श्योपुर विधायक जंडेल का भाजपा अजा मोर्चा द्वारा पुतला दहन

देवास। गत् दिनों श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबु जंडेल के द्वारा संविधान जलाने का बयान दिया गया है इसको लेकर भाजपा अजा मोर्चा जिला देवास द्वारा शनिवार को दोपहर 12.00 देवास के सयाजी द्वार पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्षन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल अहिरवार ने बताया कि विधायक के द्वारा दिया गया बयान कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्षाता है। कांग्रेस पार्टी द्वारा ऐसे विधायक पर कार्यवाही करना चाहिए। संविधान जेसे पवित्र ग्रंथ को जलाने की बात कहने वाले विधायक बाबू जंडेल से पूरे जिले के भाजपा अजा मोर्चा कार्यकर्ताओं में रोष है जिसके चलते आज इनका पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमल अहिरवार, पंकज धारू, संजय दायमा, विजेन्द्र राणा, मनीष डांगी, बजरंगलाल बैरवा, रोहितराय चौहान, मोनु सांगते, राहुल चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed