देवास= देर सही कांग्रेस ने सही मुद्दा उठाया शहर में संचालित पुराने कलेक्टर कार्यालय के स्थान पर नए भवन का निर्माण हो रहा है भवन निर्माण के चलते कलेक्टर कार्यालय में अनेक कार्यालय संचालित हो रहे थे जो अब शहर के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं । शहर के अधिकांश नागरिकों को पता ही नहीं है कि पुराने कलेक्टर भवन के स्थान पर अब नया भवन बन रहा है और वहां संचालित होने वाले अन्य कार्यालय शहर के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। नागरिक आज भी पुराने कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं एवं पूछ रहे हैं की अमुक कार्यालय कहां चला गया है । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता से अनुरोध किया है कि शहर में अन्यत्र जगह संचालित हो रहे कार्यालयों की सूची सार्वजनिक रूप से जारी कर दे जिससे आम नागरिकों को पता लग जाए की रजिस्ट्रार कार्यालय कहां है। खाद्य विभाग कहां है ,संबंधित सभी विभाग जहां-जहां है उनका पता उस सूची में दर्शा दिया जाए जिससे कि शहर के नागरिकों को शासकीय कार्य के लिए परेशान नहीं होना पड़े । आम जनता की समस्या के लिए कई बार में सबसे ज्वलंत मुद्दा उठाता है और उस पर शासन प्रशासन निर्णय ही रहता है अभी तो कांग्रेस शहर जिला जनता से जुड़े मुद्दे उठा रही है अब यह मुद्दा भी जनता से सीधा जुड़ा हुआ है आमजन की परेशानी को समझते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाना चाहिए।
अन्यत्र जगह लग रहे शासकीय कार्यालयो की सूची जारी करें प्रशासन कांग्रेस, आम जनता भटकती रहती है ऑफिस ऑफिस कि तलाश मै
