कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है, भ्रष्टाचार करने वालों का भाजपा में कोई स्थान नहीं भारतीय जनता पार्टी देश को विकास की गति देने वाली पार्टी – मुरलीधर राव

देवास। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी प्रबुद्ध जनों की बैठक लेने स्थानीय खेड़ापति होटल पहुंचे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने श्री मुरलीधर राव जी का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। श्री खंडेलवाल ने बताया कि 13 जुलाई को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीतकर विजय पताखा लहराएगें। विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने कहा कि आज बैठक में हमारे बीच शहर के डॉक्टर, व्यापारी, वकील सभी है। आप सभी प्रबुद्धजन जानते हैं कि शहर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बहुत विकास हुआ है आगे भी विकास जब होगा कि महापौर भारतीय जनता पार्टी का हो हमने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। अच्छी सडक़ों और गार्डनों का निर्माण किया गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो या अन्य कोई योजनाएं हितग्राहियों को अनेकों योजनाओं का लाभ हमारी सरकार से मिला है। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव जी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के तहत युवा मोर्चा का सम्मेलन हुआ। महिला मोर्चा का कार्यक्रम हुआ है। आज प्रबुद्धजनों का कार्यक्रम है। आपके वोट देने के साथ वोट दिलवाने में आप सभी प्रबुद्ध नागरिकों की बड़ी भूमिका होती है। क्योंकि आमजनों में आपका बहुत प्रभाव होता है। देवास जैसे शहर में विकास के लिए महापौर भाजपा का होना बहुत जरूरी है। क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, प्रदेश में भाजपा की सरकार है। देवास में भी भाजपा की सरकार बने मैंने देखा है कि देवास में बहुत विकास हुआ है। जैसे अच्छी सडक़ें, स्कूल, कॉलेज की अच्छी बिल्डिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन में घर-घर शौचालय, आयुष्मान कार्ड से लोगों को फ्री इलाज मिला है, नर्मदा का जल, ब्रिज, अच्छे गॉर्डन  देवास के आस-पास बायपास, रोजगार के क्षेत्र में देवास में सबसे ज्यादा उद्योग लगे हुए हैं। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है। उन्होनें कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों का भारतीय जनता पार्टी में कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। नई संस्कृति बनाने की और हमारा देश विकास कर रहा है। उसी दिशा में हम आने वाले समय में भी प्रदेश को विकास की और ले जाएंगे। बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव जी, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, शरद पाचुनकर, दुर्गेश अग्रवाल जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव एवं वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओम जोशी ने किया व आभार दुर्गेश अग्रवाल ने माना।

You may have missed