देवास = चामुंडा देव प्रबंध संस्थान समिति आए दिन इस तरह के निर्णय ले रही है कि माता टेकरी पर दर्शनार्थियों का दर्शन करना मुश्किल होता चला जा रहा है कोरोना काल के पूर्व चामुंडा माता मंदिर के गर्भ ग्रह में सभी दर्शनार्थी जाते थे और दर्शन करते थे वही आरती में भाग लेने वाले नियमित भी गर्भ गृह में अंदर से ही माता की आरती करते थे। लेकिन कोरोना काल के दौरान यह सब व्यवस्था बंद कर दी गई। चुकी अब देश से कोरोना 99 ~ 99 प्रतिशत खत्म हो चुका है देश और प्रदेश के सभी मंदिरों में प्रवेश दिया जाने लगा है यहां तक कि महांकाल मंदिर में भी समय-समय पर गर्भ ग्रह में दर्शन की पूजा की अनुमति है। लेकिन देवास में मां चामुंडा देव प्रबंध सस्थान समिति का निर्णय राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बिल्कुल विपरीत होता है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों के लगातार अनुरोध के बाद भी देवास प्रशासन ने आज तक चामुंडा माता के गर्भ गृह में दर्शन और आरती की अनुमति नहीं दी है। बल्कि जब कुछ दिन पूर्व जनप्रतिनिधियों ने गर्भ ग्रह में प्रवेश को लेकर एसडीएम प्रदीप सोनी से मुलाकात की जहां विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार भी उपस्थिति थी तब उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया था । लेकिन गर्भ ग्रह में प्रवेश की अनुमति देने के बजाय उल्टे 200 रुपये का शुल्क निर्धारित कर दिया । कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि देवास स्थित माता की पहाड़ी पर दर्शनार्थियों का रोजाना इतना अधिक दबाव नहीं रहता है कि उन्हें गर्भ ग्रह मैं प्रवेश को लेकर कोई परेशानी हो जहां तक महांकाल मंदिर का सवाल है यहा रोजान हजारों दर्शनार्थी दर्शन करने आते हैं वहां यह व्यवस्था करना उचित है। बावजूद महाँकाल मंदिर में भी समय-समय पर दर्शनार्थियों को गर्भ ग्रह में प्रवेश दिया जाता हैं जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के अध्यक्ष कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने इस संदर्भ में क्या जनप्रतिनिधियों से चर्चा की इसमें सांसद एवं विधायक की सहमति है । अगर है तो यह निर्णय अनुचित है कांग्रेस मांग करती है कि मां के दरबार में सभी को पूजा और दर्शन की अनुमति दी जाय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं रखा जाए।
Category: विशेष
-

केबीसी के नाम पर गरीब महिला से 87 हजार की ठगी, बच्चन साहब व्यस्त हैं उनके आते ही चेक साइन हो जाएगा
देवास = आजकल साइबर क्राइम अपनी चरम सीमा पर है पुलिस लाख यह कहे कि हमारी साइबर सेल काफी मजबूत है और किसी भी साइबरक्राइम को पकड़ने में अधिक समय नहीं लगाती है किंतु जिस तरह पुलिस महकमा साइबर सेल को मजबूत करने में लगा है उससे कहीं ज्यादा साइबर अपराध करने वाले अपराधी हैं जो लगातार पुलिस को चकमा देकर भोले भाले लोगों से ठगी कर रहे हैं।। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास शहर में रहने वाली एक गरीब महिला को लाखों रुपए की चपत लगाई गई और आज तक साइबर क्राइम करने वाले कोई भी व्यक्ति को पुलिस पकड़ नहीं पाई। नयापूरा भवानी सागर स्थित राज भवन में किराए से रहने वाली अनामिका कालीधर पिता सत्यनारायण को करीब एक माह पहले एक नये नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया उसने बताया गया कि अनामिका को केबीसी का 25 लाख रुपये का इनाम खुला है जिसे लेने के लिए आपको एक बड़ी राशि जमा करना होगी । जब अनामिका ने राशि जमा की तो उसे फिर मैसेज आया की अब आप मेरे खाते में 7000 हजार रुपये और जमा कर दीजिए अनामिका उनके झांसे में आ गई और 7000 हजार रुपये और जमा कर दिए इस तरह 17000 हजार रुपये जमा होते ही फिर उसी नंबर से मैसेज आया कि आप आप 9 हजार रुपये और जमा कर दीजिए इस तरफ फोन करने वाला अनामिका को लगातार झांसा देता रहा और पैसे जमा कराता रहा। साथ ही यह भी कहता रहा कि अभी बच्चन साहब व्यस्त हैं उनके आते ही आपका चेक साइन हो जाएगा और आपको 25 लाख रुपए की राशि मिल जाएगी धीरे-धीरे गरीब अनामिका से लगभग 87000 हजार रुपये जमा करा लिए और इतनी राशि होने के बाद उसने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया अब न तो उसका फोन आ रहा है नहीं फोन लग रहा है। आखिर 25 लाख के नाम के झांसे में आकर 87 हजार रुपये गवा चुकी अनामिका ने इसकी लिखित शिकायत नाहर दरवाजा थाने दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ठगी करने वाले को अभी तक ट्रेस नही कर पाई है । 10 हजार के स्टॉम्प पर अनुबंध ठगी करने वाले व्यक्ति ने सिर्फ व्हाट्सएप कॉल करके ही अनामिका को झांसे में नहीं लीया बल्कि उसने पहले अनामिका का फोन व्हाट्सएप कराया फिर उस फोटो के साथ 10,000 हजार रुपये के फर्जी स्टॉम्प पर लीखा पड़ी कि जिस पर हाईकोर्ट दिल्ली वह भारत सरकार के नाम का उल्लेख किया गया ।। जिससे यह देख कर कोई भी व्यक्ति संतुष्ट हो जाए और राशि डाल सके कुछ इसी तरह जालसाज व्यक्ति दे अनामिका को भी फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी का शिकार बना लिया । कांग्रेस ने लोगों से मांग की है कि वह इस तरह के फर्जी काल से सावधान रहें। अपना पासवर्ड किसी को नहीं बताएं अगर फोन आता है तो संबंधित बैंक में जाकर इंक्वायरी कर ले या उनके इंक्वारी नंबर पर फोन करके बात कर ले ।
-

निशुल्क एंटी रैबिज टीकाकरण कैंप 30 अप्रेल को – कैंप में पालतु श्वानों को भी लगवा सकेंगे टीका
देवास। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिक निगम व पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 30 अप्रैल को निशुल्क एंटी रैबिज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में श्वानों को एंटी रैबिज का टीका लगाया जाएगा। शिविर पशु चिकित्सालय में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पवन माहेश्वरी ने बताया कि शिविर के लिए सभी पशु प्रेमियों को सूचना दी गई है। वे अपने क्षेत्र के अवारा श्वानों को लेकर शिविर में आएंगे, जहां निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के पश्चात शाम को हमारी टीम शहर में भ्रमण करेगी और श्वानों को टीका लगाएगी। डॉ. माहेश्वरी ने कहा कि शिविर में लोग अपने पालतु श्वान को लेकर निशुल्क टीका लगवाने के लिए आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले नगर निगम सीमा क्षेत्र के आवारा श्वानों की गणना पशुप्रेमियों के सहयोग से की गई थी। इस आधार पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में करीब 6 हजार श्वान है। इनमें से करीब 3 हजार 500 श्वानों की नसबंदी की जा चुकी है। समय-समय पर आवारा श्वानों की नसबंदी की जा रही है।
-

उत्तरी ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा का कांग्रेस को एक झटका, कांग्रेस छोड़ भाजपा में पुन: हुए शामिल, पैलेस पर किया स्वागत
देवास। जहां तेरी नजर है वहां मेरी नजर है भारतीय जनता पार्टी में महाराज विक्रम सिंह पवार पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता और हर खबर पर नजर रखते हैं ऐसे ही भारतीय जनता पार्टी की एक खास जब भाजपा छोड़ कांग्रेस में चले गए तो वापसी भी पैलेस पर ही हुई । भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता विजयगंज मंडी के सुरेश सोलंकी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पुन: भाजपा की रीति-नीति, देशहित व समाज हित को देखते हुए पुन: भाजपा में शामिल हुए। श्री सोलंकी बुधवार को मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितेश राठौर के नेतृत्व में पैलेस पहुंचे और विधायक राजमाता गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पवार, भारत सिंह पटलावदा, फूल सिंह चावड़ा, रघुनाथ सिंह शर्मा, जुगनू गोस्वामी, जीवन सिंह पंवार के समक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री सोलंकी के भाजपा में शामिल होने पर समस्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठो ने पुष्पमाला व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता और आने वाले युवा मतदाता पर भाजपा के हर कार्यकर्ता की नजर है तो कांग्रेसी भी अपने अपने प्रयास में लगे हैं परंतु फर्क है इतना सा है कि भाजपा में चेहरा स्पष्ट है और कांग्रेसमें अभी कई चेहरे सामने है बाहर हाल विधानसभा चुनाव की तैयारी में एक छोटा सा झटका चाहे माने या ना माने श्री गणेश हो गया है।
-

युवा कांग्रेस द्वारा गधे को गुलाब जामुन खिला कर किया अनूठा प्रदर्शन
देवास युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में आज स्थानीय भोपाल चौराहे पर अनोखे रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें गधे को देवास के सी एम एच ओ की तख्ती पहनाकर गुलाब जामुन खिलाए गए जितेंद्र सिंह गौड़ के द्वारा कहा गया कि पांच दिन पहले एक 3 दिन की बच्ची चोरी हो गई थी जिसमे अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं जिसमें 17 बंद थे जिस रात को यह घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह भी मौके पर नहीं था इससे तो यह लगता है कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है तथा कुछ दिवस पहले ही सीएमएचओ पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिससे कि यह साबित होता है कि सीएमएचओ भ्रष्ट एवं लापरवाह है इसे जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए साथ ही युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आक्रोश के साथ सीएमएचओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए एवं उन को बर्खास्त करने की मांग की गई पूर्व में भी युवा कांग्रेस द्वारा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही तथा डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं तथा उनके परिवार वालों से पैसे लेने के आरोप लगे थे एवं आधार कार्ड के फार्म पर हस्ताक्षर करने पर पैसे लेने का भी आरोप था गौड़ ने कहा कि देवास के जनप्रतिनिधि अभी तक ना ही बच्चे की मां से मिलने गए हैं और ना ही उनके हालचाल जाने और जिला अस्पताल द्वारा बच्चे की मां पर दबाव बनाकर छुट्टी करने का कहा जा रहा है और युवक कांग्रेस द्वारा यह भी कहा कि देवास जिले के सीएमएचओ गधे के समान है जो कि उनको कुछ भी नहीं याद है और वह इतने बड़े पद पर बैठे हैं इसलिए गधे को गुलाब जामुन खिला कर विरोध प्रदर्शन किया गया जानकारी युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय जागीर ने दी , इस विरोध प्रदर्शन मे मनोज राजानी जय प्रकाश शास्त्री विक्रम पटेल सुधीर शर्मा अनुपम टोप्पो तनवीर शैख मनोज जायसवाल दीपक परमार निरंजन यादव संजय रैकवाल रघुवीर सिरोंज नवीन सोलंकी साधना प्रजापत निक्की जैन भानुप्रताप उइके संतोष सिंह गौड़ नंदकिशोर पांचाल अजय चौहान रोहित दांगी राहुल ठाकुर महिपाल कुशवाह शुभम वर्मा बलराज ठाकुर जितेंद्र मालवीय भूपेंद्र पटेल योगेश सोलंकी आदि शामिल थे !
-

लालची अवसरवादी लोगों का कारनामा, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए, उन्होंने दे दिए किराए पर – दो भवनों में तो संचालित हो रहे थे प्राइवेट स्कूल – नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने दिए निरीक्षण के निर्देश, गलत पाए जाने पर आवंटन होगा निरस्त ,कलेक्टर के बाद कमिश्नर की प्रभावी कार्रवाई
देवास। देवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने जिले के नगर परिषद मैं गरीबों के नाम पर घोटाले पर जांच बिठाकर दूध का दूध पानी का पानी किया ।
तो अब देवास नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह ने देर आए दुरुस्त आए की तरह कार्रवाई तो प्रभावी की है परंतु कुछ अभी भी लगता है सामने आ पाएंगे या नहीं खैर कार्रवाई तो अच्छी की है प्रधानमंत्री आवास योजना में चाणक्यपुरी (मेंढकी) में हितग्राहियों के लिए आवासों का निर्माण करवाया गया था। जिनके नाम ये आवास आवंटित किए गए हैं, उनमें से कई लोगों ने इन्हें किराए पर दे दिया। दो भवनों में तो स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। जैसे ही आयुक्त विशालसिंह चौहान के संज्ञान में आते ही निगम उपायुक्त एवं योजना के प्रभारी डॉ. पुनीत शुक्ला को तत्काल मौके का निरीक्षण किए जाने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त शुक्ला द्वारा मंगलवार को यहां निरीक्षण किया तो इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आई। अब इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चाणक्यपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास बनाए गए थे। इनका उपयोग उन्हें ही करना है, जिनके नाम इनका आवंटन है, लेकिन कुछ हितग्राहियों ने आवंटित भवन यहां किराएदार रख दिए हैं। उपायुक्त श्री शुक्ला ने जब निरीक्षण किया तो मौके पर कुछ आवासों में किराएदार मिले। इस पर उपायुक्त श्री शुक्ला ने किराएदारों को आवेदन करने के लिए कहा। यदि उनके द्वारा आवेदन किया जाता है तो उक्त भवन का आवंटन उन्हें ही निर्धारित राशि जमा करवाकर कर दिया जाएगा। निरीक्षण के समय दो भवनों में स्कूल संचालित हो रहे थे। बकायदा स्कूल संचालकों ने प्रचार-प्रसार के लिए बोर्ड एवं बैनर लगाकर रखे थे। नियमानुसार इन भवनों का व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता है और ना ही किराएदार रख सकते हैं। उपायुक्त श्री शुक्ला ने मौके पर उपस्थित अधिकारी को भवनों का व्यावसायिक उपयोग होने पर तत्काल भवन आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ये भवन जरूरतमंद गरीब हितग्राहियों के लिए हैं, जिन्हें स्वयं रहने के लिए आवंटित किए गए हैं, किंतु आवंटित हितग्राहियों द्वारा गलत उपयोग किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई के करने के निर्देश विभागीय अधिकारी पुनीत शुक्ला काे दिए।
-

चामुण्डा माता के दर्शन गर्भगृह से शुरू किये जाने की मांग – भारत तिब्बत समन्वय संघ ने विधायक एवं एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
देवास। माता टेकरी पर श्रद्धालुओं को चामुण्डा माता के दर्शन गर्भगृह से करवाए जाने के लिये भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) से सम्बद्ध धर्म एवं संस्कृति विभाग द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति के सचिव एसडीएम प्रदीप सोनी के नाम एवं विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार को सौंपे गये ज्ञापन में संघ द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण काल से चामुण्डा माता के गर्भगृह से प्रतिबंधित किया गया है। कोरोना संक्रमण शिथिल पडऩे के साथ उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, बगलामुखी माता, नलखेड़ा सहित देश के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश कर देवदर्शन पून: प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार टेकरी पर चामुंडा माता के दर्शन गर्भगृह से प्रारंभ किये जाए। चामुण्डा मााता मंदिर के मुख्य द्वार पर अस्थाई तौर से लगाई गयी जाली को हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं छोटे छोटे बच्चों को दर्शन सुलभता से हो सके। धर्म एवं संस्कृति विभाग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केशवरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन सौंपने के अवसर पर संघ के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जगदीश सेन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा जिलाध्या पवन विजयवर्गीय, अखिलेश सोलंकी, शेखर कौशल, अमित विजयवर्गीय, संतोष जैन, संजय पुराणिक, पंकज वर्मा, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर, अर्पित चावड़ा, नत्थुलाल यादव, आशीष व्यास, दिपेश जैन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-

खुदरा विक्रेताओं ने ओप्पो कंपनी पर लगाया मनमानी का आरोप 28 अप्रैल को जिला मोबाइल एसोसिएशन करेगी डिस्ट्रीब्यूटर शारदा इलेक्ट्रॉनिक्स पर अनशन
देवास। लगभग 2 वर्ष से कोरोना संकटकाल का आर्थिक रूप से दंश झेल रहे व्यापारियों विक्रेताओं के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। खुदरा विक्रेताओं के साथ ओप्पो कंपनी द्वारा मनमानी एवं धोखाधड़ी की जा रही है। मामले को लेकर जिला मोबाइल एसोसिएशन स्थानीय ओप्पो डिस्ट्रीब्यूटर शारदा इलेक्ट्रॉनिक्स पर 28 अप्रैल को अनशन करेगी। ओप्पो अपना ज्यादा स्टाक लगभग 80% ऑनलाइन को दे रही है और खुदरा मोबाइल दुकानदारों को महज 20% के करीब स्टॉक दे रही है। शिकायत करने पर ओप्पो के कंपनी पर्सन का कहना है कि ऊपर से स्टाक कम आ रहा है। मनमानी धोखाधड़ी व व्यापारियों को गुमराह किए जाने के विरोध स्वरूप जिला मोबाइल एसोसिएशन कार्यकारिणी के मोबाइल व्यापारियों ने ओप्पो कंपनी पर्सन को चेतावनी देते हुए विरोध स्वरूप 28 अप्रैल को अनशन करेंगे।यह जानकारी मोबाइल एसोसिएशन के सचिव संदीप चौबे ने दी
-

आग लगने पर कुआं खोद रहे जिला प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सा विभाग ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया, बच्ची चोरी कांड ,शहर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, शीघ्र हस्तक्षेप की मांग नहीं तो सड़क पर आने की दी चेतावनी
देवास जिले के एकमात्र सबसे बड़ा जिला चिकित्सालय महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय है। जहां पर शासन ने भव्य बिल्डिंग के साथ कई सुविधाएं चिकित्सालय प्रबंधन को दी है, परंतु नहीं दिया तो अच्छा स्टाफ और अच्छे चिकित्सक ।
जिला चिकित्सालय जहां इतनी आधुनिक सुविधा के बाद भी जिला चिकित्सालय को एक मॉडल चिकित्सालय बनाने के प्रयास होना चाहिए इसके लिए दिल से कार्य करे तो यह चिकित्सालय आज भी निजी नर्सिंग होम से भी ज्यादा बेहतर है परंतु यहां के प्रबंधन और चिकित्सक स्टाफ में उल्टा जिला चिकित्सालय को इस तरह तरह बदनाम कर के रख दिया की आम आदमी जिला चिकित्सालय में भर्ती होने से भी डरने लगा है।
वैसे भी आम आदमी का सरकारी चिकित्सालय मैं मजबूरी में जाता है और यदि ऐसे में भी बच्ची चोरी और जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण आए दिन कई मरीजों की दुर्दशा देखने को मिलती है उससे तो और विश्वास टूटता जा रहा है सबसे बड़ी बात की अगर एक बार व्यक्ति देवास जिला चिकित्सालय के अंदर जाए तो यही कहेगा कि देवास में किसी निजी नर्सिंग होम से अच्छा चिकित्सालय है जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि ने भी यहां सुधार के कई बार प्रयास किए विपक्ष भी लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है परंतु उसके बाद भी चिकित्सक और स्टाफ अपना व्यवहार नहीं बदल रहे तो अब जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि को कड़ा रुख अपनाना पड़ेगा ।
विपक्ष तो सड़क पर आ ही गया है मुद्दा आगे और पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनेगा मामा जी के राज में बेटी के नाम पर इतना कुछ हो रहा है वही बेटी अगर चोरी चले जाए तो सरकारी अस्पताल से पूरी तरह विश्वास उठ जाएगा जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने अभी पिछले पखवाड़े ही सुधार की दृष्टि से जिला चिकित्सालय के कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की थी जिसमें नर्स यूनियन तो मोर्चा खोलकर सामने खड़ी हो गई थी जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने उसके बाद भी यहां पर ध्यान नहीं दिया वरना आज यह घटना नहीं घटती सबसे बड़ी बात की जिला चिकित्सालय मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के परिसर में ही स्थित है अगर एक एक अधिकारी भी रोज वहां पर ध्यान दे ले और कभी सप्ताह में सीएमएचओ भी दौरा कर ले तो भी यह हालात ना होते। जिला चिकित्सालय से चोरी हुई बच्ची को लेकर शहर कांग्रेस ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र । शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग
देवास = तीन दिन पूर्व शहर के महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय से शाजापुर निवासी श्रीमती टीना पति विशाल वर्मा कि नवजात बच्ची को अज्ञात व्यक्ति ने चुरा लिया जिसका आज तक पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह के द्वारा पांच थानों के टीआई व 17 टीम बनाने के बावजूद पता नहीं चला है। इसी घटना को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है कि उक्त घटना से लोगों में रोष व्याप्त है ,साथ ही यह महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय की अव्यवस्था की भी पोल खुली है, शहर में बने महात्मा गांधी चिकित्सालय को भव्य रूप एवं आकर्षक तो बना दिया गया है लेकिन व्यवस्थाएं आज भी बदसूरत है जिस माँ की बच्ची चोरी हुई है उसका रो रो कर बुरा हाल है आखिर बच्ची कब मिलेगी यह बताने में जिला प्रशासन पूरी तरह से आज तक नाकाम हुआ है ? कानून व्यवस्था को लेकर भी लोगों में असंतोष व्याप्त है जिले में अपरहण ,मारपीट,सट्टा, अवेध शराब सहित ऐसी अनेक घटनाएं हो रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। बच्चा चोरी होने की घटना को लेकर क्षेत्रिय विधायक एवं सांसद पुरी तरह से मोन है इन्होंने आज तक इस संदर्भ में कोई बात नहीं की है । आपसे अनुरोध है कि आप शीघ्र ही बच्चा चोरी के मामले में हस्तक्षेप करते हुए सख़्त निर्देश देकर तत्काल बच्ची को खोज कर पीड़ित परिवार को उसकी बच्ची दिलाएं समय रहते अगर बच्ची को खोजने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो फिर कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन और सरकार की रहेगी।

