Category: विशेष

  • _देवास में आवासीय गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग होगा_

    _देवास में आवासीय गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग होगा_

    देवास, दिनांक ४ सितम्बर २०२२ देवास में दिनांक ९ से ११ सितम्बर को विश्व गीता प्रतिष्ठानम इकाई देवास के द्वारा तीन दिवसीय आवासीय गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग श्री नारायण कुटी न्यास सन्यास आश्रम पर आयोजित किया जाएगा। विश्व गीता प्रतिष्ठानम के केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णुप्रसाद शर्मा व केन्द्रीय अधिकारी श्री प्रह्लाद गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विश्व गीता प्रतिष्ठानम के २५ वर्ष की पूर्णता पर घर घर गीता अभ्यास का प्रचार हो इस उद्देश्य से यह आवासीय वर्ग सभी सनातन संस्कृति के धर्म प्रेमियों के लिए है। इसमें गीता जन जागरण यात्रा के साथ प्रतिदिन व्यक्तित्व विकास, गीता का शुद्ध उच्चारण, योगासन व प्राणायाम, ध्यान, गीता गायन की शिक्षा, वर्ण विज्ञान, ध्वनि विज्ञान, अन्वय सन्धि आदि का विद्वानों द्वारा स्वाध्याय प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में प्रान्त पदाधिकारी श्री नरेंद्र शर्मा, सुश्री डॉ मनिषा सोनी, जिला संयोजक श्री जितेन्द्र त्रिवेदी, श्री बंशीधर केशवरे, श्री प्रकाश पवार, श्री ओमप्रकाश तिवारी, श्री मनोज बजाज, श्री नरेन्द्र जोशी, श्री कपूरचंद राठौर, श्री सुभाषचन्द्र व्यास, श्री निरंजन सिंह ठाकुर, श्री माधवानंद दुबे व श्री उमेश जोशी उपस्थित रहे। जिला संयोजक श्री जितेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि हमारा प्रयास गीता अभ्यास शिक्षा से सनातन संस्कृति का प्रचार करने का है। वह परम शक्ति हमें प्रेरित करके सारे काम करवाती रहती है और हम यंत्रवत् करते रहते हैं। हमारा प्रयास है कि गीता स्वाध्याय प्रशिक्षण से घर घर गीता का प्रचार हो, सदाचार और सदविचार हो।

  • राज्य कृषि मंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री के मुखौटा को पहनाई लहसुन और प्याज की मालाएं

    राज्य कृषि मंत्री व केंद्रीय कृषि मंत्री के मुखौटा को पहनाई लहसुन और प्याज की मालाएं

    देवास। लहसुन व प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर युवा किसान संगठन द्वारा किसान बचाओ यात्रा निकाली गई। युवा किसान संगठन अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गांधी जी के तीन बंदरों को शब्द स चरितार्थ करते है। इनको न तो को दिखाई देता है, न हीं सुनाई देता है, न हीं वे कुछ बोल पाते हैं। वे सिर्फ कठपुतली बनकर रह गए और किसानों को बर्बाद करने में लगे हुए हैं।इनके पास कोई रीति नीति नहीं है। जिस पर चलकर किसानों को अपनी फसलों का सही दाम मिल सके। अगर ये लहसुन व प्याज उत्पादक किसानों को अपनी फसलों का सही दाम नहीं दिलवा सकते तो इनको तुरंत प्रभाव से अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। मध्य प्रदेश के किसान ने कृषि क्षेत्र में 17 प्रतिशत विकास दर देकर के मध्यप्रदेश को देश ही नई दुनिया में नंबर वन पर लाकर खड़ा कर दिया प्रदेश के मुखिया को पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड दिलाया। इसके विपरीत कृषि मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री कि निष्क्रियता के चलते प्रदेश का किसान सडक़ों पर खड़ा है व अपने खून पसीने से सिंचित की गई फसलों को नदी नालों में फेंकने के लिए मजबूर है 2022 जब किसानों की आमदनी दुगनी करने का वादा किया गया था अब किसानों के लिए काला वर्ष साबित हो रहा है। युवा किसान संगठन ने लहसुन के लिए 5000 प्रति क्विंटल प्याज के लिए 2000 प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य की मांग की है ऐसा न करने की स्थिति में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। यात्रा में मुख्य रूप से , राजेश पटेल, देवेंद्र चौधरी, प्रकाश जी अकबरपुर, सूर्यपाल सिंह ठाकुर, श्याम नारीयाखेड़ा मांगीलाल जी पटेल, बाबूलाल जी पटेल, कपिल फरसपुर, सुनील चौधरी, राहुल चौधरी अजनोद, ओम पाटीदार, दौलत पाटीदार धर्मेंद्र पाटीदार,   अर्जुन पांचाल, कुंदन चौधरी, ईश्वर चौधरी,राकेश सरपंच सिरोलिया, कृष्णा चौधरी अंबाराम मोदी, संदीप चौधरी, घनश्याम भगत जी व अन्य समस्त क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित हुए जगदीश पटेल राजोदा ने सभी क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त किया।

  • अभा क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा देवास पहुंची, जगह-जगह स्वागत आर्थिक आरक्षण सहित तीन मुद्दों को लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही है यात्रा, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

    अभा क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा देवास पहुंची, जगह-जगह स्वागत आर्थिक आरक्षण सहित तीन मुद्दों को लेकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही है यात्रा, राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

    देवास। आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामाजिक समरसता व क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास के संरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 द्वारा तीसरी रथ यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जा रही है। यह यात्रा 9 अगस्त 2022 से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर 2022 तक निरंतर जारी रहेगी। यात्रा शनिवार को अपरान्ह 4 बजे इंदौर से क्षिप्रा पहुंची, यहां पर ग्राम पंचायत लोहार पिपल्या में यात्रा की अगवानी सर्वसमाज द्वारा की गई। इसके बाद यात्रा 100 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ देवास शहर में पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। देवास पहुंचने के बाद स्थानीय मण्डूक पुष्कर धरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया, जहां पर अभा क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर ने संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं बल्कि सभी समाज प्रयासरत है और हमारी यह तीसरी यात्रा है और इस बार हम आर्थिक आधार पर आरक्षण, सामाजिक समरसता व क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास के संरक्षण को लेकर अपनी मांग रख रहे है और पूरे देश भर में स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जा रहा है। कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयसिंह परिहार, प्रदेशाध्यक्ष रामवीरसिंह सिकरवार, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष अंजनासिंह राजावत, युवा विंग के राष्ट्रीय शांतनुसिंह चौहान, युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष तंवरसिंह चौहान ने दिया। इनके अलावा मराठा समाज से पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, प्रमोद जाधव, सिख समाज से गुरुचरणसिंह सलूजा, रोमी मल्होत्रा, ब्राह्मïण समाज से दिनेश मिश्रा, प्रेमनारायण पटेल, रघुवीरसिंह बघेल, अनूपसिंह जादौन, गंगासिंह सोलंकी, ईश्वरसिंह बरखेड़ी, पवनसिंह चंदाना, प्रीतमसिंह सोनकच्छ, श्रीमती कल्पना तंवर, धर्मेंद्रसिंह बैस, पोपसिंह परिहार, अजय तोमर, राजेंद्र ठाकुर, सुरेंद्रसिंह गौड़, नवीन सोलंकी, जीतू रघुवंशी, भोजराजसिंह जादौन, प्रयास गौतम, पर्वतसिंह, पुरुषोत्तमसिंह सिसौदिया, मुकेशसिंह कामदार, मुकेश पटेल, सुमेरसिंह दरबार, खुमानसिंह बैस, समंदर सिंह, हटेसिंह, भगवान सिंह, विश्वजीतसिंह चौहान, राजकुमारसिंह ठाकुर, धर्मेंद्रसिंह बालोदा, अतुलसिंह गौड़, राणा नटवरसिंह बैस, अनिकेतसिंह, शैलेंद्र सिंह सिकरवार सहित गुर्जर गौड़ समाज, वैश्य समाज व अन्य समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिलराजसिंह सिकरवार ने किया एवं आभार भारतसिंह पटलावदा ने माना। सभा क़े बाद यात्रा भोपाल चौराहे पर पहुंची जहाँ पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तातपश्चात् यात्रा उज्जैन क़े लिए रवाना हुई —————————-

  • सूचना   शहर में रविवार को 30 मिनट ही जल प्रदाय होगा

    सूचना शहर में रविवार को 30 मिनट ही जल प्रदाय होगा

    देवास। नगर निगम जल प्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सभी क्षेत्रों में रविवार को जल प्रदाय 30 मिनट ही होगा। शिप्रा स्थित जल प्रदाय ट्रीटमेंट प्लांट के 241 एमएलडी के-2 पंप में तकनीकी खराबी आने से पंप का सुधार कार्य चल रहा है। सुधार कार्य होने से रविवार 4 सितंबर को शहर में कम दबाव से 30 मिनट ही जल प्रदाय होगा।

  • वरिष्ठ पत्रकार अरविंद टेलर का आकस्मिक निधन

    वरिष्ठ पत्रकार अरविंद टेलर का आकस्मिक निधन

    देवास। शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब सदस्य हमारे बीच नही रहे। पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले अरविंद टेलर का शनिवार को प्रात: हृदयाघात के कारण आकस्मि निधन हो गया। परिजनों के अनुसार स्व. टेलर बिल्कुल स्वस्थ थे। मगर अचानक घबराहट और सीने में दर्द होने के कारण स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के पश्चात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के जाने-माने पत्रकार स्व. सदाशिव टेलर के तीन सुपुत्रों में से अरविंद टेलर बड़े भाई थे। वे पिछले कई वर्षो से स्वच्छ एवं ईमानदारी पत्रकारिता करते हुए शहर में एक अलग स्थान बनाया। दोपहर 2 बजे बालगढ़ स्थित निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। जिसमें पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, राधेश्याम सोनी, अशोक सोलंकी, निर्माण सोलंकी, इंदरसिह ठाकुर, दिलीप ठाकुर, प्रेस क्लब से चेतन राठौड, शेखर कोशल, सिद्दार्थ मोदी, शैलेन्द्र अडावडिय़ा, विनोद जैन, अरविंद त्रिवेदी, अरविंद चौकसे, आनंदसिह ठाकुर, अमित बागलिकर,  सुरेश जायसवाल, मुन्ना वारसी, असलम खान, हेमंत शर्मा, दुर्गेश शर्मा, मोहन वर्मा, तनवीर शेख, रघुनंदन समाधिया, धर्मेन्द्र पिपलोदीया, कैलाश चौहान, मुर्तजा सेफी, फरीद खान, डॉ. रईस कुरेशी, विकेश मोदी, जीवन पांचाल सहित बड़ी संख्या में समाजजनों, स्थानीय एवं प्रबुद्धजनों ने सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • सडक़ पर तड़पते हुए देखते रहे लोग, मौके पर पहुंचे अनुज ने पहुंचाया अस्पताल, लेकिन नही बच सकी जान

    सडक़ पर तड़पते हुए देखते रहे लोग, मौके पर पहुंचे अनुज ने पहुंचाया अस्पताल, लेकिन नही बच सकी जान

    देवास। वह अपनी पत्नी व बेटे से मिलने के लिए एक्टिवा से अपने ससुराल भोपाल जा रहा था परंतु उसे क्या मालूम था की जीवन लीला का अंत यही हो जाएगा। इंदौर से भोपाल जा रहे दिशांत को मधुमिलन चौराहे के निकट अंधगति से जा रही आयसर ने टक्कर मार दी थी। दिशांत सडक़ पर तड़पता रहा, लेकिन आसपास के लोग देखते रहे, किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने तक की हिम्मत नही की। उसी मार्ग से निकलकर साथियों के साथ अपने घर की ओर जा रहे अनुज प्रजापति ने जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे और एक ऑटो रिक्शा को रोककर गंभीर घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दिशांत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  अनुज ने बताया कि लोग दिशांत को बीच सडक़ पर खड़े होकर देखते हुए और मोबाईल से वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल ले जाने की हिम्मत नही जुटाई। यदि दिशांत को दुर्घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया होता तो आज वह हमारे बीच होता। अनुज ने कहा कि शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देते हुए जन जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। बहुत से लोग सोचते है कि यदि हम दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल लेकर जायेंगे तो हमें भी पुलिस थाना व कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। ये भ्रांतियां दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना अति आवश्यक है। सरकार द्वारा घोषण भी की गई है कि किसी भी व्यक्ति के सडक़ दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर पहुंचाने वाले व्यक्ति को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। लेकिन बहुत से लोग इस बात से अंजान है। अनुज द्वारा पूर्व में भी कई जनहितैषी कार्य किए गए है। इस घटना से आमजन को समझ लेना चाहिए कि कौन सी दौड़ में भागे जा रहे हैं कि आदमी आदमी को नजर नहीं आ रहा इतना भी जरूरी क्या है कि एक व्यक्ति तड़प रहा है जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है और दूसरा भी मजे में जीवन मौत की परवाह किए बिना भागम भाग की दुनिया में अपनों को भूल रहा है।

  • भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों का गणेशोत्सव के दौरान किया सम्मान

    भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों का गणेशोत्सव के दौरान किया सम्मान

    देवास। आदर्श विनायक परिसर पूजा गणेश उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव पर्व हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से वार्ड क्रमांक 25 आदर्श कालोनी मनाया जा रहा है। साथ ही विविध आयोजन समिति द्वारा प्रतिदिन सायं आरती पश्चात किए जा रहे है। समिति सदस्य दीपक बोरोले ने बताया कि गणेश चतुर्थी के तृतीय दिवस समिति द्वारा रात्रि 8.30 बजे आरती कराई गई। जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय सेना में सेवा दे चुके सैनिक कैप्टन रामबाबू पटेल, सूबेदार सज्जन सिंह, सूबेदार गोविंद सिंह, हवलदार जगदीश चौधरी, सुबेदार मनोहर सोलंकी, एलकार सिंह देवड़ा, भरत पाटीदार, राजेंद्र सिंह पंवार, दिनेश सिंह चौहान उपस्थित थे। समिति द्वारा सभी सैनिकों का सम्मान भगवा गमछा ओढ़ाकर किया गया। आरती में अतिथि के रूप में आए सैनिकों ने वार्ड व नगर के बच्चों को सेना में जाने हेतु प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत मटकी फोड़ का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों सहित वार्ड के रहवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।