Category: विशेष
-

देवास जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की अंतिम ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन 12 नवंबर (शनिवार) को
————— देवास मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 12 नवंबर 2022 शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की अंतिम ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया जा रहा है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह ने बताया कि देवास मुख्यालय एवं तहसील सोनकच्छ, बागली, कन्नौद, खातेगांव एवं टोंकखुर्द के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित एवं वादपूर्व समझौता योग्य आपराधिक, सिविल, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण-पोषण मामले, विद्युत चोरी प्रकरण, चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भू-अर्जन, नगर निगम के जलकर एवं संपत्तिकर, बीएसएनएल के प्रकरण आदि विषयक प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में बीमा कंपनियों, विद्युत कंपनी, बैंक, नगर निगम एवं बीएसएनएल के प्रकरणों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारीगण न्यायालय परिसर में ही स्टॉल लगाकर उपस्थित रहेंगे। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण होने पर पक्षकारों को स्मृति के रूप में एक-एक पौधा भेंटकर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने अपील की है कि पक्षकार संबंधित न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर नेशनल लोक अदालत में राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करा सकते हैं। लोक अदालत में ’’न तुम जीते न मैं हारा’’ की भावना के साथ राजीनामा के आधार पर मामले का शीघ्र और बिना किसी व्यय के निराकरण होता है इससे पक्षकारों के बीच का प्रेम और स्नेह बना रहता है। नेशनल लोक अदालत में दीवानी एवं चैक अनादरण से संबंधित प्रकरणों में न्याय शुल्क की राशि की नियमानुसार वापसी होती है। जिससे पक्षकारों को अतिरिक्त लाभ होता है। अधिक से अधिक पक्षकार इस अवसर का लाभ उठायें।
-

खनूजा पेट्रोल पंप सील शिकायत के बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई कर किया निराकरण
शहर के मुख्य मार्ग पर इंदिरा गांधी चोराहा के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप को कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सील करने के दिए आदेश। उसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम प्रदीप सोनी और तहसीलदार ने पूरी टीम के साथ जाकर पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पेट्रोल पंप पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण आसपास के रहवासियों के बोरिंग में पानी में पेट्रोल की गंध आने से परेशान थे और इसकी शिकायत करने के बाद संवेदनशील कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई की। पास ही के निखिल भारती और रहवासियों द्वारा कई बार इसकी शिकायत व समाचार पत्रों में समाचार व चैनलों में खबर प्रकाशित भी की गई थी। उसके बाद आज जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पेट्रोल पंप को सील कर दिया है पंप संचालक की मनमानी और नियमों के विरुद्ध कलेक्टर की सख्त कार्यवाही,पेट्रोल पाइप लाइन टैंक को समय सीमा से अधिक होने के बाद भी नही किया जा रहा था चेंज,जन सुनवाई के दौरान पीने के पानी में पेट्रोल की दुर्गंध आने की शिकायत , के बाद कार्रवाई से आसपास के रहवासियों ने कलेक्टर के तत्कालीन निर्णय की सराहना की है देवास में ऐसे कई जगह पेट्रोल पंप व उद्योग में कहीं इकाइयों के कारण प्रदूषित पानी आसपास के बोरिंग में भी जा रहा है और उसकी भी कई बार शिकायत होने के बाद भी प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है खासकर अमोना शांति नगर और प्रताप नगर कपारो इंडस्ट्रीज के आसपास यही स्थिति देखी जा सकती है लंबे समय बाद ही सही जिला कलेक्टर ने आमजन के हित में तात्कालिक कार्रवाई कर संकेत दिए हैं कि जनता के लिए किसी को बख्शा नहीं जाएगा। खनूजा पेट्रोल पंप सील करने के संबंध में एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि अभी कलेक्टर के आदेश के बाद पेट्रोल पंप सील कर दिया गया है इसकी जांच की जाएगी उसके बाद इसका निर्णय किया जाएगा।
-

*फिल्म्स को देखकर यही सोचता था, ‘मेरे लिए यह आश्चर्य की बात होगी, यदि मुझे इनके लिए कोई किरदार निभाने का मौका मिलेगा।’: पियर्स ब्रॉसनन
वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की ओर से एक्शन एडवेंचर ‘ब्लैक एडम’ में ड्वेन जॉनसन अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जैम कोलेट-सेरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म डीसी यूनिवर्स के नायक की कहानी पर आधारित अपनी तरह की पहली फीचर फिल्म है। प्राचीन कहन्दक में स्लेव टेथ एडम को देवताओं की सर्वशक्तिमान शक्तियाँ भेंट स्वरुप दी गई थीं। लेकिन उसने उन शक्तियों का उपयोग प्रतिशोध के लिए किया, जिसकी वजह से उसे बंदी बना लिया गया। और अब, 5,000 वर्षों बाद वह मुक्त हो गया है और एक बार फिर से अपनी काली शक्तियों से दुनिया पर राज करना चाहता है। आत्मसमर्पण करने से इनकार करने वाले टेथ एडम को जस्टिस सोसाइटी नाम के आधुनिक समय के नायकों के एक समूह द्वारा चुनौती दी जाती है। इस समूह में हॉकमैन, डॉक्टर फेट, एटम स्मैशर और साइक्लोन के नाम शामिल हैं, जो उसे एक बार फिर हमेशा के लिए कैद करना चाहते हैं। सुपरहीरो यूनिवर्स में डॉक्टर फेट का किरदार और कोई नहीं, बल्कि पियर्स ब्रॉसनन निभा रहे हैं। फेट न्याय समाज के लिए एक बुद्धिमान और सौम्य पुरातत्त्ववेत्ता, एक लंबे समय के मित्र और मोरल एंकर है। स्वभाव से दयालु एकेडमिक केंट नेल्सन शक्तिशाली जादूगर का रूप ले लेता है, जब वह फेट का प्राचीन गोल्डन हेलमेट पहनता है। लॉर्ड्स ऑफ ऑर्डर के लिए अच्छाई का यह एजेंट, अपनी शक्तियों का उपयोग जादू करने, भ्रम को दूर करने, भविष्य को देखने, खुद को मल्टीप्लाई और केंट को अपने वर्षों से परे अच्छी तरह से जीने की अनुमति देने में सक्षम है। अद्वितीय पियर्स ब्रॉसनन ने डीसी कैनन में सबसे शुरुआती और सबसे सम्मानित किरदारों में से एक की भूमिका निभाई है।
-

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रो (स्वच्छता सैनिको) का निगम द्वारा सम्मान
देवास आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार) को उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों (स्वच्छता सेनिको) का निगम द्वारा किया गया सम्मान। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत वार्डो मे सफाई कार्यो को लेकरसफाई मित्रो मे भी उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सफाई मित्रो का सम्मान निगम द्वारा किया जाता है। इसी कडी मे निगम सहायक यंत्री एवं जोनल अधिकारी जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान के द्वारा वार्डो मे सफाई कार्यो मे उत्कृष्ठ कार्य किये जाने के लिए निगम सफाई मित्रो का प्रशस्ती पत्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया,आयोजन के दौरान सफाई मित्रो को संबोधित करते हुए जोनल अधिकारी श्री वर्मा, श्री चौहान ने कहा कि उत्कृष्ठ कार्यो हेतु जो सफाई मित्र सम्मान हेतु चयनित किए गए हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होने सभी सफाई कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके असाधारण व्यक्तित्व एवं विषम परिस्थितियों में कार्य करने के जज्बे को सराहा व आगामी समय मैं कार्य को निरंतर करने हेतु प्रेरित किया।
-

(भूमि पुत्रों के लिए अच्छी खबर) देवास जिले के किसान भाई अब फार्मगेट एप से सीधे अपनी उपज खेत/खलिहान से कर सकेंगे विक्रय ————– एपीफार्मगेट एप के संबंध में किसान भाईयों को अधिक जानकारी देने के लिए मंडी में कार्यशाला 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे
————— देवास 17 / उपसंचालक/प्रवर सचिव कृषि उपज मण्डी समिति देवास ने बताया कि किसान भाई अपनी कृषि उपज का विक्रय अपने घर/खलिहान/गोदाम से सीधे मोबाईल एप फार्मगेट एप के माध्यम से कर सकेंगे। जिले किसान भाई सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लें। एपीफार्मगेट एप के संबंध में किसान भाईयों को अधिक जानकारी देने के लिए मंडी में 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे एक कार्यशाला भी रखी गयी है। जिसमें समस्त किसान बन्धु सादर आमंत्रित है। किसान भाई मोबाईल में प्ले स्टोर से एपीफार्मगेट इंस्टाल कर पंजीयन करें। अपनी फसल की जानकारी दर्ज करें। आपकी जानकारी पंजीकृत व्यापारी द्वारा प्राप्त की जायेगी। व्यापारी बन्धु आपकी आनलाइन दरें दर्ज करेगा। उच्चतम दर पर किसान बन्धु अपनी सहमति दे सकते है। तौल उपरांत आनलाइन सौदा पत्रक एवं भुगतान पत्रक जारी कर नियमानुसार आनलाइन आपके खाते में भुगतान किया जायेगा।
-

“*Black Ribbon Initiative*” “*संकल्प अभियान*” के तहत सायबर सुरक्षा विषय पर *566* वी कार्यशाला सम्पन्न, डॉ. कपूर का सम्मान
मध्यप्रदेश के ऐसे पुलिस अधिकारी जिन्होंने कुछ अलग हटकर सामाजिक क्षेत्र में भी पूरी मेहनत लगन से कार्य कर पुलिस विभाग के साथ अपनी भी प्रदेश में एक अलग पहचान बनाई है ऐसे ही डॉं. वरूण कपूर- अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा सायबर अपराध से बचाव के लिये जन-जन को जागृत करने का संकल्प धारण कर “Black Ribbon Initiative” अभियान प्रारंभ किया गया था । इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुये युवा पत्रकार एकता मंच एवं सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्राफेशनल स्टडीज, इंदौर के तत्वावधान में सेंट पॉल इंस्टीट्यूट के सभागार में दिनांक 15.10.2022 को ”वर्तमान समय में बढ़ता सायबर अपराध, कारण और उपाय’’ विषय पर टाक-शो आयोजित किया गया । टाक-शो में डॉं. कपूर के अतिरिक्त श्री प्रतीक श्रीवास्तव-न्यूज एडिटर डिजियाना न्यूज, श्री अनिल त्रिवेदी- वरिष्ठ अधिवक्ता मान. उच्च न्यायालय, प्रो. गौरव रावल-सायबर विशेषज्ञ, डॉं. रामगुलाम राजदान-मनोरोग विशेषज्ञ, प्राचार्या डॉं. सिस्टर एलिस थॉमस, कु. विजय सिंह- अध्यक्ष म.प्र. युवा पत्रकार एकता मंच इंदौर एवं इंस्टीट्यूट के 105 छात्र-छात्रायें व 05 व्याख्यातागण तथा 15 अतिथिगणों ने भाग लिया । डॉं. कपूर ने सायबर सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में जानकारी साझा करते हुये बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरों के अनुसार सायबर अपराध में प्रतिवर्ष 84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जा रही है । यदि इतनी तेजी से सामान्य अपराधों में बढ़ोत्तरी होगी तो शहर में हमारा रहना मुश्किल हो जायेगा। सायबर अपराधों से बचने का एकमात्र उपाय है जागरूकता एवं सर्तकता । आपकी जागरूकता से सतर्कता आती और सतर्कता से सुरक्षा । सुरक्षा मापदण्डों की अनदेखी करते हुये हम ही सायबर अपराधी को अवसर उपलब्ध कराते हैं । हम ही गलत फाइल को डाउनलोड करते हैं । अनजान फ्रेण्ड रिक्वेस्ट को स्वीकार करते है । अनजान लिंक को ओपन करते हैं । ऐसी गतिविधि को वन-क्लिक वनरेबिलिटी कहा जाता है । इन गलतियों से बचने के लिये हम ही खुद को बचा सकते हैं । डिजिटल फुटप्रिंट के बारे में बताते हुये डॉं कपूर ने कहा कि डिजिटल फुटप्रिंट फिंगर प्रिंट से ज्यादा सशक्त होते हैं इन्हें मिटाया, छिपाया, हटाया एवं बदला नहीं जा सकता है । इसलिये अच्छे डिजिटल फुटप्रिंट बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया । साथ ही आईटी एक्ट की प्रमुख धाराओं के अन्तर्गत धारा 67, 67-ए एवं 67-बी के प्रावधानों की जानकारी देते हुये बताया गया कि विडियो, फोटो के अलावा आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले अपशब्द भी अश्लीलता के दायरे में आते हैं । युवाओं द्वारा अनायाश ही नानवेज जोक्स एक-दूसरे को शेयर किये जाते हैं वे भी आईटी एक्ट की इन धाराओं में अपराध है । धारा 67-बी के अन्तर्गत चाईल्ड पोर्नोग्राफी कन्टेंट को डाउनलोड करना भी अपराध माना गया है । इसलिये सायबर स्पेश का उपयोग सोच-समझ कर करें । सायबर अपराधियों द्वारा संदेश/ईमेल भेजकर परेशान करना, फर्जी अकांउट बनाकर फंसाना जैसे कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है । इसलिये किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क एवं फ्रेण्ड रिक्वेस्ट व व्हाटस्अप कॉल स्वीकार न करें । अनजान लिंक पर क्लिक न करें । किसी भी संदेश को फारवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जॉंच करें और तभी शेयर/फारवर्ड करें। हम अपनी वास्तविक दुनिया की मानसिकता को आभासी दुनिया में लागू नहीं कर सकते है । वास्तविक दुनिया में हम पैदा होते है और आभासी दुनिया में हम कनेक्ट होते हैं । इस मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है । आभासी दुनिया में जो हमें दिखाया सुनाया जाता है उसपर यदि हम विश्वास कर उसपर कार्यवाही करेंगे तो हमारे लिये नुकसानदायक हो सकता है । डॉं. वरूण कपूर के अतिरिक्त श्री अनिल त्रिवेदी, प्रो. गौरव रावल, डॉं. रामगुलाम राजदान द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये । म.प्र. युवा पत्रकार एकता मंच एवं सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टडीज, इंदौर द्वारा आरएपीटीसी एवं रेडियो शाखा के 11 पुलिस अधिकारियों एंव सेंट पॉल इंस्टीट्यूट के 5 फेकल्टी मेंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉं. कपूर के हस्ते सराहनीय कार्य के लिये सम्मान पत्र भेट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉं सिस्टर एलिस थॉमस एवं युवा पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष कु. विजय सिंह द्वारा डॉं. वरूण कपूर को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया गया ।

