————– देवास 16 अगस्त 2022/ कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने जिले में जारी सामान्य से अधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए देवास जिले के समस्त विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाले बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर के निरीक्षण के लिए समिति गठित की है। समिति में कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग देवास, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं देवास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन जिला देवास, समस्त अनुविभागीय अधिकारी ग्रा.या. सेवाएं जिला देवास शामिल है। समिति अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों/जनपद पंचायत के साथ समन्वय करते हुए जिले के समस्त बांध/स्टाप डेम/तालाब/सरोवर का निरीक्षण कर प्रतिवेदन एक सप्ताह में कलेक्टर कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेगी।
Blog
-

जनपद पंचायत देवास के सरपंच संघ अध्यक्ष पद पर ग्राम पंचायत हेबतपुरा के सरपंच अतुल शर्मा नियुक्त
देवास। जनपद पंचायत के 96 सरपंचों में से 60 सरपंचों ने अपनी सहमति प्रदान कर ग्राम पंचायत हेबतपुरा के सरपंच अतुल शर्मा को जनपद पंचायत देवास के सरपंच संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके नियुक्त होने पर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भारत सिंह पटलावदा, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पवार, विधायक प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह शर्मा, वरिष्ठ नेता हरि सिंह नेवरी, जीवन सिंह पंवार, भैरू सिंह उपड़ी, आनंद सिंह ठाकुर, संजय पांडे, प्रभु सिंह सरपंच, अमित पांडे, नरेंद्र सिंह तंवर, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र सिंह सोलंकी, देवेंद्र जायसवाल एवं जनपद पंचायत देवास के समस्त सरपंच गणों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
-

कलेक्टर ने देवास आवास नगर के आरोपी को किया जिलाबदर
————- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी राहुल पिता प्रहलादसिंह उम्र 27 साल निवासी आवास नगर देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

देवास जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित
देवास जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा सम्मानित किया गया ज्ञात हो कि विगत 2 वर्षों से लगातार देवास जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई की है।
-

सरपंच पति बैठक में नहीं हो सकेंगे शामिल , नहीं तो विधिवत हटाने की होगी कार्रवाई , पूर्व में जारी राज्य शासन के आदेश का विरोधी प्रत्याशी उठा रहे मामला क्यों नहीं हो रहा पालन
महिला के अधिकार को सशक्त बनाने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत राज को सफल बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा अब महिला सरपंच की जगह उनके पति द्वारा बैठक लेने के साथ उनके पूरे अधिकार का दुरुपयोग करने पर नकेल कसी है ।अब सरपंच पति बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे, शोभा निकुम राज्य शासन अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निगम द्वारा आदेश जारी करने के साथ समस्त जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत जनपद सीईओ को इनकी शिकायत पर इनको विधिवत हटाने की कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी किए गए थे अभी तक देखने में ही आया था कि अधिकांश गांव में सरपंच की पत्नी कभी बैठक में ही नहीं आई और उनके पति महोदय पूरा कार्यकाल निकाल गए ।वैसे महापौर से लेकर जिला पंचायत और अन्य पद पर भी यही होता आया है लेकिन उनके पास एक विधायक प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि का आसरा होता है अब सरपंच क्या करेंगे क्या वह इसका तोड़ निकाल पाएंगे अभी तो पति बाहर बैठे रहेंगे और पत्नी अंदर सरपंच की भूमिका निभाएगी। अगर इस आदेश का पालन हो जाता है तो इस बार विपक्ष में सामने खड़े प्रत्याशी इस आदेश को फिर सामने लाकर सरपंच पति को बाहर बैठने की मांग कर रहे हैं।





