*एमएससी की प्रायोगिक परीक्षा विज्ञान महाविद्यालय में ली जाए एनएसयूआई

   *देवास:-* भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में एस.टी.पी. शा.विज्ञान महाविद्यालय देवास की प्राचार्य डॉ माधवी माथुर को ज्ञापन दिया। जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। एनएसयूआई के द्वारा मांग की गई कि स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा देवास में कराई जाए। एस.टी.पी.शा. विज्ञान महाविद्यालय देवास जिले का एकमात्र विज्ञान महाविद्यालय है। जिसमें मैथ्स से एमएससी प्राइवेट होती है । लेकिन विद्यार्थियों को फिर भी प्रैक्टिकल देने के लिए माधव साइंस कॉलेज उज्जैन जाना पड़ता है।  जब विद्यार्थी ने एमएससी का परीक्षा फॉर्म एस.टी.पी.विज्ञान महाविद्यालय देवास में डाला है, तो वह प्रैक्टिकल देने के लिए उज्जैन क्यों जाएं। जब विद्यार्थी परीक्षा शुल्क महाविद्यालय में जमा करवाता है तो दूसरे महाविद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर और पैसे क्यों दें ? भारतीय राष्ट्रीय संगठन की मांग है कि प्राइवेट वालों के प्रैक्टिकल विज्ञान महाविद्यालय देवास में लिए जाए।  अगर विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल देवास में नहीं लिया जाता है, तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर वीरेन्द्र पटेल राहुल ठाकुर , उदय सिंह बेस रोनक धाकड़ , अभिषेक देवड़ा, लक्ष्य जाधव , निकिल पंवार , प्रियंका परते, सदप खान अमन कर्मा आदि उपस्थित थे।

More posts