गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा तथा ट्रस्ट के नव नियुक्त अध्यक्ष एवम कार्यकारणी को महिला शक्ति ने दिलाई शपथ

देवास। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगरसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष दुबे तथा महर्षि गौतम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एम एम दुबे के साथ नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला महासभा की अध्यक्ष श्रीमती राधा पंचारिया ने शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि देवास महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, अभा गुर्जर  गौड़ ब्राह्मण महासभा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत महिला नगर सभा की अध्यक्ष श्रीमती सुधा त्रिवेदी जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, महासभा के उपाध्यक्ष एम एम  मोदी , महासभा के जनगणना प्रभारी नवीन दुबे नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे  ट्रस्ट अध्यक्ष एम एम दुबे,  सचिव अमित पंडित सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने  अतिथि को  आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया।  शपथ ग्रहण समारोह में दुर्गेश अग्रवाल  सभापति रवि जैन ने अपने उद्बोधन में ब्राह्मणों की आशीर्वाद का प्रतिपल बताया और घर-घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधा पंचारिया अपने उद्बोधन में कहा कि देवास देवी का वास है उसकी सच्ची सार्थकता पहली बार  देखने को मिली जहां सिर्फ महिला शक्ति को मंचासित कर  पुरुष प्रधान कार्यकारणी को शपथ ग्रहण करवाने  का सौभाग्य हम महिला नेतृत्व को दिया। गौरतलब  है कि हाल ही में श्रीमती राधा पंचारिया ने अपने नेतृत्व में इंदौर में 6 अगस्त को समाज की महिलाओं का उदमी मैला लगाकर  वर्ल्ड रिकार्ड का लक्ष पूरा किया और विश्व पटल पर समाज का गौरव बढ़ाया। इस इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ इंदौर के शिक्षा भी केसी शर्मा, जगदीश उपाध्याय, वीरेंद्र व्यास, अखिल भारती सर्व ब्राह्मण महासभा की युवक संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला पार्षद दीपेश कानूनगो, बंटी शर्मा सहित समाज के सैकड़ों बंधुवर सपरिवार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय आभार अमित पंडित ने माना।

You may have missed