देवास/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी 45 वार्डो मे करदाताओं की सुविधाओ हेतु उनके वार्ड क्षेत्रो मे दिनांक 27 जनवरी से 2 मार्च तक प्रात: 10 बजे से सांय 5.30 बजे तक संपत्ति कर वसुली हेतु केम्प लगाये जाएंगे। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने सभी वार्डो मे संपत्ति कर की राशि जमा कराई जाने हेतु लगाए जा रहे वार्डवार शिविर मे संबंधित अधिकारियो एवं कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 27 जनवरी को वार्ड 1 बिलावली मे शासकीय स्कुल के पास, दिनांक 28 जनवरी को जेतपुरा मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 12 मे 27 एवं जनवरी को चाणक्यपुरी बंद पानी की टंकी क्रासिंग के पास, वार्ड 23 मे लक्ष्मण नगर मंदिर के पास, वार्ड 33 मे ऐरिना के सामने, दिनांक 30 एवं 31 जनवरी को वार्ड क्रमांक 2 मे जमना नगर, वार्ड 13 मे गणेश मंदिर मेंढकी चक, वार्ड 24 मे जयश्री नगर टंकी के पास, तुकोजीराव पवार उद्यान के पास, वार्ड 34 मे भवानी सागर हनुमान मंदिर के पास, दिनांक 1 व 2 फरवरी को वार्ड क्रमांक 3 आवास नगर पानी की टंकी के पास, वार्ड 14 मे 1 फरवरी को सर्वोदय नगर केदार मंदिर के पास, दिनांक 2 फरवरी को बीराखेडी शासकीय स्कुल के पास, दिनांक 1 व 2 फरवरी को वार्ड 25 मे ताराणी कालोनी गार्डन के पास, दिनांक 1 व 2 फरवरी को वार्ड 35 मंसूरी किराना दुकान के पास, 3 फरवरी को वार्ड 4 मे मधुबन कालोनी गार्डन के पास,दिनंका 4 फरवरी को अर्जुन नगर पानी की टंकी के पास, दिनांक 3 व 4 फरवरी को वार्ड 15 शांति नगर राम मंदिर के पास, वार्ड 26 मे शिवाजी गार्डन, दिनांक 3 फरवरी को वार्ड 36 मोहसीनपुरा मस्जिद के पास, 4 फरवरी को मोहसीनपुरा इमाम चौक, दिनांक 6 फरवरी को वार्ड क्रमांक 5 कालूखेडी पानी की टंकी के पास, 7 फरवरी को महॉकाल कालोनी शिव मंदिर के पास, दिनांक 6 व 7 फरवरी को वार्ड 16 मे बिंजाना शासकीय स्कुल के पास, दिनांक 6 व 7 फरवरी को वार्ड 27 मे दर्जी धर्मशाला के पास, दिनांक 6 व 7 फरवरी को वार्ड 37 मे भेरूगढ हनुमान मंदिर, दिनांक 8 फरवरी को वार्ड क्रमांक 6 नौसराबाद शासकीय स्कुल के पास, 9 फरवरी को अर्जुन नगर आडा काशी विश्वनाथ मंदिर के पास, दिनांक 8 व 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 17 मे सोनिया गॉधी नगर, दिनांक 8 व 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 28 नई आबादी किराना चौराहा, दिनांक 8 व 9 फरवरी को वार्ड क्रमांक 38 विक्रमसभा भवन, दिनांक 13 फरवरी को वार्ड 7 मे उत्तम नगर टंकी के पास एवं 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 7 पुष्पकुंज कालोनी झारा बाखल बेकरी के पास, दिनांक 13 एवं 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 18 अनामय स्कुल के पास, दिनांक 13 एवं 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 29 मे बिहारीगंज, दिनांक 13 एवं 14 फरवरी को वार्ड क्रमांक 39 ईदगाह मस्जिद के पास, दिनांक 16 फरवरी को वार्ड क्रमांक 8 मे त्रिलोक नगर त्रिपाठी किराना के पास, 17 फरवरी को निमाड नगर राम नगर के सामने गुड्डी गावडे, दिनांक 16 फरवरी को वार्ड क्रमांक 19 मे दुर्गा नगर एमआर रोड, दिनांक 17 फरवरी को वार्ड क्रमांक 19 मे ढांचाभवन हनुमान मंदिर के पास, दिनांक 16 एवं 17 फरवरी को वार्ड क्रमांक 30 गजरा गियर्स चौराहा, दिनांक 16 एवं 17 फरवरी को वार्ड क्रमांक 40 मे शांतिपुरा रामदेव मंदिर के पास, दिनांक 20 फरवरी एवं 21 को वार्ड क्रमांक 9 मे पुलिस चौकी के सामने ईटावा, दिनांक 20 एवं 21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 20 मे विकास नगर राम मंदिर के पास, दिनांक 20 एवं 21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 31 गजानंद कालोनी, दिनांक 20 एवं 21 फरवरी को वार्ड क्रमांक 41 माली धर्मशाला, दिनांक 22 एवं 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 मे विजय नगर पानी की टंकी के पास, दिनांक 22 एवं 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 21 मे कैलादेवी मंदिर के सामने, दिनांक 22 एवं 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 32 मे अम्बेडकर नगर, दिनांक 22 एवं 23 फरवरी को वार्ड क्रमांक 42 बालाजी नगर एवं लेबर के बीच मैदान मे, दिनांक 24 एवं 25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 मे मुखर्जी नगर काम्पलेक्स, दिनांक 24 एवं 25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 22 मे खटु श्याम मंदिर के पास, दिनांक 24 एवं 25 फरवरी को वार्ड क्रमांक 43 पाल चक्की के पास मील रोड बालगढ, दिनांक 27 एवं 28 फरवरी को वार्ड क्रमांक 44 बजरंग मंदिर राजीव नगर, दिनांक 1 एवं 2 मार्च को वार्ड क्रमांक 45 मे मेन मार्केट नागदा चौक मे शिविर आयोजित किये जावेगें। आयुक्त ने बताया कि गठित दल के द्वारा संपत्ति कर के बडे बकायादारों से घरो—घर सम्पर्क भी किया जाकर राशि जमा करवायेगें तथा जो बकायादार संपत्ति कर का भुगतान नही करता है तो दल द्वारा बकायादार के नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही भी की जावेगी। वार्डवार लगाये जा रहे संपत्ति कर वसुली शिविर मे प्रत्येक दल शिविर से राशि रूपये 1 लाख का प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Category: विशेष
-

प्रदेश सरकार अतिथि शिक्षकों की उपेक्षा नहीं बल्कि प्रोत्साहित करे
मध्यप्रदेश में विगत कई वर्षों से शासकीय शालाओं में अतिथि शिक्षकों के पद पर कार्यरत अतिथि शिक्षकों का सरकार ने ध्यान रखना चाहिए उन्हे भी अपना कर्मचारी मानना चाहिए प्रदेश सरकार ने नियमितीकरण का तोहफा तो दूर उनका पारिश्रमिक भी नही बढ़ाया गया बावजूद कई बार प्रदेश के यशस्वी मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा हो चुकी हैं यह तो दूर की सबसे रोचक बात यह है की स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के पावन अवसर के दिनों का भी वेतन नहीं दिया जाता है उसके बाद भी अपना कर्त्तव्य पालन करते हुए अतिथि शिक्षक अपनी अपनी शालाओं में उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।जब की निजी संस्थानों, कंपनियों में अवकाश भी और वेतन भी दिया जाता है ।
-

महाराष्ट्र में होने वाले बंजारा महाकुम्भ प्रचार रथ यात्रा का समापन
देवास। बंजारा महाकुम्भ प्रचार रथ यात्रा का समापन का समापन हुआ। जिला प्रवासी समुदाय के यात्रा प्रमुख, भीम सिंह दायमा और जिला संयोजक भगवान सिंह कछावा ने बताया कि इस वर्ष प्रारम्भ में ही जनवरी माह की दिनांक 25 से 30 जनवरी तक सम्पूर्ण भारत के बंजारा समाज को एक साथ जोडक़र उनका इतिहास, सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, भारत माता के प्रति समर्पण भाव व विदेशी आक्रान्ताओं के खिलाफ उनके द्वारा समय-समय पर दी गई कुर्बानिया व उनके द्वारा भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में किये गये व्यापार व्यवसाय की कुशलता जैसे सभी बिन्दुओं पर समाज के विद्वानों द्वारा एवं साधु संतो द्वारा अवगत कराया जायेगा। इस कार्य हेतु महाराष्ट्र प्रान्त के जलगांव जिले की जामनेर तहसील के ग्राम गोदरी टांडा में सम्पूर्ण भारत के. बंजारा समाज का महाकुंभ 25 से 30 जनवरी तक आयोजित होना है। इसमे परम पूज्य शंकराचार्य, मुरारीबापू, साध्वी ऋतम्बरा देवी, बाबा रामदेव, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कर्नाटक, महाराष्ट्र, मप्र व अन्य प्रदेश से बंजारा समाज के साधु संत पधारेंगे। जहां पांच दिवसीय बंजारा महाकुंभ में धर्म गंगा प्रवाहित होगी। कथा प्रवचन, धर्मसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परिवार के लिए मेला, मनोरंजन का भी आयोजन होगा। सम्पूर्ण भारत के सभी प्रदेशों से लाखों की संख्या में जन समुदाय पहुंचेंगे। हमारे प्रदेश से भी अधिक से अधिक संख्या में समाजजन ग्राम व नगर से आयोजन में हिस्सा लेंगे। इस हेतु विगत माह से प्रान्त, जिला, नगर, ग्राम व बस्ती बैठके चल रही है। इसके साथ ही सम्पूर्ण प्रान्त में अलग-अलग स्थानों पर प्रचार रथ से प्रचार किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत देवास जिले के ग्रामीण ओर शहरी क्षेत्र में एक प्रचार रथ चलाया जा रहा है। दिनांक 14 जनवरी को बंजारा बस्ती मुखर्जी नगर में वहां के नागरिकों एवं माता बहनों की उपस्थिति में भारत माता की आरती पूजन कर प्रचार रथ का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवासी समुदाय विभाग संयोजक रमेश शर्मा ने भारतमाता, रूपसिंह महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन किया। बंजारा समाज के इतिहास व महाराष्ट्र के गोदरी में होने महाकुंभ जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आमंत्रण दिया। इस पवित्र कार्य मे प्रचार रथ के साथ-साथ जिला यात्रा प्रमुख भीम सिंहं दायमा, जिला संयोजक भगवान सिहं कछावा, सह संयोजक भगवान नाथ, जिला टोली सदस्य अन्तर सिंह चौहान, मनोज गरासिया, जितेन्द्र गरासिया द्वारा सभी बंजारा बस्तियों में प्रचार सामग्री व आमन्त्रण का वितरण किया। फ्लेक्स और बैनर लगाकर महाकुंभ में पधारने का निवेदन किया। प्रचार रथ को रूपसिंह महाराज, सेवा लाल महाराज का चित्र लगाकरा सजाया गया। जो कि बंजारा बस्ती, मुखर्जी नगर से प्रारम्भ होकर रामदेव मन्दिर, विजयनगर, गायत्री नगर, शंकरगढ़, बावडिय़ा, हीरापुर, वजेपुर, अरनिया, फावड़ा, सोनकच्छ आदि स्थानों का भ्रमण कर शंकरगढ़ स्थित बड़े हनुमान जी की प्रतिमा के पास यात्रा का समापन हुआ। विभाग संयोजक रमेश शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल ने रूपसिंह महाराज की आरती की और उपस्थित माता-बहनों व नागरिको से यात्रा मे आने की अपील की। सभी ग्राम बस्तियों में यात्रा रथ का आरती पूजन कर भव्य स्वागत किया तथा उपरोक्त सभी बस्तियों से सात वाहन जाने हेतु तय किये गये। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने वाहन से जाने हेतु समाजजनों ने उत्साह बताया। इस प्रचार अभियान का आज समापन हुआ। यह टोली आज से पीले चावल और आमन्त्रण लेकर प्रमुख लोगों को आमंत्रित करने हेतु सम्पर्क पर निकलेगी।
-

कानूनी किताब पढ़ना पढ़ रही है साहब के कारण, ऑफिस अब ऑफिस लगने लगे, प्राधिकरण अध्यक्ष के दावेदार, सर्द मौसम में गर्म पार्षद शीतल और इंजीनियर, टेकरी की चांदी मैं हो गई किसकी चांदी, एडीजी कपूर का जागरूकता अभियान, खातेगांव विधानसभा पर किसकी नजर( 21 जनवरी शनिवार)
भगत – बाबा प्रणाम।
बाबा – भगत प्रणाम क्या ज्यादा ठंडी लग गई थी दिख नहीं रहा।
भगत – हां बाबा ठंड कहर बरपा रही है पर आदत सी हो गई है। बाबा कलेक्टर भी ठंड में छुट्टी नहीं दे रहे।
बाबा – कलेक्टर ने ढाई माह में पूरा प्रशासन व्यवस्थित पटरी पर ला दिया है और छुट्टी की क्या बात करें । स्कूल वाले को का मना करा है की क्लास लगाओ ही सही परंतु हमारे यहां की शिक्षा प्रणाली पूर्ण पूर्ण रूप से कलेक्टर पर आधारित है खैर अभी बात करते हैं जिला प्रशासन की तो सारे अधिकारी अब कानून की किताब पढ़ रहे हैं बच्चों से ज्यादा तो इनको पढ़ाई की आवश्यकता है कलेक्टर के पास आना है तो पूरी तैयारी के साथ आओ नहीं तो दंडाधिकारी दंड लिए बैठे हैं।
भगत – सभी अधिकारी के पास कानूनी पुस्तक अब ऑफिस में ही मिल रही है।
बाबा- बेटा यह कोई जंगलराज नहीं जो चाहे कर दिया कलेक्टर गुप्ता जी ने बता दिया कि कलेक्टर क्या होता है ।काम करो और आराम करो कोई कुछ नहीं कहेगा परंतु काम तो करना पड़ेगा ।ऑफिस अब 10:00 बजे लगने लगे हैं और शाम 6:00 बजे तक बाबूजी से लेकर अधिकारी तक आम जनता को मिल तो जाते हैं ।जिसका कारण कलेक्टर स्वयं सुबह से देर रात तक बैठ रहे हैं और जब जिले का मुखिया मेहनत करेगा तो पहले डर से काम कर रहे थे अब दिल से कर रहे हैं कि हमारा मुखिया ही कुछ सुधार चाहता है तो क्यों ना हम भी उसी दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाएं।भगत-, कुछ कलेक्टर को हटाने के लिए प्रयासरत थे परंतु मुख्यमंत्री ने बैरंग लौटा दिया।
बाबा -सुधार कौन नहीं चाहता अगर कलेक्टर जिले में अच्छा काम करेंगे तो सरकार को ही लाभ होगा आने वाली पीढ़ी को लाभ होगा एक बार किसी विभाग का ढर्रा ठीक हो जाता है तो लंबे समय तक वहां पर अच्छा कार्य होता है सांसद विधायक को भी इससे लाभ ही है छोटे-मोटे काम भले ही ना हो लेकिन आम जनता के सीधे काम होते हैं और स्वच्छ प्रशासन भी आम जनता को प्रभावित करता है हम सरकार इसीलिए बदलते हैं। कि कुछ तो अच्छा होगा लेकिन वही सब पुराना ऑफिस ऑफिस भ्रष्टाचार चेहरे बदल जाते हैं भ्रष्टाचार अपनी जगह वहीं का वही। जनप्रतिनिधि को भी स्वच्छ प्रशासन के साथ फालतू की बेगार भी टल जाती है कलेक्टर सुनते ही नहीं यह बात अगर फेल भी जाती है तो फायदा जनप्रतिनिधि का ही है फालतू काम भी नहीं आएंगे ।
भगत-कुछ अधिकारी को नहीं पच रहे कलेक्टर। बाबा-बेटा मोनोपली कभी किसी एक की नहीं चली है कई महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारी अब मजबूरी में बैठक में हिस्सा ले रहे हैं और सबसे बड़ी बात कि पहले इतना सब कुछ कर लिया कि अब कलेक्टर कुछ अच्छा नहीं करेगा तो ठीक है कुछ गलत ना कर दे इधर से ही समझौता एक्सप्रेस चला रहे हैं।
भगत — देवास विकास प्राधिकरण के लिए भी दावेदार फिर सक्रिय हो गए हैं इस बार नाम फाइनल हो सकता है। बाबा -यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिसमें कई पद खाली रह जाते हैं अभी तक देवास विकास प्राधिकरण पर अधिकारी राज है यह सरकार की कमजोरी है। प्राधिकरण में इस समय एक अनार सौ बीमार से दावेदार है खासकर इस बार पैलेस गुट भी दमदार इसे अपने समर्थकों का नाम रख रहा है। फिर सांसद और संगठन की ओर से भी नाम है। भगत -अभी तक पैलेस गुट, से प्राधिकरण अध्यक्ष नहीं बन पाया है हमेशा ही पैलेस विरोधी रहा है । बाबा –हां बेटा अभी तक तो भाजपा की सरकार में पैलेस विरोधी को ही स्थान मिला है सबसे पहले अभिभाषक राजेंद्र बापट और फिर रायसिंह सेंधव और पूर्व महापौर शरद पाचुनकर को मौका मिला है उपाध्यक्ष और संचालक जरूर पैलेस के रहे हैं। भगत बाबा पूर्व अध्यक्ष भी फिर दावेदारी कर रहे हैं। बाबा– हां बेटा इनको विधायक का टिकट भी चाहिए और नहीं मिले तो प्राधिकरण या और कहीं जगह तो चाहिए ही वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल और महामंत्री राजेश यादव भी दावेदार है तो संगठन की ओर से फिर वही दिलीप जाधव का नाम दीपक जोशी गुट से भी कुछ नाम है तो राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, की ओर से एक ही नाम सुमेर सिंह दरबार का है इस बार पैलेस भी जो महापौर और निगम में अच्छी बढ़त लेने के साथ प्राधिकरण अध्यक्ष भी अपना ही बनवाना चाहेगा अभी देवास विकास प्राधिकरण के माध्यम से बहुत सारी योजनाएं शहर के विकास में महत्वपूर्ण है पैलेस गुट से ओम जोशी, भरत चौधरी और भी नाम सामने आ रहे हैं इस बार 26 जनवरी के बाद प्राधिकरण का अध्यक्ष उपाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है नहीं तो अधिकारी राज तो है ही जो पैलेस के हिसाब से चल रहा है।
भगत -बाबा नगर निगम में शीतल ने सर्द मौसम में माहौल गरमा दिया।
बाबा- विवाद की आग में रोटी सेकने वाले कुछ ठेकेदार धरे रह गए समझौता हो गया और विवाद बढ़ने का बढ़ाने का मंसूबा ठंडा पड़ गया। विधायक प्रतिनिधि सभापति और कमिश्नर और फिर स्वयं अधिकारी नागेंद्र वर्मा ने भी बात को तूल देने के लिए जगह निगम को एक परिवार की तरह मान कर मामला बढ़ने से पहले ही निपटा दिया। नगर निगम में एक बड़ा विवाद होने से रह गया क्योंकि शीतल भी छोटे-मोटे नेता नहीं है जितने ऊपर है उतने ही जमीन के अंदर भी है युवाओं की बड़ी टीम के साथ प्रदेश के कई नामी नेता सक्रिय हो गए थे यह बहुत अंदर की बात है कि शीतल के लिए एक बड़ी लाबी पर्दे के पीछे थी परंतु मामला एक अच्छे अधिकारी वर्मा से पंगे का जो था सो कुछ ठेकेदार की लाग लपेट के बाद भी आगे नहीं बढ़ सका ।
भगत – निगम के कुछ इंजीनियर और अधिकारी को जनप्रतिनिधि राज रास नहीं आ रहा है।
बाबा भाजपा सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी ही रहेगी इतने वर्ष पंचायती राज तो पूर्व सरपंच को सौंप दिया लेकिन नगर निगम कई नामी अधिकारी और इंजीनियर के हवाले कर दी जो चाहा इंजीनियर अधिकारी ने किया पूरे प्रदेश में अधिकारी इंजीनियर राज चला अब अचानक जनप्रतिनिधि आने से बोखलाना स्वाभाविक है ।वर्षों के कई मामले पूरे प्रदेश में सामने आ रहे हैं यहां तक कि पूर्व मंत्री भाजपा के ही ने लोकायुक्त में दे दिए हैं और भी अभी कई मामले सामने आ सकते हैं।
भगत –एडीजीपी वरुण कपूर देवास आए बाबा – प्रदेश में पुलिस विभाग मैं विरले अधिकारी है श्री वरुण कपूर जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए उज्जैन रेंज में 105 ब्लाइंड मर्डर ट्रेस कर उनको हवालात की हवा खिलाई तो अब वे जो अभी सबसे बड़ा क्राइम चल रहा है साइबर क्राइम के प्रति पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चला रहे हैं साइबर अपराध की बारीकियां और उससे बचाव के उपाय आसान सरल भाषा में समझने के बाद हम साइबर अपराध से निश्चित बच सकते हैं ।यह श्री वरुण कपूर का जुनून गजब का जज्बा और मेहनत है कि लगातार अपने मिशन में लगे हुए हैं इनके द्वारा जारी वीडियो विदेश में भी प्रेरणा बन रहे हैं। देवास में इसका आयोजन सफल रहा है खासकर टीआई सिविल लाइन संजय सिंह का विशेष प्रयास रहा हम श्री वरुण कपूर के जोश जज्बे को सलूट करते हैं ।
भगत – मनीष चौधरी खातेगांव में सक्रिय है।
बाबा– देवास में कभी विपक्ष की भूमिका दमदारी से निभाने वाले मनीष चौधरी की नजर अब खातेगांव पर है जहां पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा का टिकट भी फिफ्टी फिफ्टी का लग रहा है जहां पूर्व मंत्री दीपक जोशी की नजर है तो अब अंदर की खबर यह आ रही है कि हाटपिपलिया सीट पर मनोज चौधरी की स्थिति कमजोर देखते हुए मनोज चौधरी को खातेगांव और दीपक जोशी को या अन्य सशक्त नेता को हाटपिपलिया से चुनाव लड़ा जाएगा सर्वे के साथ सिंधिया कोटा भी देवास में चलेगा।
भगत –देवास में भी एक नेता भीड़ देखकर उत्साही लाल बन गए हैं ।
बाबा –देवास में जमीनी मेहनत वाला व्यक्ति ही कुछ कर सकता है किसी आयोजन में भीड़ केवल उस आयोजन के लिए आती है ना कि व्यक्तित्व के लिए धार्मिक सामाजिक या खेल के आयोजन में शामिल लोगों को देखकर टिकट मिलने लगे तो दावेदारों दर्जन से भी ज्यादा हो जाएंगे वैसे भी कांग्रेसमें दावेदार बढ़ते जा रहे हैं वैसे इस बार मनोज राजानी ने मन बना लिया है प्रवेश अग्रवाल प्रदीप चौधरी अभी 3 नाम सर्वे सूची में चल रहे हैं ।
भगत –टेकरी पर चांदी वाले मामले में और दान के मामले में कुछ दाल काली नजर आ रही है।
बाबा –एक अधिकारी किसी मामले में दोषी नहीं होता वहां पर नीचे से ऊपर तक सबकी सहमति के बाद ही कुछ होता है विकास हुआ है और छोड़ धार्मिक मामला है वैसे भी मामला ठंडा पड़ जाएगा। माता मंदिर टेकरी के विकास को देखते हुए जनप्रतिनिधि उच्च अधिकारी इस मामले में ज्यादा रुचि नहीं लेंगे।
भगत –नगर परिषद की लोकायुक्त जांच और आगे की कार्रवाई के मामले में पूर्व मंत्री ठंडे नजर आ रहे हैं।
बाबा –हर जगह यही हालत है मुद्दा केवल कुछ समय के लिए उठता है फिर अपने आप ठंडा पड़ जाता है विधायक पूर्व मंत्री के बीच का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
भगत —यातायात जागरूकता सप्ताह चल रहा है। बाबा —-सबसे बड़ा यातायत सप्ताह सफल जब होगा जब आमजन जागरूक हो जाए और पुलिस यातायात भी वसूली पॉइंट की जगह शहर के मुख्य यातायात पॉइंट पर नजर आए। भगत यातायात प्रभारी कुछ न कुछ करती तो रहती है। बाबा यातायात प्रभारी सुप्रिया चौधरी का रिकॉर्ड कार्यकाल रहा चुनाव आयोग भी इन पर मेहरबान रहा। बस मैडम गरीब लोगों का ध्यान रखो इनकी दुआ जितनी अच्छी रहती है बद्दुआ उतनी ही खराब ।करें कौन और भरे कौन। कई वाहन संचालक कर्ज में डूबे होकर वाहन चला रहे हैं अपने घर की रोजी रोटी चला रहे हैं उच्च अधिकारी के सीसीटीवी कैमरे चाहे कुछ ना देखे लेकिन ऊपर वाला सब देख रहा है ।
भगत– रजिस्ट्रार कार्यालय में हड़ताल हो गई।
बाबा —शासनकाल का कामधेनु विभाग जिसमें जनता अच्छा राजस्व देती है राजस्व के साथ साहब का राजस्व भी फिर भी जनता परेशान है महीने भर सर्वर डाउन तो कभी बाबूजी डाउन कभी अधिकारी डाउन कुल मिलाकर रजिस्ट्रार विभाग में आमजन भारी राजस्व देने के बाद भी परेशान है सो उनको सर्विस देने वाले सर्विस प्रोवाइडर ने मजबूरी में हड़ताल की। यह हमारा देश ही है जहां शासन को टैक्स देने वाली जनता उन विभागों से सबसे ज्यादा परेशान रहती है जहां सबसे ज्यादा कर देती है चाहे आयकर विभाग हो विक्रय कर आरटीओ या स्थानीय नगर निगम के संपत्ति कर व अन्य करवाले विभाग जहां पर जनता को टैक्स देने के लिए भी अलग से टैक्स देना पड़ता है और भीड़ में संघर्ष करना पड़ता है कायदा तो यह होना चाहिए कि इनको सम्मान के साथ टैक्स भरने का मौका मिलना चाहिए इन विभागों में टैक्स भरने वालों को लाइव में ना लगना पढ़े पीने के पानी से लेकर बैठने तक की अच्छी व्यवस्था हो हमारे करदाता है लेकिन उल्टा हो रहा है।
भगत —-इस बार तहसील में भी अच्छी राजस्व की वसूली की।
बाबा —तहसीलदार ने नामी लोगों की संपत्ति कुर्क कर पहले ही टेलर बना दिया एक उच्च अधिकारी जरूर बीच में रोड़ा अटका आते थे अब नवागत कलेक्टर के आने के बाद तहसीलदार और उनका विभाग खुले दिल से कार्रवाई कर रहा है इस बार रिकॉर्ड वसूली हो सकती है।
भगत –शहर में फिर जुआ सट्टा शबाब पर है और शराब माफिया भी सक्रिय है।
बाबा —यह चंद सटोरिए पूरी सरकार को और पुलिस विभाग तक को बदनाम कर देते हैं। और अवैध शराब तो पुलिस भी पकड़ती है और आबकारी विभाग राजस्व के साथ अवैध शराब पकड़ने की डोरी भूमिका भी निभाती है यह कुरीति है चलती रहेगी । आबकारी विभाग में स्टॉप बढ़ाने के साथ अधिकार भी बढ़ाना होंगे बाकी तो चलता रहेगा।
भगत —बाबा हर दूसरे दिन मिला करेंगे।
बाबा —ठीक है बेटा फिर आज इतना ही एक दो रोज छोड़कर मिलने आ जाया कर । राम राम जय हिंद जय भारत। अब हम हर दूसरे तीसरे दिन मिला करेंगे सभी पाठकों का ह्रदय से आभार।
-

सांसद युवा खेल महोत्सव का फाइनल 22 व 23 को देवास में होगा, आठो विधानसभा के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा – फाइनल मैचो के पूर्व खिलाड़ी निकालेंगे मार्च पास्ट
देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार देशभर में सांसद युवा खेल महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसी तारतम्य में देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र में भी खेल महोत्सव चल रहा है। जो कि 12 से प्रारंभ हुआ है, जिसका समापन 23 जनवरी तक होगा। यह बात सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। श्री सोलंकी ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत विधानसभावार खेल सम्पन्न हो चुके है। जिसका फाइनल देवास में 22 व 23 जनवरी को होगा। फाइनल मैचों के पूर्व 22 जनवरी को प्रात: 10 बजे जवाहर चौक से सयाजी द्वार तक खिलाडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। जिसमे खेल जगत से जुड़ी हस्तियां, प्रतिभाशाली खिलाड़ी एवं सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी चाहते है कि देश के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों व युवाओं को खेल के अवसर मिलना चाहिए। इसलिए जितने खेल के अवसर युवा खिलाडिय़ों को मिलेंगे उतनी ही प्रतिभा निखकर सामने आयेगी जिसमें से खासतौर पर दूर गांव देहात की वह प्रतिभाएं मुख्य रूप से सामने आएंगी जो गांव में ही छिपी रह जाती है। जिससे गांव देहात का युवा देश में ही नही अन्य देशों में जाकर भी भारत का नाम गौरवांवित करे। दो दिवसीय फाइनल मैचो की श्रृंखला में देवास-शाजापुर की आठों विधानसभा देवास, शाजापुर, कालापीपल, शुजालपुर, आगर, हाटपीपल्या, सोनकच्छ, आष्टा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाइनल के पश्चात विजेता खिलाडिय़ों को यही पर पुरूस्कृत किया जाएगा। फाइनल मैचों को लेकर सांसद कार्यालय पर हुई बैठक सांसद युवा खेल महोत्सव के फाइनल मैच को लेकर सांसद कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। खिलाडिय़ो के खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था के साथ खिलाडिय़ों द्वारा निकलने वाले मार्च पास्ट पर चर्चा हुई। मार्च पास्ट में सभी खेल संगठन, सामाजिक संस्थाएं, व्यापारिक संस्थाओं को स्वागत के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में सांसद युवा खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर, विधानसभा प्रभारी रामचरण पटेल,विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, महेश चौहान, अजय तोमर, विकास गिरी, प्रवीण वर्मा, निलेश वर्मा, राम यादव, गोपाल खत्री, संजय दायमा, नीरज सिंह चौहान, शेखर कौशल, सोनू परमार, रितु सावनेर, संजय ठाकुर, रितेश उपाध्याय, हेमेंद्र निगम काकू, मनीष चौधरी, पंकज वर्मा, प्रवीण सांगते, जितेंद्र गिल्लोरे, सुमेरसिंह ठाकुर, संदीप जाधव, सुरेंद्रसिंह परिहार, जितेंद्र गोस्वामी, गोलू प्रजापति, राजेश बराना, आतिश माली, मनीष जायसवाल, विजय वर्मा, सुनील चौधरी, हरीश मालवीय, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, संजयसिंह ठाकुर, बंटी मांगरोलिया, नितिन शेल्के, गौरव दुबे, रोहित शर्मा, योगेश शर्मा, दिलीप यादव, शंभू अग्रवाल, पवन यादव, एसएन नामदेव, गौरव कदम, अतुल मोदी सहित अनेक खिलाड़ी एवं समाजसेवी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सांसद खेल महोत्सव लोकसभा प्रभारी हरिसिंह धनगर ने दी।
-

“दुकान से 01 लाख रूपये की चोरी करने वाले चोरों को मिली सजा
सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 27.07.22 को फरियादी कुलदीप ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट लिखाई की उसकी देवास बस स्टैण्ड पर जय बजरंग नाम से स्कै्रप की दुकान है जब वह दुकान पर सुबह 09:00 बजे आया था तो साथ में हिसाब के कागज व पैसे से भरी नीले रंग की चैन वाली थैली जिसमें नगदी करीब 01 लाख 10 हजार रूपये व हिसाब के कागज थे। जिसे दुकान की खुटी पर टांगकर सामने हनुमान मंदिर में पूजा करने गया था। जब थोडी देर बाद पूजा करके वापिस दुकान में लौटा तो देखा कि हिसाब के कागज व पैसे से भरी थैली नहीं मिली। फरियादी द्वारा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुकान से हिसाब के कागज व रूपयों से भरी थैली आरोपीगण चुराकर ले गये थे। उक्त घटना का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, (समक्ष: श्री शिव कुमार कौशल) जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण कुन्दन पिता नरेन्द्र सिंह एवं शुभम पिता राधेश्याम को धारा 380 भादवि में दोषी पाये जाने पर 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री रईस शेख, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया तथा उक्त प्रकरण में आरक्षक यशवंत धानुक एवं आरक्षक गणेश परमार का विशेष सहयोग रहा।
-

एक माह से लापता 13 वर्षीय मोहित का आज तक पता नही लगा, परिजनों ने की इनाम की घोषणा
देवास। औद्योगिक थाना क्षेत्र अतंर्गत रहने वाला 13 वर्षीय बालक दिसम्बर 2022 से लापता है। बालक की माँ ने औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि गर्ग स्टेट बावडिय़ा निवासी मोहित सेलिवाल 19 दिसम्बर 2022 से घर पर बिना बताए कहीं चला गया है। मोहित तलाश आसपास व परिवारजनो से फोन लगाकर की, लेकिन आज एक माह के बाद भी उसका कोई पता नही चल पाया। माँ को डर है कि कोई बहला फुसलाकर कहीं ले गया। औद्योगिक थाना पुलिस ने मोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। परिवारजनों ने शहर सहित अन्य नागरिकों से अपील की है इस बालक के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है। अगर आप किसी को कहीं पर यह नजर आए तो इस नंबर पर सूचना करें उमराव सिंह 7225963135 / 9171299920


