री सचिव

    देवास जिला पैथोलॉजी एसोसिएशन का गठन, पंडित अध्यक्ष ,नवगोत्री सचिव

    देवास।  देवास जिला पैथोलॉजी एसोसिएशन  कार्यकारिणी का सर्व अनुमति से गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष,प्रियेंद्र पंडित, उपाध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री  कुलदीप शर्मा उपाध्यक्ष, सचिव अनीस कुरैशी, सह सचिव अमित श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रोहित जयसवाल, कोषाध्यक्ष अजय बेलापुरकर बनाए गए है। अशोक सर्राफ, विजय विश्वास, सरफराज शेख, राकेश श्रीवास, धर्मेंद्र नैनावत, मनोज अजमेरिया, संदीप जाट, नरेंद्र सेंधव, दुर्गेश आदि कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

  • खोकरिया पंचायत में मनाई संत श्री रविदास जी की जयंती

    ग्राम पंचायत खोकरिया में संत रविदास जयंती ग्राम सभा में मनाई गई। जिसमें उपस्थित श्री विक्रम सिंह पटेल नोडल अधिकारी द्वारा संत श्री रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित सभी ग्रामीण जनों को एक संत जीवन जीने का उद्देश्य दिया इसके पश्चात सहायक नोडल अधिकारी शेख हमीद सचिव द्वारा ग्राम सभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित सूची का प्रकाशन किया गया तथा पात्र व्यक्तियों को सूची में जोड़ा गया और अपात्र व्यक्तियों को सूची से हटाया गया इस प्रकार ग्राम सभा संपन्न हुई. इस अवसर पर  सरपंच राम चरण सिंह पटेल सहायक सचिव हेमंत ठाकुर ,राजेंद्र सिंह दरबार,राहुल सिंह ठाकुर,   उमेश  नागर, शेख परवेज  विजय  सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे

  • नगर निगम को नहीं है लोगों की परेशानी से कोई सरोकार फिर बढ़ाया जल व कचरा शुल्क, कांग्रेस

    नगर निगम को नहीं है लोगों की परेशानी से कोई सरोकार फिर बढ़ाया जल व कचरा शुल्क, कांग्रेस

    देवास = नगर निगम को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि पिछले 2 वर्षों से शहर के लोग किस आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं उन्हें तो बस पैसा चाहिए वर्तमान में फिर से देवास नगर निगम ने जलकर एवं कचरा शुल्क फिर बढ़ा दिया है सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर निगम के द्वारा लोगों पर आर्थिक भर डाला जा रहा है और क्षेत्र के सांसद विधायक पूरी तरह मोन हे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि 2021 में जो जलकर की राशि 150 रुपये ली जाती थी उसे बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया गया है वहीं गैर आवासीय इकाइयों का शुल्क 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया गया है वही शासकीय 150 से बढ़ाकर 280 कर दिया गया है वहीं नवीन दरो को 27 जनवरी 2022 से लागू भी कर दिया गया है । इसी के साथ अलग-अलग क्षेत्र में लगने वाला कचरा शुल्क ( मल जल तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवाओं ) को भी बढ़ाया गया है इसके अंतर्गत शहर के भवन स्वामी से 30 रुपये प्रति माह की बजाय अब 40 रुपये प्रति माह लिए जाएंगे, होटल लॉजिंग जिनके यहां 10 कमरे से अतिरिक्त है उन्हें 280 रुपये की बजाय अब 500 रुपये देना होंगे, प्राइवेट शॉपिंग मॉल के 200 रुपये की जगह 570 रुपये ,छोटी दुकान जिसके अंतर्गत किराना पान की दुकान सांची पॉइंट टेलर कपड़े की दुकान मोबाइल शॉप सहित अनेक ऐसी छोटी दुकानें हैं जिनका शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये किया गया है मधुशाला 110 से 200 रुपये मधुशाला अगर बड़ी है तो उसे 230 रुपये चुकाना होगे , प्राथमिक विद्यालय 200 से रुपये 230 रुपये माध्यमिक विद्यालय 200 रुपये से 340 रुपये उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 570 रुपये ,शराब दुकान के 500 रुपये से 570 रुपये औद्योगिक इकाइयों के जहां 570 रुपये से लेकर 1000 रुपये थे वहां 2300 रुपये किए गए हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो करो में एकदम से बड़ोतरी की गई है । इन करो को बढ़ाए जाने के पूर्व नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इतना भी नहीं सोचा कि कोरोना महा मारी के चलते पिछले 2 सालों में सारे व्यापार व्यवसाय को भारी आर्थिक हानि उठाना पड़ी है ।लोग आज पूरी तरह से संभल भी नहीं पाए हैं कि नगर निगम ने लगातार शहर के लोगों पर करों को बढ़ाये जाने के साथ करो की वसूली में सख्ती करना शुरू कर दी है जिस के कारण पहले ही शहर के लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है । कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम कमिश्नर तत्काल प्रभाव से इन बढ़ी हुई दरों को वर्तमान में नहीं बढ़ाएं। कोरोना महामारी के पीछले दो सालों को देखते हुए लोगों को राहत प्रदान करें । समय रहते नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों के हक में कोई निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम और जिला प्रशासन की रहेगी । –

  • *एमएससी की प्रायोगिक परीक्षा विज्ञान महाविद्यालय में ली जाए एनएसयूआई

       *देवास:-* भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में एस.टी.पी. शा.विज्ञान महाविद्यालय देवास की प्राचार्य डॉ माधवी माथुर को ज्ञापन दिया। जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। एनएसयूआई के द्वारा मांग की गई कि स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा देवास में कराई जाए। एस.टी.पी.शा. विज्ञान महाविद्यालय देवास जिले का एकमात्र विज्ञान महाविद्यालय है। जिसमें मैथ्स से एमएससी प्राइवेट होती है । लेकिन विद्यार्थियों को फिर भी प्रैक्टिकल देने के लिए माधव साइंस कॉलेज उज्जैन जाना पड़ता है।  जब विद्यार्थी ने एमएससी का परीक्षा फॉर्म एस.टी.पी.विज्ञान महाविद्यालय देवास में डाला है, तो वह प्रैक्टिकल देने के लिए उज्जैन क्यों जाएं। जब विद्यार्थी परीक्षा शुल्क महाविद्यालय में जमा करवाता है तो दूसरे महाविद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर और पैसे क्यों दें ? भारतीय राष्ट्रीय संगठन की मांग है कि प्राइवेट वालों के प्रैक्टिकल विज्ञान महाविद्यालय देवास में लिए जाए।  अगर विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल देवास में नहीं लिया जाता है, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर वीरेन्द्र पटेल राहुल ठाकुर , उदय सिंह बेस रोनक धाकड़ , अभिषेक देवड़ा, लक्ष्य जाधव , निकिल पंवार , प्रियंका परते, सदप खान अमन कर्मा आदि उपस्थित थे।

  • श्री वर्मा ने किया वार्ड क्रमाक 38  में घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ

    श्री वर्मा ने किया वार्ड क्रमाक 38  में घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ

                                देवास = कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान का शुभारंभ गुरुवार को पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की उपस्थिति में सर्वप्रथम पुराना बस स्टैंड स्थित भगवान मनकामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर किया । इस अवसर पर श्री वर्मा ने विभिन्न घरों एवं दुकानों पर पहुंचकर लोगों से चर्चा की व कहा कि कहा कि हम भाजपा की जन विरोधी नीतियों को घर घर पहुंचाने का काम करने निकले हैं आज प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार पूरी तरह से असफल सिद्ध हुई है महंगाई बेरोजगारी कालाबाजारी जुआ सट्टा शराब जैसे अनैतिक काम फल-फूल रहे हैं जबकि आम नागरिक परेशान है इसी के साथ श्री वर्मा ने एक पेंपलेट भी लोगों को दिया जिसमें कमलनाथ जी की सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया गया वहीं लोगों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने एवं सदस्य बनने को लेकर भी अपनी बात रखी वही घर पर भी एक कांग्रेसका स्टीकर चिपकाया । सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज शेख़ भल्लू ने श्री वर्मा सहित उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन भगवान सिंह चावड़ा सुधीर शर्मा प्रदीप चौधरी नजर शेख विक्रम मुकाती विक्रम पटेल अजीत भल्ला एजाज शेख जितेंद्र सिंह मोंटू  ज्ञान सिंह दरबार शबाना सोहेल जाकिर उल्लाह शेख मनसूर शेख इरफान कुरैशी अनिल गोस्वामी रोहित शर्मा संतोष मोदी संजय कहार राजेश राठौर अकरम शेख तृप्ति कमल रामेश्वर मुकाती साधना प्रजापति

  • देवास विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र विजया गंज मंडी से शुरू हुआ कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान । लोगों से कि कांग्रेस से जुड़ने की अपील

    देवास विधानसभा के उत्तरी क्षेत्र विजया गंज मंडी से शुरू हुआ कांग्रेस का घर चलो घर घर चलो अभियान । लोगों से कि कांग्रेस से जुड़ने की अपील

    कांग्रेस ने भी विधानसभा 2023 की तैयारी शुरू कर दी है और श्री गणेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से किया है जहां पर विधानसभा में परिणाम बदलते रहे हैं देवास विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्र छोटा है लेकिन महत्वपूर्ण है। विजयागंज मंडी क्षेत्र जो पोलिंग बूथ कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान की शुरुआत बुधवार को देवास विधानसभा के ग्राम विजयगंज मंडी से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व वरिष्ठ काग्रेस नेताओं की उपस्थिति में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा के नेतृत्व में मक्सी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू की गई । यात्रा के प्रारंभ में संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी कांग्रेस नेता भगवान सिंह चावड़ा ने कहा कि घर चलो घर-घर चलो अभियान का मकसद लोगों को यह बताना है कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ जी मुख्यमंत्री थे तब जनहित के जो कार्यों को शुरू किये गये  थे उनको आज नजरअंदाज करते हुए शिवराज सिंह सरकार ने पूरी तरह से उलट दिया है जहां 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली कमलनाथ जी के द्वारा दी जा रही थी अब बिजली के दाम आसमान छू रहे हैं। रोजमर्रा की चीजें महंगी होती चली जा रही है । महिलाओं पर अत्याचार बढ़ चुके हैं गुंडाराज फिर से कायम हुआ है अपराधियों के हौसले बुलंद हैं बेरोजगारी का आलम यह है कि पढ़ा-लिखा नौजवान रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है ऐसी कई मुद्दे हैं जिन पर हम आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए आए हैं । इसी के साथ कांग्रेस जनों ने लोगों के घर घर जाकर एवं दुकान पर जाकर कांग्रेस से जुड़ने की अपील की एवं उन्हें सदस्य बनाए जाने के संदर्भ में चर्चा की एवं कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा मूलचंद पाटीदार  कैलाश शर्मा यूसुफ भाई ब्रजराज सिंह जितेंद्र सिंह गोड़ मोहन मालवीय शबाना सोहेल संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख   जगदीश चन्द्र लाल सिंह दरबार सिंह मनोहर सिंह कैलाश शर्मा डॉक्टर गजेंद्र  तोमर संजू चौधरी मीनू दरबार अनिल जयसवाल  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

  • बीमा रोड़ पर मुखर्जी नगर स्थित चौराहा अब माँ नर्मदा चौराहा के नाम से जाना जाएगा 

    बीमा रोड़ पर मुखर्जी नगर स्थित चौराहा अब माँ नर्मदा चौराहा के नाम से जाना जाएगा 

    देवास। नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर बीमा रोड़ मुखर्जी नगर में पायोनियर स्कूल के पास स्थित चौराहे के नाम का अनावरण किया गया। अब से यह चौराहा माँ नर्मदा चौराहा के नाम से जाना जाएगा। नार्मदीय ब्राह्मण कल्याण समिति (रजि.) के तत्वाधान में पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, संघ सेवा विभाग के वरिष्ठ स्वयंसेवक रमेश शर्मा एवं विभाग संघ चालक कैलाश चन्द्रावत, विभाग सह कार्यवाह अजय गुप्ता, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक माखन सिंह राजपूत, वरिष्ठ नागरिक संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर, भाजपा नगर उपाध्यक्ष भरत व्यास, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाया पाराशर एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति में चौराहे के नाम का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनों, मातृ शक्ति एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माँ नर्मदा पूजन एवं नर्मदाष्टक के पश्चात नार्मदीय समाज के गणमान्य जनों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रितेश चौरे ने किया। आभार नार्मदीय ब्राह्मण कल्याण समिति अध्यक्ष अरविंद भट्ट ने माना। उक्त जानकारी पं. रोहित उपाध्याय ने दी। 

  • प्राधिकरण की नियुक्ति में देरी का कारण कलेक्टर कमिश्नर तो नहीं ,दो महिला अधिकारी की सांसद द्वारा सीएम को शिकायत का सच, कछुए का भी रिकॉर्ड टूट गया देवास में, पंचायत में बल्ले, बल्ले पार्षद के साथ भेदभाव, पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के दावेदार का प्रवेश

    भगत  -बाबा प्रणाम।

    बाबा   –  प्रणाम बेटा ।

    भगत –  बाबा प्राधिकरण में नियुक्ति होगी या नहीं। बाबा-   बेटा देवास विकास प्राधिकरण में नियुक्ति तो कब की हो जाती परंतु एक कारण कलेक्टर और कमिश्नर भी है।

    भगत – भला ये कैसे कुछ बात  समझ में नहीं आई। बाबा   -बेटा एक तो देवास विकास प्राधिकरण में पहली बार किसी अधिकारी ने अपने अध्यक्ष कार्यकाल में इतनी सारी योजनाएं बनाकर उस पर काम करना भी शुरू कर दिया है कॉरिडोर और कई योजनाएं बहुत जल्दी मूर्त रूप ले सकती है देवास विकास प्राधिकरण चामुंडा कांप्लेक्स का पहली बार कायाकल्प हुआ है वरना यह बिल्डिंग किसी सरकारी बिल्डिंग सी अपने हाल पर आंसू बहा रही थी ।फिर सबसे बड़ा कारण अभी देवास जिला कलेक्टर कार्यालय भवन तोड़कर नया बनाया जाना है। और उसका विकल्प फिलहाल चामुंडा कांप्लेक्स स्थित प्राधिकरण का कार्यालय ही है जहां पर कलेक्टर कमिश्नर कक्ष नई आधुनिक लिफ्ट को देखकर ही पता लगाया जा सकता है कि यहां पर आने की पूरी तैयारी कर ली गई है और यदि इसका विकल्प कहीं और कहीं मिल जाता है तो देवास के नेताओं के लिए प्राधिकरण अध्यक्ष नियुक्ति का रास्ता खुल सकता है।

    भगत  -अब तो दावेदार भी बढ़ गए होंगे। बाबा   – हां देवास में मत दावेदारों की ही कमी नहीं है कोई सा भी पद हो कई नेता तो स्वयं शंभू दावेदार हो जाते हैं। ऐसे तो कई दावेदार है परंतु देवास विधायक राजे की ओर से वही पुराने समर्थक दुर्गेश अग्रवाल का नाम है तो दूसरा संगठन की ओर से दिलीप जाधव और बहादुर मुकाती ओम जोशी ज्यादा खींचतान में अध्यक्ष पद ला सकते हैं।

    भगत – बाबा दुर्गेश अग्रवाल तो उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बाबा- बेटा दुर्गेश अग्रवाल के समय प्राधिकरण अध्यक्ष शरद पाचुनकर इतने दमदार नेता थे कि उनको पर्दे के पीछे से अध्यक्ष पद नहीं चलाने दिया जिस तरह सभापति रहते हुए सुभाष शर्मा ने महापौर को पीछे छोड़ कमिश्नर के सहारे पूरी नगर निगम पर एक तरफा राज किया दुर्गेश अग्रवाल ने प्रयास बहुत की है परंतु पाचुनकर के सामने सब फेल होना ही था जबकि उस समय स्वयं स्वर्गीय महाराज का हाथ दुर्गेश अग्रवाल पर था यूं कहे की आधी सत्ता ही अग्रवाल चलाते थे।

    भगत – अब वह बात नहीं रही क्या।

    बाबा   – अब राजे ने पूरी बागडोर अपने हाथ में ले ली है अब सीधे जनता से संपर्क है अधिकारी से लेकर सभी वर्ग में सीधे संपर्क रखने से पुराने दोनों कि अब वह बात नहीं रही हां राजे ने पूरा उनका सम्मान बनाए रखने के लिए उनको अपने साथ जरूर रखा है और संगठन सत्ता में अभी भी पद दिलाने के लिए प्रयासरत है ।

    भगत – दुर्गेश अग्रवाल अपने क्षेत्र का एक पार्षद तक नहीं जीता सके।

    बाबा  -सही बात है जितने भी टिकट मिले सब हार गए हैं और अपने गृह क्षेत्र का पार्षद भी नहीं जीता सके उल्टा जीता पार्षद जी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में चले गया परंतु राज परिवार के लिए वफादार रहना ही इनके लिए पुरस्कार है और राजे पुराने वचन निभा रही है।

    भगत – मुख्यमंत्री के आगमन पर सांसद ने 2 महिला अधिकारी की शिकायत की। बाबा – यह झूठी खबर कुछ दिन राजनीतिक प्रशासनिक गलियारों में चली परंतु एक छोटी सी बात की सांसद को यदि महिला अधिकारी को हटाना ही होता तो वे सीधे भोपाल से तबादला करवा सकते है बस यह खबर कुछ दिन मात्र चर्चा में ही बनी रही जबकि बात कुछ ऐसी कुछ थी ही नहीं।

    भगत – मेंडकी ओवर ब्रिज निर्माण ने कछुए चाल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया बाबा – हां बेटा देवास के पश्चिम क्षेत्र मेंड की रेलवे और ब्रिज में निर्माण कार्य के सारे रिकॉर्ड टूट गए कभी कछुआ चाल किसी धीमे निर्माण को कहा जाता था परंतु यहां तो चींटी चाल भी नहीं कह  सकते पास में ही सांसद का निवास है जनता परेशान है ।अब 5 वर्ष की यातनाओ के बाद  शुभारंभ के दिन गिन रही है यहां पर अधिकारी ठेकेदार के साथ जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता पर भी कोई संदेह नहीं ।यह हमारा देवास ही है जो सब सहन कर सकता है सांसद जी इसके लिए तो कुछ करें अंडर ब्रिज की बात ही राहत दे रही है परंतु यह सब जनता को आसानी से मिल पाएगा भगवान जाने।

    भगत  – सरपंच साहब की लॉटरी लग गयी । बाबा   -हा किस्मत लिखा कर लाये है सरपंच ,कहा चुनाव भी हो जाते और बिल्ली के भाग से छीका पुराने सरपंचों की लग बैठी है काश ऐसा नगर निगम में पार्षदों के लिए भी हो जाता जबकि पार्षद के दावेदार और पूर्व पार्षद अभी भी जनता के बीच लगातार सक्रिय है और दाम भी दे रहे हैं कई तो परेशान हो गए हैं सरकार दो तरह का व्यवहार कैसे कर सकती है एक तरफ ग्रामीण नेताओं को सौगात और दूसरी ओर लगातार कार्य करने वाले पार्षद के साथ भेदभाव जबकि भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा विधानसभा मैं बहुमत शहरी क्षेत्र से मिला है और शहरी क्षेत्र के मतदाता का झुकाव भाजपा की ओर है परंतु सरकार बनते ही सरकार का झुकाव ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा शहरी क्षेत्र के लोग को अंधभक्ति के कारण यह सब भुगतना ही है।

    भगत  इंदौरी भाजपा नेताओं के बीच देवास का नेता छा गया। बाबा –  समझ गया  राजनीति में लंबे समय बाद उल्टी गंगा बह रही है मतलब अब इंदौरी नेताओं पर देवास का एक नेता भारी पड़ा है। भगत  सारे दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया बाबा  –  प्रतिभा किसी गांव शहर की मोहताज नहीं होती ऐसे ही राजनेता भी किसी शहर गांव का मोहताज नहीं होता और फिर जयपाल सिंह चावड़ा तो केवल संगठन के लिए अपना जीवन समर्पित कर चुके हैं इनके लिए संगठन ही सर्वोपरि रहा है इंदौर में अब हमारे देवास के नेताओं के पास इंदौरी यो के काम के लिए फोन आते हैं अच्छी बात है।

    भगत – पुलिस अधीक्षक ने सटोरियों जुआरी की वाट लगा दी वाट लगा दी। बाबा – पुलिस ने पहले तो ढील दी जिसमें देवास के कई सटोरियों ने खुलेआम अपने चेहरे ओपन कर दिए और बाद में अप पुलिस जब एक्शन में आ गई है तो सटोरिए इधर उधर भाग रहे हैं नेता जी भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं क्या करें नाम से ज्यादा बदनाम हो गए और सटोरियो को जिला बदर करने के साथ उनकी संपत्ति पर भी सीधा अटैक करने से सटोरियों मैं हड़कंप मच गया है।

    भगत – पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस मैं एक और विधानसभा दावेदार का प्रवेश करवा गए। बाबा – कांग्रेस में जो वर्षों से निष्ठा के साथ सेवा दे रहे हैं अब वे इतने कमजोर नहीं कि उनकी विधानसभा में कोई बाहरी प्रवेश कर जाए और वह चुप रहे विपक्ष में सशक्त भूमिका निभाने वाले कई नेता तो प्रदेश में अपना अलग स्थान बना चुके हैं और किसी धन्ना सेठ को प्रवेश देने से पहले जो बाहरी नेता इनको प्रवेश दे रहे हैं वहीं बाहरी ना हो जाए देवास विधानसभा जहां पहले इंदौर और उज्जैन के विधायक की घर वापसी हो चुकी है तो अब देवास के कांग्रेस के नेता को झेलने वाले नहीं एक अच्छे बड़े आयोजन को बाहरी नेता के प्रवेश ने फीका बना दिया यही बाहरी नेता के प्रवेश की विफलता का श्रीगणेश है। भगत – भैया ने भी एक मुद्दे का सफलता के साथ अंत कर दिया। बाबा – भैया चतुर नेता है और उनके खास समर्थक जो विपक्ष में लगातार कई मुद्दों पर सीधे मोर्चा खोल लेते हैं वह भला अचानक किसी को कैसे लकीर बड़ी करने देते बड़े वालों से ही लकीर छोटी करवा कर मुद्दे को घर घर का कर दिया।

    भगत -नकली मावा पुलिस ने पकड़ा । बाबा – जिस विभाग का काम है वह मात्र बंदी तक ही सीमित है शिकायत होने पर एसडीएम या तहसीलदार सीधी कार्रवाई करते हैं खाऊ विभाग पर किसी का नियंत्रण नही नकली मावा ही नहीं देवास में हल्दी मिर्च से लेकर लगभग 90 फीस दी खाद्य पदार्थ मैं मिलावट हो रही है आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारी पर ठोस कार्रवाई की जाना चाहिए।

    भगत -मीडिया में एस के आई चल गया। बाबा – पत्रकार दिलीप मिश्रा और अरविंद त्रिवेदी और कैलाश तारानी की मेहनत रंग ला रही है देवास की प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच मिल गया है। भगत – लकड़बग्घा पकड़ा गया। बाबा – पहले नागदा के जंगल में पूरे साल भर से शेर ने छकाया जो आज तक हाथ नही आया अब लकड़बग्घा तो पकडाना ही था । मां चामुंडा की टेकरी पर दर्शनार्थियों के साथ सुबह सुबह से करने वाले भी लकड़बग्घे से डर रहे थे अब राहत मिली। और मीडिया सोशल मीडिया पर भी रोज लकड़बग्घा लकड़बग्घा आया से राहत मिली।