Category: विशेष

  • सभापति में आर, आर ,आर, मामला 50 -50, पैलेस और संगठन के बीच गुत्थी उलझी ,सभापति के लिए यही आज रात अंतिम यही रात भारी

    सभापति में आर, आर ,आर, मामला 50 -50, पैलेस और संगठन के बीच गुत्थी उलझी ,सभापति के लिए यही आज रात अंतिम यही रात भारी

    देवास नगर निगम में महापौर भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक मत से जीतने के बाद अब दूसरा महत्वपूर्ण पद सभापति का है जिसके लिए 3 अगस्त बुधवार को चुनाव होना है ।और आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रायशुमारी मैं दो प्रमुख नाम सामने आए हैं।

    जिसमें पहला नाम है रवि जैन दूसरा राजेश यादव और विकल्पों में शीतल गहलोत गणेश पटेल धर्मेंद्र सिंह बेस ममता यादव सहित कुछ नाम है ।यदि इन दोनों के बीच अंतिम समय तक फैसला नहीं होता है  तीसरा नाम समझौते में सामने आ सकता है। रवि जैन के पास स्वयं पार्षद तो कम है लेकिन उनका सबसे बड़ा सपोर्ट देवास की राजनीति में सर्वे सर्वा राज परिवार है विधायक राजे और महाराज के समर्थन के कारण आधे पार्षद रवि जैन के समर्थन में हैं। रवि महाराज के खास वफादार  में गिने जाते हैं। महापौर चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उनको सभापति का आश्वासन दिया गया और वे पार्षद का चुनाव अच्छे मतों से जीत कर सभापति के पहले नंबर के दावेदार है ।और राज परिवार ने वादा निभाते हुए सभी अपने समर्थक पार्षदों को रवि जैन के नाम के लिए ही सहमत किया जिन्होंने भाजपा कार्यालय में इनके नाम पर भी सहमति जताई। अब दूसरा भाजपा जिलाध्यक्ष राजू खंडेलवाल और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के खास पार्षद राजेश यादव का नाम उभरकर सामने आया है राजेश यादव के समर्थन में कई पार्षद भी है और संगठन में प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष का पूरा सपोर्ट होने के कारण वे रवि को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। अब दोनों के बीच फैसला प्रदेश नेतृत्व को करना है । अभी भारतीय जनता पार्टी के पास 32 पार्षद से और कांग्रेस के पास 8 पार्षद निर्दलीय भाजपा से जुड़े हैं बस कुछ समय का इंतजार है दोनों में से एक का बनना लगभग तय है । 

  • देवास में बनने लगा तिरंगा महोत्सव का माहौल, कमिश्नर ने बिठाया कलेक्टर को बाइक पर और साथ मे एसपी निकले तिरंगा लेकर सड़कों पर

    देवास में बनने लगा तिरंगा महोत्सव का माहौल, कमिश्नर ने बिठाया कलेक्टर को बाइक पर और साथ मे एसपी निकले तिरंगा लेकर सड़कों पर

    घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा माहौल पूरे देश में बन रहा है तो देवास में भी अभी से तिरंगा महोत्सव का माहौल बन गया है राष्ट्रीयता की भावना आमजन में कितनी कूट-कूट कर भरी है की राष्ट्रीयता के नाम पर वह हर काम छोड़कर सबसे पहले चुनता है राष्ट्रभक्ति का कार्य। देवास में देवास में जागरूकता रैली में जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और एसपी शिवदयाल सिंह बाइक लेकर उत्साह वर्धन करते नजर आए सबसे खास बात यह रही कि कमिश्नर ने कलेक्टर को बाइक के पीछे बिठा लिया और तिरंगा लहराते हुए सड़कों पर निकल गए भारत माता की जय वंदे मातरम जय हिंद जय भारत के नारों से गूंज उठी रैली और आमजन जहां भी दिखा वह भी उत्साह वर्धन करते जय हिंद जय भारत के साथ हर घर तिरंगा लगाने का संकल्प लेते नजर आए। हर घर तिरंगा महोत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिक निगम अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली में हर बाइक पर तिरंगा झंडा लगाया गया। इसमें एसडीएम प्रदीप सोनी के साथ खेल युवा कल्याण विभाग नेहरू युवा केंद्र व एनएसएस के युवाओं के साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के सभी कर्मचारियों के द्वारा नगर निगम प्रांगण से बाइक रैली निकाली गई शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई समापन भी नगर निगम प्रांगण में किया गया इस अवसर पर स शुल्क झंडे भी वितरण किए गए। बहुत अच्छा लग रहा है जब पहली बार देश में तिरंगा घर घर ले जाने के लिए हर व्यक्ति एक दूसरे को प्रेरित करता नजर आ रहा है आज जिला प्रशासन ने श्री गणेश अच्छा किया है । आओ हम घर पर लहराए तिरंगा जय हिंद जय भारत।

  • विधायक और एसपी ने किया नवीन पुलिस भवन कन्नौद का शुभारंभ

    विधायक और एसपी ने किया नवीन पुलिस भवन कन्नौद का शुभारंभ

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) सोमवार को विधायक आशीष शर्मा कि अध्यक्षता में नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण किया गया लोकार्पण कार्यक्रम समारोह में देवास एसपी शिवदयाल सिंह एवं विधायक आशीष शर्मा सहित अतिथियों ने अपने अपने भाषण उद्बोधन के बाद दीप प्रज्वलित कर नवीन पुलिस थाना भवन कन्नौद का फीता काटकर शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से  भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ विजय गुर्जर, पूर्व विधायक बृजमोहन धूत, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, वार्ड पार्षद गीता राजेंद्र शर्मा, एसडीओपी ज्योति उमठ सहित आसपास के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने किया एवं आभार कन्नौद थाना प्रभारी शिवमूरत यादव ने माना लोकार्पण कार्यक्रम ग्रामीणजन पत्रकार शामिल हुए

  • अखंड भारत संकल्प कावड़ यात्रा का किया गया फूल बरसा कर बिजवाड़ चौराहे पर भव्य स्वागत ग्रामीणों द्वारा

    अखंड भारत संकल्प कावड़ यात्रा का किया गया फूल बरसा कर बिजवाड़ चौराहे पर भव्य स्वागत ग्रामीणों द्वारा

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) अखंड भारत संकल्प कावड़ यात्रा सिद्धेश्वर महादेव नेमावर से आरंभ हुई सभी कावडिय़ों ने मां नर्मदा का जल भरकर पूजा अर्चना कर सिद्धेश्वर महादेव नेमावर से विजेश्वर महादेव के लिए रवाना हो गए ट्रैक्टर ट्राली में भोले बाबा की मनमोहक शिवलिंग स्थापित की गई डीजे के साथ भोले बाबा के भजनों पर कावड़ यात्री नाचते गाते दिखाई दिए और बोल बम के जयकारों से पूरा माहूल गूंज मान हो गया जैसे ही कावड़ यात्रा बिजवाड़ चौराहे पर पहुंची बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत कावड़ यात्रा का किया अखंड भारत संकल्प कावड़ यात्रा के मनोज जमुनिया आनंद मकवाना मन्नू माली मित्र मंडल द्वारा कई वर्षों से यह कावड़ यात्रा निकाली जा रही है कावड़ यात्रा में युवा बुजुर्ग बच्चे महिलाएं सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्राचीन विजेश्वर महादेव पर सभी कांवड़ियों के द्वारा भोले बाबा को जल चढ़ाया गया पूजा अर्चना की गई वह यात्रा का समापन किया जाएगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया के दौरान बिजवाड चौकी प्रभारी राजेश बारेला के द्वारा अपने स्टाफ के मुस्तैद रहे

  • दिनदहाड़े चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो शातिर चोर नगदी और  10 लाख  के सोने चांदी के जेवर , और एक टवेरा बरामद, परिवार गया था  कार्यक्रम में शामिल होने ,चोरों ने चटकाए थे दिनदहाड़े ताले

    दिनदहाड़े चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो शातिर चोर नगदी और 10 लाख के सोने चांदी के जेवर , और एक टवेरा बरामद, परिवार गया था कार्यक्रम में शामिल होने ,चोरों ने चटकाए थे दिनदहाड़े ताले

    देवास पुलिस अब हाईटेक हो रही है कुछ ही समय में वह अपराधी को खोज निकाल रही है। ऐसे कई प्रकरण हुए हैं जिसमें 24 घंटे है या कुछ ही दिनों में अपराधी हवालात की हवा खा रहे हैं। ऐसे ही विजयगंजमंडी क्षेत्र जहां शांति ज्यादा रहती है अपराध कम ।ऐसे में भी दो शातिर चोर ने थाना क्षेत्र में चोरी का साहस किया और वहां पकड़ा भी गए।

    विजयगंज मंडी के ग्राम रालामंडल में 30 जुलाई को जितेंद्र राठौड़ पूरे परिवार के साथ उज्जैन एक कार्यक्रम में गए थे ।जब दो शातिर चोर ने उनके घर से ताला तोड़कर दिनदहाड़े ₹12000 नगदी और 10 लाख के करीब सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए थे।

    पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल सिंह से गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की और सफलता भी त्वरित हाथ लगी। पुलिस ने दो शातिर चोर शाकिर कयूम पिता मन्नू शाह निवासी रालामंडल दूसरा खाजू सलीम शाह निवासी रालामंडल को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उनके पास से यह नगदी और सोने चांदी की सामग्री और एक टवेरा वाहन जप्त की साकिर कयूम पर बीएनपी और कोतवाली में अपराध कायम है दूसरे खाजू पर कोतवाली में एक प्रकरण पहले से दर्ज है दोनों ही शातिर अपराधी है लेकिन पुलिस की पैनी निगाह से नहीं बच सके। कार्रवाई में सराहनीय भूमिका विजय गंज मंडी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मलखान सिंह भाटी और विजया गंज मंडी थाने से ईश्वर लाल पाठक पाठक, सगर खान राजेश कनोदिया मुकेश यादव संजय मालवीय सूरज राठौड़ लखन हिमांशु कुशवाह दिव्य राठौड़ चालक सुभाष बढ़ाना और साइबर सेल के सचिन चौहान शिव प्रताप सिंह की भूमिका रही जो तत्काल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

  • मप्र वन कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न, तिवारी 5वीं बार प्रांताध्यक्ष बने

    मप्र वन कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न, तिवारी 5वीं बार प्रांताध्यक्ष बने

    देवास। मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव मंडी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। चुनाव के सहायक निर्वाचन अधिकारी गंगा सिंह सोलंकी ने बताया कि मप्र वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष के चुनाव में मप्र के समस्त जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिसमें निर्वाचन अधिकारी पूर्व प्रांताध्यक्ष एमएल मिश्रा एवं पर्यवेक्षक श्याम कुमार शाह द्वारा निर्वाचन की सभी औपचारिकता पूर्ण की गई। सभी कर्मचारियों की सहमति से वन कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष निर्मल तिवारी को निर्विरोध प्रांत अध्यक्ष चुना गया। गौरतलब है कि निर्मल तिवारी अभा वन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष है और उन्हें मप्र वन कर्मचारी संघ का 5वीं बार प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव पश्चात उपस्थित विभिन्न संगठनों और कर्मचारी संघ द्वारा श्री तिवारी का स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा एवं महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्मल तिवारी को शिरोमणि के सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर अभा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष एमएम मोदी, नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे, ट्रस्ट अध्यक्ष एमएम दुबे, समाज के वरिष्ठ नवीन दुबे, शिवप्रसाद शर्मा तथा मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने सम्मान पत्र भेंटकर श्री तिवारी का सम्मान किया।