Category: विशेष

  • नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतोनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करेंकलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक

    नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा/खतोनी, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करेंकलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक

    देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में देवास जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, खातेगांव/कन्‍नौद एसडीएम श्री अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अनुसार दावा आपत्ति का निराकरण करने के निर्देश दिये। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जिले में दावा आपत्ति का निराकरण 26 दिसम्‍बर तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को किया जायेगा। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 (उत्तरार्द्ध) की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सामूहिक कृषि पट्टे जिन सहका‍री समितियों को दिये गये थे। उन समितियों को भंग कर के पुन: नई समिति बनाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले के सभी पटवारी 20 दिसंबर (मंगलवार) एवं 22 दिसंबर (गुरुवार) को “नामांतरण, बंटवारा” कार्य के लिए ग्राम में बी-वन वाचन करें और भू-स्वामी के नामांतरण के लिए आवेदन प्राप्‍त करें। उक्त दिनांक को ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी ग्राम में उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए किसानों का आधार सीडिंग के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बैंको में विशेष शिविर लगाये जाये। बैंको में आयोजित शिविरो में किसानों को लाने के लिए तहसीलदार और पटवारी सहयोग करेंगे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली की तहसीलवार समीक्षा कर निर्देश दिये कि जिले में अभियान चलाकर राजस्‍व वसूली कार्य करें। भू-राजस्‍व की वसूली के लिए जो लक्ष्‍य दिया है उसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने वन ग्रामों को राजस्‍व ग्राम बनाने की प्रक्रिया की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि जिले में निजी कॉलोनियों में किये गये विकसित प्‍लॉटो का डायवर्जन शुल्‍क कॉलोनियों में शिविर लगाकर वसूल करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। राजस्व न्यायालय के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाये और न्‍यायालय प्रकरणों में सुनवाई करने के बाद आदेश का पालन करवाये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अपर कलेक्‍टर श्री कवचे को निर्देश दिये कि सप्‍ताह में एक बार एसडीएम न्यायालयों का निरीक्षण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, रास्‍ता खाली कराने, भू-अर्जन, प्राकृतिक प्रकोप संबंधी मामलों का निराकरण अभियान चलाकर समय-सीमा में करें। खसरा/खतोनी, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, राजस्व वसूली, भू-अर्जन, संबंधी तीन से छ: माह के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्‍पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तुरंत करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी डूंगा ऊर्फ डुंगर सिंह पिता मदन सिंह निवासी ग्राम लसुड़िया ब्राह्मण थाना पीपलरावां जिला देवास को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चला जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

  • तेज गति से जा रही बस शिप्रा नदी पुल के पास पलटी 3 महिलाओं की मौत 12 घायल, बस के परमिट में समय कम होने के कारण आए दिन होती रहती प्रतिस्पर्धा ,रेसिंग खुलेआम देखी जा सकती है बसों की

    तेज गति से जा रही बस शिप्रा नदी पुल के पास पलटी 3 महिलाओं की मौत 12 घायल, बस के परमिट में समय कम होने के कारण आए दिन होती रहती प्रतिस्पर्धा ,रेसिंग खुलेआम देखी जा सकती है बसों की

    शिप्रा नदी के पुल के पास बड़ा बड़ी दुर्घटना हो गई यहां बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को देवास अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गए दे दी गई है जानकारी के मुताबिक चौहान ट्रेवल्स की बस करीब 40 सवारियों को लेकर इंदौर से देवास जा रही थी। यह शिप्रा ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने पलटी बस को खड़ा किया। बस के नीचे दो लोग दबे मिले। वहीं बस के अंदर फंसे लोगों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। मृतकों में सेजल (23) पिता अरविंद चौधरी निवासी जेतपुरा, रश्मि (40) पति धर्मेंद्र परिहार निवासी गजरा गियर्स और अरुणा सूर्यवंशी( 40)निवासी स्टेशन रोड देवास है       बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस करीब 6 बजे इंदौर से रवाना हुई थी। करीब पौने 7 बजे बस शिप्रा ब्रिज से आगे करीब 500 मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंची ही थी, कि अचानक से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार बस लहराकर पलटी खा गई। बहुत तेज थी बस की रफ्तार       बस में सवार यात्री ब्रिजेंद्र सिंह साेलंकी ने बताया कि हम गाड़ी से इंदौर से देवास जा रहे थे। बस की गति काफी तेज थी। जैसे ही बस शिप्रा ब्रिज पर पहुंची, अचानक से वह लहराई और पलटी खा गई। इस दौरान कुछ लोग एकत्रित हो गए और बस को उठाने की कोशिश करने लगे। काफी मशक्कत के बाद बस को सीधा किया गया। बस पूरी भरी थी। करीब 40 लोग सवार थे। घायल भारत सिंह राठौर ने बताया कि मैं चौहान बस में इंदौर के मधुमिलन चौराहे से बैठा था। पूरी गाड़ी पैक थी। कुछ लोग खड़े हुए थे। ड्राइवर इंदौर से ही बस को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। कई बार वह वाहनों को कट मारते हुए पूरी गाड़ी को लहरा रहा था। ब्रिज के पास अचानक बस पलटी खा गई। बस में सवार 12 से 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में ये लोग हुए घायल 1. शहजादी फारूकी, 2. साइन फारुकी, 3. किशोर पिता निरंजन सिंह, 4. मनोज पिता टांटिया सिंगर, 5. राहुल पिता शंभूलाल धुर्वे, 6. नेहा पति कमलनाथ, 7. कुलदीप पिता दीपक तिवारी, 8. संतोष और अन्य      एडिशनल एसपी देवास मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे उनका कहना है कि शिप्रा ब्रिज पर हादसा हुआ है। बस एमपी 41 पी 1562 इंदौर से देवास की ओर जा रही थी। घायलों को देवास जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे तत्काल क्लियर करवाया गया। चश्मदीदों से बात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बस हादसे ने एक बार फिर शासन के परमिट नियम की अनियमितता उजागर की है जिसमें बस संचालकों को पांच 5 मिनट से 10:10 मिनट के परमिट दिए जा रहे हैं परमिट में बस संचालक के पास कम समय होने और रूट पर बस ज्यादा होने से बसों के अंदर प्रतिस्पर्धा सवारी बिठाने को होती है कहने को यातायात विभाग और पुलिस चालानी कार्रवाई करती है लेकिन कभी इन आपस की प्रतिस्पर्धा जिसमें बस खुले रुप से रेसिंग करती है आम जनता को यह सब दिखता है यातायत पुलिस और संबंधित आरटीओ विभाग को यह सब नहीं दिखाई देता है तेज रफ्तार पर कार्यवाही केवल चार पहिया वाहनों में कार वह प्राइवेट वाहनों पर ही होती है इन बसों पर यह नियम लागू नहीं होता जिसका परिणाम यह गंभीर हादसा है शासन प्रशासन को परमिट का समय बढ़ाना चाहिए कम से कम 15 मिनट से कम का समय एक बस को नहीं दिया जाए तो कभी भी प्रतिस्पर्धा नहीं होगी सड़क पर कुछ बस कम होगी परंतु दुर्घटना भी कम ही होगी और समय-समय पर आरटीओ विभाग और यातायात विभाग को इन तेज गति से दौड़ आ रहे बस चालकों पर भी सख्त कार्रवाई करना चाहिए आज बेकसूर यात्रियों को केवल तेज रफ्तार का दंड भुगतना पड़ा मृतकों को श्रद्धांजलि के साथ ही जिला प्रशासन शासन को सद्बुद्धि की कामना करते हैं।

  • सांसद , विधायक  देवास में भी स्वीकृत कराये सरकारी मेडिकल कॉलेज ,कांग्रेस

    सांसद , विधायक देवास में भी स्वीकृत कराये सरकारी मेडिकल कॉलेज ,कांग्रेस

    देवास = स्वास्थ्य सेवा में विस्तार को लेकर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति दे रही है इसके लिए वित्त मंत्रालय ने भी स्वीकृति दी है । वर्तमान में रतलाम ,विदिशा खंडवा मैं द्वितीय चरण के दौरान मेडिकल कॉलेजों को खोला गया है। तीसरे चरण में नीमच और मंदसौर को भी सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए सम्मिलित किया गया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास जिला लगातार बढ़ता चला जा रहा है वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी दिनों दिन प्रगति होती चली जा रही है साथ ही निजी क्षेत्र मैं भी शिक्षण संस्थाओं को स्वीकृति दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 13 सरकारी मेडिकल कॉलेज है वहीं प्रदेश सरकार भी अपने स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओ में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत है। रतलाम ,खंडवा में सरकारी मेडिकल कॉलेज है वही मंदसौर , नीमच जैसे नगरों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं ।ऐसी स्थिति में देवास शहर इन नगरों से कहीं कम नहीं है । शहर व जिले की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए देवास शहर को भी केंद्र सरकार जब नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दे रहा है तो उसमें शहर को भी सम्मिलित किया जाए। इस संदर्भ में कांग्रेस ने मांग की है कि क्षेत्र के विधायक सांसद केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से देवास शहर को भी एक सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दिलाये जिससे छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिल सके और उन्हें कहीं अन्यत्र शहर में मेडिकल की शिक्षा देने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

  • पूर्व सांसद श्री वर्मा का निधन

    पूर्व सांसद श्री वर्मा का निधन

    देवास शाजापुर क़े पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा का आज शाम क़ो मुंबई क़े कोकिला बेन अस्पताल मे निधन हो गया वे पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा जी क़े पिता थे,, उनकी अंतिम यात्रा कल गुरुवार 17नवंबर क़ो दोपहर 3 बजे उनके इंदौर बाण गंगा निवास से निकल कर कुम्हार खड़ी मुक्तिधाम जाएगी, जहाँ अंतिम सस्कार होगा।

  • मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले पंचायत सचिवों एवं सहायक सचिवों की जायज मांगों का निराकरण कर आदेश प्रसारित करने के विषय में देवास जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

    मध्यप्रदेश में ग्रामीण स्तर पर कार्य करने वाले पंचायत सचिवों एवं सहायक सचिवों की जायज मांगों का निराकरण कर आदेश प्रसारित करने के विषय में देवास जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

    मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संयुक्त संघ द्वारा निम्न मांग मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन 23,000 पंचायत सचिवों की मांगसंविलियन मध्य प्रदेश के 23000 पंचायतों में पंचायत सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी समस्त आदेशों का क्रियान्वयन करते हैं, इसलिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पंचायत सचिवों का संविलियन किया जाये सातवां वेतनमान प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को सातवां वेतनमान का लाभ दिया जा चुका है, केवल पंचायत सचिव ही सातवें वेतनमान से वंचित है, पंचायत सचिवों को भी सातवा वेतनमान का लाभ दिया जाये। पदोन्नति पंचायत सचिवों की पंचायत समन्वय अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची जारी की जावे। अंशदाई पेंशन के स्थान पर प्रदेश के पंचायत सचिवों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जावे। अनुकंपा नियुक्ति पंचायत सचिव की भर्ती प्रक्रिया में एक पंचायत में एक सचिव की नियुक्ति अनुसार मृतक पंचायत सचिवों के वैद्य वारिस को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने में रोस्टर प्रणाली के नियमों को शिथिल किया जाकर अन्य कर्मचारियों की भांति मृत्यु उपरांत आश्रित व्यक्तियों को 7 वर्ष में शासन के नियमानुसार समस्त अहंताएँ पूर्ण करनी होती है जबकि पंचायत सचिवों के लिए यह अर्हताएँ 3 वर्ष में पूर्ण करने का प्रावधान उल्लेखित है, उसे भी शिथिल किया जाकर वर्ष 2008 पश्चात् मृतक पंचायत सचिवों के परिवार को लाभान्वित किया जाये। मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि वर्तमान में पंचायत सचिव की मृत्यु उपरांत अनुग्रह सहायता के रूप 1.50 लाख रुपए प्रदाय किए जा रहे है, उक्त राशि अनुकंपा नियुक्ति के पश्चात पुनः उस मृतक पंचायत सचिव के परिवार से वसूल कि जा रही है, उक्त वसूली को रोका जाकर मृत्यु अनुग्रह सहायता राशि 10.00 लाख रुपए की जावे। चिकित्सा सहायता गंभीर बीमारी की दशा में पंचायत सचिव को चिकित्सा सहायता का लाभ दिये जाने हेतु विभाग में आदेश लंबित है उसे तत्काल आदेश जारी किया जाये। पंचायत सचिवों को सेवा निवृत्त के दौरान ग्रेच्यूटी के रूप में 5 लाख रू. की राशि प्रदाय की जाये या 16 माह का वेतन प्रदाय किया जाये। 20,000 ग्राम रोज़गार सहायको / सहायक सचिवों की मांग वर्तमान समय में सहायक सचिवों का मानदेय रु. 9000/- प्राप्त हो रहे हैं। महंगाई- को देखते हुये उनके मानदेय में वृद्धि की जाये। पंचायत सचिवों के समान ग्राम रोजगार सहायकों को अनुकंपा नियुक्ति की सुविधा प्रदान की जावे। पंचायत सचिवों के समान रोजगार सहायकों को अनुग्रह राशि NPS की सुविधा प्रदान की जावे। पंचायत सचिवों के समान ग्राम रोजगार सहायकों का जिला कैडर बनाकर स्थानांतरण की सुविधा प्रदान की जावे। रोजगार सहायकों को बर्खास्ती के स्थान पर निलंबन की कार्रवाई की जावे, इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 25 अगस्त 2018 को घोषणा की गई है।

  • हिन्द फौज के खिलाडी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये शुजालपुर  रवाना हुए।

    हिन्द फौज के खिलाडी सम्भाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिये शुजालपुर रवाना हुए।

    हिन्द फौज कमांडर CSM जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय कुशह भाऊ ठाकरे स्टेडियम में किया गया था । जिसमें हिन्द फौज के खिलाडियों ने भाग लेकर सफलता प्राप्त की। आयु वर्ग 19वर्ष से कम 100मी एवं 1500मी में इकरा अंसारी ,1500मी यश परमार 400mरन एवं 400मी हैंडल में पूनम सविता 17वर्ष से कम 400मी में खुशबू प्रजापत 800मी एवं 1500मी3000मी में लक्ष्मी पर्वत 100मी हैंडल में मीनाक्षी वर्मा याशिका परमार प्रथम 200मी में रूपाली मालवीय 400मी में मयंक तमोड़ हाई जम्प मैं विश्वास परमार 2000मी ईस्ट्रेपल चेस में हिमांशु सिंग बैस जिनका चयन शुजालपुर में होने वाली 16से17नवंबर सम्भाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये हुआ हिन्द फौज सैनिक सलोनी मालविया के नेतृत्व शुजालपुर के लिये रवाना हुए।रेलवे स्टेशन पर छोडने आये खिलाड़ियों के माता पिता किशोर मालविया,जितेन पर्वत, उदय सिंग बैस,राजेश तामोड एव देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल कहार एवं सचिव अनिल श्री वास्तव जी एवं कोषाध्यक्ष राजीव श्री वास्तव जी एवं हिन्द फौज सीनियर सैनिक मनोज पटेल, चन्द्रशेखर तिवारी, कुमेर सिंह वर्मा , ललित द्विवेदी,मोना तिवारी अजय दायमा, ,सुरेश शर्मा, ,डाॅ मायाराम चौहान,, सुभाष चावडा,विक्रांत जौशी , सुरेंद्र शुक्ला,मीना राव,कविता शर्मा, रवि अग्रवाल,विकास गिरी ,अरूण शर्मा,संजय गोस्वामी, श्रीजा अग्रवाल सीमा गिरी,आरती दायमा, मेघना पुरोहित पुनीत गिरी रीना पटेल सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।और सम्भाग में अच्छे परदर्शन की उम्मीद जताई।।