Category: विशेष

  • स्केटिंग खिलाड़ियों ने देवास का नाम रोशन किया

    स्केटिंग खिलाड़ियों ने देवास का नाम रोशन किया

    ग्लोबल जीनियस रिकॉर्ड्स(वर्ल्ड रिकार्ड) में हिस्सा लेकर बनाया रिकार्ड,जीते पदक और प्रमाण पत्र देवास। स्केटिंग गेम्स के माध्यम से लगातार बच्चों का विकास करने के लिए अखिल भारतीय स्केटिंग संघ द्वारा समय-समय पर विशेष आयोजन किये जाते रहे है।इन आयोजनों से बच्चों का विकास तो होता है साथ मे वह अपने देश के बारे में भी और विस्तार से सीखते,जानते है। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर ग्लोबल जीनियस रिकॉर्ड्स (विश्व रिकॉर्ड) कार्यक्रम का आयोजन किया।         जानकारी देते हुए सैंडी स्केटिंग अकादमी कोच रश्मि ठाकुर ने बताया कि भारत के 20 शहरों में इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए 700 स्केटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सैंडी स्केटिंग अकादमी देवास के संचालक संदीप जाधव के मार्गदर्शन में देवास के लगभग 25 स्केटिंग खिलाड़ियों ने ग्लोबल जीनियस रिकॉर्ड्स,विश्व रिकॉर्ड में हिस्सा लिया और हाथ में मशाल लेकर एक घंटे तक बिना रुके स्केटिंग चलाई थी। रिकार्ड की वीडियो रिकार्डिंग की  गई और संघ के पास भेजी गयी। निर्णय के बाद समस्त रिकार्डधारी स्केटिंग खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गए। दिनांक 31 मार्च को उत्कृष्ठ विद्यालय सभाकक्ष में देवास के सभी स्केटिंग खिलाड़ियों को अतिथितियों द्वारा पुरस्कार(मैडल और प्रमाणपत्र) प्रदान किये गए।जिन स्केटिंग कोचों ने इस रिकॉर्ड में भाग लेते हुए अपना नाम दर्ज करवाया था,उन्होंने भी सम्मानित किया गया।इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अविन्द चौकसे, सीनियर कराते कोच अभय वर्मा,संदीप जाधव सैंडी अकादमी संचालक,पवन यादव रोलर बास्केटबॉल सेक्रेटरी,स्केटिंग कोच शैलेन्द्र चन्द्रवंशी,कोच पावन पाटिल,कोच देवराज सांगते, कोच राजवीर ठाकुर,कोच रश्मि ठाकुर सहित अभिभावकगण मौजूद रहे।

  • आधार के साथ पैन कार्ड लिंक करने  में लीया जा रहा है  1000 हज़ार रुपये का विलम्ब शुल्क, कांग्रेस ने की शुल्क समाप्त करने की मांग

    आधार के साथ पैन कार्ड लिंक करने  में लीया जा रहा है 1000 हज़ार रुपये का विलम्ब शुल्क, कांग्रेस ने की शुल्क समाप्त करने की मांग

    देवास =  केंद्र सरकार द्वारा पहले सभी बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक किया गया उसका कोई अलग से शुल्क नहीं लिया गया। अब केंद्र सरकार के द्वारा लोगों से कहा गया है कि आपके आधार कार्ड को पैन कार्ड के साथ लिंक किया जाए उसके लिए इनकम टैक्स विभाग के द्वारा प्रति पैन कार्ड धारक से आधार कार्ड से लिंक करने के विलंब शुल्क के रूप में 1000 एक हजार रुपये  की राशि ली जा रही है। जून माह तक आधार के साथ पैन कार्ड लिंक कराना निश्चिंत किया गया है । नहीं कराने पर पैन कार्ड डीएक्टिव हो जाएगा अगर किसी ने इसके बाद उसका उपयोग किया तो उस पर इनकम टैक्स की धारा 272b के अनुसार 10 ,000 दस हजार रुपये  पेनल्टी के बतौर वसूले जाएंगे 31 जुलाई 2022 तक आधार और पैन कार्ड लिंक करने के लिए कोई राशि नहीं ली गई । जब योजना में कोई राशि नहीं ली जा रही थी तब तक योजना जनमानस के बीच पूरी तरह पहुंची ही नहीं थी आम नागरिकों को पता ही नहीं था कि आधार और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जब आधार कार्ड निशुल्क बनाए गए पैन कार्ड भी 106 रुपये 90 पैसे का नामिन्ल शुल्क लेकर बनाए गए लेकिन अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य किया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 30 जून 23 के पहले आधार व पैन कार्ड लिंक कराने के लिये विलंब शुल्क के रूप में 1000 एक हज़ार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। वही कियोक्स  सेंटर पर लगने वाला शुल्क अलग से देना ही हैं। जिनके बैंक अकाउंट में पैसा है उनके अकाउंट से आधार से पैन कार्ड लिंक करने की राशि सीधे-सीधे उपभोक्ता के खाते से भी लीजा रही है।    30 जून 2023 माह तक आधार और पैन कार्ड का आपस में लिंक कराना अनिवार्य किया गया है पश्चात पैन कार्ड के उपयोग करने पर 10,000  दस हजार रुपये पेनल्टी शुल्क के रूप में लिया जाएगा। कांग्रेस ने मांग की है कि पहले ही देश और प्रदेश के लोग महंगाई बेरोजगारी से परेशान है दूसरी ओर जहां आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य है वही गरीब से गरीब व्यक्ति को भी पेन कार्ड बनाना अनिवार्य किया गया है ऐसी दशा में इतनी भारी राशि निर्धारित किया जाना न्याय संगत नहीं है । जब आधार कार्ड निशुल्कऔर पैन कार्ड नामिन्ल शुल्क पर बनाए गए हैं तो आधार और पैन कार्ड को लिंक करने में विलंब शुल्क के रूप में इतनी राशि क्यों निर्धारित की गई है । कांग्रेस ने मांग कि हे की केंद्र सरकार यह राशि तत्काल निरस्त करें और निशुल्क रूप से पेन और आधार कार्ड को लिंक करने की व्यवस्था के आदेश जारी करें।

  • कलेक्टर के बाद एसपी की बारी, तहसीलदार  का तबादला, प्रवेश की वार्ता का बहिष्कार, शहर कोतवाल , अतिक्रमण अभियान, ब्रिज के लोकार्पण का इंतजार, गिरफ्तारी और श्रेय, लाडली बहना,

    कलेक्टर के बाद एसपी की बारी, तहसीलदार का तबादला, प्रवेश की वार्ता का बहिष्कार, शहर कोतवाल , अतिक्रमण अभियान, ब्रिज के लोकार्पण का इंतजार, गिरफ्तारी और श्रेय, लाडली बहना,

    भगत -बाबा प्रणाम। बाबा -बेटा प्रणाम। भगत —–बाबा नए एसपी संपत उपाध्याय । बाबा — हां बेटा इनसे बहुत कुछ उम्मीद है नवागत कलेक्टर ने तो अपने कुछ माह में ही बहुत कुछ कर दिखाया है ।अब नवागत एसपी की बारी है वे चाहे तो देवास का कार्यकाल यादगार बना कर जाए वरना दो-तीन साल कब निकल जाते हैं मालूम ही नहीं पड़ता।

    भगत—- हां बाबा एसपी से भी जनता को बहुत कुछ करने की उम्मीद रहती है। बाबा —–पुलिस विभाग अगर ईमानदारी से कार्य करने लग जाए तो पुलिस जो सेना की तरह ही कार्य करती है । 24 घंटे और हर समय हर जगह आम जनता की सुरक्षा के साथ सेवा के लिए उपलब्ध। डॉक्टर के बाद पुलिस को भी जनता भगवान का रूप ही मानेगी यदि पुलिसवाला इमानदार होगा तो। मात्र कुछ आर्थिक लालच में पुलिस अपनी छवि स्वयं बिगाड़ लेती है । देवास औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है तो यहां पर सभी अपराध और अपराधी फल फूल रहे हैं । फिर ऊपर से यातायात विभाग की खुली वसूली कभी आरटीओ विभाग शहर के बाहर वसूली करते दिखाई देता था लेकिन अब यातायत विभाग के कुछ जवान चाहे गर्मी हो सर्दी हो या कोरोना आपदा इनका कार्य कभी नहीं रुकता ।उच्च अधिकारी को शायद यह नहीं दिखाई देते ना ही यह सीसीटीवी कैमरे में कैद होते हैं लेकिन जनता सब देखती है। पुलिस का सबसे बड़ा माइनस पॉइंट यही है जो पूरे देश में खुले रूप से दिखाई देता है फिर देवास में तो वर्षों से पदस्थ इसी विभाग में एक्सपर्ट हो गए है। होमगार्ड में भी कुछ तो इसी पर जगह फिक्स कर रखा है । देवास की कई चौकी पर कई शिकायत बनने के बाद भी नेताजी की मेहरबानी से साहब आर्थिक आय बढ़ा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक संपत राय के पास करने को बहुत कुछ है ज्यादा नहीं तो थोड़ा ही बहुत सुधार आम जनता को बड़ी राहत देता है कोई तो ऐसा एसपी आए और यह कह दे कि हमारी इस छोटी सी चौकी या महिला परामर्श केंद्र में ही सही एक दो जगह ऐसी बना दे । जहां जनता का एक भी रुपया नहीं लगता।

    भगत—- क्रिकेट का सट्टा भी शबाब पर है। बाबा —–हां बेटा जब पूरा देश तरक्की कर रहा है नई तकनीक का उपयोग कर रहा है तो सटोरिए भी लगता है एमबीए करे हुए हैं उन्होंने सट्टे की मूल जड़ पकड़ ली है युवा रतन खत्री के चक्कर में नहीं आते तो उनको क्रिकेट के जरिए सट्टे के माया जाल में फंसा लिया बड़े-बड़े समाचार पत्र और चैनल में भी ऑनलाइन भाग्य का विज्ञापन हमारे युवाओं को किस दिशा की ओर ले जा रहा है क्रिकेट का सट्टा कई परिवारों को बर्बाद कर चुका है देवास से कई परिवार पलायन कर चुके हैं अब आईपीएल बीपीएल तो लगता है इनके लिए ही बना है कई खाईवाल शहर के ब्याज खोर संभ्रांत सफेदपोश बन गए । पुलिस क्रिकेट का सट्टा नहीं पकड़ पा रही है जो बड़े पैमाने पर चल रहा है और कई सफेदपोश अभी भी वही कर रहे हैं बस उस के आगे कुछ खास लगा दिया है करोड़ों की संपत्ति बनाने के बाद खास क्षेत्र में आ जाते हैं। भगत —–प्रवेश अग्रवाल का बहिष्कार हो गया। बाबा —–प्रवेश अग्रवाल के लिए तो कई कांग्रेसियों ने रिंगटोन भी बना ली है तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे। कांग्रेस में अचानक पैराशूट नेता भेजने का रिवाज है अभी प्रवेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष के खास बताए जाते हैं आर्थिक आधार पर देवास में पैर जमाना चाहते हैं हालांकि इनके साथ माइनस पॉइंट एक बाहरी होने का ठप्पा लगा है दूसरा इनका मैनेजमेंट मनोज राजानी के टक्कर का नहीं है वैसे निर्विवाद नेता भी हो सकते हैं ।अगर पूरी कांग्रेसी हो जाए तो परंतु अभी तक प्रबंधन में फेल होने के साथ बाहरी होने का भारी विरोध हो रहा है ।वरिष्ठ जन के बजाय अभी तक इनके साथ और कुछ युवा और बाहरी लोगों तक ही सीमित है ।अगर कुछ करना है तो प्रवेश को जमीन पर कार्य करना होगा और वरिष्ठ को विश्वास में लेने के साथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा । अभी तो प्रवेश के लिए यही गीत चल रहा है तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे सबसे बड़ी बात यह है कि उनके अपनों पार्टी वालों का ही अंदरुनी विरोध उनको झेलना पड़ रहा है।

    भगत —- तहसीलदार भी गए। बाबा——- देवास में वैसे तो तहसीलदार का नंबर कार्यकाल रहा है राधा महंत का तो एक दशक से ज्यादा का पूरे जिले में कार्यकाल रहा और अभी इंदौर में एक प्रकरण के चलते चर्चा में है।  देवास में अच्छे तहसीलदार राजकुमार हलधर का प्रमोशन होने के बाद उनको जल्द ही जाना पड़ा। महिला तहसीलदार पूनम तोमर जो कि मीडिया में ज्यादा चर्चा में रहती थी ।उनको उज्जैन और उनकी जगह सपना शर्मा को देवास मिला है ।अभी राज्य शासन से और तहसीलदार आना बाकी है ।चुनावी मौसम में उल्टा पलटी चल रही है । कई तहसीलदार आना चाहते हैं लेकिन चुनाव के कारण और दूसरा देवास में ऋषभ गुप्ता कलेक्टर के कार्यकाल के कारण थोड़ा हिचक रहे हैं । सबसे बड़ी बात तो यही कि तहसीलदार पूनम तोमर ने चुनाव के पहले ही अपना तबादला उज्जैन करवा लिया। उनकी जगह सपना शर्मा ने ज्वाइन भी कर लिया है।

    भगत—— शहर कोतवाली थाना भी खाली है। बाबा —-+कहा ना कि चुनाव है वरना देवास का सबसे नंबर वन थाना शहर कोतवाली माना जाता है जहां पर अधिकांश टीआई आना चाहते हैं चुनाव में सबसे ज्यादा यहां पर ज्ञापन से लेकर छोटे-मोटे राजनीतिक विवाद अब लगातार चलना है धरना प्रदर्शन से लेकर पुतला दहन और जुलूस वह तो जिला कलेक्टर कार्यालय भोपाल रोड पर चला गया तो कम से कम ज्ञापन से राहत मिलेगी। वैसे पुराने इसके होते तो अभी एसआई यादव ही थाना चलाते लेकिन अब नवागत एसपी आने के बाद कोतवाली में भी जल्द टी आई की पोस्टिंग होना है।

    भगत — देवास विकास प्राधिकरण की नियुक्ति उलझ गई। बाबा—– एक अनार सौ बीमार रहेंगे तो यही सब होगा । देवास में एक नया नेता और कौन तैयार करें जो चल रहा है वही चलने दो यही सब चाहते हैं फिर भी कुछ लोगों को  अभी भी उम्मीद है कि 6 माह के लिए ही सही हमारा तो हो ही जाएगा। अभी भी यही कहा जा रहा है कि इस माह मैं नियुक्ति हो जाएगी।

    भगत– ब्रिज के लोकार्पण का भी इंतजार हो रहा है। बाबा—– जो कल तक विरोध करते थे वह ब्रिज का स्वरूप देखकर समर्थन कर रहे हैं और जल्द ब्रिज शुरू होने के लिए लोकार्पण के दिन का इंतजार कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने इसे राजनीति मुद्दा भी बना दिया है ब्रिज का डिजाइन के साथ नीचे सबसे ज्यादा पार्किंग की जगह आसपास के दुकानदारों को मिल रही है बस आशंका यही है कि इसके नीचे गुमटी  ठेले वालों का कब ना हो जाए। अगर ब्रिज के नीचे एक बार अतिक्रमण ने पैर पसार लिया तो फिर कोई नहीं रोक सकता आसपास के व्यापारी और जनप्रतिनिधि ने इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि जिसके नीचे अब अतिक्रमण नहीं हो पार्किंग के लिए जगह तो ठीक है देवास में वैसे भी पार्किंग की समस्या है। भगत —- पार्किंग की समस्या शहर में अतिक्रमण के कारण भी है। बाबा बेटा अतिक्रमण अभियान चलाने के लिए तो आप प्रदेश शासन में भी एक आदेश निकाला है क्या देवास नगर निगम  ईमानदारी से अतिक्रमण हटा पाएगा। सबसे ज्यादा दोषी  तो वह इंजीनियर और अधिकारी हैं जिनके सामने अवैध बिल्डिंग निर्माण होता है और वह कुंभकरण की नींद सोए रहते हैं या सोने का बहाना करते हैं पहले जिला प्रशासन द्वारा ऐसे इंजीनियरों पर भी कार्रवाई करना चाहिए जिनके संरक्षण में या उनकी लापरवाही के कारण पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में चले गया। आज अतिक्रमण नासूर बन गया है हर तरफ अवैध बिल्डिंग के साथ अतिक्रमण पैर पसार रहा है आम छोटे आदमी के यहां से नगर निगम अतिक्रमण दस्ता चाहे जब पहुंच जाता है अगर वाकई में अतिक्रमण रोकना है तो रसूखदार ऊपर बड़ी कार्रवाई करो वरना 2 से 4 मकान तोड़कर अभी तक तो अभियान समाप्त होता नजर आया है।

    भगत ——मैं के दीवानों के लिए नया संकट खड़ा हो गया है। बाबा— बेटा आम जनता को राहत दे जगह जगह अहाते मैं के दीवानों की भीड़ बढ़ाते थे अब उनके लिए थोड़ी सी मुसीबत जरूर है लेकिन महिलाओं के लिए और क्षेत्र की जनता के लिए अच्छा हो गया । प्रारंभ में थोड़ा सा पियक्कड़ को आफत आएगी धीरे-धीरे सब सीख ही जाएंगे । बस पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से खुलेआम चलाने वाले ढाबा और होटलों पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। मामा का यह निर्णय बहुत अच्छा है लेकिन हर जगह शराब की दुकान खुल गई है जिस मार्ग पर जाओ उस मार्ग पर शराब की दुकान अवश्य मिल जाएगी।

    भगत —जीतू गौड का कद बढ़ गया। बाबा—-गौड परिवार के पास वैसे भी श्रमिक वर्ग किसान और युवाओं का साथ रहा है। अभी जीतू गौड़ ने युवा टीम और अच्छी पकड़ रखी है। देवास में युवा कांग्रेस ने दमखम  से आंदोलन किए हैं और इस आंदोलन में श्रेय तो बहुत सारे लेना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने जीतू गौड को गिरफ्तार कर आंदोलन का श्रेय जीतू के साथ पंकज वर्मा को दिला दिया।


    भगत — बाबा नगर निगम खाली हो गई है।

    बाबा– बेटा आदि नगर निगम लाडली बहन की सेवा में लग गई है जिला प्रशासन के अधिकारी से लेकर सभी अधिकारी का ध्यान अभी इधर हि हे।

    भगत — कई लोगों को रोजगार मिल गया है आधार कार्ड बनवाने से लेकर सभी कागजात बनवाने के लिए जगह-जगह कंप्यूटर सेंटर पर लाइन लग रही है तो जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी में केवल इसी कार्य पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जैसे भी हो सभी को इमानदारी से उसका लाभ मिले।

    बाबा —- हां बेटा लाडली बहना के साथ लाडले भाई उनको भी लाभ मिल रहा है अभी तो कई लोगों की दुकानदारी चल निकली है।

  • देवास की बेटी ने जीती मैराथन, प्राप्त किया प्रथम स्थान

    देवास की बेटी ने जीती मैराथन, प्राप्त किया प्रथम स्थान

    देवास। अहिंसा रन मैराथन भारत के 60 जिलों में एक साथ आयोजित हुई। जिसमें देवास की बेटी जीत हासिल की। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मैराथन में  एक लाख रनरों ने हिस्सा लिया। इंदौर में आयोजित अहिंसा रन मैराथन में देवास से हिन्द फौज सैनिक एवं देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की खिलाड़ी लक्ष्मी पर्वत ने 10 किमी ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर सहित जिले का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ी लक्ष्मी पर्व की इस उपलब्धि पर देवास जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव अनिल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, देवास जिला/कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, हिन्द फौज सीनियर सैनिक अजय दायमा, सुरेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर तिवारी, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अरूण शर्मा, मनोज पटेल, विक्रांत जोशी, अंकुर भाटिया, कुमेर सिंह वर्मा, मनप्रीत सिंह, सुभाष चावड़ा, कुशल राजपूत, राजपाल ठाकुर, अफजल राणा, वेद प्रकाश, प्रवीण पंवार, विकास गिरी, कविता शर्मा, श्रीजा अग्रवाल, सोनाली गिरडे, मीना राव, मोना तिवारी, आरती दायमा, अंशुमन खातरकर, मेघना पुरोहित, ज्योति मेम, गरिमा राठौर, सीमा गिरी, निशी चतुर्वेदी, स्मिता चौधरी, अमृता नाइगोकर, रीना पटेल, पुनीत गिरी आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • हरे-भरे, छायादार वृक्ष की दिन दहाड़े असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अवैध रूप से कटाई

    हरे-भरे, छायादार वृक्ष की दिन दहाड़े असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अवैध रूप से कटाई

    देवास। हरे-भरे लहलहाते छायादार पेड़ की दिन दहाड़े असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कटाई कर वाहन में भरकर ले जा रहे हैं। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आए दिनों हरे भरे पेड़ो की खुल्ले आम अवैध कटाई हो रही है, धीरे धीरे हरियाली को नष्ट करने का काम लकड़ी माफिया द्वारा किया जा रहा है।               सामाजिक कार्यकर्ता, संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि वन विभाग और नगर निगम की उदासीनता के कारण सार्वजनिक जगहों पर लकड़ी माफिया द्वारा खुले आम अवैध कटाई कर रहे है। दूसरी ओर प्रशासनिक अमला उन पर कार्यवाही करने से बच रहा है, जिसके कारण आए दिनों चलते फिरते लोगो द्वारा छायादार वृक्ष  को निशाना बनाया जा रहा है। आसामाजिक तत्वों के दिनों दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पूर्व में टाटा चौराहा स्थित जंगल में अवैध कटाई के संबंध में ज्ञापन दिया था , उस पर आज तक औधोगिक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण हरे भरे 1 हजार अधिक पेड़ो की मशीन द्वारा कटाई की गई थी ,जंगल को लकड़ी माफियाओ ने रेगिस्थान बना दिया।        शनिवार को सुबह 9 बजे लोहार पिपलिया ए, बी, रोड स्थित संघवी फूड्स के सामने ए, बी, रोड से लगे शासकीय जमीन पर पेड़ को काटने का  कार्य कर किया जा रहा था, जिसकी सूचना ठाकुर द्वारा नगर निगम को देना चाहि लेकिन शनिवार को निगम का अवकाश होने के पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन के माध्यम से सूचना दी गई तथा घटना से औद्योगिक क्षेत्र टी, आई, को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया, जब शाम को थाना औधोगिक क्षेत्र पुलिस से इस संबंध में जानकारी लेना चाहि तो पुलिस ने पेड़ो की कटाई के तो उन्होंने इनकार कर दिया। ठाकुर ने आगे बताया की मात्र कुछ ही दूरी पर 100 डायल वाहन में पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते फिर भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं कर जिसके कारण पाना अवैध धंधे करने वाले के हौसले बुलंद होते जा रहा है। नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, समंदर सिंह राजपूत, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, पंडित अनिल मिश्रा, जय सिंह, सत्यराज सिंह, डॉ, धीरज वर्मा,सुभाष वर्मा, रफीक पठान, अभिजीत सिंह गौड़ आदि ने मांग की पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर दंडित करने की मांग की है। वरना देवास को रेगिस्थान होने से कोई भी नहीं बचा सकता है।                                        

  • कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए

    कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए

    — शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में की गई थी लापरवाही — कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर 3 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इन शिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती गई थी।इस कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं जारी आदेशानुसार सहायक अध्यापक एकीकृत शाला चपलासा विकासखंड कन्नौद के श्री संजय कुंडल, अध्यापक एकीकृत शाला चपलासा विकासखंड कन्नौद के श्री भोजराज चौहान एवं सहायक शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नूतन स्कूल देवास की श्रीमती शाहीन सैयद को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि कारण बताओ नोटिस का समयावधि में प्रतिउत्तर नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी

  • युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ और विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा को मिली जमानत

    युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र गौड़ और विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा को मिली जमानत

    जेल भरो आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को छेड़छाड़ के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जितेंद्र सिंह गौड़ और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज वर्मा को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था ।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। उसके बाद कांग्रेसियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया था और गिरफ्तारी का विरोध जताया था । आज सत्र न्यायालय से आज जितेंद्र सिंह गौड़ व पंकज वर्मा को जमानत मिल गई । दोनों की जमानत पर कांग्रेसियों ने हर्ष जताने के साथ सच्चाई की जीत बताया और भारतीय जनता पार्टी के शासन को अंग्रेजों के शासन हिटलर शाही का आरोप लगाया। जो भी हो दोनों युवा नेताओं को जमानत मिलने के बाद इनका राजनीति ग्राफ़ बढ़ गया है। राजनीति में जेल जाना यानी ऊपर तक अंक बढ़ने के साथ राजनीति में कद बढ़ना निश्चित है अब आगे इन दोनों पर निर्भर है कि वह अपनी कार्यशैली किस तरह जारी रखेंगे।