Category: विशेष

  • देवास में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन 14 जून को

    देवास में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन 14 जून को

    ————- देवास 13 जून 2022/ कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि 14 जून को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन कार्यालय कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) देवास आनंद बाग परिसर एबी रोड देवास में वृत्त स्तर पर गठित टीम द्वारा किया जाएगा। फोरम विद्युत उपभोक्ता की विद्युत संबंधी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

  • पंजाब विधानसभा जीत के बाद आप पार्टी मैं उत्साह, आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का शुभारंभ   पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं देवास जिला प्रभारी आएके खान करेंगे पहली लिस्ट जारी

    देवास। नगर निगम चुनाव में इस बार आप पार्टी भी उत्साहित नजर आ रही है विधानसभा में भले ही जिले में आप पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली हो लेकिन हाल ही में पंजाब चुनाव के परिणाम के बाद आप पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पूरे वर्ष विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ आप पार्टी अब निगम चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है । वैसे देखा जाए तो मध्यप्रदेश में अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई तीसरी पार्टी बहुमत में नहीं आ पाई है। कुछ हद तक बहुजन समाज पार्टी ने जरूर विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है निगम पंचायत चुनाव में भी बसपा का वोट बैंक काम करता है। अब पूरे देश में तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी उभर कर सामने आई है देवास में नगर निकाय चुनाव की रणनीति एवं प्रभावी संचालन हेतु आम आदमी पार्टी द्वारा चामुंडा कांप्लेक्स में दूसरी मंजिल पर जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सोमवार को प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं देवास जिला चुनाव प्रभारी आईके खान 12:00 से 5:00 तक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर  चर्चा करेंगे।इसके साथ ही पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष हुसैन से जिला संगठन मंत्री दीपक माली द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर,मेहरबान सिह चोहान, जाकिर खान, सुनील चोहान,सलमान सदर, धर्मेद्र सिंह, नसीर मन्सूर शाह, अकरम पठान सहित शहर के सभी बुध्दिजीवियों शिक्षित, इमानदार,सेवाभावी महापोर पार्षद पदो के उम्मीदवार अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करें। अब देखना है निगम चुनाव में आप आमजन के विश्वास पर कितनी खरी उतरती है अभी तो आपने पूरी तैयारी के साथ मैदान संभाल लिया है।

  • भाजपा में महापौर टिकट का बेसब्री से इंतजार,  कांग्रेस में वायरल पार्षद की सूची फर्जी बुधवार तक जारी होगी पहली सूची, दमदार उधारी वाले नेता जी भी उधार चुकता कर रहे हैं विभाग की

    भाजपा में महापौर टिकट का बेसब्री से इंतजार, कांग्रेस में वायरल पार्षद की सूची फर्जी बुधवार तक जारी होगी पहली सूची, दमदार उधारी वाले नेता जी भी उधार चुकता कर रहे हैं विभाग की

    अभी देवास में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मची है ।जहां दावेदारों की नींद उड़ गई है उनको जितनी बेचैनी से घोषणा का इंतजार है तो आम जनता में भी एक की चर्चा है कब होगा भाजपा में महापौर का टिकट का फैसला। हर जगह माहौल गर्म है गर्म माहौल में बारिश की कुछ ठंडक भी राजनीति माहौल को ठंडा नहीं कर पाई हे अभी पूरे शहर में क्या गांव में निगम और पंचायत चुनाव का माहौल गरमाया है। कांग्रेस पार्षद की वायरल सूची फर्जी—— कांग्रेसमें महापौर टिकट की घोषणा के बाद कुछ लोगों ने लगे हाथ पार्षदों की सूची भी वायरल कर दी ।कई पार्षद के दावेदार तो इसको देख कर चौक गए क्योंकि इसमें कई दावेदार ऐसे हैं जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं और कई हार का स्वाद चख चुके हैं। वायरल सूची को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने गलत बताते हुए बताया कि बहुत जल्द बुधवार तक कांग्रेस की पहली सूची तो जारी हो जाएगी। और दूसरी सूची भी बहुत जल्द जारी हो जाएगी। पंचायत और नगर निगम में भारी राजस्व की प्राप्ति—– पंचायत चुनाव में जहां सरपंच जनपद और अन्य चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ने बिजली के बिल वह पंचायत की कर राशि पूरी जमा कर उधारी चुकता कर दी ,तो नगर निगम में भी यही हाल है। कई नेता जो वर्षों से संपत्ति कर जलकर नहीं भर रहे थे एकमुश्त जमा कर रहे हैं और विद्युत वितरण कंपनी में भी पुराने बिल तक जमा कर रहे हैं। कोई आपत्ति नहीं लग जाए इसलिए केवल उधारी पूरी तरह चुका रहे हैं यहां तक कि नगर निगम में कहीं दमदार नेता जिनसे निगम नाकेदार वसूली करने के लिए थक थक गए थे अब आसानी से वह देख रहे हैं कि पार्षद दावेदार स्वयं मुस्कुराते हुए कर जमा कर रहे हैं। और एनओसी के लिए भी लाइन लग रही है यह है नगर निगम चुनाव का सरकारी कुछ समय का लाभ कम से कम इन लोगों से वसूली तो हो गई।

  • खेल भावना एवं कड़ा अनुशासन जीवन में सफलता का आधार श्री सिकरवार

    खेल भावना एवं कड़ा अनुशासन जीवन में सफलता का आधार श्री सिकरवार

    देवास। खेल भावना एवं कठोर अनुशासन ही सफलता दिलाती है, यह विचार जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं चामुंडा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर में आए बच्चों के बीच स्वर्गीय श्याम सिंह रघुवंशी जी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार आईजी भोपाल पुलिस ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। विशेष अतिथि आर आई  पुलिस  जगदीश पाटील थे।इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण रघुवंशी , कुमेर सिंह वर्मा, महेश सोनी, सैयद मकसूद अली, श्रीकांत पक्षी श्रीकांत उपाध्याय ,निरुती रघुवंशी, मुजीब शेख,श्रीमती निवेदिता माहेश्वरी, डॉक्टर वर्षा कुमावत, आदिल पठान राजेंद्र पाटीदार,  शोएब खान,  इंद्रजीत सिंह राठौर,  वैभव अभयंकर,  अमान शेख ने अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल मुकाबला चामुंडा क्रिकेट क्लब सी एवं देवास सुपर कॉप्स के बीच खेला गया l इस रोमांचक मैच में चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने शानदार जीत दर्ज की l   इस अवसर पर शुभम शेरा,  हर्ष पवार, कामिल शेख,श्री शांतनु रघुवंशी, गोवर्धन जयसवाल,  विनीत सेहगल,  आदित्य सिंह उपस्थित थे।चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य देवास सुपर कॉप्स के सामने रखना जिसका पीछा करते हुए 163 रन पर ऑल आउट हुई l मैच कोप्रतियोगिता में एवं ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर में आए बच्चों को देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए l इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया । सेमीफाइनल मुकाबले में चामुंडा क्रिकेट क्लब सी के निहाल सिलोदिया 71 रन मैन ऑफ द मैच रहे l फाइनल मुकाबले में  देवास सुपर कॉप्स के केशव गोयल 48 रनो शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच रहे l फाइनल मुकाबला जीतकर चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली l प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने वाले निहाल सिलोदिया 3 मैच 152 रन को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया l 3 मैचों में 9 विकेट लेने वाले हनी सिंह पवार बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट रहे l प्रतियोगिता के बेस्ट फील्डर अयान शेख रहे वही बेस्ट विकेटकीपर मोहित शर्मा रहे l पूरी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मोहित करने वाले केशव गोयल को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया l चामुंडा क्रिकेट क्लब में आए समर कैंप खिलाड़ियों में से इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द समर कैंप दिव्यांश शर्मा एवं केशव गोयल को चुना गया l कार्यक्रम का संचालन  मनोज शर्मा  ने किया। आभार महेश सोनी  ने माना l

  • कोरोना महामारी में सेवा देने वाले कोरोना वारीयर्स डॉक्टर एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का किया सम्मान

    कोरोना महामारी में सेवा देने वाले कोरोना वारीयर्स डॉक्टर एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का किया सम्मान

    देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ देवास के द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को आठ वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी डॉ अभिजित देशमुख के निर्देशन में सेवा सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ देवास के जिला संयोजक द्वारा कोरोना महामारी में सेवा देने वाले कोरोना वारीयर्स डॉक्टर एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी का जिलाअध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं विशेष अतिथि डॉ के के धुत पूर्व जिला संयोजक, गणेश पटेल, डॉ प्रकाश गर्ग पूर्व सी एम एच ओ मंडल अध्यक्ष डॉ सचिन जोशी के आतिथ्य मे प्रशसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ जे एस यादव ने स्वागत भाषण दिया स्वास्थ्य के क्षेत्र मे प्रधानमंत्री के कार्याे का उल्लेख किया डॉ एम एम अग्रवाल, डॉ पवन चिल्लोरे, डॉ नितिन कुमार डोर, डॉ अमित चौबे, डॉ आनंद मानधन्य, डॉ राहुल सोलंकी, डॉ रामेश्वर भादू, डॉ मुकेश चौहान, डॉ मनीष मुकाती आदि चिकित्सक एवं पीतालिश टीकाकरण मंे लगे अलग अलग हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारियों डॉ गोविद् यादव, सुरेंद्र यादव, जयसिंह सेंधव, श्रीमती पुष्पलता सोनगरे, श्रीमती नितु जाधव नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ योगेश वालिम्बे ने किया। आभार डॉ प्रेम सागर चौहान ने माना।   उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।

  • सोनी राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महासचिव नियुक्त

    सोनी राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महासचिव नियुक्त

    देवास। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संरक्षक जगतगुरु पंचानंद गिरी जी महाराज जुना अखाड़ा हरिद्वार, कमल नयन दास जी महाराज छोटी छावनी अयोध्या, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज उज्जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रजत छाबड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री शमशेर सिंह, प्रदेश प्रभारी प्रवीण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह चौहान, प्रदेश नियुक्ति प्रभारी पंकज सिंह राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. यशपाल सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर अंकित सोनी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। संगठन ने उनको को पदभार देते हुए हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी।

  • नगरीय निकाय निर्वाचन-2022)
देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन में नाम निर्देशन से पूर्व अभ्‍यर्थी को राष्‍ट्रीयकृत बैंक में स्‍वंय के नाम से नवीन खाता खुलवाना आवश्‍यक 
————-
नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18जून, और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रत्याशी के लिए देखें

    नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन में नाम निर्देशन से पूर्व अभ्‍यर्थी को राष्‍ट्रीयकृत बैंक में स्‍वंय के नाम से नवीन खाता खुलवाना आवश्‍यक ————- नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18जून, और भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रत्याशी के लिए देखें

    ————– देवास 11 जून 2022/ देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्‍त करना 11 जून से प्रारम्‍भ हो गया है। नगरीय निकाय निर्वाचन में अभ्‍यर्थी को नाम निर्देशन से पूर्व राष्‍ट्रीयकृत बैंक में स्‍वयं के नाम से नवीन खाता खुलवाना आवश्‍यक है। जिसमें निर्वाचन की प्राप्तियों एवं व्‍ययों के पूर्ण ब्‍यौरे नियत होंगे। खाते के ब्‍यौरे रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी को दिये जायेंगे। अभ्‍यर्थी राष्‍ट्रीयकृत बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बरोड़ा, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा, यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक तथा इंडियन बैंक में से किसी भी बैंक में खाता खुलवा सकते है। देवास महापौर पद के लिए नाम निर्देशन न्‍यायालय कक्ष कलेक्‍टर कार्यालय में प्राप्‍त किये जा रहे है। देवास के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के पार्षदों के लिए नाम निर्देशन न्‍यायालय कक्ष कलेक्‍टर कार्यालय, वार्ड क्रमांक 16 से 30 के लिए न्‍यायालय कक्ष अपर कलेक्‍टर तथा वार्ड क्रमांक 31 से 45 के लिए न्‍यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) देवास में प्राप्‍त किये जा रहे है। नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नाम निर्देशन के समय अभ्‍यर्थी को लाने होंगे यह दस्‍तावेज नाम निर्देशन के लिए अभ्‍यर्थी को नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-3, शपथ पत्र(1मूल+3 प्रमाणित छायाप्रति), मतपत्र पर छपाई हेतु नवीनतम 30 फोटोग्राफ (साईज2X2.5C.M.), घोषणा पत्र प्रारूप-अभ्यर्थी का फोटो प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता/प्रस्तावक द्वारा की जाने वाली घोषणा, उम्मीदवार का पहचान पत्र, निर्वाचन अभिकर्ता की नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता के नमूना हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (अ.जा./अ.ज.जा./पि.व. उम्मीदवार होने पर नाम निर्देशन के साथ प्रस्तुत करे), नगर पालिक निगम का बकाया न होने के संबंध में अदेय प्रमाण-पत्र, विद्युत कंपनी का बकाया होने के संबंध में अदेय प्रमाण-पत्र, प्रतिभूमि राशि जमा किये जाने की रसीद, राजनैतिक दल द्वारा खडा किये जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 31(2) के तहत प्रारूप-08, राजनैतिक दल द्वारा खड़ा किये जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 31(2) के तहत प्रारूप-09, निर्वाचक नामावली की प्रमाणित प्रति एवं राष्ट्रीयकृत बैंक में नवीन खाता आवश्‍यक है। निक्षेप राशि नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनु‍सूचित जनजाति/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्‍यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। नाम निर्देशन-पत्र के साथ अभ्यर्थी को निर्धारित प्रारूप में शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। शपथ-पत्र में अभ्यर्थी के आपराधिक रिकार्ड, आस्तियों, दायित्वों तथा शैक्षणिक अर्हता की घोषणा होगी। रिटर्निग आफिसर द्वारा इस जानकारी का सार्वजनिक प्रदर्शन कार्यालय के सूचना पटल पर किया जायेगा। नगरीय निकाय निर्वाचन में ”नोटा” (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प उपलब्ध होगा। रिटर्निग आफिसर के कक्ष में नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये जाने के दौरान अभ्यर्थी के साथ अधिकतम 3 व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे नाम निर्देशन-पत्र नगरीय निकायों के अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन (OLIN) की वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। अभ्यर्थी स्वयं लेपटॉप-डेस्कटॉप या सायबर कैफे, एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क अथवा लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपना नाम निर्देशन-पत्र भर सकता है। ऑनलाइन भरे गए नाम निर्देशन-पत्र की हार्ड कापी निर्धारित समयावधि में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के पदों के अभ्यर्थियों को देना होगा जाति प्रमाण-पत्र अभ्यर्थी के लिए नाम निर्देशन-पत्र में संगत स्थान पर अपनी जाति/वर्ग का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक है। आरक्षित पद से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी से यह अपेक्षा रहेगी कि वे नाम निर्देशन-पत्र के साथ मध्यप्रदेश शासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी शासन के निर्धारित विहित प्ररूप में जाति प्रमाण-पत्र संलग्न करें। मध्यप्रदेश शासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत न करने वाले अभ्यर्थी का (आरक्षित वर्ग का सदस्य नहीं होने की स्थिति में) नाम निर्देशन-पत्र निरस्त किया जा सकेगा।

  • (नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्‍त करना 11 जून से,         पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन)  देवास जिले के नागरिकों को चुनाव (chunav) एप से मिलेगी महत्‍वपूर्ण जानकारी

    (नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्‍त करना 11 जून से, पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले के नागरिकों को चुनाव (chunav) एप से मिलेगी महत्‍वपूर्ण जानकारी

    ————- देवास 10 जून 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन प्राप्‍त करना 11 जून से प्रारम्‍भ होगा। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने नाम निर्देशन संबंधी कार्य के लिए अधिका‍री/कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी है। देवास महापौर पद के लिए नाम निर्देशन न्‍यायालय कक्ष कलेक्‍टर कार्यालय में प्राप्‍त किये जायेंगे। देवास के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के पार्षदों के लिए नाम निर्देशन न्‍यायालय कक्ष कलेक्‍टर कार्यालय, वार्ड क्रमांक 16 से 30 के लिए न्‍यायालय कक्ष अपर कलेक्‍टर तथा वार्ड क्रमांक 31 से 45 के लिए न्‍यायालय कक्ष अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) देवास में प्राप्‍त किये जायेंगे। नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। निर्वाचन लडने वाले अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनु‍सूचित जनजाति/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्‍यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। (पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले में निर्वाचन संबंधित शिकायत के लिए जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम(07272-250666) में सम्‍पर्क करें ————  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन में निर्वाचन संबंधित समस्‍त व्‍यवस्‍थाओं और जानकारियों को प्राप्‍त करने के लिए कलेक्‍टर कार्यालय में कंट्रोल में स्‍थापित किया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्‍बर 07272-250666 है। कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन) देवास जिले के नागरिकों को चुनाव (chunav) एप से मिलेगी महत्‍वपूर्ण जानकारी ———- पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव(chunav) एप बनाया गया है। इस एप से नागरीक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर सकते है। देवास जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान बागली, कन्‍नौद तथा खातेगांव विकासखण्‍ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्‍छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को मतदान कराया जायेगा। मतदान सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंचायत निर्वाचन मतपत्र और मतपेटी द्वारा करवाया जाएगा। पंच-सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के लिये निर्वाचन परिणाम की घोषणा 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य के लिये 15 जुलाई को होगी।  जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन भी दो चरणों में सम्‍पन्‍न होगा। पहले चरण का मतदान 06 जुलाई को तथा दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा। मतदान सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे तक होगा। पहले चरण के लिए मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 17 जुलाई को प्रात: 09 बजे से होगी तथा दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को होगी। पहले चरण में नगर परिषद बागली, करनावद, हाटपीपल्‍या, लोहारदा, कांटाफोड, सतवास, कन्‍नौद, खातेगांव नेमावर तथा नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरावां, भौंरासा तथा टोंकखुर्द में दूसरे चरण होगा मतदान।