Category: विशेष

  • सिविल लाइन मेंढकी  रोड पर बने ब्रिज पर अस्थाई रूप से टेंट के पाईप पर लगी कहीं लाइटे पड़ी है बंद , त्यौहार पर भी छाया अंधेरा, कांग्रेस के बाद अब शिवसेना मैदान में

    सिविल लाइन मेंढकी  रोड पर बने ब्रिज पर अस्थाई रूप से टेंट के पाईप पर लगी कहीं लाइटे पड़ी है बंद , त्यौहार पर भी छाया अंधेरा, कांग्रेस के बाद अब शिवसेना मैदान में

    देवास। कई बार विवादों में बने रहे सिविल लाइन रोड वाला ब्रिज फिर से चर्चा में आया है। अब इस बार चर्चा अलग है कि जिस प्रकार से ब्रिज का निर्माण किया गया है। वह एक संदेह के गहरे में नजर आ रहा है। उस ब्रिज पर जिस प्रकार से कार्य किया गया है उस पर कहीं सवालिया निशान पैदा हो रहे। अभी कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेसी नेता राहुल पवार ने इस समस्याओं को उठाया था और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने के बाद अब स्थिति वही की वही है अब इस मुद्दे को लेकर इस बार शिवसेना के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने सवाल खड़े किए हैं व जिम्मेदारों को ध्यान देने की  बात कही गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता ठाकुर श्रावण सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंढकी चक रोड सिविल लाइन ब्रिज पर कहीं दिनों से लाइट बंद होने की जानकारियां संगठन को प्राप्त हो रही थी। वही शहर में आए दिन कई हादसे हो रहे हैं शहर में लूटपाट गाड़ी चोरी अन्य घटना घटित हो रही है। जिसे देखते हुवे, संवेदनशील रूप से नए बने सिविल लाइन ब्रिज पर कहीं लाइट बंद होने ब्रिज पर निकलने वाले कहीं राहगीरों को कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रात्रि में अंधेरा होने से कहीं महिलाओं को भी डर सा बना रहता है। इस विषय की जब सूचना संगठन को मिली तब तत्काल मौके पर पहुंचकर शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा और संजय भाटी अपने साथियों के साथ ब्रिज पर पहुंचकर रात्रि 11:00 बजे स्थिति को देखा ब्रिज के ऊपर लगी कई लाइट बंद पड़ी थी, व कुछ लाइट चालू थी, लेकिन जहां आवश्यकता है वहां की लाइट बंद पड़ी हुई है।  ब्रिज निर्माण करने वाला ठेकेदार नहीं दे रहा ध्यान          यह विषय गंभीर है ब्रिज निर्माण करने वाली संस्था ठेकेदार को जब ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा था तभी लाइट की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी टेंडर में दी गई थी, लेकिन ब्रिज का निर्माण हुए कहीं महीने हो गए आज भी टेंट के पाईप को किराए पर ली गई लाइट लगाई जा रही है। इस प्रकार की व्यवस्था ऐसे स्थान पर हो रही है। जहां पर एसपी कलेक्टर और जिम्मेदार अधिकारियों के निवास स्थान है, वीआईपी एरिया है इस प्रकार से इतने बड़े अधिकारियों के होने के बावजूद भी वहां पर इस प्रकार की लापरवाही हो रही है तो यह जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है। उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। श्री वर्मा ने निगमायुक्त से मांग की है कि इस विषय को गंभीरता से लेकर ब्रिज पर लगी अस्थाई लाइट को स्थाई रूप से लगवा कर सभी लाइटें चालू करवाए जाएं। अगर कार्य नहीं हुवा तो शिवसेना द्वारा आसपास के रहवासियों के साथ में ब्रिज पर ही धरना आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की ही होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां शिवरात्रि पर्व पर भी अंधेरा छाया रहा। एक तरफ विकास की बातें की जा रही है तो दूसरी तरफ शहर का प्रमुख ब्रिज अंधेरे में अपनी कहानी अलग कह रहा है।

  • *हर कार्य को श्रेष्ठता से करने की आदत डालें । अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाये : प्रधान न्यायाधीश

    *हर कार्य को श्रेष्ठता से करने की आदत डालें । अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाये : प्रधान न्यायाधीश

    *छात्राओं को अपने अधिकारों को जानना व उनके प्रति जागरूक रहना आवश्यक है ।* महारानी चिमनाबाई हायर सेकंडरी स्कूल में हुआ छात्राओं का विदाई समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह । विद्यार्थी जीवन चुनोतिपूर्ण होता है, जीवन का हल पल एक परीक्षा है । विद्यार्थी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति रखना चाहिए । यह बात पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने की । 1939 से संचालित इस ऐतिहासिक महत्व वाले महारानी चिमनाबाई स्कूल में जिले की सर्वाधिक छात्राएं अध्ययन करती है । आज पूरी तरह भरे हुए सभागृह में दो बड़े कार्यक्रम हुए । सर्वप्रथम सुबह  12वी की छात्राओं का रंगारंग विदाई समारोह प्रारंभ हुआ जिसमें 12वी के प्रत्येक सेक्शन की छात्राएं कलर कोड के अनुसार साड़ियां पहनकर आई थी । 11वी की छात्राओ ने उनका स्वागत कर उन्हें उपहार दिए । रंगारंग कार्यक्रम में गीत, संस्मरण, डांस प्रस्तुत किये गए । अंत मे भावपूर्ण विदाई के रूप में कार्यक्रम का समापन हुआ । कार्यक्रम का संचालन अमृता चौधरी व संजय जोशी  ने किया । विद्यालय की और से छात्राओं को भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसका संयोजन मनोज बजाज व आदिल पठान ने किया । *पुरस्कार वितरण समारोह* दोपहर को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार मिश्रा , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष अतिथि  श्रीमती निहारिका सिह, सचिव एवं न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , श्रीमती चंद्रावती जाधव, पूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय, शिक्षाविद श्री प्रकाश कांत व साहित्यकार, क्षेत्रीय पार्षद आलोक साहू थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता की वर्ल्ड रिकार्डर श्री राजकुमार चंदन ने । अतिथियों का स्वागत राजेश तिवारी, वंदना गोयल, दीपाली मिरजकर ने किया । छात्राओं ने सरस्वती वंदना नृत्य व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि श्री प्रभात कुमार मिश्रा ने छात्राओं को कानून में मिलने वाले विभिन्न अधिकारों के प्रति जागरूक किया । राजकुमार चंदन ने पुरस्कार प्राप्त छात्राओ को उनकी किताब “लाडो बहक न जाना ” भेंट की ।  विद्यालय का प्रतिवेदन पढ़ते हुए प्राचार्य दिव्या निगम ने बताया कि वे इसी विद्यालय में छात्रा रही है ।  इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है यहां से अनेक नामचीन हस्तियां पढ़कर देश विदेश में देवास का नाम रोशन कर रही है आपको भी ये परम्परा कायम रखना है । *इन विधाओं में दिए गए पुरस्कार* टेबल टेनिस, कैरम, स्लो साइकिल, रोप स्किपिंग, चेयर रेस, एकल व समूह गान व नृत्य, वर वधु प्रतियोगिता, सलाद, केश, पुष्पसज्जा प्रतियोगिता, मेहंदी, कवि दरबार, शैक्षणिक उपलब्धि, सर्वाधिक उपस्थिति, हस्तलिखित पत्रिका आदि के  200 से अधिक पुरस्कार प्रदान किये गए । *स्टूडेंट ऑफ ईयर* यह सर्वोच्च पुरस्कार कक्षा 11वी की छात्रा पायल-श्रवण जायसवाल को दिया गया । *चार शिक्षकों का भी हुआ सम्मान* श्रीमति रुचि व्यास, प्रसून पंड्या, नीलम पटेरिया व संजय जोशी का वर्षभर किये श्रेष्ठ कार्यो के लिए अतिथियों ने विशेष सम्मान किया । प्राचार्य ने इस परम्परा की शुरुआत करते हुए बताया कि इस तरह का सम्मान हर वर्ष किया जाएगा । इस अवसर पर प्रवीण जाधव, वेदना चौधरी, बंशीधर केश्वरे, राजेश व्यास, रंजना सोनकुसरे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन  राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय जोशी ने किया।

  • देवास जिले में “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार’’ योजना का लाभ लेने के लिए 10 मार्च  तक करें आवेदन

    देवास जिले में “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार’’ योजना का लाभ लेने के लिए 10 मार्च तक करें आवेदन

    ————- ————– देवास / प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत क्षेत्र में ‘’आबादी क्षेत्र’’ की भूमि पर पात्र परिवारों को आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराने के लिये “मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार’’ योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के लाभ लेने के लिए 10 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते है। आवेदक को ऑनलाइन आवेदन SAARA पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा। भू-खण्डों का केवल निवास गृह के निर्माण के लिए उपयोग किया जायेगा। भू-खण्ड धारक द्वारा किसी भी शर्त का पालन नहीं करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भू-अधिकार योजना में हितग्राहियों को आवास भू-खण्ड प्राप्त होने से शासकीय योजनाओं एवं बैंक से आवास ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

  • *वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

    *वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा

    देवास। शहरी के वार्डो में सरकार के आदेश पर नगर निगम द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन यात्रा से ऐसा प्रतीत होता है कि यह यात्रा विकास यात्रा के बजाय भाजपा नेताओं के विकास की प्रचार यात्रा बनकर रह गई है। कांग्रेस पार्षद दल के साथ नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार व कांग्रेस पार्षदो ने सोपा ज्ञापन यह किस बात की विकास यात्रा निकाली जा रही है। शहर का ऐसा कितना विकास कर दिया कि भाजपा विकास निकाल रही है। शहर का विकास कार्य अवरूद्ध है और यात्रा के माध्यम से करोड़ों रूपए की बर्बादी की जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डो में विगत कई माह से विकास कार्य रुके पड़े है। परेशान जनता अपने पार्षदों की ओर देख रहे है, किंतु लाचार पार्षद भाजपा सरकार का यह सर्कस देख रहे है। यात्रा में वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर ये कैसी विकास यात्रा निकाली जा रही है। *यात्रा में प्रचार फुल, काम गुल* ये दुर्भाग्य ही है कि सरकारी अधिकारी भी विकास यात्रा के बहाने भाजपा के झंडे तले प्रचार में लगे है, जनता के टैक्स के पैसे से भाजपा नेता आने वाले चुनाव से पहले खुद की मार्केटिंग कर रहे है। सरकारी पैसे का ऐसा दुरुपयोग पहली बार देखा है। शहर कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। लेकिन भाजपा याद रखे आने वाले कुछ माह बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। फिर एक एक करके इन भ्रष्टाचारियो का हिसाब होगा और देवास की जनता इनकी निकास यात्रा निकालेगी।इस अवसर पर पार्षद दीपेश कानूनगो ,अनुपम टोप्पो, राजेश दाँगी , वसीम हुसेन, डा श्याम पटेल यह जानकारी रितेश विजयवर्ग़िय ने दी ।

  • अन्यत्र जगह लग रहे शासकीय कार्यालयो की सूची जारी करें प्रशासन कांग्रेस, आम जनता भटकती रहती है ऑफिस ऑफिस  कि तलाश मै

    अन्यत्र जगह लग रहे शासकीय कार्यालयो की सूची जारी करें प्रशासन कांग्रेस, आम जनता भटकती रहती है ऑफिस ऑफिस कि तलाश मै

                                देवास=  देर सही कांग्रेस ने सही मुद्दा उठाया शहर में संचालित पुराने कलेक्टर कार्यालय के स्थान पर नए भवन का निर्माण हो रहा है भवन निर्माण के चलते कलेक्टर कार्यालय में अनेक कार्यालय संचालित हो रहे थे जो अब शहर के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं । शहर के अधिकांश नागरिकों को पता ही नहीं है कि पुराने कलेक्टर भवन के स्थान पर अब नया भवन बन रहा है और वहां संचालित होने वाले अन्य कार्यालय शहर के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं।  नागरिक आज भी पुराने कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं एवं पूछ रहे हैं की अमुक कार्यालय कहां चला गया है ।        शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता से अनुरोध किया है कि शहर में अन्यत्र जगह संचालित हो रहे कार्यालयों की सूची सार्वजनिक रूप से जारी कर दे जिससे आम नागरिकों को पता लग जाए की रजिस्ट्रार कार्यालय कहां है। खाद्य विभाग कहां है ,संबंधित सभी विभाग जहां-जहां है उनका पता उस सूची में दर्शा दिया जाए जिससे कि शहर के नागरिकों को शासकीय कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़े । आम जनता की समस्या के लिए कई बार में सबसे ज्वलंत मुद्दा उठाता है और उस पर शासन प्रशासन निर्णय ही रहता है अभी तो कांग्रेस शहर जिला जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है अब यह मुद्दा भी जनता से सीधा जुड़ा हुआ है आमजन की परेशानी को समझते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाना चाहिए।

  • महापौर जनसुनवाई का महापौर ने किया शुभारंभ
जनसुनवाई मे महापौर ने लिये नागरिको से आवेदन
जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का हुआ निराकरण

    महापौर जनसुनवाई का महापौर ने किया शुभारंभ जनसुनवाई मे महापौर ने लिये नागरिको से आवेदन जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो का हुआ निराकरण

    देवास। शहर के आम नागरिकों की समस्याओ के समाधान के लिए महापौर जनसुनवाई मे बुधवार को प्रात 11.30 से 1.30 बजे तक नगर निगम के बैठक हाल में महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा मॉ सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ जनसुनवाई का शुभारंभ किया गया। जनसुनवाई मे वृद्धावस्था पेंशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, विवाह पंजीयन योजना, निगम संबंधी लायसेंस सहित अन्य योजनाओ के प्रकरणो के स्वीकृति पत्र नागरिको को प्रदान किय गये। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि आम नागरिको की निगम संबंधी समस्याओ के निराकरण किये जाने हेतु महापौर जनसुनवाई प्रारंभ की गई है। जनसुनवाई मे निगम संबंधि विभिन्न योजनाओ के लाभ वितरण भी किया गया। इसी के साथ वृद्धावस्था पेंशन,गंदे पानी की समस्या, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत 10 व 20 हजार के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र हितग्राहियो को दिये गये साथ ही स्वरोजगार योजनाअन्तर्गत 2 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिये गये जिसमे महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ लाभान्वित हितग्राही उज्जवल जाधव से प्रमाण पत्र देते हुए लिये गये ऋण से क्या व्यवसाय करेगें यह जानकारी भी ली गई जिस पर उज्जवल जाधव द्वारा जनरल स्टोर का व्यवसाय करने की जानकारी से महापौर को अवगत कराया। इसी प्रकार महापौर ने कहा कि म.प्र. मे पहली बार देवास नगर निगम के द्वारा एक अनूठी पहल की शुरूआत नागरिको की सुविधा के लिए की गई है। जिसमे उनके घर बैठै कोरियर के माध्यम से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भेजे जाने की सुविधा भी प्रदान की गई है। महापौर ने बताया कि देवास शहरवासियो की सुविधा के लिए नये नवाचार किये जा रहे है। जिसमे कोरियर के माध्यम से जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र नागरिका के निवास पर भेजे जाने एवं महापौर जनसुनवाई जैसी पहल की भी शुरूआत की गई है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम सत्तापक्ष नेता मनीष सेन,निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य रामदयाल यादव, अजय तोमर, मुस्तफा अंसार एहमद, पार्षद बाली घोसी, महेश फुलेरी, भूपेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल, प्रवीण वर्मा,अजय पड़ियार, रूपेश वर्मा, आबीद खान, प्यारे मियां पठान, निलेश वर्मा, भाजपा नेता भरत चौधरी, श्रवण जायसवाल, गोपाल खत्री,भाजपा नेता भरत चौधरी, श्रवण जायसवाल, विपुल अग्रवाल, गोपाल खत्री, निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, सहायक कलेक्टर टी.प्रतिकराव, उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल वागलीकर सहित पत्रकार गणों के साथ सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती,जगदीश वर्मा, मुशाहिद हन्फी, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, संपत्तिकर अधिकारी प्रवीण पाठक, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, उपयंत्री दिलीप मालवीय, चंदन सोनी, जीवन रावत सहित सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारियो सहित आम नागरिकगण उपस्थित रहे।