सेवा भारती का स्वरोजगार के लिए प्रयास, विक्रय केन्द्र का शुभारंभ

देवास। सेवा भारती द्वारा सेवा बस्तियों मे स्वरोजगार की दृष्टि से सेवा बस्तियों की दिदियों को प्रशिक्षण देकर लाइट की झालर का निर्माण कराया गया। जिसके विक्रय केंद्र का शनिवार को मैना श्री कांप्लेक्स में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दिनेश तेजरा, अध्यक्ष जिला कार्यवाह सतीश शर्मा, मुख्य अतिथि महेंद्र नीम, सहायक अभियंता मध्यप्रदेश विद्युत मंडल संस्था अध्यक्ष डॉ. सुरेश ठाकुर, जिला प्रचारक राहुल भौमिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव डॉक्टर अश्विन दुबे ने किया। उत्पादों के बारे में जानकारी प्रशिक्षक श्याम पूरी ने दी। 

You may have missed