Category: विशेष

  • देवास जिले में बड़ी कार्रवाई , मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में वितरित किये जा रहे खाद्यान्न  वितरण में अनियमितता पाये जाने पर  04 विक्रेताओं पर एफ.आई.आर. दर्ज

    देवास जिले में बड़ी कार्रवाई , मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में वितरित किये जा रहे खाद्यान्न वितरण में अनियमितता पाये जाने पर 04 विक्रेताओं पर एफ.आई.आर. दर्ज

    ——— जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा देवास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न वितरण की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन में गठित जांच दल द्वारा उचित मूल्य दुकान एनाबाद, बीसाखेडी, अगेरा, घट्टियाभाना की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेता/सहायक विक्रेताओ के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत थाना सोनकच्छ में 04 एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि सेवा सहकारी समिति बीसाखेडी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान एनाबाद में 70.76 क्विंटल गेहूं, 15.95 क्विंटल चावल कम पाये जाने पर, विक्रेता भंवरसिंह पिता तेजसिंह एवं सहायक विक्रेता कृष्णपाल पिता भंवरसिंह निवासी ग्राम बीसाखेडी, सेवा सहकारी समिति बीसाखेडी द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बीसाखेडी में 86.30 क्विंटल गेहूं, 67.33 क्विंटल चावल, 17 किलो शक्कर एवं 80 किलो नमक कम पाये जाने पर विक्रेता लाखनसिंह पिता मानसिंह निवासी ग्राम बीसाखेडी, चेतना स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान अगेरा में 54.79 क्विंटल गेहूं, 61.77 क्विंटल चावल, 01.10 क्विंटल मूंग कम पाये जाने पर सहायक विक्रेता विजेन्द्रसिंह पिता सज्जनसिंह सेंधव निवासी ग्राम अगेरा तथा मेघनाथ स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान घट्टियाभाना में 80.10 क्विंटल गेहूं, 91.27 क्विंटल चावल, 06 किलो शक्कर, 49 किलो नमक कम पाये जाने पर सहायक विक्रेताओं रितेश पिता चम्पालाल प्रजापति एवं देवप्रसाद पिता रामेश्वर विश्वकर्मा दोनो निवासी ग्राम घट्टियाभाना के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत थाना सोनकच्छ में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।

  • गीता की संस्कृत इतनी कठिन नहीं – डॉ विष्णु नारायण तिवारी*

    गीता की संस्कृत इतनी कठिन नहीं – डॉ विष्णु नारायण तिवारी*

    विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, देवास का गीता अभ्यास शिक्षा वर्ग का समापन गीता संदेश जन जागरण की भव्य यात्रा से हुआ। अन्तिम सत्र मै केन्द्रीय महामंत्री डॉ विष्णु नारायण तिवारी ने प्रतिभागियों को गीता अभ्यास के बारे में मार्गदर्शन देते हुए बताया कि अभ्यास तभी सफल होता है जब 1. यह पूरी तरह से बिना किसी निराशा के पालन किया जाता है। 2. लंबे समय तक पालन किया जाता है। 3. बिना किसी विराम के पालन किया जाता है। 4. बड़े सम्मान / विश्वास के साथ पालन किया जाता है। यदि सभी चार शर्तें पूरी हो जाती हैं, तो अभ्यास सफल होता है और दृढ़ता आ जाती हैं। गीता की संस्कृत इतनी कठिन नहीं है। कोई भी सामान्य संस्कृत पढ़ा व्यक्ति आराम से थोड़ा सा अभ्यास करके गीता के भावों को समझ सकता है। आप गीता या कोई भी संस्कृत का ग्रन्थ पढ़ना चाहते हैं तो संस्कृत जरूरी है। अनुवाद में वो बात नहीं आएगी। आ ही नहीं सकती जो मूल में आएगी। केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णु प्रसाद शर्मा, श्री शिव कुमार आचार्य प्रांत प्रमुख ने देवास कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए श्री जितेन्द्र त्रिवेदी, श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ मनिषा सोनी, श्री बंशीधर केशवरे, श्री कमलकांत मेहता, श्री रमेश जोशी, श्री मनोज बजाज, श्री निरंजन सिंह ठाकुर, श्री पुरूषोत्तम दास वैष्णव, श्री घनश्याम जोशी, श्रीमती नमिता सोलंकी, श्री ओ पी तिवारी, श्री कपूरचंद राठौर, श्री यश जोशी, श्री शिवनारायण आर्य, श्री दिनेशचंद्र मेहता, श्री इंद्रजीत सोलंकी, श्री राजकुमार वर्मा, श्री उमेश जोशी को विभिन्न दायित्व सौंपे। अभ्यास वर्ग में श्री प्रकाश पवार, श्रीमती मनोरमा सोलंकी, श्री वायोग्य चेतना पीठम बागली आश्रम,  श्री विजेंद्र उपाध्याय, श्री मनीष अग्रवाल, श्री हेमन्त वर्मा, श्री अरूण शर्मा, श्री सुनील पटेल, श्री राहुल चावड़ा, श्री प्रेम चावड़ा, श्री मनोहर पमनानी, श्री भूपेंद्र प्रजापत, श्री रमेश यादव, श्री दिनेश भूतड़ा, डॉ सारंगे, श्री राजेन्द्र मूंदड़ा, श्री प्रकाश विजयवर्गीय, श्री विनोद पटेल, श्री अनंत जोशी का विशेष योगदान रहा। संचालन श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा व आभार श्री कमलकांत मेहता ने व्यक्त किया।

  • विद्युत लाइन सुधार कार्य के चलते को शहर के इन  क्षेत्रों में 13 और 15 सितम्बर को विद्युत सप्लाई इतने समय तक रहेगी बंद

    विद्युत लाइन सुधार कार्य के चलते को शहर के इन क्षेत्रों में 13 और 15 सितम्बर को विद्युत सप्लाई इतने समय तक रहेगी बंद

    ———– देवास 12 सितम्बर 2022/ कार्यपालन यंत्री शहर संभाग मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि देवास शहर में 11 के.व्‍ही. फीडरो पर पोल स्‍थानांतरण एवं डीपी स्‍ट्रक्‍चर स्‍थानानांतरण कार्य किये जाने के चलते शहर के कुछ क्षेत्रों में 13 एवं 15 सितंबर को कुछ समय के लिए विद्युत बंद रहेगा।

    जिसमें 13 सितंबर को प्रात: 07 बजे से 11 बजे तक 11 केव्‍ही टाउन 1 एवं टाउन 3 फीडर से संबंधित क्षेत्र एबी रोड, एमजी रोड, अलंकार मार्केट, गोया, सिविल लाईन, चामुण्‍डा काम्‍पलेक्‍स, एलआईसी टावर, मिर्ची बाजार, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, अलंकार मार्केट, लाल गेट एवं कर्मचारी कॉलोनी, उज्‍जैन रोड, नई आबादी, स्‍टेशन रोड, पशु हाट, गीताभवन में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

    इसी प्रकार 15 सितंबर को प्रात: 07 बजे से प्रात: 11 बजे तक 11 केव्ही पत्ती बाजार फीडर से संबंधित क्षेत्र चुड़ी बाखल, पीठा रोड, बिहारीगंज, बस स्टैंड, वासुदेवपुरा में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

    विद्युत प्रदाय आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया जा सकता है।

  • अधिकारी समय पर काम करें नहीं तो होगी कार्रवाई ,कलेक्टर श्री शुक्ला ने बैठक में दिए निर्देश, प्रधानमंत्री का जन्मदिन समारोह पूर्वक कार्यक्रम होंगे आयोजित, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के लिए एक विशेष अभियान चलाएं, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में रामेश्वर जाएंगे यात्री

    अधिकारी समय पर काम करें नहीं तो होगी कार्रवाई ,कलेक्टर श्री शुक्ला ने बैठक में दिए निर्देश, प्रधानमंत्री का जन्मदिन समारोह पूर्वक कार्यक्रम होंगे आयोजित, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के लिए एक विशेष अभियान चलाएं, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में रामेश्वर जाएंगे यात्री

    ————– देवास कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्र के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, आईएएस(ट्रेनी) श्री टी. प्रतीक राव, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितम्‍बर को समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत यात्रा 17 से 22 सितम्‍बर तक जिले से 275 तीर्थ यात्री रामेश्‍वरम जायेंगे। जिला एवं विकासखण्‍डस्‍तर पर जिले स्‍वेच्छिक रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत हितग्राही मूलक योजना में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण होगा। महिला स्‍व-सहायता समूह जिले में पौधा रोपण कार्य करेंगे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि पौधा रोपण के लिए कार्यक्रम के पूर्व में पौधा रोपण की जगह चिन्हित कर गढ्ढे खोद लें और पौधो की व्‍यवस्‍था कर लें। दिव्‍यांगजनों को कृतिम अंग एवं अन्‍य सामग्री दी जायेगी। श्रम विभाग द्वारा संबल योजना 2.0 के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्‍यम से राशि का वितरण किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि जिले में मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत 17 सितम्‍बर से 31 अक्‍टूबर तक जिला एवं जनपद स्‍तर पर विशेष शिविर आयोजित कर भारत सरकार और प्रदेश सरकार की 33 योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जाये। जिले के नागरिक सीएम हेल्‍प लाइन 181 पार्टल में जाकर सीएम जनसेवा में योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कर सकते है। शिविरों में प्राप्‍त ऑफलाइन आवेदनों को भी सीएम हेल्‍पलाइन पोर्टल पर अपलोड करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभाग वार समीक्षा की। जिन विभागों की सीएम हेल्‍पलाइन पर ज्‍यादा शिकायते लम्बित है, उन्‍हें सख्‍त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निराकरण एक सप्‍ताह में अभियान चलाकर करें। शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि 100 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समय-सीमा संबंधी प्रकरणों को भी शीघ्र निराकृत करें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि आयुष्‍मान 2.0 अभियान अंतर्गत आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाये। अभियान के माध्‍यम से अधिक से अधिक नागरिकों के आयुष्‍मान कार्ड बनाये। अभियान कार्ड बनाने के लिए जिले के नागरिक आशा कार्यकर्ता, ग्राम रोजगार सहायक, आयुष्‍मान मित्र और राशन वितरण दुकान के सेल्‍समेन, वार्ड प्रभारी से सम्‍पर्क कर आयुष्‍मान कार्ड बनावा सकते है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्‍य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्‍तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्‍ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं। यदि लाभार्थी कार्ड बनवाने में कोई समस्‍या आती है तो लोक सेवा केन्‍द्र के हेल्‍पडेस्‍क कर्मचारी से सहायता लें सकते है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि अनु‍सूचित जाति विभाग की शिकायत, टीएल बैठक की लम्बित शिकायते, जल समिति का गठन, गिरदावरी कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आबादी क्षेत्र घोषित कर, आवास बनाने के लिए जमीन शीघ्र उपलब्‍ध करायें। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि जिला अधिकारी विभागों में लं‍बित पेंशन प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्‍या आने पर पेंशन और कोषालय अधिकारी से सम्‍पर्क करें।

  • डॉक्टर राठौर ने किया देवास का नाम रोशन, चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी डिग्री की हासिल

    डॉक्टर राठौर ने किया देवास का नाम रोशन, चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी डिग्री की हासिल

    देवास वासियों के लिए ये गौरवान्वित करने वाली बात है यही बचपन से पले बड़े डॉक्टर उपेंद्र राठौर राठौर ने चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी डिग्री *डीएम* हासिल की…. डॉक्टर राठौर ने वर्ष 2013 में अपनी एमबीबीएस की डिग्री एलटीएम मेडिकल कॉलेज सियोन मुंबई से हासिल की….वर्ष 2017 में इन्होंने एमडी मेडिसिन की डिग्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से प्राप्त की…इसके बाद 1 वर्ष तक इन्होंने अमलतास हॉस्पिटल देवास में मेडिसिन विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की…वर्ष 2019 में इनका चयन चिकित्सा क्षेत्र की सबसे बड़ी डिग्री डीएम के कोर्स के लिया हुआ तथा एसजीपीजीआई लखनऊ से इन्होंने वर्ष 2022 में अपनी डीएम की डिग्री रूमेटोलॉजी ब्रांच में प्राप्त की… कोरोना काल में भी डॉक्टर राठौर ने मोबाइल के माध्यम से शहरवासियों को अपनी सेवाएं दी डॉक्टर राठौड़ की पत्नी डॉक्टर प्रियंका राठौर भी पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ है..डॉक्टर राठौर भविष्य में अपनी सेवाएं अपने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में देना चाहते है

  • नेशनल चैम्पियनशिप में पूनम सविता ने सिल्वर मेडल दिलाया

    नेशनल चैम्पियनशिप में पूनम सविता ने सिल्वर मेडल दिलाया

    कोच CSM जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि तीन दिवसीय 33वी वेस्ट झोन जूनियर एथलेटिक्स नैशनल चैम्पियनशिप रायपुर स्वामि विवेकानन्द स्टेडियम में चल रही है। जिसमें देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कि खिलाड़ी पूनम सविता ने 18से कम आयु वर्ग में 400मीटर हेडल में सिल्वर मेडल मध्य प्रदेश को दिलाया। एवं वही तनू गवाटिया 5000मीटर 1500मीटर अच्छा प्रदर्शन किया और चौथे स्थान पर पर रही। एवं रिया गुप्ता लोगं जम्प, 600मीटर में अच्छा प्रदर्शन किया और अच्छा प्रदर्शन किया और पाँचवे स्थान पर रही। देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री अनिल श्री वास्तव जी अध्यक्ष मदन लाल कहार एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्री वास्तव जी हिन्द फौज के सीनियर सैनिक एडवोकेट मीना राव आरती दयमा मोना तिवारी श्रीजा अग्रवाल राधा शुक्ला कविता शर्मा सीमा गिरी मेघना पुरोहित अनशुमन खातरकर आजय दायमा सुरेन्द्र शुक्ला चन्द्र शेखर तिवारी कुषाल राजपूत ताषिन शेख कुमेर सिंग वर्मा सुरेश शर्मा ललित द्विवेदी रवि अग्रवाल विजय पुरोहित सभी ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

  • *कर्म से ही सिद्धि प्राप्त होती हैं- गीता अभ्यास वर्ग

    *कर्म से ही सिद्धि प्राप्त होती हैं- गीता अभ्यास वर्ग

    देवास, विश्वगीताप्रतिष्ठानम्, देवास के गीता अभ्यास वर्ग द्वितीय दिवस पर देश के सुप्रसिद्ध गीता मर्मज्ञ द्वारा गीता के गूढ़ अर्थ को सरल रूप में बताया गया। प.पू. स्वामीजी श्री रामनारायण जी महाराज के कर कमलों से अभ्यास वर्ग की शुरुआत की गई। आपने अपने आशीर्वचन में कहा कि विश्व में सर्वाधिक लेखन गीता के ज्ञान पर ही हुआ है। गीता पर विश्वभर में अनेकों व्याख्‍यान, भाष्य, टिकाएं लिखी गई और जिसने उसे जैसा समझा वैसा लिखा या प्रवचन दिया। गीता को पढ़ना और गीता की व्याख्याओं आदि को पढ़ने में बहुत अंतर है। गीता को समझने के लिए सिर्फ गीता ही पढ़ना चाहिए। गीता महाभारत का एक अंश है। केन्द्रीय संगठन मंत्री श्री विष्णु प्रसाद शर्मा, रमेश कोठारी केन्द्रीय संयुक्त सचिव, श्री प्रह्लाद गुप्ता, केन्द्रीय व्यवस्था प्रमुख, डॉ शिव आचार्य प्रान्त व्यवस्था प्रमुख, डॉ राकेश प्रकाश निगम प्रांत आरोग्य प्रमुख, श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा प्रांत वित्त प्रमुख, सुश्री डॉ मनीषा सोनी प्रांत शिक्षण प्रमुख, श्री मनोज बजाज भी उपस्थित रहे। डॉ विष्णुनारायण तिवारी केन्द्रीय महामंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को बताया कि गीता नाम ‘गीत’ शब्द से बना है, जोकि एक तरह की पद्य रचना है। विद्वानों के अनुसार गीता नाम का अर्थ – दैवीय गान, स्वर्गीय गीत या ईश्वर के वचन माना गया है। गीता के अन्य नाम ईश्वर गीता, अनंत गीता, हरि गीता, व्यास गीता हैं। गीता को सम्मानपूर्वक लिए जाने का नाम श्री मदभगवतगीता है। श्रीमद शब्द किसी को उच्च श्रेणी का आदर देने के लिए भी नाम के पहले लगाया जाता है, जैसे कि कोई धार्मिक ग्रंथ, तीर्थ, गुरु या आचार्य के नाम के साथ लगाया जाता है। संध्या पूजन आरती में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष प.दिनेश मिश्रा, राष्ट्रीय कवि श्री देवकृष्ण व्यास, श्रीमती इंदिरा मेहता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य ओदिच्य ब्राह्मण महासंघ, श्री संजय शुक्ला, घनश्याम जोशी सहित समानित ब्रह्म बंधुओं को विश्वगीताप्रतिष्ठानम् का अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। संचालन श्री जितेन्द्र त्रिवेदी व श्री बंशीधर केशवरे ने आभार व्यक्त किया।