Category: विशेष

  • राष्ट्र को एक माला में पिरो कर सनातन धर्म के ध्वजवाहक के रूप में आदि शंकराचार्य को जाना जाता रहेगा ।          दसनाम गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज में मनाई आदि शंकराचार्य की जयंती

      देवास = हिंदू धर्म की पुनर्स्थापना मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए राष्ट्र को एक माला में पिरो कर सनातन धर्म के प्रचार के रूप में जगतगुरु शंकराचार्य को जाना जाता रहेगा बचपन से ही प्रखर बुद्धि के शंकराचार्य को सभी वेदों का कन्टष्ठ ज्ञान था उन्होंने पूरे भारत में सनातन परंपरा से जुड़े लोगों एक सूत्र में बांधकर समाज को नई दिशा दी भगवान शिव के अवतार के रूप में पहचाने, जाने वाले आदि शंकराचार्य के मानव कल्याण के कार्य पर चलकर हमें समाज को आगे बढ़ाना होगा।  यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति होगी। उक्त विचार दस नाम गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज के द्वारा आदि शंकराचार्य की 1234 जयंती सोमेश्वर महादेव मंदिर सभा गृह में मनाए जाने के अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित संजय शुक्ला दस नाम गोस्वामी समाज के अध्यक्ष नारायण गिरी गोस्वामी कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा नितिन गोस्वामी राजेंद्र गोस्वामी विमल शर्मा दीपेश कानूनगो नयन कानूनगो ने संबोधित करते हुए कहे । सर्वप्रथम अजय शास्त्री ने पूजन अर्चन कर आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण किया  वहीं उपस्थित समाज जनों ने आदि शंकराचार्य जी के श्री चरणों में पुष्प समर्पित किये ।कार्यक्रम का संचालन अनील गोस्वामी ने किया व आभार कमल गोस्वामी ने माना।। इस अवसर पर साईं राज गोस्वामी राजेंद्र गोस्वामी अमिताभ शुक्ला कमल गोस्वामी पवन चौधरी शंकर लाल चौधरी आयुष तिवारी रोहित उपाध्याय छोटू पांडे सोनू गोस्वामी राहुल गोस्वामी रोहित गोस्वामी पवन गोस्वामी ओम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में गोस्वामी समाज एवं ब्राह्मण समाज के युवा साथी उपस्थित थे

  • प्रधानमंत्री आवास के आवंटित भवनों का नियम विरूद्ध उपयोग करने पर आवंटन निरस्त ,नगर निगम आयुक्त ने निरंतर ब्लॉक वाइज जांच एवं भौतिक सत्यापन के दिए निर्देश

    देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना में चाणक्यपुरी (मेंढकी) में हितग्राहियों के लिए आवासों का निर्माण करवाया गया था। इनमें से कई भवनों में हितग्राहियों ने अपने नाम आवंटन करवाया, लेकिन स्वयं नहीं रहते हुए उन्हें किराए से दिया। आवंटित भवनों का नियम विरूद्ध उपयोग करने पर आवंटन निरस्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशन में निगम उपायुक्त एवं योजना के प्रभारी डॉ. पुनीत शुक्ला ने आवंटित भवनों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया था। जिन हितग्राहियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों का आवंटन किया गया था, उन भवनों में जांच के दौरान किरायेदार पाए गए थे। इस पर संबंधित भवनों में निवासरत किरायेदारों को सूचना पत्र दिए गए। तत्पश्चात आयुक्त के निर्देशन में आवंटित भवनों में निवासरत व्यक्तियों का सुक्ष्मता से परीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान आवंटित भवनों में हितग्राहियों के स्वयं न रहते हुए किरायेदार रहना पाए गए तथा जानकारी के मुताबिक एक से अधिक भवन परिवार के सदस्यों के नाम से लेकर किराये से देने पर उक्त भवनों के आवंटन निरस्त कर दिए गए हैं। इसी प्रकार निरंतर परीक्षण पश्चात 13 और भवनों के भी आवंटन निरस्त किए जाने हेतु कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। आवंटित भवन स्वामियों के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही भी की जाना प्रस्तावित की जाएगी। योजना के भवनों के आवंटन की ब्लॉक वाइज जांच एवं भौतिक सत्यापन निरंतर करने के निर्देश आयुक्त ने विभागीय अधिकारी को दिए हैं। साथ ही अब ऐसे आवंटित भवन, जिनके स्वामियों के द्वारा भवन आवंटन कराने के पश्चात भी आवंटित भवनों में नहीं रहते हुए अन्य स्थानों पर रह रहे हैं, ऐसे भवनों की भी जांच के निर्देश आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

  • समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी छुट्टी का सदुपयोग करते हुए विभिन्न खेलों का ले सकेंगे प्रशिक्षण 7 मई तक करवा सकेंगे रजिस्ट्रेशन – योगा का भी मिलेगा प्रशिक्षण, सेहतमंद रहने के गुर सीखेंगे

    देवास। एबी रोड पर स्थित श्रीमंत तुकोजीराव स्पोर्टस पार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन 8 मई से किया जाएगा। समर कैंप में भाग लेने के लिए नगर निगम की वेबसाइट डीएमसी देवास डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 मई है। समर कैंप में 6 से 16 वर्ष उम्र के खिलाड़ियों को क्रिकेट, लॉन टेनिस, सॉफ्ट टेनिस, व्हालीबॉल, फुटबॉल, रग्बी, ऐरोबिक्स सहित योगा का प्रशिक्षण भी प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। इन खेलों में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए छोटे बच्चे अपने माता-पिता के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बड़े बच्चे स्वयं नगर निगम की माय देवास एप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। बुधवार तक बड़ी संख्या में खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की छुट्टियां लग चुकी है और वे समर कैंप की खेल गतिविधियों में शामिल होकर छुट्टी का सदुपयोग कर सकेंगे। यहां से प्रशिक्षित होकर आगामी प्रतियोगिता में भी इन्हें शामिल होने का अवसर मिलेगा।

  • शीघ्र बच्ची नही मिली तो होगा उग्र आंदोलन, संगठन के पदाधिकारियों ने दी चेतावनी

    देवास। महात्मा गांधी जिला अस्पताल से शाजापुर निवासी टीना वर्मा की बच्ची को चोरी हुए 15 दिन बीत चुके है, लेकिन अब कोई अता पता नही लगा है। बच्ची इस वक्त किस हालत में परिजनों का यह सोचकर बुरा हाल है। बच्ची के नही मिलने पर बुधवार को पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा, बजरंग सेना संयोजक उमेश चौधरी, बजरंग दल के भरत यादव, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संतोष वर्मा, भीम सेना अध्यक्ष हेमंत मालवीय, करणी सेना अध्यक्ष अजय सिंह परिहार सहित सामाजिक संगठन के अन्य पदाधिकारी पीड़ित माँ व परिजनों से मिलने पहुंचे और हालचाल जाना। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बच्ची नही मिलने के कारण माँ की हालत खराब होती जा रहा है। प्रशासन भी अब सुस्त पड़ चुका है। इतना गंभीर विषय होने के बावजूद भी प्रशासन के हाथ अब तक कुछ भी नही लगा है। संगठन के पदाधिकारियों ने यदि शीघ्र ही प्रशासन बालिका के बारे में पता नही लगाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी स्थानी शासन-प्रशासन की होगी।

  • विधवा गरीब महिला को भूमि से बेदखल कर खोदा जा रहा है तालाब जेसीबी के सामने लेट कर जताया विरोध, न्याय की गुहार को लेकर कलेक्टर तहसीलदार व एसडीएम को दिया आवेदन

    देवास। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम  छोटा मालसाखेड़ा में गरीब परिवार की विधवा महिला पुनिबाई पिता मांगीलाल सूर्यवंशी की सिंचित भूमि पर तालाब खोदने की कवायद से गरीब परिवार पर परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। पुनिबाई ने आरोप लगाया कि करीब 30 वर्षों से जिस जमीन पर  में खेती कर रही हूं ,उस जमीन पर  आखिर तालाब खुदने की कार्यवाही क्यों कि जा रही है। भेदभाव व द्वेष्टावश की जा रही तालाब खुदाई की कारवाई को बंद कर न्याय किया जाए। विधवा महिला पुनिबाई  न्याय की गुहार लगाते हुए  कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, एसडीएम, तहसीलदार सहित तमाम जिम्मेदार अफसरों को आवेदन दे चुकी हैं। लेकिन अब तक जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व पुनिबाई को सूचना मिली कि आप की जमीन पर तालाब खोदा जाएगा। उसके बाद जेसीबी मशीन से तालाब खोदने लगे जिस पर पुनिबाई ने विरोध किया। अपनी जमीन पर तालाब खुदता देखकर पुनिबाई इस सदमें को बर्दास्त नही कर पाई और बेहोश हो गई। उसके बाद तालाब खुदाई को रुकवा दिया गया। लेकिन हिदायत दी गई कि अगर आप नहीं माने तालाब खोदने का विरोध करते रहे तो बलपूर्वक पुलिस बुलवाकर तालाब खुदवाने की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह धमकी से परिवार दहशत में है। परिवार चलाने का एकमात्र साधन कृषि भूमि ही है। अगर यह भी नहीं बची तो परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल होगा। पुनिबाई ने बताया कि छोटा मालसा खेड़ा में लगभग 50 बीघा जमीन प्रभावशाली लोगों के कब्जे में है। लेकिन भेदभाव व द्वेष्टावश मुझ गरीब की ही भूमि पर आखिर तालाब क्यों खोदा जा रहा है। मेरी जमीन पर तालाब खोदने से पहले अन्य जगह मुझे भूमि दी जाए। जिससे परिवार का पालन पोषण कर सकूं। अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो परिवार सहित आत्मदाह कर लूंगी जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।

  • क्या भाजपा में है *ऑल इज़ वेल …?* शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी यह मैसेज सोशल मीडिया पर  चर्चा का विषय बन रहा है, पैलेस के खिलाफ राजानी ने खोला मोर्चा

    क्या भाजपा में है *ऑल इज़ वेल …?* शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी यह मैसेज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहा है, पैलेस के खिलाफ राजानी ने खोला मोर्चा

    शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया यह मैसेज देवास के आशीर्वाद दाताओं ज़रा गौर किजीये पिछ्ले कई महिनों से अपने जन विरोधी फैसलो से देवास विधायक बैकफुट पर है, इसे भापते हुए उन्होने अपने लल्ला को मैदान में उतारा। वार्डो मे युवा टीम को जोड़ने का काम जारी ही था कि हो गया बंटाधार। पहले से ही एमजी हॉस्पिटल से चोरी हुई एक नवजात बच्ची के कारण सारे भाजपायी मुँह छुपाए घूम रहे थे, ऊपर से मेंढकीरोड ब्रिज की लेटलतीफी ने जख्म हरे कर दिये। फिर संघर्ष करते करते कॉंग्रेस ने जनता की नब्ज़ पकड़ मौके पर चौका मार दिया। घोषणा की कि 7 दिवस में शुभारम्भ नही हुआ तो हम जनता के साथ करेंगे ब्रिज की शुरुआत। थोड़े से ही दबाव में बिखर गई ये नई भाजपायी टीम और बेचारी ट्रेप हो गई और सारा क्रेडिट कॉंग्रेस ले उड़ी। अब शुभारंभ तो करना ही था तो ताबड़तोड़ नास्तिको ने अमावस्या के दिन ही बिना लाईट के ब्रिज का शुभारंभ चंद कार्यकर्ताओं को भेला करके कर लिया। गलती से फिर मिस्टेक हो गई या जान बुझकर पुराने भाजपाईयो को दरकिनार किया गया, आईये देखते है क्यो *चंद सवाल* *1. सवाल – पुर्व मंत्री दीपक जोशी को क्यो नही मिला सम्मान ?* जवाब – पैलेस विरोधी, ब्राह्मण चेहरा *2. सवाल – नेता सत्तापक्ष, स्थानीय पार्षद मनीष सेन को सम्मान क्यो नही मिला..?* जवाब – युवा नेता, संगठन के करीबी, सेन समाज की बच्ची चोरी होने पर प्रशासन का विरोध करने से विधायक सांसद नाराज, पर कतरने की कवायद *3. सवाल – पुर्व महापौर सुभाष को क्यो नही मिला सम्मान ?* जवाब – भ्रष्टाचारी एवं नाकारात्मक छवि ने किया पैलेस से दूर, ब्राह्मण चेहरा लेकिन आने वाले चुनावों में नुकसान की आशंका *4. सवाल – पुर्व सभापति अंसार अहमद को क्यो नही मिली तवज्जों ?* जवाब – देवास सांसद और भाजपा सरकार की मुस्लिम विरोधी छवि एवं बयानों से आहात होकर बैकफुट पर, नई टीम के आने से अहमियत भी कम हुई। *5. सवाल – पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को क्यो नही मिली तवज्जों ?* जवाब – पैलेस विरोधी, ब्रिज पार RSS संगठन के सशक्त नेता को कमजोर करना *6. सवाल – हाटपिप्लिया विधायक मनोज चौधरी को क्यो नही मिला सम्मान ?* जवाब – सिंधिया समर्थक होने से भरोसे लायक नही, देवास विधानसभा मे बढ़ते हस्तक्षेप पर लगाम लगाना, गायत्री राजे की नाराजगी, हाई कमान से शिकायत। अब देवास की जनता आप ही बताइये क्या *ऑल इज़ वेल..?* राम राम

  • ब्राह्मण समाज ने पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

    ब्राह्मण समाज ने पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

    देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एवं विशेष पूजा पाठ की प्रातः 8:30 महासंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला, युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास, महिला मंडल की ओर से श्रीमती विनीता व्यास के नेतृत्व में हजारों समाज जन स्त्री पुरुष युवा चाणक्यपुरी राजाराम नगर स्थित श्रीमती चंदा शर्मा द्वारा स्थापित भगवान परशुराम के मंदिर में एकत्रित हुए। शिव मदन वैदिक संस्थान के आचार्य पंडित सूर्य प्रकाश मिश्रा नानू पंडित एवं उपस्थित विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन संपन्न कराया इसके पश्चात महा आरती हुई। इसके पश्चात महामंत्री दिनेश मिश्रा ने सभी उपस्थिति को संबोधित करते हुए निवेदन किया कि दिनांक 8 मई 2022 को सायं काल 5:30 बजे निकलने वाली भगवान परशुराम शौर्य यात्रा मैं प्रत्येक समाज जन परिवार इष्ट मित्र सहित उपस्थित होकर ब्राह्मण एकता का परिचय दें एवं शौर्य यात्रा को सफल बनाएं। इस अवसर पर श्रीमती मधु शर्मा श्री केशव जोशी श्रीमती रश्मि मिश्रा श्रीमती माया तिवारी श्रीमती विभा दुबे श्रीमती रेणुका शर्मा श्रीमती ममता मोदी को राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं में अहम जिम्मेदारी मिलने पर ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता श्री आदित्य दुबे ने किया। इस अवसर पर सभी समाज जन अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे एवं आभार प्रदर्शन श्री सतीश दुबे कोषाध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर पंडित ओपी तिवारी पंडित  रमेश व्यास पंडित जयप्रकाश शास्त्री पंडित शंकरलाल  शर्मा पंडित राकेश शर्मा पंडित पप्पू जोशी पंडित एम एम मोद पंडित दिलीप शर्मा जोशी पंडित दिनेश तिवारी पंडित श्याम पेशकार पंडित ओम चौधरी पंडित श्याम पेशकार पंडित किशोर पंडिया जी पंडित केके शर्मा कैलाश शर्मा प्रशांत शर्मा एडवोकेट दीपक मिश्रा प्रदीप चिंचे अनिल भट्ट डॉ सुरेश शर्मा गंगेश्वर जोशी घनश्याम पंडित देवकीनंदन समाधिया कैलाश दुबे मोहन शर्मा गजेंद्र चौधरी समीर शर्मा पवन चौधरी भरत व्यास कपिल व्यास सुदर्शन दुबे विमल शर्मा आयुष तिवारी अभिषेक जोशी कुणाल जोशी सुभाष दुबे मुकेश शर्मा अरुण शर्मा गौरी शंकर चौबे डॉक्टर रितेश शर्मा स्वप्निल चौधरी राधेश्याम जोशी किशोर दुबे प्रकाश दुबे संजय दुबे आकाश अवस्थी नयन कानूनगो छोटू पांडे रोहित उपाध्याय गौरव दुबे रोहित उपाध्याय प्रमोद व्यास श्रीमती ममता शर्मा श्रीमती अलका शर्मा श्रीमती  श्रीमती रेणुका शर्मा श्रीमती बबीता शर्मा श्रीमती डॉक्टर रानी व्यास श्रीमती संध्या पेशकार श्रीमती पुष्पा पेशकार श्रीमती मंगला दुबे श्रीमती आरती पाठक श्रीमती साधना तिवारी श्रीमती रिंकी व्यास श्रीमती इंदिरा मेहता उपस्थित थे।

  • जन्मदिन बनाये यादगार जुड़े संस्था मानस से

    जन्मदिन बनाये यादगार जुड़े संस्था मानस से

    देखे वीडियो विशेष


    संस्था मानस
  • पूंजीपति आपस में फूट डालकर मजदूरों का अधिकार छीन रहे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहते हैं आयोजन से नदारद, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)ने मनाया अपना 75 वां स्थापना दिवस

    पूंजीपति आपस में फूट डालकर मजदूरों का अधिकार छीन रहे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहते हैं आयोजन से नदारद, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)ने मनाया अपना 75 वां स्थापना दिवस

    कभी कांग्रेस संगठन के मुख्य संगठन रहे इंटक जो मजदूरों से जुड़ा होकर पूरे देश में कांग्रेस को मजबूत बनाता था आज हालत यह है कि केवल मजदूर नेता इसे अपने दम पर चला रहे हैं जबकि आज भी मजदूरों का प्रतिशत देश में इतना है की वह देश का इतिहास बदल सकता है परंतु उनका नेतृत्व करने वाली कांग्रेस या भाजपा की या अन्य मजदूर संगठन में अब वह बात नहीं रही और उसका खामियाजा भी संगठन को भुगतना पड़ रहा है ।कभी मजदूरों के आधार पर कई सीट एक तरफा आ जाती थी आज मजदूर संगठन की उपेक्षा से कई संगठन विपक्ष में भी अपना स्थान नहीं बना पा रहे हैं लगातार वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से संगठन अपनी लड़ाई उच्च स्तर पर नहीं लड़ पा रहा जिस स्तर पर पूंजीपति अपना काम कर जाते हैं आज भी मजदूरों का शोषण हो रहा है ।

    राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक)ने मनाया अपना 75 वां स्थापना दिवस:

    जिला इंटक देवास के अध्यक्ष महेश राजपूत के नेतृत्व में इंटक ने अपना 75 वा स्थापना दिवस मजदूर एकता जिंदाबाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिंदाबाद के जयघोष के साथ बड़ी धूम-धाम से मजदूर चौराहा उज्जैन रोड पर मनाया इस अवसर पर महेश राजपूत ने बताया कि 3 मई 1947 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जवाहरलाल नेहरू, विवि द्रविड़ वीवी गिरी सहित तत्कालीन नेताओं द्वारा मजदूरों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से इंटक की स्थापना की थी। देश में इंटक ही एक ऐसी संस्था है जो मजदूरों की लड़ाई उनके हकों की लड़ाई लड़ती आई है। और आगे भी लड़ती रहेगी इस अवसर पर इंटक के नेता डॉ मंन्सुर शेख ने अपनी बात रखते हुए मजदूरों के हकों अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली एक मात्र संस्था बताई आपने कहा देवास में स्वर्गीय मांगीलाल जोशी हजारी पहलवान सौभाग्य सिंह गौड़ जैसे नेतृत्व ने हमेशा मजदूरों की लड़ाई लड़ी और महेश राजपूत भी आपके अधिकारों की लड़ाई को आगे लड़ते रहेंगे ऐसी मैं आशा करता हूं आज सभी मजदूर वर्ग को एक होने की आवश्यकता है। पूंजीपति आपस में फूट डालकर के मजदूर भाइयों के अधिकार को छीना जा रहा है। श्रम कानूनों में बड़ा फेरबदल किया जा रहा है इस अवसर पर विभिन्न कारखानों के दिलीप जमगड़े दीपक कामले कमल चौधरी इंटक की जिलाध्यक्ष शोभा नाथ नीलिमा यादव शबाना मंसूरी रजनी यादवआदि कार्यकर्ता एवं संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इंटक उपाध्यक्ष रामबाबू गुर्जर ने किया एवं आभार शहर कांग्रेस की अध्यक्षा शबाना मंसूरी ने माना। यह जानकारी युवा इंटक के उपाध्यक्ष गजेंद्र जाट ने दी।

  • भक्तों के लिए अच्छी खबर प्रशासन ने ₹200 शुल्क की बात को काल्पनिक बताया, नहीं लिया जाएगा भक्तों से कोई शुल्क

    देवास श्रद्धा और आस्था का केंद्र मां चामुंडा टेकरी पर उड़ते उड़ते खबर लगती है कि मां चामुंडा टेकरी पर गर्भ ग्रह में प्रवेश करने वाले भक्तों से ₹200 शुल्क लिया जाएगा । और कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर पॉइंट भी चलता है उसके बाद शहर कांग्रेस द्वारा प्रेस नोट जारी कर इसका जमकर विरोध किया ।

    इसके बाद तुरंत एसडीएम प्रदीप सोनी द्वारा खबर का स्पष्टीकरण किया गया कि माँ चामुंडा शासकीय देवस्थान प्रबंध समिति द्वारा गर्भ ग्रह में प्रवेश हेतु 200 रुपए शुल्क की खबर पूर्णतः काल्पनिक है , मंदिर समिति द्वारा इस प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नही किया गया है । चलो भक्तों के लिए अच्छी खबर है कि अब गर्भ गृह में प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और लगना भी नहीं चाहिए कम से कम धार्मिक स्थल पर समानता रहे आर्थिक आधार पर कम से कम मां चामुंडा टेकरी पर तो प्रवेश ना हो जिला प्रशासन द्वारा तुरंत स्पष्टीकरण देकर आम जनता के विरोध के स्वर को ठंडा कर दिया है अब भले ही प्रशासन कहे यह खबर काल्पनिक थी जहां आग लगती है वही धुआं उठता है ।देव प्रबंधन समिति द्वारा मां चामुंडा टेकरी पर चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ अन्न क्षेत्र और कहीं व्यवस्था होने के बाद ऐसी खबरों से आमजन में नाराजगी स्वभाविक है। बस यह अच्छा किया कि जल्दी ही इसका स्पष्टीकरण कर दिया अंदर की खबर जो भी हो परंतु आमजन भक्तों के लिए अच्छी खबर है कि अब शुल्क नहीं लिया जाएगा।