बार काउंसिल ऑफ देवास के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का जिला कार्यालय पर हुआ सम्मान समारोह
देवास। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बार काउंसिल ऑफ देवास के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह मुख्य अतिथी दीपक जी जोशी (पुर्व मंत्री), अध्यक्षता राजीव जी खण्डेलवाल (जिलाध्यक्ष भाजपा), विशेष अतिथी बहादुर जी मुकाती (पुर्व जिलाध्यक्ष), शरद जी पाचुनकर (पुर्व महापोर), मनीष सौलंकी (जिला महामंत्री), मनीष जी पारिक, श्याम गालोदिया, सचिन जोशी की उपस्थिती में संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में बार काउंसिल ऑफ देवास के नव निर्वाचित अध्यक्ष रामप्रसाद सुर्यवंशी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, लायब्रेरियन लोकेन्द्र शुक्ला का सम्मान अतिथीयों द्वारा केसरिया दुपट्टा डालकर एवं श्रीमद भगवत गीता की प्रति भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा के अधिवक्ता गणो का बार काउंसिल ऑफ देवास के महत्वपुर्ण पदो पर विजय होना ये दर्शाता है कि अब हमारी विचारधारा को समाज के सभी वर्गों में स्वीकार्यता मिल रही है। श्री खण्डेलवाल ने उपस्थित अधिवक्ता गणो से आग्रह किया कि देवास में भी राष्ट्रवादी विचारधारा के अधिवक्ता गणो को भाजपा के साथ जोड़े।
मुख्य अतिथी दिपक जी जोशी ने संबोधित करते हुऐ अधिवक्ता गणो की समाज में उपयोगिता पर प्रकाश डाला साथ ही लोकतंत्र की रक्षा में भी अधिवक्ता गणो द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष रामप्रसाद सुर्यवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुऐ कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते आज बार काउंसिल का अध्यक्ष बनने के बाद जिला कार्यालय पर हुऐ इस सम्मान समारोह से मन अभिभुत है अपने परिवार के वरिष्ठजनो से सम्मान पाकर हम स्वयं को गौरवान्वित महसुस कर रहे है। कार्यक्रम को शरद जी पाचुनकर एवं बहादुर जी मुकाती ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन विधी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्याम गालोदिया ने किया।
इस कार्यक्रम में गणेश पटेल, मनीष सेन, संजय दायमा, अजबसिंह ठाकुर, ईश्वर बरखेडी, मनीष पनवार, अजय तोमर, प्रतीक सोलंकी, मनोज गर्ग, नितीन शेलके, बंटी मांगरोलिया, मनीष डांगी, मनीष पंड्या, कृणाल जोशी, सुरेन्द्र गायकवाड़, गोलु प्रजापति, भोजराज जादोन, आशीष झाला, प्रभात कल्याणे, संजय राखे, लख्खा खत्री, तनय चोधरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।
