Category: विशेष

  • आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा
– तिरंगा यात्रा निकालकर पत्रकारों ने किया लोगों को जागरूक
– हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील

    आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा – तिरंगा यात्रा निकालकर पत्रकारों ने किया लोगों को जागरूक – हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील

    देवास।आजादी का 75वा अमृत महोत्सव आज पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव अंतर्गत हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आज 13 अगस्त को देवास के समस्त मीडिया कर्मियों/पत्रकारों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। सयाजी गेट से शुरू हुई इस वाहन तिरंगा यात्रा में तिरंगे को हाथ में थाम पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े साथी  शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सयाजी गेट पहुँचे,यही पर यात्रा का समापन हुआ।आन-बान और शान के साथ निकली पत्रकारों की तिरंगा यात्रा ने लोगो को जागरूकता का सन्देश देते हुए इस अभियान में जुड़ने की अपील की।यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।प्रेस क्लब देवास व समस्त पत्रकार साथी,वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित मां चामुंडा न्यूज़ वितरण संघ,नेशनल यूनिटी ग्रुप ने इस यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देवास की जनता से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।उपरोक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

  • कल सोनकच्छ में निकलेगी कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा

    कल सोनकच्छ में निकलेगी कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा

    देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि दिनांक 13 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में तिरंगा पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम सांवेर से पिपलियाबक्सु तक तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं सोनकच्छ विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा, श्री राजवीर बघेल, श्री अशोक पटेल, श्री मनोज राजानी, श्रीमती लीला अटारिया, श्री रघुवीर सिंह बघेल, श्री सूरज सिंह ठाकुर, श्री महेंद्र सिंह यशोना, श्रीमति श्रुति बघेल, श्रीमती तरुणा बने सिंह अस्ताया, श्री पोपसिंह, श्रीमती पूजा रोहित चांदना, श्री भारत सिंह गोहिल, श्री ज्ञान सिंह दरबार, श्री राधा कृष्ण सोलंकी सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

  • देवास के ऋषभ दुबे भाराछासं के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त

    देवास के ऋषभ दुबे भाराछासं के राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त

    देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत द्वारा देशभर में राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई। कुल 18 राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति पूरे देश में की गई। जिसमें देवास के ऋषभ दुबे को राष्ट्रीय संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया। श्री दुबे के मनोयन पर कांग्रेसजनों, समस्त प्रकोष्ठों एवं ईष्टमित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • शहर में पहली बार हुआ अनोखा रक्षाबंधन कार्यक्रम
– नवनिर्वाचित पार्षद को वार्ड की 400 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, उपहार स्वरूप भेंट किए राष्ट्रध्वज व साड़ी

    शहर में पहली बार हुआ अनोखा रक्षाबंधन कार्यक्रम – नवनिर्वाचित पार्षद को वार्ड की 400 बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, उपहार स्वरूप भेंट किए राष्ट्रध्वज व साड़ी

    देवास। वार्ड क्रमांक 40 स्थित शांतिपुरा गणेश मंदिर में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्ड की 400 मातृ शक्तियों व बहनों ने नवनिर्वाचित पार्षद एवं स्वच्छता व ठोस अपशिष्ठ प्रबंधक विभाग प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बैस को रक्षासूत्र बांधते हुए मंगल तिलक लगाया। श्री बैस ने सभी बहनों को उपहार स्वरूप राष्ट्रीय ध्वज व साड़ी भेंट करते हुए अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही बहनों का हर समय व हर परिस्थिति में रक्षा करने का पार्षद ने संकल्प लिया। इस प्रकार का आयोजन पहली बार किसी पार्षद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें हर वर्ग, धर्म व समाज की बहनों ने हिस्सा लिया। साथ ही इस अनोखे आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत, बबली निगम, नितिन जलोदिया, विश्वराज सिंह बैस, अमन चौधरी, दिनेश परमार, विनु सोलंकी, राकेश सोलंकी, राजेश मथानिया, दीपक प्रजापत आदि के उल्लेखनीय योगदान से कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त जानकारी पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी ने दी।

  • भक्ति के रंग, कान्हा के संग, पहली बार आधुनिक धुन पर मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    भक्ति के रंग, कान्हा के संग, पहली बार आधुनिक धुन पर मनेगा श्री कृष्ण जन्मोत्सव

    देवास। पहली बार आधुनिक धुन पर श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनेगा। जहाँ हाई वोल्टेज साउंड पर नृत्य कलाकारों द्वारा कान्हा के जन्म को रात्रि 12 बजे प्रस्तुत किया जाएगा। वही लाइव सिंगिंग में कान्हा के विभिन्न रूप भी दिखाई देगें। माखन मटकी का आयोजन भी किया जाएगा और मेल एंड फीमेल लाईव डी.जे., गुजराती ढोल, लिक्विड ड्रमर, बच्चों के लिए किड्स जोन, मटकी फोड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मेहमानों के लिए कई प्रकार के पुरस्कार भी रखे गए है। जैसे बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल डांसर, बेस्ट ग्रुप डांसर, बेस्ट ड्रेस- किड्स, कपल एवं ग्रुप। ऑनलाइन भी बेस्ट सेल्फी एवं बेस्ट रिल ऑन इंस्टाग्राम (कान्हा थिम) पर पुरस्कार रखे गए है। कान्हा का मथुरा की जेल में जन्म से लेकर गोकुल (वृंदावन) की लाइव यात्रा का प्रस्तुतीकरण किया जावेगा। जिसमें आतिशबाजी, फूलों की बरसात, नृत्य कलाकारों की प्रस्तुति होगी। खाने की व्यवस्था भी विशेष रूप से की गई है, जिसमें चाट -चौपाटी, फलाहारी, साउथ इंडियन, चाइनीज, इटालियन, दुध कढाय, लस्सी आदि रहेगा। जो आपके मजे को दुगना कर देगें। जन्मोत्सव कार्यक्रम में 3000 मेहमानों के मुताबिक व्यवस्था की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रवेश केवल पास के आधार पर ही दिया जावेगा। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक मेहमान मोबा. न. 7415967500, 6262440404 व 6262889898 पर सम्पर्क कर सकते है।

  • जेल में कैदी भाइयों को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन।

    जेल में कैदी भाइयों को राखी बांधकर ब्रह्माकुमारी बहिनों ने मनाया रक्षाबंधन।

    बागली। भाई बहिन के प्रेम व विश्वास का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान बागली की बहनों ने उप जेल बागली पहुंचकर अभिरक्षा में रह रहे कैदियों को जब राखी बांधी तो कई कैदियों की आंखों में आंसू छलक पड़े l जेलर रोहिदास पिकले ने बताया कि प्रजापिता ब्रह्मकुमारी बहने प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के दिन निश्चित रूप से जेल में आती है कैदियों को भी उनका इंतजार रहता हैं व बड़े स्नेह के साथ रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम संपन्न होता है। ब्रम्हाकुमारी गीता दीदी ने बताया कि हमारा उद्देश्य रहता है कि किसी भाई की कलाई राखी के दिन सुनी न रहे साथ ही उन्होंने बताया कि कैदी भाइयों से उपहार में हमारे द्वारा भेंट स्वरूप जीवन में कभी क्रोध ना करने के साथ ही हमेशा मीठा हुआ विनम्र व्यवहार समाज में करने का वचन लिया जाता है। आयोजन में कमलामाता यादव द्वारा सभी कैदी भाइयों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। जेलर पिकले ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुंह मीठा कराने का उद्देश्य यही है कि हमें अपनी वाणी द्वारा सदैव मीठे वचन बोलना चाहिए। इस अवसर पर ओम महाशक्ति नव दुर्गा मंदिर के मोहन सिकरवार सहित जेल स्टाफ भी मौजूद रहा।

  • देवास के थाना सोनकच्छ के अंतर्गत कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल महिला एवं बालिका को, डायल-112/100 सेवा ने सोनकच्छ अस्पताल मे भर्ती करवाया

    देवास के थाना सोनकच्छ के अंतर्गत कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से घायल महिला एवं बालिका को, डायल-112/100 सेवा ने सोनकच्छ अस्पताल मे भर्ती करवाया

    जिला देवास के थाना सोनकच्छ के अंतर्गत मुरली वाले रेस्टोरेंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक महिला एवं एक बालिका घायल हो गयी है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 11-08-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल देवास जिले के सोनकच्छ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मुरली वाले रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक महिला एवं एक बालिका घायल हो गयी है। घायल महिला ममता पति रविराज एवं बालिका साक्षी निवासी सांवेर रोड को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सोनकच्छ अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत देवास रिफर किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है