बुथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बडा अभियान है- उमेश शर्मा देवास जिले के सभी 20 मंडलो में 1428 बुथ पर 2856 विस्तारक समयदान करेंगे

                                                                      देवास । भारतीय जनता पार्टी म.प्र. द्वारा श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का जन्मशताब्दी वर्ष जन्माष्टमी 2021 से 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया भारतीय जनता पार्टी के विस्तार एवं शक्तिकरण के लिये श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने अपना अमुल्य योगदान दिया है वे आदर्श व सिद्धांतो के प्रकाश स्तंभ ओर कर्म योगी थे। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के पुर्ण विचार आज भी हम सबको राष्ट्र एवं जनसेवा के लिये सदैव प्रेरित करते है आज भारतीय जनता पार्टी केा बीज से वटवृक्ष बनाने वालों में श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी का नाम पुरे श्रद्धाभाव से लिया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा म.प्र. में श्रद्धेय ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत बुथ विस्तारक योजना प्रारंभ की गई है यह बात प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने देवास भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुऐ कही उन्होंने कहा कि बुथ विस्तार योजना के अंतर्गत पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री विधायक जनप्रतिनिधि समस्त पदाधिकारी सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 जनवरी से 30 जनवरी तक म.प्र. में 65 हजार बुथो पर जाकर हर बुथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिये कार्य करेंगे। इस योजना के अंतर्गत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन 10 घंटे प्रतिदिन कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए 65 हजार बुथ पर जाने वाले है। श्री शर्मा ने कहा कि बुथ विस्तारक योजना के तहत देवास जिले के सभी 20 मंडलो में 1428 बुथ विस्तारक एप्स संचालन विस्तारक समयदान देकर संगठन के विस्तार कार्य में अपना योगदान देंगे ओर वे प्रतिदिन संगठन द्वारा दिये गये 22 बिंदुओ पर कार्य कर जानकारी दिये गये पत्रक में बुथ समिति द्वारा दी गई जानकारी मोबाईल एप्स के द्वारा एवं रजिस्टर में पुरी जानकारी एकत्रित करेंगे देवास जिले की पांचो विधानसभाओं में बुथ विस्तारक कार्ययोजना विधानसभा सम्मेलन 18,19 तारीख को आयोजित किये गये है।   प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य जी, जिला महामंत्री राजेश यादव, दुर्गेश खीची, दिपक बैरागी, दिनेश शर्मा, ईश्वर सिंह बरखेडी, मयंक पाठक, धर्मेंद्र चौधरी, संजय आचार्य, पवन श्रीवास्तव, मनीष पंड्या उपस्थित रहें। उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।  

More posts