——– देवास 18 सितंबर 2022/ सहायक यंत्री मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल एवं डी.पी स्थानांतरण करने से 19 सितंबर प्रातः 06 से 11 बजे 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट , गोया , चामुण्डा काम्पलेक्स , शुक्रवारीया हाट , सुतार बाखल , अलंकार मार्केट , कर्मचारी कॉलोनी , नई आबादी , स्टेशन रोड , पशु हाट , गीताभवन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा एवं दोप 01 से 04 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर जर मोहल्ला , बिहारीगंज , वासुदेवपुरा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा । इसी प्रकार दिनाक 20 सितंबर को प्रातः 06:00 से 09:00 बजे तक 11 के.व्ही कलेक्टर फीडर बंद रहने से तारानी कालोनी , अग्रोहा नगर , लाठी वकील एवं प्रातः 11 से दोपहर 04 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर एवं 11 के.व्ही राजवाडा फीडर कंजर मोहल्ला बिहारीगंज , वासुदेवपुरा एवं सुभाष चौक , जवाहर चौक , राजवाडा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा । 21 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही माताजी फीडर बद रहने से भवानी सागर , कृष्णपुरा माताजी देकरी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा । 22 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर बंद रहने से अलंकार मार्केट , गोया , चामुण्डा काम्पलेक्स , शुक्रवारीया हाट , सुतार बाखल , अलंकार मार्केट , कर्मचारी कॉलोनी , नई आबादी , स्टेशन रोड , पशु हाट , गीताभवन क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इसी प्रकार 23 सितंबर को प्रातः 06 से 11 बजे तक 11 के.व्ही पत्ती बाजार फीडर बंद रहने से कंजर मोहल्ला बिहारीगंज , वासुदेवपुरा क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है ।
Category: विशेष
-

पालिसी धारकों का बोनस बढ़ाने और पालिसी पर लगने वाले जीएसटी हटाने और अभिकर्ता की मांग के लिए लियाफी का धरना प्रदर्शन
बीमा पॉलिसी धारकों की सुविधाएँ एवं लाभ बढ़ाने की मांग को लेकर एल आय सी अभिकर्ता आंदोलन पर देवास। भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ताओं ने ज्वाइंट एक्शन कमिटी बनाकर विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल पर उतर आए है अभिकर्ताओं ने पालिसी धारकों के हित में अपनी आवाज तेज करते हुए शाखा परिसरों में जोरदार नारेबाजी की एवं अपने आंदोलन को चरणबद्ध रूप से जारी रखने का संकल्प लिया। अभिकर्ताओं का कहना है कि पालिसी धारकों के प्रीमियम पर जीएसटी का बोझ डाल दिया गया है जिसके चलते ग्राहकों में भी असंतोष है उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इसी तरह पालिसी धारकों को मिलने वाला बोनस भी सरकार को बढ़ाना होगा इसके अलावा अन्य सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए अभिकर्ताओ ने अनेक मांगे शासन के समक्ष रखी हैं। मांग पूरी ना होने की स्थिति में आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी है। पहला चरण एक से सात सितंबर के अंतर्गत आज एलआईसी एजेंटों ने विश्राम दिवस के रूप में मनाया तथा किसी भी तरह का व्यवसाय आज शाखा में नहीं किया गया। इसी तरह शाखा में प्रतिदिन एलआईसी के अभिकर्ता धरना देते हुए शाखा परिसर में काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। उक्त जानकारी शाखा अध्यक्ष सुभाष पंड्या ने दी।
-

आरोपी ससुर एवं पुत्र को दहेज प्रताड़ना मामले में दो-दो वर्ष का सश्रम कारावास
देवास। शासकीय माध्यामिक विद्यालय पाडल्या विकासखण्ड टोंकखुर्द जिला देवास शाला प्रभारी विक्रम सिंह मण्डलोई एवं सुपुत्र आरक्षक मध्यप्रदेश पुलिस लाईन उज्जैन में पदस्थ बेज नंबर 954 निरन्जन मण्डलोई की शिकायत थाना टोकखुर्द अपराध क्रमांक 135/216 धारा 498 ए के तहत दिनांक 12.05.2016 को मामला दर्ज किया गया था। दिनांक 07.09.2022 को न्यायलय मजिस्टटे प्रथम श्रेणी श्वेता खरे द्वारा आरोपी विक्रम सिंह मण्डलोई पिता सालगराम वरिष्ट शिक्षक एवं सुपुत्र निरन्जन मण्डलोई पिता विक्रम सिंह मण्डलोई आरक्षक मध्यप्रदेश पुलिस को न्यायलय द्वारा दो दो वर्ष को सश्रम कारावास (सजा) एवं 1000 रूपये अर्थदण्ड एवं दण्डादेश किया गया तथा सास को दोषमुक्त रखा गया। अभियोजन प्रतिनिधित्व द्वारा जगजीवन राम सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
-

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी मनाएगी सेवा पखवाड़ा हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष ने ली बैठक
देवास। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा आरंभ कर रही है। जिसके तहत पूरे जिले में पार्टी के सभी मंडलों और प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे। इस संबंध में गुरूवार को जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने एक बैठक हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में शिप्रा के ग्राम सोखलिया में ली। बैठक में शिप्रा मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विश्वास उपाध्याय जी ने किया। भाजपा पार्टी प्रदेश सहित पूरे जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक मनाया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश सहित पूरे जिलों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल ने एक बैठक हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में शिप्रा के ग्राम सोखलिया में ली। बैठक के दौरान श्री खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पखवाड़े में सेवा कार्याे का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 17 सिंतबर से अमृत सरोवर की सफाई किसान मोर्चा करेगा, इसके साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के उपाय के लिए घर-घर संवाद, पौधारोपण आदि कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही रचनात्मक कार्य जिसमें रक्तदान शिविर, वोकल फॉर लोकल की खरीदी, निरूशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर भी लगाए जांएगे। श्री खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा की केन्द्रीय व प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है जिसका लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। इसी प्रकार देवास जिले के 20 मंडल में बैठक संपन्न होगी इस अवसर पर मण्डलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।
-

//युवा बेरोजगार के लिए खबर // देवास जिले में स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) के लिए आवेदन आमंत्रण की आज अंतिम तिथि
———— जिले में स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के एक पद के लिए आवेदन 15 सितम्बर सायं 05.30 बजे तक आमंत्रित किये गये है। आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन अंतिम तारीख तक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) को स्पीडपोस्ट अथवा व्यक्तिशः भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी और शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.mplocalelection.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) की नियुक्ति 28 फरवरी 2023 तक के लिये की जायेगी। संविदा अवधि आवश्यकता अनुसार बढाई जा सकेगी। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर (संविदा) के लिए मानदेय प्रतिमाह 10 हजार 260 रूपये प्रतिमाह निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता, मूल निवासी आरक्षण और आयु की शर्तें पूरी करने वाले आवेदक का चयन CPCT परीक्षा में कम्प्यूटर प्रोफेयन्सी में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट से किया जायेगा। CPCT परीक्षा में अंग्रेजी और हिन्दी टाईपिंग में क्वालिफाई करना आवश्यक है। डाटा एन्ट्री ऑपरेटर(संविदा) के लिए शैक्षणिक योग्यता राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से हायर सेकेण्डरी या 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण, मेप आई.टी. द्वारा आयोजित कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण CPCT परीक्षा उत्तीर्ण तथा मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। आयु सीमा 01 मार्च 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। महिला अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।
-

नगर गौरव दिवस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसी सभी समाजों की जोड़कर कर रहे हैं शामिल , सिक्ख समाज, क्षत्रीय मराठा, सर्व ब्राह्मण, माली समाज एवं महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक आयोजित
देवास। नवरात्रि में नगर गौरव दिवस का उत्साह भी नजर आएगा। कई तरह की गतिविधियां इस नगर गौरव दिवस की साक्षी बनेंगी। प्रशासन के साथ-साथ आमजनता इस आयोजन में सहभागिता करेगी। इसमें सभी समाजों का भी योगदान हो, इस हेतु सिक्ख समाज, क्षत्रीय मराठा समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, माली समाज, महाराष्ट्रीयन समाज के साथ चर्चा कर बैठक का आयोजन नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने किया। सिक्ख समाज की बैठक निजी होटल में, क्षत्रीय मराठा समाज की बैठक लक्ष्मीपुरा स्थित समाज की धर्मशाला, माली समाज की बैठक माली समाज की धर्मशाला, महाराष्ट्रीयन समाज की बैठक समाज की धर्मशाला एवं सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक नगर निगम में आयोजित की गई। समाजों की बैठक में आयुक्त ने कहा कि यह आयोजन पूरे देवास शहर का है। इसे हम सभी को मिलकर सफल बनाना है। नवरात्रि का अवसर होने से आयोजन की भव्यता और अधिक नजर आवे इसके लिए देवास शहर की सभी समाजों के साथ मिलकर इस महोत्सव को मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में सामाजिक स्तर पर सभी भागीदारी करें। आयोजित की गई बैठकों में समाजों के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा पूर्ण रूप से सहभागिता का आश्वासन दिया गया। समाज अध्यक्षों द्वारा निकलने वाली चुनरी यात्रा में समाज की मातृशक्तियों को भी शामिल किए जाने का आश्वासन दिया गया। आयुक्त ने कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता में पूरे समाज की बड़ी भूमिका होती है। नगर गौरव दिवस में महाआरती, चुनरी यात्रा, कन्या भोज सहित अन्य आयोजन होना है। सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल होगा। बैठक का उद्देश्य भी यही है कि सभी समाज सक्रियता से सभी कार्यक्रम में शामिल हो और आयोजन को सफल बनाएं। आयुक्त ने यह भी बताया अभी अन्य और समाजों से चर्चा कर बैठक आयोजित की जावेगी।


