Category: विशेष

  • देवास जिले में जनपद पंचायत मैं कांग्रेस ने बाजी मारी, देवास और बागली में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस के, कन्नौद में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस का जबकि तीनों विधानसभा में है विधायक है भाजपा के

    देवास जिले में जनपद पंचायत मैं कांग्रेस ने बाजी मारी, देवास और बागली में अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस के, कन्नौद में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस का जबकि तीनों विधानसभा में है विधायक है भाजपा के

    देवास ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। देवास जनपद अध्यक्ष पद रामकला पति मुकेश गांव तिगरिया गोगा निर्वाचित उपाध्यक्ष कलाबाई परमानंद ग्राम रालामंडल निर्वाचित हुई है।

    वही बागली में भी कांग्रेस की पारुबाई नाहर सिंह मुजाल्दे गांव भूरिया पूरा तो उपाध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर बागली के विजय हुए तीसरा कन्नौद में श्रीमती सावित्री बाई रेवाराम जी सारण निर्विरोध विजय हुई ।जिन्हें भाजपा समर्थक बताया जा रहा है वही कन्नौद में उपाध्यक्ष रमजान खान पीपल्दा गांव के निर्वाचित हुए इस। तरह देवास जिले की 3 जनपद पंचायत में कांग्रेस अग्रणी रही है। बागली में विधायक एक जनपद नहीं जीता सके तो हाटपिपलिया और देवास विधानसभा के बीच देवास जनपद में अधिकांश भाग हाटपिपलिया का है जहां सबसे ज्यादा जवाबदारी विधायक मनोज चौधरी की है। उनके लिए उनके खास प्रत्याशी को अध्यक्ष बनाना हार का कारण बताया जा रहा है ।दूसरा बहुमत होने के बाद भी पूरी जनपद कांग्रेस के कब्जे में जाने से कांग्रेसियों में उत्साह है तो भाजपा समर्थक हताश देखे गए मनोज चौधरी के लिए यह झटका है जिला पंचायत मैं पहले ही कांग्रेसी समर्थक भारी है और अब जनपद भी पूरी हाथ से गई इधर कन्नौद मैं उपाध्यक्ष कांग्रेस के पक्ष में गया तो अध्यक्ष निर्दलीय जो पूर्व मंत्री दीपक जोशी के समर्थक बताए जा रहे हैं। पूर्व में सावित्री रेवाराम जाट गांव से सरपंच भी रहे हैं और यह क्षेत्र बागली में आता है जहां पूर्व मंत्री दीपक जोशी का वर्चस्व रहा है। बागली विधायक पहाड़ सिंह कनौजिया के लिए भी यह झटका है ।अभी तक 4 विधानसभा क्षेत्र की तीन जनपद में कांग्रेस आगे है देवास जनपद के लिए कांग्रेस से पूरी टीम एक होकर मैदान में थी। इस जनपद से शानदार एंट्री हाटपिपलिया में पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर की भी हो गई है। शहर के महापौर के नतीजे मैं इतिहास बना तो ग्रामीण क्षेत्र में नया इतिहास बन रहा है और आगे कल चर्चा करेंगे आज तो इतना ही कि जनपद में भाजपा निपट गई।

  • नगर निगम का हो रहा डैम के संधारण पर खर्च और निजी संस्था कर रही निशुल्क उपयोग

    नगर निगम का हो रहा डैम के संधारण पर खर्च और निजी संस्था कर रही निशुल्क उपयोग

    देवास। नगर निगम की माली स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ललित चौहान ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की है कि निगम को मिले पानी के बिल को माफ किया जाए और निजी संस्था द्वारा डैम का उपयोग निशुल्क किया जा रहा है। उस संस्था से निगम राशि वसूले। आवेदन में श्री चौहान ने बताया कि नगर पालिक निगम देवास कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उस पर कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 32 बड़वाह जिला खरगोन द्वारा पानी का बिल जो कि तकरीबन 4,90,0000000 / – चार सौ नब्बे करोड़ से अधिक का बिल दे दिया गया है, जब कि नगर पालिका निगम देवास को जलकर से वार्षिक राजस्व मात्र तकरीबन 7,50,00000 / – साढ़े सात करोड़ रुपए ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में निगम के लिए इतना बिल जमा करना संभव नहीं है और ना ही न्याय संगत है। निगम देवास को कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 32 बड़वाह जिला खरगोन द्वारा अनुबंध का प्रारूप प्रेषित किया गया था,  जिसमें जलकर की जो दरे अंकित कि गई है वह भी आश्चर्यचकित कर देने वाली है, निगम देवास को 22.60 पैसे प्रति हजार लिटर के हिसाब से दर तय की गई है। जब कि नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना से देवास स्थित डेम में प्रवाहित जल की दर 20 पैसे प्रतिघन मीटर होनी चाहिए। जो कि नगर पालिक निगम देवास हित में होगी। चौहान ने आवेदन के माध्यम से एक और गंभीर विषय बताया कि नगर पालिक निगम देवास द्वारा शिप्रा जल आवर्धन योजना अंतर्गत स्टॉप डेम का निर्माण करवाया गया है, जिसका उपयोग निजी संस्था देवास वाटर प्रोजेक्ट द्वारा भी किया जा रहा है। जबकि शिप्रा बैराज का संधारण का पूर्ण खर्च निगम देवास उठाती है, जो कि तकरीबन 25 लाख से अधिक रुपए साल का खर्च आता है। देवास वाटर प्रोजेक्ट निजी संस्था को बैराज का उपयोग करने की अनुमति भी शासन ने दी है। वह भी निशुल्क, जो कि निगम एवं शहर हित में नहीं है। शिकायतकर्ता श्री चौहान ने मांग की है कि निगम देवास को जलकर के रूप में मिले बिल को माफ करें एवं निजी संस्था देवास वाटर प्रोजेक्ट जो शिप्रा बैराज का नि शुल्क उपयोग कर रही है उससे एक तय राशि शुल्क के रूप में निगम को दिलाई जाए जो कि बैराज के संधारण पर वार्षिक रूप से खर्च की जा सके। जिससे कि निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके

  • मांग करने के एक वर्ष बाद भी  आज तक माता टेकरी पर बारिश से बचने के लिये नही है इंतजाम, गेर जरूरी हो रहे हैं काम

    मांग करने के एक वर्ष बाद भी आज तक माता टेकरी पर बारिश से बचने के लिये नही है इंतजाम, गेर जरूरी हो रहे हैं काम

                                                              देवास = मां चामुंडा तुलजा भवानी माता टेकरी का नाम आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है एक समय था जब गिनती के दर्शनार्थी दर्शन करने आया करते थे लेकिन आज पूरे देश के लाखों हजारों लोग माता के दर्शन को आते हैं नवरात्रि पर्व को छोड़कर रोजाना हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं लेकिन आज माता टेकरी पर चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के द्वारा जिन कामों की अभी आवश्यकता नहीं है वह काम कराए जा रहे हैं । लेकिन बारिश से बचने के लिए दर्शनार्थीयो के लिए कोई व्यवस्था आज तक नहीं है। मां चामुंडा आरती मंडल के सदस्य कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष हमने प्रशासन से मांग की थी कि माता टेकरी पर बारिश से बचने के लिए बड़ा शेड बनाया जाए सडक़ मार्ग एवं सीढ़ी मार्ग पर जो शेड बनाए गए हैं जिनकी चद्दरे पिछले 2 सालों से निकल चुकी है उन्हें फिर से लगाए जाए।  लेकिन चामुंडा देव प्रबंध संस्थान के द्वारा इस ओर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया उसके परिणाम यह है कि थोड़ी सी बारिश में ही दर्शनार्थी माता बहने बच्चे शेड के अभाव में पूरी तरह से भीग जाते हैं। आज माता चामुंडा टेकरी पर टेकरी को खूबसूरत बनाने की दिशा में काम तो किए जा रहे हैं लेकिन उन कामों की इतनी अभी आवश्यकता नहीं है जितनी आवश्यकता बारिश से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की है। हमारी मांग है कि परिक्रमा मार्ग पर एवं सड़क मार्ग पर शीघ्र ही बड़े शेड बनाए जाएं साथ ही वहा बैठने की व्यवस्था भी की जाए । चामुंडा माता मंदिर से लगा हुआ बारिश के दिनों में एक अस्थाई शेड बनाए जाए जिससे माता के दर्शन करने वाले दर्शनार्थी गिरते पानी में भी दर्शन कर सकें । वही मंदिर में मार्बल लगा होने से आए दिन दर्शनार्थी फिसलते रहते हैं इसलिए वहां पर प्लास्टिक के मेंटिंग बिछाए जाएं वर्तमान में पाथ वे मार्ग की लोकप्रियता बढ़ी है जिस पर बड़ी संख्या में युवा एवं अन्य लोग रोजाना घूमने आते हैं लेकिन यहां भी कहीं पर भी पानी से बचने के लिए कोई शेड नहीं बनाए गए हैं पाथ वेमार्ग पर भी पानी से बचने के तत्काल इंतजाम किए जाय ।

  • मोदी फार्मूले से रितिका, ममता और पिंकी सभापति के लिए प्रबल दावेदार  इधर रवि जैन, गणेश पटेल धर्मेंद्र बेस राजेश यादव ,मनीष सेन  के नाम

    मोदी फार्मूले से रितिका, ममता और पिंकी सभापति के लिए प्रबल दावेदार इधर रवि जैन, गणेश पटेल धर्मेंद्र बेस राजेश यादव ,मनीष सेन के नाम

    नगर निगम महापौर पार्षद के चुनाव होने के बाद अब सबकी निगाहें सभापति पर है कौन बनेगा सभापति। यह सवाल अभी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखते हैं भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रमुख पद देने की बात कही जा रही है और राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू बनने के बाद यह माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अब अंतिम पद पर भी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मौका दे सकती है। तो माननीय मोदी फार्मूले के अनुसार और कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी की तरफ आया अनुसूचित जनजाति का वोट बैंक निर्णायक रहा है ।और अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख पद शहर में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को नहीं दिया है। अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी यह फार्मूला आजमाती है ।तो एक बड़ा वोट बैंक प्रभावित होगा और संदेश भी बहुत अच्छा जाएगा।

    भारतीय जनता पार्टी में नाम है रितिका विनय सांगते जो वार्ड क्रमांक 2 से अच्छे मतों से जीती है इसके पूर्व इनके पति विनय सांगते यहीं से पार्षद रहे हैं दूसरा ममता बाबू यादव जो लगातार इनके परिवार से ही वार्ड क्रमांक 33 में जीते हैं , तीसरा है वार्ड क्रमांक 4 से पिंकी दायमा पिछला चुनाव इनके पति संजय दायमा इसी वार्ड से जीते हैं तीनों ही दावेदार महिला होने के साथ कांग्रेस के वार्ड में अपना परचम लहरा चुके हैं अगर मोदी जी का फार्मूला देवास में चलता है संगठन अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को प्रमुख पद पर बिठाना चाहता है और दूसरा देवास के लिए संदेश भी अच्छा जाएगा जहां महिला विधायक महिला महापौर और महिला ही सभापति होगी ।

    अब यदि मोदी फार्मूला नहीं चला तो देवास में पहले से ही महापौर के प्रबल दावेदार रवि जैन टिकट नहीं मिलने के बाद पार्षद का चुनाव ही इसलिए लड़े की सभापति बनना है। इनका महापौर में दावा मजबूत था अब सभापति की दावेदारी मजबूत है परंतु उनके विरोधी फिर सक्रिय हो गए हैं और संगठन से लेकर ऊपर तक यही संदेश पहुंचा रहे कि दोनों ही पद व्यापारी वर्ग को अगर मिल गए तो भारतीय जनता पार्टी तो वैसे ही ब्राह्मण बनिए की पार्टी के नाम से पूर्व में पहचानी जाती है। और देवास में विधायक महापौर और सभापति तीनों ही सामान्य वर्ग के हो जाएंगे ।पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कार्ड ही इनके लिए नुकसानदायक है नहीं तो सबसे पहला नाम रवि जैन का ही है।

    अब दूसरा नाम गणेश पटेल का है जो पैलेस के खास होने के साथ सहज सरल व्यक्तित्व है इनका इतना विरोध भी नहीं है खाती समाज के एक और पार्षद है और आगामी विधानसभा में सामने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी का दावा मजबूत है ऐसे में गणेश पटेल की दावेदारी भी मजबूत है जिनके साथ पार्षद भी बहुत ज्यादा आ सकते हैं ।

    ऐसे ही इनके खास साथी महापौर के प्रबल दावेदार धर्मेंद्र सिंह बैस को टिकट नहीं मिलने के बाद वार्ड क्रमांक 40 दूसरे वार्ड से टिकट दिया और वहां पर बड़ी कशमकश के बाद धर्मेंद्र सिंह ने कांग्रेस की यह सीट भाजपा की झोली में डाल दी। दूसरा जिले में ठाकुर समाज को भी कहीं भी प्रमुख स्थान नहीं मिला है जिला पंचायत से लेकर नगर निगम व अन्य जगह ठाकुर समाज उपेक्षित महसूस कर रहा है।

    तीसरा राजेश यादव जो संगठन में मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं हिंदूवादी नेता के साथ प्रदेश संगठन से भी राजेश यादव का नाम आ सकता है विपक्ष में भी राजेश यादव ने लगातार आंदोलन कर संगठन में नाम कमाया है बस इनके साथ नकारात्मक पॉइंट यह है कि इनके पास पहले से जिला महामंत्री का पद है दूसरा पार्षद का पद भी है तीसरा सभापति का पद भी इनको मिलता है तो विरोधी कैसे सहन कर सकते हैं ।

    ऐसा ही अभी भारतीय जनता पार्टी में सबसे सीनियर वरिष्ठ पार्षद मनीष सेन जो लगातार चार बार चुनाव जीतकर प्रबल दावेदार है परंतु भारतीय जनता पार्टी के फार्मूले के अनुसार कहीं पूर्व पार्षद के तो टिकट ही काट दिए गए थे अब चार बार टिकट देने के बाद सभापति की दावेदारी उनकी मजबूत तो है परंतु यही माइनस पॉइंट भी है। विरोधी यही कह रहे हैं कि एक ही व्यक्ति को 4 बार टिकट भी तो दिया। हालांकि यह पहले कांग्रेस के गढ़ से जीतकर दूसरे वार्ड में चुनाव लड़े हैं। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से जीत कर आए यह चेहरे सभापति के प्रबल दावेदार है।

    अब बात करें की देवास विधायक राजे जो अपने समर्थक को महापौर का टिकट दिलाने के बाद इतिहासिक मतों से जिताने के बाद सभापति के लिए भी प्रयासरत है वही दूसरा भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल पहली बार संगठन में जिलाध्यक्ष को ज्यादा टिकट मिले हैं और जीत कर भी आए हैं खंडेलवाल अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाना चाहेंगे। परंतु पैलेस के समर्थन के बिना अध्यक्ष की राह आसान नहीं पैलेस ने अपना पावर पिछले चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर दिखा दिया है इसके पहले लगातार दो बार सुभाष शर्मा को सभापति बनाया जबकि इसके पूर्व कांग्रेस के ही सभापति रहे हैं ।

    कांग्रेस समय का इंतजार करेगी और मौका देख अपना प्रत्याशी खड़ा कर सकती है क्योंकि इस बार पार्षद की संख्या बहुत कम है। इस बार निर्दलीय संख्या की बहुत कम है मात्र छह पार्षद निर्दलीय जीत कर आए हैं ऐसे में निर्दलीय और कांग्रेस के चांस कम है ।भारतीय जनता पार्टी से ही सभापति बनने के चांस अधिक है। नगर निगम सभापति भाग्यशाली रहे हैं सबसे पहले सभापति स्वर्गीय रतन लाल चौधरी को विधानसभा का टिकट मिला और देवास में सबसे कम मतों से हारने वाले वही प्रत्याशी रहे हैं अब उनके पुत्र प्रदीप चौधरी मैदान में हैं और आगामी विधानसभा की तैयारी में दिन रात लगे हैं। दूसरे सभापति सुभाष शर्मा को भी महापौर का टिकट मिला और जीतकर महापौर बने। अब देखना है अगला भाग्यशाली सभापति कौन होगा ।

  • कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

    कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

    देवास। विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम भेसुनी के पूर्व सरपंच स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा के सुपुत्र संतोष शर्मा ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे थे। भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति, राष्ट्रीय हित में किए गए कार्य एवं विकास कार्यो को देखते हुए संतोष शर्मा पैलेस पहुंचे और विधायक गायत्री राजे पवार व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, भारतीय जनता पार्टी देवास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, भूपेन्द्र सिंह रामगढ़, शेरसिंह मंगरोला, अतुल शर्मा सरपंच हेबतपुरा, महेश शर्मा सरपंच भेसुनी, ज्ञानेश्वर कुमावत सरपंच बरखेडा, कायम उदय सिंह लसूडिया, विशाल सिंह लसूडिया, राजेंद्र चौधरी मेरखेड़ी, हरपाल से रामगढ़, बद्री गुर्जर आदि की उपस्थिति थे। सभी उपस्थितजनों ने श्री शर्मा का स्वागत कर बधाई दी। भवदीय विजय सिंह पवार 7049555553

  • देश मे प्लास्टिक तिरंगा झंडा प्रतिबंधित
प्लास्टिक के तिरंगे झंडे विक्रय पर होगी चालानी कार्रवाई

    देश मे प्लास्टिक तिरंगा झंडा प्रतिबंधित प्लास्टिक के तिरंगे झंडे विक्रय पर होगी चालानी कार्रवाई

    देवास। प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए भारत सरकार ने प्लास्टिक से निर्मित बहुत सी वस्तुओ पर प्रतिबंध लगाया है। उनमे प्लास्टिक पन्नी से निर्मित देश का तिरंगा झंडा भी पूरे देश मे प्रतिबंधित रहेगा। देवास शहर मे भी प्लास्टिक पन्नी अथवा प्लास्टिक से निर्मित तिरंगा झंडा प्रतिबंधित है। प्लास्टिक से निर्मित तिरंगा झंडा थोक विक्रेता अथवा फुटकर विक्रेता रखते या बेचते पाये जाने पर थोक विक्रेताओ पर चालानी कार्यवाही के साथ फुटकर विक्रेताओ की समस्त सामग्री ठेले सहित जप्त कर ली जावेगी। यहॉ तक थोक व्यापारीयो के साथ ट्रांसपोर्ट संस्थान पर भी चेकिंग अभियान के तहत प्लास्टिक तिरंगा झंडा प्राप्त होगा तो ट्रासपोर्ट संस्थान, वाहन पर भी चालानी कार्यवाही होगी।