Category: विशेष

  • महापौर द्वारा मेयर इन काउंसिल की प्रथम बैठक संपन्न
,बैठक में रखे गए शहर विकास के लिए सात प्रमुख विषय-प्रकरणों पर हुई चर्चा

    महापौर द्वारा मेयर इन काउंसिल की प्रथम बैठक संपन्न ,बैठक में रखे गए शहर विकास के लिए सात प्रमुख विषय-प्रकरणों पर हुई चर्चा

    देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने गठित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ प्रथम बैठक नगर निगम के बैठक कक्ष में आहुत की। बैठक में शहर विकास के लिए तैयार प्रोजेक्टों की स्वीकृति होना रहती है, जिनके प्रकरण विचारार्थ रखे गए। इसमें सात विषयों के प्रकरण रखे गए। बैठक में सभी विषयों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्यों के प्रोजेक्ट की संपूर्ण जानकारी अायुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा दी तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया भी गया। मेयर इन काउंसिल से बैठक में रखे गए सभी विषयों-प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर द्वारा शहर में सभी वार्डों में पानी की निकासी तथा नालों पर चर्चा की। छोटे नालों से बड़े नालों में पानी की निकासी की व्यवस्था सुचारू रूप से हो ताकि आमजनता परेशान ना हो। शहर के कुछ वार्डों में जहां कच्ची सड़क है, वहां मुरम डलवाने हेतु एमआईसी सदस्य शीतल गेहलोत एवं अजय तोमर द्वारा मुरम डलवाए जाने की चर्चा की। इस पर महापौर द्वारा मुरम डलवाए जाने हेतु अधिकारियों से कहा गया। एमआईसी सदस्य जितेंद्र मकवाना द्वारा बिलावली नाला निर्माण के साथ चल रहे नेशनल हाईवे के सड़क निर्माण में पानी निकासी पर भी चर्चा की गई। इसके साथ एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, धर्मेंद्रसिंह बैस व मुस्तफा एहमद द्वारा संजीविनी क्लीनिक की स्वीकृति उपरांत शीघ्र कार्य प्रारंभ के साथ ही क्लीनिक की और संख्या बढाई जाने हेतु महापौर से चर्चा की गई। अंत में सभी एमआईसी सदस्यों द्वारा सभी वार्डों में चल रही सफाई कार्य की सराहना करते हुए वार्डों में और सफाई मित्रों की व्यवस्था हो इस बात को भी महापौर एवं आयुक्त के संज्ञान में लाया गया। बैठक में परिषद सचिव एवं उपायुक्त लोकेंद्रसिंह सोलंकी, विभागीय अधिकारी अरुण मेहता, नागेश्वर वर्मा, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, जितेंद्र सिसौदिया, दिनेश चौहान के साथ सचिव शाखा से विकास वर्मा, घनश्याम चावड़ा आदि उपस्थित थे। ये 7 विषय जो बैठक में रखे गए- – नगरीय निकायों में शासन की अमृत 2.0 योजना के क्रियान्वयन हेतु 4 स्थानों पर जल स्रोत राशि 3.39 करोड़ की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन डीपीआर के अनुमोदन के संबंध में। – मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना (आईएसबीटी) अंतर्गत इंटर स्टेट बस टर्मिनल निर्माण कार्य राशि 600.00 लाख की प्रशासकीय एवं तकनीकी स्वीकृति के संबंध में। – राज्य के प्रमुख शहरों के चौकों में भगवान परशुरामजी की मूर्ति स्थापित करने के संबंध में एवं सी.एम. मॉनिट ‘सी‘ के प्रकरण निराकरण के संबंध में। – 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शहर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक निर्माण राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में स्वीकृत करने के संबंध में। – स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम-2.0 अंतर्गत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को स्वीकृति हेतु प्रकरण भेजने बाबद। – स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 के अंतर्गत नगर निगम देवास में घर-घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा एकत्रित कर एवं निस्तारण के कार्यों की नवीन निविदा जारी बाबद। – स्वच्छ भारत शहरी के द्वितीय चरण एसबीएम- 2.0 अंतर्गत नगर निगम देवास में कंस्ट्रक्शन एवं डेमोलेशन वेस्ट मैनेजमेंट की डिजिटल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को स्वीकृति हेतु शासन को भेजने बाबद।

  • नगर निगम की प्रथम एमआयसी बैठक में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत

    नगर निगम की प्रथम एमआयसी बैठक में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत

    देवास। पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के निर्देश पर देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला के अथक प्रयास से वार्ड क्र. 21 गंगानगर में स्थित परशुराम वाटिका में राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा लगवाने बाबद प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव को 18 अगस्त को नगर निगम की प्रथम एमआयसी बैठक में देवास महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर देवास के ब्राह्मण समाज को सौगात दी गई। इससे ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है। ब्राह्मण समाज ने विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महापौर एवं एमआयसी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

  • विश्व छायांकन दिवस पर मोहन राजपूत के छायाचित्रों की प्रदर्शनी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक  

    विश्व छायांकन दिवस पर मोहन राजपूत के छायाचित्रों की प्रदर्शनी 19 अगस्त से 21 अगस्त तक  

    विश्व छायांकन दिवस पर मोहन राजपूत के छायाचित्रों की प्रदर्शनी आज से  देवास। शहर के जाने माने छाया चित्रकार मोहनसिंह राजपूत की देवास की धरोहरों पर केंद्रित छायाचित्र प्रदर्शनी 19 अगस्त, शुक्रवार को विक्रम सभा एवं कला भवन में लगाई जा रही है। शुक्रवार प्रात: 11 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। विशेष अतिथि ख्यात छायाचित्रकार अखिल हार्डिया, इतिहासविद दिलीप जाधव व समाजसेवी पंडित रितेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे। मोहन राजपूत ने सभी कलाप्रेमियों से अनुरोध किया है कि देवास की समाप्त हो रही और बची धरोहरों को कैमरे की नजऱ से देखें। 19 से 21 अगस्त तक दोपहर 2 से रात 10 बजे तक दर्शक छायाचित्रों को निहार कर आनंद ले सकते हैं।

  • कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के बालगढ़ के एक आरोपी को किया जिलाबदर

    कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने देवास जिले के बालगढ़ के एक आरोपी को किया जिलाबदर

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी सुमेरसिंह पिता भारतसिंह उम्र 55 साल निवासी बालगढ थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

  • देर रात तक निकली भगवान मनकामेश्वर की शाही सवारी
 भादो मास के पहले सोमवार पर निकलती है, भगवान मनकामनेश्वर की सवारी 
तेज बारिश के बीच भक्तों का उत्साह नहीं हुआ कम

    देर रात तक निकली भगवान मनकामेश्वर की शाही सवारी भादो मास के पहले सोमवार पर निकलती है, भगवान मनकामनेश्वर की सवारी तेज बारिश के बीच भक्तों का उत्साह नहीं हुआ कम

    देवास। मनकामनेश्वर सेवा समिति द्वारा भगवान मनकामनेश्वर महादेव की भव्य सवारी पुराना बस स्टैंड से निकाली गई । जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष संजय शुक्ला , आयोजक संजय दायमा ने बताया यात्रा में नयनाभिराम चलित झांकियां , भूतों की टोली , अखाड़े , राधा कृष्ण रासलीला , बैंड बाजे ढोल ताशे के साथ भगवान की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र थी । साथ ही संस्थापक स्व राकेश खिंची का बड़ा चित्र भी लगाया गया । तेज बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और भगवान मनकामनेश्वर ने नगर भ्रमण किया और भक्तों को दर्शन दिए । भक्त भी पलक पावडे बिछा कर सड़क शहर की सड़कों पर तेज बारिश में भी मौजूद नजर आए । यात्रा में देशभक्ति का रंग भी नजर आया जहां 15 अगस्त पर आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत देश के तिरंगे के साथ भगवान ने नगर भ्रमण किया । शाही सवारी ने देर रात तक नगर भ्रमण किया और रात 11:30 बजे पुराना बस स्टैंड पर महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ । मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल , महामंत्री राजेश यादव , इंदौर भाजपा नेता गोलू शुक्ला , पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर ,पं जय प्रकाश शास्त्री के साथ ही पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते , पार्षद राम यादव , अजय पडियार , राजेश यादव भी मौजूद रहे । समिति पदाधिकारियो में गोपाल जोहरी , संतोष दुबे , अनिल अग्रवाल , कुलदीप नागेश , दीपेश कानूनगो , अमिताभ शुक्ला , जयदीप नागेश , सुनील माधवानी , ऋषभ जलोदिया , धर्मेश चौहान , गौतम जलोदिया , केयूर पटेल , दीपू नरवले , कमल सोनी , समीर गुप्ता , गोलू नरवले , अंकीत कुरावरे , अनुभव शुक्ला , शुभम गुप्ता , शुभम चौहान , राकेश जलोदिया , मोनी डिडवानी , अतुल पटेल , विक्की मिश्रा , प्रेम पंजवानी सहित समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे ।

  • देवास जिले में 17 अगस्त को आयोजित होगा कोविड टीकाकरण महाअभियान
————
18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक निःशुल्क लगवाये प्रिकॉशन डोज

    देवास जिले में 17 अगस्त को आयोजित होगा कोविड टीकाकरण महाअभियान ———— 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक निःशुल्क लगवाये प्रिकॉशन डोज

     जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। जिले में 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज(बुस्टर डोज) लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम. पी. शर्मा ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए सभी व्यक्ति समय-सीमा में बूस्टर डोज अवश्य लगवाये। 17 अगस्त को जिले में कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित होगा। जिले के ऐसे नागरिक जो 6 माह पहले वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा चुके है, वे देवास शहर में जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इटावा, बावडिया, संजीवनी क्लीनिक, मेंढकी, बालगढ़, गीता भवन, नागदा, भंडारी हॉस्पिटल एवं ग्रामीण क्षेत्र में सिविल अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त अन्य चिंहित केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज वहीं वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्त्ता से सम्पर्क कर सकते हैं।

  • धार कारम डेम फूटने  के बाद प्रदेश में सभी जिलों में प्रशासन सचेत  ,कलेक्टर  शुक्‍ला ने देवास जिले के समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर के निरीक्षण के लिए की समिति गठित

    धार कारम डेम फूटने के बाद प्रदेश में सभी जिलों में प्रशासन सचेत ,कलेक्टर शुक्‍ला ने देवास जिले के समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर के निरीक्षण के लिए की समिति गठित

    ————– देवास 16 अगस्‍त 2022/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने जिले में जारी सामान्य से अधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए देवास जिले के समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर के निरीक्षण के लिए समिति गठित की है। समिति में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग देवास, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं देवास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन जिला देवास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या. सेवाएं जिला देवास शामिल है। समिति अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व एवं तहसीलदारों/जनपद पंचायत के साथ समन्वय करते हुए जिले के समस्त बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर का निरीक्षण कर प्रतिवेदन एक सप्ताह में कलेक्‍टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेगी।