Category: विशेष
-

सभापति के दावेदारों पर सबकी नजर, चाहने वाले कर रहे मदद और विरोधी बिगाड़ रहे खेल, देखिए कौन हे दावेदार और कौन बन रहा है चुनौती
महापौर के चुनाव में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने है दोनों में मुकाबला कड़ा है अब इसके बाद बचता है देवास में नगर निगम सभापति का मुख्य सभापति का पद। सभापति का पद भी महत्वपूर्ण होता है नगर निगम में और इसके लिए वार्ड से पार्षद चुनकर आना जरूरी है ,दूसरा पार्षद ही सभापति चुनते हैं। अब देवास में महापौर टिकट के दावेदार को जब टिकट नहीं मिला तो वे अब सभापति के लिए ही पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। सभापति के लिए भारतीय जनता पार्टी में वार्ड क्रमांक 10 से लगातार एक ही वार्ड में टिकट लेकर चुनाव जीतने वाले पप्पू जोशी ने इस बार अपनी पत्नी अर्पणा जोशी को टिकट दिलाया है। सामने कांग्रेस के दमदार उम्मीदवार दिग्गी झाला जो लगातार वार्ड में इन से टक्कर ले रहे हैं और पूरे 5 वर्ष मैदान में डटे रहते हैं। उनकी माताजी गोविंद कुमार झाला से कड़ा मुकाबला हे ।और कांग्रेस पार्टी के ही बागी उम्मीदवार लकी ने अपनी माता जी को निर्दलीय खड़ा कर समीकरण बिगाड़ दिए हैं ।
वार्ड 12 से राजेश यादव के सामने कांग्रेसी प्रत्याशी राजेश जायसवाल है तो यहां इनके लिए निर्दलीय मुकेश जैन रोड़ा बन गया है मुकेश जैन से विवाद भी पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा कहीं तो यह कहा जा रहा है कि इस बार मुकाबला भाजपा ने निर्दलीय में हो सकता है अंतिम समय कुछ कहा नहीं जा सकता।
वार्ड 16 से गणेश पटेल जिनके सामने विमल चौधरी कड़ी टक्कर दे रहे हैं यहां पर पांच निर्दलीय ने सारे समीकरण बिगाड़ दिया है ।और गणेश पटेल पहले हार का स्वाद चख चुके हैं इस बार सभापति के दावेदार तो है ही बस चुनाव की जैसे तैसे जीतना ही चाहते हैं सारी ताकत लगा दी है इस वार्ड में उन्होंने।
अब चौथे नंबर पर आते हैं वार्ड 25 से मनीष सेन जिनके सामने भी निर्दलीय संकेत राय जिनकी माताजी स्वर्गीय लता राय में पार्षद रही है मनीष यहां से दूसरी बार अपना वार्ड छोड़कर चुनाव लड़ रहे हैं इनके सामने कांग्रेसमें युवा मयंक जैन हैं जिनके लिए पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर मेहनत कर रहे हैं इस तरह मनीष सेन को भी ज्यादा मेहनत करना पड़ रही है इनके वार्ड में भी निर्दलीय समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
वार्ड 26 से रवि जैन जिनका अंतिम समय में महापौर के लिए टिकट कटा उसके बाद उनको पूर्व महापौर सुभाष शर्मा के पुत्र विमल शर्मा का टिकट काटकर दीया इनके सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी अलका शर्मा को टिकट देकर मुकाबला रोचक बना दिया यहां निर्दलीय पंकज सोनी भी भाजपा के लिए ही नुकसानदायक है फिर भितरघात का सबसे ज्यादा खतरा है ।क्षेत्र में रवि जैन नए नहीं है परंतु पुराना राजनीति परिवार का इस वार्ड में वर्चस्व रहा है ,वह और शहर के कई नेता जो इनको सभापति नही देखना चाहते हैं यहां समीकरण बिगाड़ रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 40 जहां से भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह बेस बेस्ट को टिकट दिया है धर्मेंद्र सिंह पहले महापौर के लिए अपनी पत्नी के टिकट के लिए अंतिम समय तक प्रयासरत रहे समझौते में बाहर का वार्ड मिला यहां पर उनको कड़ी टक्कर संजय का हार दे रहे हैं तो अपने ही दो निर्दलीय समीकरण बिगाड़ रहे हैं धर्मेंद्र सिंह सभापति के प्रबल दावेदार है।
पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वाले यदि किसी विवाद की स्थिति में सभापति के दावेदार उनके पुत्र मुस्तफा के सामने शशि कला ठाकुर पट्टी पहाड़ा लेकर खड़ी है पूर्व पार्षद रईस भी मैदान में है कि केक ने स्वाद बिगाड़ दिया है सामने रियाज नागौरी कांग्रेस के दमदार से चुनाव लड़ रहे हैं । अब आते हैं कांग्रेस में तो यहां पर प्रमुख दावेदार मैं पूर्व में कई नामी नेता बाहर हो गए हैं । कांग्रेस में इस बार नए चेहरों को बहुत ज्यादा मौका दिया है ।
वार्ड 11 नंबर पर आकर राहुल की माताजी अहिल्या पवार को दूसरी बार मौका मिला है यहां इनका सीधा मुकाबला जयमाला से है राजानी के सबसे खास समर्थक में उनका नाम है । वार्ड नंबर 20 से दूसरी बार लल्ला यादव मैदान में है यह प्रदेश नेता अरुण यादव का टिकट है इनके सामने अजय तोमर और पांच निर्दलीय खड़े है। तीसरा नंबर है वार्ड 27 का जहां दो बार पार्षद का चुनाव जीतने के बाद तीसरी बार फरजाना आबिद खान जो पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के खास है इनके हैट्रिक बनने के साथ दावेदारी भी प्रबल हो जाएगी इनके सामने शकील अपना की पत्नी निजार शेख है सीधा मुकाबला है एक निर्दलीय है । वार्ड 28 से अजीत भल्ला सबसे वरिष्ठ नेता है भाजपा से भूपेश ठाकुर और निर्दलीय उनकी राह में रोड़ा है। वार्ड क्रमांक 30 से हारून शेख जिनका अभी तक पांच नगर निगम के चुनाव में कभी स्वयं तो कभी पत्नी बहू बेटे को पार्षद बनाकर वार्ड में कब्जा बरकरार रखा है। सभापति के दावेदार के लिए ही वह इस बार अपने बेटे को चुनाव ना लड़ाते हुए स्वयं लड़ रहे हैं परंतु इस बार भारतीय जनता पार्टी के शीतल गहलोत ने खम ठोक कर स्वयं इस बार से टिकट लाकर उनके सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सभापति के पहले शीतल गहलोत चुनौती बन गए हैं। कांग्रेस में ही वार्ड 36 से कांग्रेसी नेता शौकत हुसैन की बहू अमरीन वसीम चुनाव लड़ रही है जिनके सामने भाजपा नेता अफजल खान की बहू फरहीन आबिद जो पिछले कई वर्षों से इस वार्ड में तैयारी कर रहे थे मैदान में टक्कर दे रहे हैं ।यहीं पर निर्दलीय पूर्व पार्षद निशा अकील हुसैन जो पूर्व पार्षद रह चुकी है और उनके पति भी इस वार्ड से पार्षद रह चुके हैं इनका दावा मजबूत था परंतु कांग्रेस बगावत के कारण इस बार फिर टिकट टिकट गया इस वार्ड में मुकाबला त्रिकोणीय है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में सभापति के दावेदार के सामने कहीं निर्दलीय तो कहीं अपने ही भीतरघात कर चुनौती खड़ी कर रहे हैं। कांग्रेस ने जहां कई नामी नेता के टिकट काटकर दावेदार ही समाप्त कर दी तो भारतीय जनता पार्टी में भी यही हाल है कुछ टिकट जरूर महापौर के टिकट कटने और सीधे प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और जिलाध्यक्ष के कोटे में गए हैं जिसके कारण पूर्व के कुछ भी नेता को मौका मिला है इस बार नए चेहरों को भी सभापति का मौका मिल सकता है यदि नामी नेता चुनाव में प्रदर्शन अच्छा नहीं कर सके तो। नगर निगम में सभापति और महापौर का पद महत्वपूर्ण है राजनीति दृष्टि से देखा जाए तो पूर्व सभापति स्वर्गीय रतन लाल चौधरी जी को विधानसभा देवास का टिकट मिला उसके बाद पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर और पूर्व महापौर पति हारून शेख और रेखा वर्मा को टिकट मिला है पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर को तो दो बार देवास से विधानसभा का टिकट मिल चुका है वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सभापति सुभाष शर्मा को महापौर का टिकट मिला और महापौर भी बने इसलिए देवास सभापति और महापौर का पद बहुत मायने रखता है । सभापति की दौड़ में ऊपर चर्चित चेहरे अपना भाग्य आजमा रहे हैं अब देखना है इनमें से किस का भाग्य जागता है या परिस्थिति अलग होने पर नया चेहरा सभापति पद की शोभा बढ़ाता है।
-

ग्राम पंचायत राजोदा के सरपंच पद की मतों की पुनर्गणना एवं अंतिम घोषणा स्थगित किए जाने हेतु लगाई याचिका
देवास। ग्राम पंचायत राजोदा के सरपंच पद की मतों की पुनर्गणना एवं अंतिम घोषणा स्थगित किए जाने हेतु ग्राम पंचायत सरपंच अभ्यर्थी विनोद चौहान ने सत्यनारायण चौधरी, विशाल पाटीदार, प्रवीण चौधरी, ज्योति ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह चौहान, दिनेश परमार, रिटर्निंग आफीसर मप्र पंचायत निर्वाचन सभी निवासी ग्राम राजोदा के विरूद्ध न्यायालय सम्मानीय विहित प्राधिकारी (पंचायत निर्वाचन) एवं अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष याचिका लगाई है। याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि मप्र निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र पंचायत निर्वाचन संबंधित अधिसूचना जारी किए जाने के उपरांत मप्र राज्य में विभिन्न चरणों में मतदान सम्पन्न हुए। द्वितीय चरण में राजोदा तहसील व जिला देवास का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। दिनांक 1 जून को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद इसी दिनांक को मतगणना आरंभ की गई। जिसमें प्रत्यर्थी सत्यनारायण चौधरी को अवैधानिक तरीके से अधिक मत प्राप्त होना दर्शाया गया। मतगणना त्रुटिपूर्ण होने पर याचिकाकर्ता द्वारा मतगणना स्थल पर ही एक आवेदन देकर रिटर्निंग ऑफिसर को देते हुए पुर्नगणना की मांग की गई। परंतु राजनीतिक द्वेषता की भावना से याचिकाकर्ता के आवेदन को अवैधानिक तरीके से गणना स्थल पर निरस्त कर दिया गया। जबकि याचिकाकर्ता के मतदान अभिकर्ता एवं गणन अभिकर्ता पंकत, रवि, राकेश, विरेन्द्र, दीपक, संजय, योगेन्द्र आदि ग्रामीणों ने मतगणना स्थल पर मौजूद होकर जो पीठासीन अधिकारी द्वारा टीप अंकित की गई है उस समय तक उक्त मतदान केन्द्र पर कोई रिकार्ड लिफाफे में सील बंद नही हुआ था तथा सभी मतपत्र खुले हुए रखे थे। किसी भी अभिकर्ता के हस्ताक्षर सील बंद मोहर पर नही हुए थे, परंतु रिटर्निंग अधिकारी द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर याचिकाकर्ता की पुनर्गणना की मांग को अवैधानिक तरीके से अस्वीकार करते हुए याचिकाकर्ता के वैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया। मतगणना के दौरान जो रिजेक्ट मत थे उन्हे याचिकाकर्ता के अभिकर्ताओं को 10 फिट दूरी से दिखाकर रिजेक्ट किए गए है। रिजेक्ट होने के बाद मामला तुल पकड़ने लगा। तब वहां उपस्थित पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन अधिकारी को बुलाया। जब निर्वाचन अधिकारी ने स्वयं मतगणना की तो विजेता सत्यनारायण चौधरी की मतपेटी में से दो मतपत्र याचिककर्ता विनोद सिंह चौहान के निकले। जब निर्वाचन अधिकारी को गड़बड़ी का शक हुआ तो वे पुन: मतगणना का आश्वासन देकर मतपेटी अपने साथ कार्यालय ले गए। ऐसी स्थिति में समस्त मतो का पुनर्गणना की जाना न्यायहित आवश्यक है। मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित होने पर माननीय अधिकारी स्वय मय दल बल के उपस्थित हुए थे तथा उनके द्वारा स्वयं पोलिंग बूथ 150 के प्रत्यर्थी क्रमांक 1 सत्यनारायण प्राप्त मतो की जाँच की गई तो प्रत्यर्थी सत्यनारायण को प्राप्त मतों में चार मत याचिकाकर्ता के निकले, जिससे यह स्पष्ट है कि मतदान दल द्वारा प्रत्यर्थी सत्यनारायण चौधरी जो कि स्थानीय विधायक की समाज का है उसके प्रभाव एवं राजनैतिक दबाव में आकर त्रुटिपूर्ण तरीके से उसे अवैध लाभ पहुंचाने की नियत से जान बूझकर त्रुटिपूर्ण मतगणना की गई। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि याचिका स्वीकार की जाकर ग्राम पंचायत राजोदा के सरपंच पद हेतु समस्त मतों की पुर्नगणना की जाकर पुर्नगणना के उपरांत अंतिम परिणाम आने की तत्संबंधि आगामी समस्त कार्यवाही, प्रभार का प्रदान किया जाना आदि स्थगित किए जाने के आदेश दिए जाए।
-

15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदिनी देवास के विकास का नया इतिहास लिखेंगे श्रीनाथ
देवास = कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने स्थानी जवाहर चौक में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदनी व्यास मिलकर देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे इसी के साथ श्रीनाथ ने कहा कि देवास हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है जब मैं केंद्र में शहरी विकास मंत्री था तब सज्जन सिंह वर्मा ओर मनोज राजानी मुझ पर दबाव डालकर देवास के विकास के लिए योजनाएं ले जाते जाते थे शिवराज सिंह चौहान कितना भी झूठ बोले ले लेकिन देवास ग्वालियर फ़ॉर लेन की स्वीकृति ओर काम की शुरुआत मेरे समय हुई। जब देवास के बारे में पता चलता है कि यहां का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है तब दुख होता है । हमें आज का देवास नहीं आगे का देवास बनाना है उसके लिए विजन चाहिए उस पर सोचना है। यह चुनाव विनोदनी व्यास का फैसला नहीं करेगा देवास के विकास का फैसला करेगा । शिवराज सिंह जी आएंगे और झूठ बोलेंगे उन्होंने अपने झूठ से आपको 18 साल से फंसा रखा है । शिवराज सिंह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया शिवराज सिंह जी आपने बेरोजगारी दी है घर-घर दारु दी है 11 तारीख के बाद ना तो झंडे रहेंगे ना पोस्टर रहेंगे तब आप को सोचना है विकास करना है तो बटन देवास के भविष्य का दबाना है । इसी के साथ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि में जो भी काम कराता हूं उसका श्रेय देवास की विधायक लेती है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बताएं कि उन्होंने कितने काम किए हैं। मेरी लाई हुई योजनाओं को सिर्फ उन्होंने बदला है। इसी के साथ श्री वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे विनोदनी व्यास को एवं कांग्रेस के पार्षदों को अपना वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाएं। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया एवं आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ओम पटेल जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा मनीष चौधरी पंडित जयप्रकाश शास्त्री भगवान सिंह चावड़ा राजवीर सिंह बघेल जितेंद्र सिंह मोंटू रमेश व्यास प्रयास गौतम एजाज शेख सहित देवास जिले में हुए पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
-

देवास जिले में समस्त स्कूल बस संचालक वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज 18 जुलाई तक करें तैयार ————- स्कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, गति नियंत्रक यंत्र अनिवार्य रूप से लगवाये ————- बस ऑपरेटर मार्ग पर लगे संकेतकों का कड़ाई से पालन करें, जलमग्न सड़कों एवं पुलिया पर जल जमाव की स्थिति में वाहन क्रॉस नहीं करें ————– जिले के समस्त बस ऑपरेटरों तथा स्कूल बस संचालकों के लिये दिशा-निर्देश जारी
————- देवास 05 जुलाई 2022/ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने देवास जिलान्तर्गत संचालित होने वाले समस्त स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिये है कि वे अपनी स्कूल बसों का संचालन सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार ही करें। समस्त स्कूल बस संचालक अपने-अपने वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे पंजीयन, फिटनेस, परमिट, टैक्स, बीमा, पीयूसी प्रमाण पत्र इत्यादि 18 जुलाई तक तैयार करवा लें। इसके अतिरिक्त वाहनों के फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, गति नियंत्रक यंत्र भी अनिवार्य रूप से लगवाये। वाहन संचालक समस्त दस्तावेज वाहनों में चैकिंग के दौरान उपलब्ध रखेंगे। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि वर्षाकाल में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार बस संचालकों को अवगत कराने एवं सुगम यातायात की दृष्टि से जिले के समस्त बस ऑपरेटरों तथा स्कूल बस संचालकों के लिये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिनका पालन किया जाना समस्त बस ऑपरेटरों को अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में ऐसे वाहन स्वामियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि बस संचालक वाहन का समय-समय पर रख रखाव करें। कुशल चालक एवं परिचालकों द्वारा यात्री वाहनों का संचालन किया जाये। मार्ग पर लगे संकेतकों का कड़ाई से पालन किया जाये। वाहन के टायर अच्छी कंडीशन में हो ताकी वाहन स्लीप नहीं हो। मार्ग पर जलमग्न सड़कों एवं पुलिया पर जल जमाव की स्थिति में वाहन क्रॉस नहीं करें। तेज गति से वाहन का संचालन तथा मार्ग पर रेसिंग ना करें। वाहनों में गति नियन्त्रक यंत्र अनिवार्य रूप से चालू अवस्था में लगा हुआ हो। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों नही बैठाई जाये।
-
(नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) कलेक्टर श्री शुक्ला ने जिले की बागली, करनावद, हाटपीपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद से बाहरी व्यक्तियों को नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश —————– मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित
————- रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित ————— देवास 04 जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए देवास जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र आने वाली बागली, करनावद, हाटपीपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद की सीमा क्षेत्र अन्तर्गत स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को छोड़कर निर्वाचन प्रचार की कार्यवाही में संलग्न ऐसे सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं हॉटल-लॉज-धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्तियों जो उस नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 04 जुलाई सायं 05 बजे से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के लिए आदेश दिये है। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद में 06 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिये है कि निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त आदर्श आचरण सहिंता की अवधि के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के मध्य प्रचार अभियान जिसमें घर-घर जाकर प्रचार करना, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकरो आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। उपर्युक्त प्रतिबन्ध निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों एवं विधि एवं व्यवस्था सम्बन्धी ड्यूटी में संलग्न पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी सन्तुष्ट होने पर किसी आवेदक को इस आदेश के प्रतिबंधों से छूट प्रदान कर सकेंगे। यह प्रतिबन्ध पूर्व में किसी नियम अधिनियम आदेश के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के अतिरिक्त होगे अर्थात इस आदेश के पूर्व में जारी सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी यथावत लागू रहेगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।



