देवास। नगर निगम चुनाव रोचक होते होने जा रहे हैं बहुत ही कम समय में निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने कड़ी मेहनत लगातार लोगों से संपर्क करो मुकाबला कड़ा बना दिया है अब निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं रही शहर में इनका माहौल अलग ही नजर आ रहा है ।निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने शनिवार को जनसम्पर्क रैली निकालते हुए आमसभा को संबोंधित किया। जनसम्पर्क रैली ढोल ढमाकों एवं शहर के मतदाताओं से आशीर्वाद लेते हुए केदारेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई जो मीरा बावड़ी, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक, नयापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड तीन बत्ती चौराहा, पीठा रोड, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, गोया, भगत सिंह मार्ग होते हुए तहसील चौराहा पहुंची, जहां आमसभा प्रारंभ हुई। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं उनके समर्थक मौजूद थे। सैकड़ों जगह श्रीमती चौधरी एवं रैली का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। इस दौरान श्रीमती चौधरी व उनके समर्थकों ने मतदाताओं से सूरज मुखी का फूल का लिए वोट मांगा। रैली पश्चात आमसभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने कहा कि देवास के मतदाताओं के साथ सत्ताधारी नेता छलावा करते है फिर चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते है। निगम में भी काफी भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन आज तक किसी पर गाज तक नही गिरी। जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। विकास के नाम पर सिर्फ धोखा हुआ है। जनसंपर्क के दौरान शहर के मतदाताओं से मेरे द्वारा किया गया एक-एक वादा पूरा करना मेरा परम कर्तव्य है। जिस पर में अटल हूँ। पूर्व में रहे महापौर द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है, सिर्फ झूठे वादे जनता से किए है। पूर्व महापौर ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है। शहर के मतदाताओं के आशीर्वाद से यदि में चुनाव जीतती हूँ तो महापौर बनते है हेल्पलाइन नंबर अलॉट करवाना, निगम द्वारा बेवजह लिए जा रहे शुल्क माफ करना, जनता की सुविधा एवं जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाना, नया हाईटेक गार्डन, जिमखाना व योग केन्द्र खोलना, खाली पड़ी जमीन पर व्यवस्थित मार्केट बनवाना, मेट्रो रेल लाइन देवास तक लाना, अवैध कालोनियों को वैध करना, निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना आदि अन्य योजना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
Category: विशेष
-

पैकी प्लाट का मुद्दा गरमाया राजानी का पलटवार कहा दम हो तो 24 घंटे में पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश निकाले शिवराज
देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि आज नगर निगम चुनाव के मद्देनजर देवास में प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान। स्थानीय जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर जनता को गुमराह करने का काम किया है शिवराज सिंह चौहान ने। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने शिवराज पर पलटवार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहां की चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान बार-बार इस तरह की झूठी घोषणाएं और प्रोपेगेंडा कर जनता को भ्रमित करते हैं जो कि सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री राजानी ने यह भी कहा कि पिछले 7 सालों से जनता अनेक समस्याओ और उनके नेताओ के भ्रष्टाचार से पीड़ित है। किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले महापौर चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने इसी मंच से यही घोषणा की थी, जो आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी। विगत 17 सालों से देवास की जनता नगर निगम से जुड़ी समस्याओं और इस भ्रष्ट तंत्र से लड़ रही है किंतु शिवराज जी आपने आज तक देवास की जनता के दर्द को नहीं समझा। आज जब महापौर चुनाव में अपनी हार दिख रही है तो शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करते घूम रहे है। यह देवास की जनता का अपमान है और साथ ही साथ पैकी प्लाट के संबंध मे आपकी की गई घोषणा आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। देवास पंचायत के चुनावो मे कांग्रेस की जीत भाजपा पचा नहीं पा रही है। अब जब कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में इस समस्या को समाप्त करने की बात कही तो शिवराज अपनी सीधी हार देख बौखला गए और इसलिए चुनावी सभाओं में उटपटांग घोषणाएं करते फिर रहे हैं। यदि शिवराज सिंह चौहान में दम हो तो 24 घंटे के भीतर पैकी प्लॉट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश पारित करें। देवास की जनता इनके झूठ को पहचान चुकी है और इस बार परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि चुनाव आयोग इस तरह के कृत्य पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि भूल कर भी कोई नेता जनता के साथ इस तरह का धोखा ना कर सके।
-

देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थापित किया जा रहा है नगर वन, पहाड़ी पर लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे ———— ————- ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत पूरे देश में नगर वन के लिए 75 स्थानों का चयन, मध्यप्रदेश के 5 स्थानों में से एक देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी
————– देवास 08 जुलाई 2022/ देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर को शुद्ध हवा एवं पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसहयोग एवं जनसहभागिता से वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत पूरे देश में 75 स्थानों पर नगर वन के लिए स्थान चयन किया गया, जिसमे मध्यप्रदेश के 5 स्थानों में से एक देवास के शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर वन स्थापित किया जा रहा है। नगर वन के तहत शंकर गढ़ पहाड़ी पर कुल 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। नगर वन के अन्तर्गत वृक्षारोपण का शुभारंभ आज 75 पौधों के रोपण के साथ किया गया, जिसकी शुरुआत कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, वन संरक्षक श्री पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, नगर निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, वन विभाग समस्त उप वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अन्य वन स्टाफ व नगर के विभिन्न स्वयं सेवी संस्था के द्वारा किया गया है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि पूर्व में लगाए पौधों को इतनी गर्मी में जीवित रख पाना बहुत मुश्किल था, लेकिन वन विभाग एवं जन सहभागिता से गर्मी के मौसम में भी पौधों को जीवित रखा गया और अब शंकरगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर चिन्हित होने लगा है। जन सहभागिता से वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उस समय रोपे गए पौधे अब पेड़ो का आकार लेने लगे है साथ ही देवास नगर को शुद्ध हवा एवं पानी का संचार करने लगे है। वन संरक्षक श्री पी. एन. मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को हरा भरा करने में जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने जो सहयोग किया वो अभूतपूर्व है। सभी संस्थाओं के सहयोग से ही ये संभव हुआ। आने वाले समय में निश्चित ही ये पौधे बड़े होकर नगर को शुद्ध हवा एवं पानी में सहयोग करेंगे। विदित हो कि एक समय ऐसा था जब शंकर गढ़ पहाड़ी का नाम सुनते ही खनन माफियाओं के विचार मन में आते थे किन्तु आज जिला प्रशासन, वन विभाग एवं नगर की जागरूक जनता की सहभागिता से ये पहाड़ी वृक्षारोण के लिए मशहूर हो रही है। शंकर गढ़ पहाड़ी पर सिसू वाटिका, बैल पत्र वाटिका, नीम वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, न्याय वाटिका, जैव विविधता वाटिका एवं फल वाटिका बनाई जा रही है।
-

कार्यकर्ता का जुनून, चढ़ने के लिए सीडी नहीं मिली तो इस तरह लगाया झंडा
चुनाव चरम पर है और अब प्रचार प्रसार भी बढ़ने लगा है । प्रचार प्रसार में सबसे ज्यादा झंडे बैनर का उपयोग होता है ऐसे ही एक दल के कार्यकर्ता जब झंडा लगाने के लिए गए तो आसपास सीडी की व्यवस्था नहीं थी तो साथी हाथ बढ़ाना की तरह साथी कंधा लगाना और कंधे पर उठाकर अपना काम कर दिया यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वार्ड क्रमांक 19 का फोटो कार्यकर्ता द्वारा झंडा लगाने के लिए इस तरह समर्पित बताया जा रहा है वैसे शासकीय संपत्ति पर झंडा लगाना गलत है शासन द्वारा लिखा लिया जाएगा परंतु तब तक तो यह फोटो व्हाट्सएप फेसबुक पर खूब चल रहा है।
-

कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, भ्रष्टाचार करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं भारतीय जनता पार्टी देश को विकास की गति देने वाली पार्टी – मुरलीधर राव
देवास। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी प्रबुद्ध जनों की बैठक लेने स्थानीय खेड़ापति होटल पहुंचे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने श्री मुरलीधर राव जी का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। श्री खंडेलवाल ने बताया कि 13 जुलाई को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीतकर विजय पताखा लहराएगें। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज बैठक में हमारे बीच शहर के डॉक्टर, व्यापारी, वकील सभी है। आप सभी प्रबुद्धजन जानते हैं कि शहर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहुत विकास हुआ है आगे भी विकास जब होगा कि महापौर भारतीय जनता पार्टी का हो हमने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। अच्छी सडक़ों और गार्डनों का निर्माण किया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या अन्य कोई योजनाएं हितग्राहियों को अनेकों योजनाओं का लाभ हमारी सरकार से मिला है। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के तहत युवा मोर्चा का सम्मेलन हुआ। महिला मोर्चा का कार्यक्रम हुआ है। आज प्रबुद्धजनों का कार्यक्रम है। आपके वोट देने के साथ वोट दिलवाने में आप सभी प्रबुद्ध नागरिकों की बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि आमजनों में आपका बहुत प्रभाव होता है। देवास जैसे शहर में विकास के लिए महापौर भाजपा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। देवास में भी भाजपा की सरकार बने मैंने देखा है कि देवास में बहुत विकास हुआ है। जैसे अच्छी सडक़ें, स्कूल, कॉलेज की अच्छी बिल्डिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन में घर-घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड से लोगों को फ्री इलाज मिला है, नर्मदा का जल, ब्रिज, अच्छे गॉर्डन देवास के आस-पास बायपास, रोजगार के क्षेत्र में देवास में सबसे ज्यादा उद्योग लगे हुए हैं। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। उन्होनें कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों का भारतीय जनता पार्टी में कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। नई संस्कृति बनाने की और हमारा देश विकास कर रहा है। उसी दिशा में हम आने वाले समय में भी प्रदेश को विकास की और ले जाएंगे। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर, दुर्गेश अग्रवाल जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव एवं वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया व आभार दुर्गेश अग्रवाल ने माना।
-

हत्या कारित करने वाले आरोपीगण को हुई आजीवन कारावास की सजा
जिला अभियोजन अधिकरी, श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.04.18 को फरियादी श्यामू बाई ने थाना बागली में देहाती नालसी लेख कराई थी कि करीब 10-12 दिन पहले हमारे गांव के गिरधारी कोरकू की लडकी ज्योति कहीं चली गई थी गिरधारी कोरकू का लडका अनिल और गिरधारी के भाई राजाराम के लडके महेश व दिनेश ज्योति के जाने की शंका मेरे भानेज सुभाष पिता नारायण निवासी ग्राम कुमारिया राव पर करते थे सुभाष हमारे साथ गांव बुराडिया रहता है गिरधारी का लडका अनिल और राजाराम के लडके महेश, दिनेश और इनके दोस्त मिथुन पिता कन्हैयालाल कोरकू और ननिया उर्फ नरेन्द्र सेंधव जो गांव में ही रहते है इसलिए मै इन सभी को जानती हू ये सभी पॉचों तीन-चार दिनों से रोज हमारे घर पर आकर हमसे बोल रहे थे कि ज्योति नहीं आयेगी तो तुमको जान से मार देगे। उसी दिनांक को शाम 07:30 बजे अनिल, महेश, दिनेश, मिथुन और ननिया उर्फ नरेन्द्र सेंधव निवासीगण ग्राम बुराडिया उनके हाथों में लाठिया और सालिया लेकर एक राय उसके घर आये और उसे तथा घरवालों को अश्लील गालिया देते हुए उसे और उसके पति को जान से मार डालने की नियत से सभी ने एक राय से लाठियों से सिर में पीठ, हाथ, पैरों में जिसको जैसा मौका मिला मारने लगे उसके पति को मार-मारकर जमीन पर गिरा दिया उसका लडका, उसकी मां तथा भानेज हमको बचाने आये तो इन पॉचों ने उनको भी जान से मार डालने की नियत से लाठिया व सलिया से मारपीट की। फरियादी के पति, उसकी मॉ राजू बाई ,बबलू तथा भानेज जितेन्द्र को शरीर में चोंटे आई एवं उसके पति अम्बाराम की मौके पर ही चोंटे लगने के कारण मौत हो गई थी। फरियादिया के बताये अनुसार घटना की रिपोर्ट लेखबद्व की गई। प्रकरण को विवेचना में लिया गया आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया गया। माननीय विशेष सत्र न्यायलय (एससी/एसटी एक्ट), जिला देवास द्वारा आज दिनांक 07-07-2022 को निर्णय पारित करते हुए आरोपीगण अनिल, मिथुन, ननिया उर्फ नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, आरती व सीमा को धारा 302/149 भादवि में प्रत्येक को आजीवन कारावास व 100-100/- रूपये के अर्थदण्ड तथा आरोपीगण अनिल, मिथुन, ननिया उर्फ नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, आरती, व सीमा को धारा 307/149 में प्रत्येक आरोपीगण को 10-10 वर्ष का कारावास व 50-50/- रूपये के अर्थदण्ड व धारा 323 सहपठित धारा 149 में प्रत्येक आरोपीगण को 03-03 माह का कारावास व 25-25/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया एवं आरोपीगण ननिया उर्फ नरेन्द्र सेंधव, धर्मेन्द्र सेंधव को 3(2)(वी) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में आजीवन कारावास व 100-100/- रूपये के अर्थदण्ड एवं 3(2)(वीए) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम में 03-03 माह का कारावास व 25-25/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन विशेष लोक अभियोजक, श्री अतुल पण्डया जिला देवास एवं श्रीमती आशा शाक्यवार, अति.जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक गोपीकिशन बडोले का विशेष सहयोग रहा।
-

बाल संरक्षण एवं बाल संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के मार्गदर्शन में एवं श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शासकीय हाई स्कूल इटावा देवास में बाल संरक्षण एवं बाल संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत अंतिम दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल द्वारा बताया गया कि शिक्षा ऐसा दीपक है जो हर व्यक्ति के जीवन में अच्छा उजाला उसके विकास उसकी उन्नति के साथ आगे बढ़ाता है। उन्होंने माननीय डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों के अनुसार उनके जीवन महत्व को बताते हुए बताया कि उनके द्वारा देश के लिए शिक्षा को प्राप्त कर संविधान की रचना की गई। यह तभी संभव हो पाया कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से अपने आप को सक्षम और विकसित किया। इसलिए हमें देश के लिए परिवार के लिए एवं स्वयं के लिए शिक्षा को प्राप्त करना एवं निरंतर अभ्यासरत रहना आवश्यक है। साथ ही जिन बच्चों ने शाला त्याग दी है वह भी पुनः शिक्षा प्रारंभ करें एवं अपने साथी आस-पास के बालकों को प्रेरित करें कि यदि शाला त्याग दी है तो पुनः शिक्षा प्रारंभ करें। शिविर के उपरांत शाला त्यागी बच्चों के लिए कार्यरत पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती फूलकुंवर राजपूत द्वारा इटावा क्षेत्र के शाला त्यागी बच्चों को पुनः प्रवेश कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से प्रयास कर उनके गैप सर्टिफिकेट एवं पुनः प्रवेश की प्रक्रिया का कार्य किया जा रहा है। साथ ही यदि किसी बच्चे को शिक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन से नियमअनुसार सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संविधान के मूल अधिकार, मूल कर्त्तव्य एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्रधिकरण द्वारा संचालित योजना बालकों से मैत्रीपूर्ण संबंध 2015, बाल संरक्षण एवं संवर्धन, बच्चों की शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया गया।

