नौकरानी ही चुराती थी जेवर नाहर दरवाजा पुलिस ने किया चंद्रलोक कॉलोनी की चोरी का पर्दाफाश

घर की नौकरानी ही निकली आरोपी, बड़ी  सफाई से चुरा लेती थी घर के जेवर। शहर के राजोदा रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में 22 जून को 3 लाख के लगभग सोने चांदी के जेवर चोरी की घटना घटी। पुलिस नाहर दरवाजा थाना मैं रिपोर्ट दर्ज कराई पूर्व व्याख्याता श्रीमती ममता शास्त्री ने की हमारे घर पर अज्ञात चोर द्वारा सोने चांदी के जेवर चुरा लिए हैं। नाहर दरवाजा पुलिस द्वारा छानबीन की गई तो उसमें नौकर की सूची में संदिग्ध संगीता का नाम सामने आया और जब उससे पूछताछ की तो उसने घरों में काम कर चोरी करने की बात पुलिस के सामने कबूल की। पुलिस द्वारा शक्ति से पूछने पर 300000 के लगभग चंद्रलोक कॉलोनी में ममता शास्त्री के घर पर सोने के जेवर जिसमें चेन मंगलसूत्र और अन्य जेवर काम करने के बाद बड़ी सफाई से चुरा लिए जब ममता शास्त्री के साथ उनकी पुत्री आभा और प्रतिभा भी साथ थी उनको भी नहीं पता चला कि कब सफाई से जेवर चुरा ले गई नाहर दरवाजा पुलिस ने बहुत जल्द मेहनत कर चोरी का पर्दाफाश किया जिसमें नहार दरवाजा थाना प्रभारी रमेश कलथीया, लोकेंद्र व्यास अनिल कुमार खलील खान सुनील नवनीत प्रीति आरती भूपेंद्र और चालक धर्मेंद्र का विशेष योगदान रहा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल ने इन्हें पुरस्कार देने की घोषणा की है।

More posts